Home Blog Page 380

उत्तराखंड : SSP ने बदल दिए कई थाना और चौकी इंचार्ज, यहां देखें पूरी लिस्ट

0

हल्द्वानी: नैनीताल SSP ने रात को एक साथ कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के तबादले कर दिए। थानों और चौकियों के इंचार्ज बदल दिए गए। इनमे कई ऐसे भी थे जो लम्बे समय से एक जगहों पर टिके हुए थे।

01- निरीक्षक उमेश कुमार मालिक प्रभारी निरीक्षक थाना हल्द्वानी से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ / प्रभारी डीसीआरबी

02- निरीक्षक राजेश कुमार यादव पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी

03- निरीक्षक धर्मवीर सिंह सोलंकी पुलिस लाईन से प्रभारी एफएफयू/ एसआईएस

04- निरीक्षक  दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआ से पुलिस लाइन

05-निरीक्षक डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना भवाली से प्रभारी निरीक्षक थाना लालकुआं

06- निरीक्षक हेमचन्द्र पन्त प्रभारी साइबर सेल से प्रभारी निरीक्षक भवाली

07-उप निरीक्षक भगवान सिंह महर थानाध्यक्ष कालाढूंगी से पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

08-उप निरीक्षक पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुखानी से थानाध्यक्ष कालाढूंगी

09-उप निरीक्षक विजय सिंह मेहता प्रभारी चौकी मंडी से थानाध्यक्ष मुखानी

10- उप निरीक्षक भुवन सिंह राणा थानाध्यक्ष चोरगलिया से प्रभारी चौकी मंडी

11- उप निरीक्षक  राजेश कुमार जोशी प्रभारी चौकी पीरुमदारा थानाध्यक्ष चोरगलिया

12- उप निरीक्षक फिरोज आलम मल्ला काठगोदाम प्रभारी चौकी से साईबर सेल

13-उप निरीक्षक दिलीप कुमार प्रभारी चौकी रामगढ़ से प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम

14- उप निरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज प्रभारी चौकी बेलपड़ाव से प्रभारी चौकी रामगढ़

15-उप निरीक्षक  मु. आसिफ खान प्रभारी चौकी मालधन से थाना भवाली

16-उप निरीक्षक धमेन्द्र कुमार प्रभारी चौकी खैरना से चौकी प्रभारी मालधन

17- उप निरीक्षक  महेन्द्रराज सिंह प्रभारी चौकी दमुआढ़ूँगा से प्रभारी चौकी धारी

18-उप निरीक्षक अरुण सिह राणा प्रभारी चौकी धारी से प्रभारी चौकी दमुवादूँगा

19-उप निरीक्षक कृष्णा गिरी प्रभारी चौकी कैंची से प्रभारी चोकी बैलपड़ाव

20-उप निरीक्षक नीरज कुमार चौहान प्रभारी चौकी हाईकोर्ट से थाना रामनगर

21-उप निरीक्षक नरेश चन्द पंत प्रभारी साईबर सैल प्रभारी चौकी हाईकोर्ट

22-प्रताप सिह पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी हंसपुर खत्ता

23-उप निरीक्षक बलबीर सिंह राणा* थाना चोरगलिया से प्रभारी चौकी कुंवरपुर

24- उप निरीक्षक सुनील सिंह धानिक पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी पीरूमदारा

25- उप निरीक्षक सुनीता कुँवर थाना वनभूलपुरा से प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्प लाईन

26-उप निरीक्षकगुरुविन्दर कौर थाना मुखानी से थाना भीमताल

27- उप निरीक्षक सुरभि राणा थाना चोरगलिया से थाना वनभूलपुरा

28-उप निरीक्षक नीशु गौतम थाना कालाढूँगी से थाना चोरगलिया

29- उप निरीक्षक मोनी टम्टा पुलिस लाईन से थाना रामनगर

30-उप निरीक्षक दीपा जोशी चुनाव सैल से थाना मुखानी

31-उप निरीक्षक आशा विष्ट पुलिस लाईन से थाना मुखानी

32-उप निरीक्षक रेनू सिंह थाना रामनगर से थाना हल्द्वानी

33-उप निरीक्षक रविन्द्र राणा प्रभारी एएनटीएफ से थाना भीमताल

34- उप निरीक्षक मोहन सिह सौन पुलिस लाईन से प्रभारी एएनटीएफ

35-उप निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह नेगी पुलिस लाईन से थाना बनभूलपुरा

36-उप निरीक्षक  दीपक सिंह कार्की पुलिस लाईन से थाना मल्लीताल

37- उप निरीक्षक सतीश चन्द्र उपाध्याय पुलिस लाईन से थाना तल्लीताल

38-उप निरीक्षक हर्ष बहादुर पाल पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी कैंची

39-उप निरीक्षक गणेश दत्त जोशी पुलिस लाईन से थाना रामनगर

40-उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुलिस लाईन से थाना मुखानी

41-उप निरीक्षक आनन्द बल्लभ जोशी पुलिस लाईन से

थाना हल्द्वानी

42- अ. उप निरीक्षक दान सिंह पुलिस लाईन से थाना मुखानी

43- अ. उप निरीक्षक विजय सिंह राणा पुलिस लाईन से थाना रामनगर

44- अ. उप निरीक्षक शेर सिह राणा पुलिस लाईन से चौकी टी०पी० नगर

45-अ. उप निरीक्षक विजय कुमार पुलिस लाईन से चौकी मल्ला काठगोदाम

46-अ. उप निरीक्षक नवीन सोराडी पुलिस लाईन से चौकी हल्दूचौड़

47- अ. उप निरीक्षक बलवीर चन्द्र पुलिस लाईन से थाना कालाढूँगी

48- अ. उप निरीक्षक मोहन चन्द्र पुलिस लाईन से थाना हल्द्वानी

49- अ. उप निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस लाईन से थाना हल्द्वानी

50- अ. उप निरीक्षक चम्पा मेहरा थाना काठगोदाम से थाना मुखानी

51- अ. उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट थाना भवाली से एफ०एफ०यू०

52- अ. उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र थाना लालकुआं से भीमताल।

उत्तराखंड: विजिलेंस ने PWD के सहायक अभियंता को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

0

हल्द्वानी: विजिलेंस ने एक बार बड़ा एक्शन लिया है। विभाग की टीम ने सहायक अभियन्ता दुर्गेश पन्त, लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी को 10,000/- रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत करायी थी कि, उनके द्वारा विद्युत यांत्रिकी खंड, सार्वजनिक निर्माण विभाग, भीमताल में कोटेशन कार्यादेश के आधार पर ₹3,00000 का कार्य उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में किया गया था।

जिसकी भुगतान के एवज में सहायक अभियंता दुर्गेश पंत, को आज 20 सितंबर को ₹10000 (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुए हल्द्वानी तिकोनिया, स्थित अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग हल्द्वानी, के कार्यालय परिसर से, सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ.वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की ।

यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है। उसके द्वारा सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

युद्धाभ्यास के दौरान फटा मोर्टार बम, हादसे में BSF के 3 जवान घायल

0

भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे जैसलमेर जिले के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को युद्धाभ्यास के दौरान हादसा हो गया. मोर्टार बम के फटने से BSF के तीन जवान जख्मी हो गए. तीनों को पोकरण के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल अस्पताल में तीनों जवानों का इलाज चल रहा है.

भारतीय सेना की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को दोपहर के दौरान ये हादसा हुआ. वहीं, इस हादसे की सूचना के बाद एकदम से हड़कंप मच गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास चल रहा है.

शुक्रवार को मोर्टार गन से फायर करने के दौरान अचानक बम फट गया. इस हादसे में BSF के तीन जवान उदय, सुविमल और अभिषेक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें लेकर BSF के CO रणवीर सिंह खुद अस्पताल तक पहुंचे और हादसे में जख्मी जवानों से पूरे मामले की जानकारी ली.

वहीं, जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टर्स उनका उपचार कर रहे हैं. साथ ही BSF अधिकारी इस हादसे के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटे हैं और युद्धाभ्यास के दौरान मौके पर मौजूद अन्य BSF के जवानों से भी इसको लेकर बातचीत की और उनसे हादसे की जानकारी ली.

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम मामला, एक और आरोप, YSR कांग्रेस हाईकोर्ट पहुंची, मंदिर ने जांच कमेटी बनाई

0

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम की पवित्रता और शुद्धता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने 2 दिन के अंदर दो दावे किए। नायडू सरकार ने नया आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसाद में जानवरों की चर्बी वाला घी और फिश ऑयल मिलाया गया था।

TDP ने ये आरोप एक लैब रिपोर्ट के हवाले से लगाए। उधर,YSR कांग्रेस ने इस विवाद पर हाईकोर्ट का रुख किया। पार्टी ने हाईकोर्ट से नायडू के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने की मांग की। कोर्ट 25 सितंबर को सुनवाई करेगा।

इससे पहले 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि पिछले 5 साल में जगन मोहन सरकार और YSRCP के नेताओं ने तिरुमाला की पवित्रता को धूमिल किया। तिरुपति मंदिर के 300 साल पुराने किचन में रोजाना 3.50 लाख लड्डू बनते हैं। तिरुमाला ट्रस्ट हर साल प्रसादम से सालाना 500 करोड़ रुपए कमाता है।

TDP ने इस लैब रिपोर्ट के हवाले से आरोप लगाए हैं। दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मंदिर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, घी की गुणवत्ता की निगरानी के लिए चार सदस्यीय विशेष समिति बना दी है। लैब रिपोर्ट 17 जुलाई को मिली थी। तभी से ही यह रिपोर्ट पब्लिक डोमेन में है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में ना तो जारी करने वाली संस्था का नाम लिखा है और ना ही किस जगह के सैंपल की जांच की गई है, उसका जिक्र है।

सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने इस मामले में जगन मोहन रेड्डी, ठेकेदार और टीटीडी के अफसरों के खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा कि इन्होंने प्रसादम में जानवरों की चर्बी वाला घी मिलाकर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई हो। उधर केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के पूर्व प्रधान चेयरमैन और वाईएसआर पार्टी सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने कहा, ‘तिरुपति लड्डू की पवित्रता पर सीएम नायडू का बयान बहुत ही अपमानजनक है। इससे दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाएं आघात हुई हैं।सुब्बा रेड्डी ने कहा कि टीटीडी ने 2019 से 2024 तक नैवेद्यम और प्रसादम तैयार करने में उच्चतम मानकों को बनाए रखा और 2019 से पहले की तुलना में गुणवत्ता में भी सुधार किया।

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, ये आ रहा नजर

0

सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल के हैक होने की खबर है। चैनल पर अब कोर्ट की कानूनी कार्यवाही के बजाय रिपल लैब्स द्वारा विकसित एक क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दिख रही है। ये अमेरिका स्थित एक कंपनी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर आम तौर पर महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण किया जाता है।चैनल पर एक भी पुराने वीडियोज भी नहीं दिखाई दे रहे हैं।

Big breaking : सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हुआ हैक

हैकर्स ने चैनल पर पहले से मौजूद वीडियोज को प्राइवेट मोड में कर दिया है, इसलिए वे दिखाई नहीं दे रहे हैं।हैक किए गए चैनल पर फिलहाल ‘ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल ने SEC के 2 बिलियन डॉलर जुर्माने पर प्रतिक्रिया दी!

XRP मूल्य भविष्यवाणी’ नाम से एक वीडियो लाइव है। चैनल का लोगो भी बदल दिया गया है।इसके अलावा ‘XRP Ledger Apex 2024’ और ‘Built on XRPL’ नामक प्लेलिस्ट में कई वीडियोज दिखाई दे रहे हैं।

 

उत्तराखंड: देहरादून के टिहरी नगर में होगा भव्य रामलीला का मंचन, 72 साल पहले टिहरी से हुई थी शुरुआत 

0

देहरादून: “श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून” द्वारा गढ़‌वाल की ऐतिहासिक राजधानी – पुरानी टिहरी की 1952 से होने वाली प्राचीन रामलीला को टिहरी के जलमग्र होने के बाद देहरादून में पुर्नजीवित करने का संकल्प लिया है। रामलीला का मंचन देहरादून के टिहरी नगर दून यूनिवर्सिटी रोड़ बंगाली कोठी के आजाद मैदान में किया जाएगा। भव्य रामलीला’ का आयोजन शारदीय नवरात्रों में 3 से 13 अक्टूबर 2024 तक होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

2023 में आयोजित “भव्य रामलीला” में विशेष आकर्षण के रूप में उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार “Laser Show” व Digital Live Telecast का प्रसारण किया गया था, जिससे विभिन्न माध्यमों के द्वारा रामलीला मंचन को 2023 में रिकॉर्ड 10 लाख लोगों तक पहुंचाने में सफलता पाई।

Screenshot 2024 09 20 11 53 46 16 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914

समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर ने ब ताया कि गढ़वाल की ऐतिहासिक व प्राचीन रामलीला 1952 से पुरानी टिहरी के ‘आजाद मैदान’ में टिहरी के डूबने तक होती रही और टिहरी के जलमग्र होने के बाद 2023 में उत्तराखंड के सभी जिलों के निवासियों के सहयोग से गढ़वाल की इस धरोहर को देहरादून में “भव्य स्वरूप ” में पुनर्जीवित किया गया है।

उनका कहना है कि इससे गढ़वाल के इतिहास को पुनर्जीवित करने का मौका मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए मनोरंजन से अपने इतिहास और सनातन धर्म की परंपराओं के साथ जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।

रामलीला समिति के सचिव अमित पंत का कहना है कि इस रामलीला में चौपाई, कथा, संवाद, मंचन आदि सब गढ़वाल की 1952 से चली आ रही प्रसिद्ध व प्राचीन रामलीला के जैसा ही होगा। उनका कहना है कि ‘श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून’ की ओर से इस ऐतिहासिक मंचन से गढ़वाल की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तराखंड कांग्रेस में कौन कर रहा ‘गणेश परिक्रमा’ और ‘चमचागिरी’?

0
  • प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’

उत्तराखंड कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से सब कुछ ठीक-ठाक सा नजर आ रहा था। नेताओं के बीच तालमेल भी दिखाई पड़ रहा था। उसके कांग्रेस को बेहतर नतीजे भी मिले। कांग्रेस ने बद्रीनाथ और हरिद्वार की एक सीट का उपचुनाव भी अपने नाम किया। इससे कांग्रेस खासी उत्साहित भी नजर आई और कांग्रेस का उत्साह सड़कों पर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध के रूप में भी नजर आया।

इस बीच दिल्ली में श्री केदारनाथ मंदिर बनाने का मसला चर्चाओं में आया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस संगठन भी सक्रिय हो गया। इसके विरोध में कांग्रेस ने केदार प्रतिष्ठा यात्रा निकलने का फैसला किया। यात्रा ऋषिकेश से केदारनाथ तक निकाली जानी थी। केदार प्रतिष्ठा यात्रा सीतापुर तक पहुंची भी। लेकिन, 31 जुलाई को आपदा ने कांग्रेस की यात्रा की राह रोक दी। कांग्रेस ने तब ऐलान किया था कि केदार प्रतिष्ठा यात्रा को बाद में पूरा किया जाएगा। कांग्रेस ने यात्रा को सीतापुर से आगे शुरू किया और केदारनाथ धाम में समापन भी किया।

जब तक कांग्रेस की यात्रा चल रही थी, तब सबकुछ ठीक-ठाक ही था। लेकिन, अब जैसे ही केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव नजदीक आ रहा है। कांग्रेस के भीतर फिर से कलह शुरू होती नजर रही है। इस कलह की वजह भी केदार प्रतिष्ठा यात्रा ही मानी जा रही  है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा राजनीतिक नहीं थी। लेकिन, इसी बयान में उन्होंने केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत पर एक बयान दिया, जिससे कांग्रेस में शीत युद्ध के संकेत मिल रहे हैं।

उनसे एक सवाल पूछा गया था कि क्या इस यात्रा से मनोज रावत को लाभ पहुंचाया जाना था। इस पर उन्होंने कहा कि मनोज रावत तो 300 किलोमीटर की यात्रा में महज तीन किलोमीटर ही चले। उनको अगर राजनीतिक लाभ ही लेना था, तो हरिद्वार से ही यात्रा में शामिल होना चाहिए था। इस बात को आगे बढ़ाते हुए माहरा ने कहा कि हो सकता है कि चमचागिरी या ‘गणेश’ परिक्रमा से कुछ मिल जाए।

उनके इस बयान को भाजपा ने कांग्रेस में कलह के तौर पर पेश किया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। गणेश परिक्रमा के जरिए प्रदेश अध्यक्ष ने सीधेतौर पर गणेश गोदियाल पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा के बहाने राजनीतिक यात्रा निकाल रही थी। जिसका खुलासा खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कर रहे हैं।

दरअसल, यह विवाद हरक सिंह रावत और कुछ नेताओं की ओर से गणेश गोदियाल जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद खड़ा हुआ। इससे कांग्रेस की गुटबाजी भी सामने आ गई है। जिस तरह से करन माहरा ने गणेश परिक्रमा की बात कही है, वह गणेश गोदियाल के समर्थकों को पसंद नहीं आई। इसी को विवाद की बड़ी वजह मानी जा रही है।

करना माहरा का कहना है कि अभी केदारनाथ सीट पर टिकट की कोई चर्चा ही शुरू नहीं हुई है। किसी ने मनोज रावत की दावेदारी को नकारा नहीं है। लेकिन, इस पूरी यात्रा के दौरान कुंवर सजवान का चेहरा चर्चाओं में रहा। कुंवर सजवान एनएसयूआई से निकलकर कांग्रेस की मुख्यधारा में पहुंचे हैं। केदारनाथ चुनाव में उनको एक बड़ा दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, ऊंट किस करवट बैठता है, इसके लिए कुछ इंतजार करना पड़ेगा।

अमेरिका से लौटते ही अचानक हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं को भी नहीं लगी भनक

0

हरियाणा : हरियाणा में विधानसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों से अमेरिका यात्रा पर थे। वहां से लौटते ही राहुल गांघी अचानक से करनाल के घोघड़ीपुर गांव पहुंच गए। जिसके बाद से हर कोई हैरान हो गया। राहुल गांधी ने अपने हरियाणा दौरे के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी थी।

ऐसे में प्रदेश के किसी भी कांग्रेसी नेता को उनके इस यात्रा के बारे में जानकारी नहीं थी। राहुल गांधी अचानक से घोघड़ीपुर गांव अमेरिका में घायल युवक के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक जिले के घोघड़ीपुर गांव पहुंच गए। गांव पहुंचते ही वह यहां एक युवक के परिवार से मिलने उसके घर गए और युवक के परिजन से मुलाकात की।

उन्होंने अमेरिका में रह रहे लड़के अमित मान से उसके घर से ही वीडियो कॉल पर बात भी की। राहुल इतनी सुबह अचानक पहुंचे कि सभी हैरान रह गए। राहुल गांधी ने पूरी आत्मीयता से परिवार के लोगों से बातचीत की और बच्चों आदि के साथ फोटो भी खिंचवाई।

अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी की मुलाकात करनाल के अमित मान से हुई थी। वह घोघड़ीपुर गांव का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह डंकी के माध्यम से अमेरिका गया था। अमित कुछ समय पहले अमेरिका में हादसे का शिकार हो गया था। इसके बाद से वह अस्पताल में ही भर्ती है।

राहुल गांधी के दौरे के बारे में किसी कांग्रेस नेता को पता नहीं चला। वे आनन-फानन में गांव पहुंचे। हालांकि, बाद में लौटते समय राहुल गांधी घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राठौर के फार्म हाउस पर भी कुछ देर रुके और स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनाव आदि को लेकर फीडबैक भी लिया।

खालिस्तानी पन्नू केस : अमेरिकी कोर्ट के समन में अजीत डोभाल का नाम

0

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या मामले में अमेरिकी अदालत द्वारा भारत सरकार को समन भेजा गया है। इस समन को लेकर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे पूरी तरह से गलत बताया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री से जब न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अमेरिकी जिला न्यायालय द्वारा भेजे गए समन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते कहा कि यह पूरी तरह से अनुचित और निराधार है।

विदेश सचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि पन्नू भारत द्वारा घोषित आतंकवादी है, जिसके पास अमेरिकी और कनाडाई नागरिकता है। इसका इतिहास हमेशा विवादित रहा है। जिस संगठन का यह व्यक्ति प्रतिनिधित्व करता है, वह एक गैरकानूनी संगठन है।

अमेरिकी और कनाडाई नागरिकता रखने वाला पन्नू भारत द्वारा घोषित आतंकवादी है। इससे पहले नवंबर में अमेरिकी न्याय विभाग ने सिख अलगाववादी आंदोलन के एक अमेरिकी नेता और न्यूयॉर्क में एक नागरिक की हत्या की नाकाम साजिश में कथित संलिप्तता के लिए एक भारतीय नागरिक के खिलाफ अभियोग खोला था।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि अब जबकि मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन इस बारे में भारत के विचार नहीं बदलेंगे। भारत ने पिछले साल नवंबर में अमेरिकी सरकार द्वारा उजागर की गई सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ऐसे इनपुट को गंभीरता से लेता है क्योंकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी असर डालते हैं और संबंधित विभाग पहले से ही इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं।

रेप के आरोपी BJP नेता मुकेश बोरो की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन

0

नैनीताल: पिछले दो-तीन सालों में भाजपा के कई नेताओं पर रेप के आरोप लगे हैं। इस साल भी पिछले कुछ दिनों में भाजपा नेताओं पर इसी तरह के आरोप लगे हैं। इनमें भाजपा नेता मुकेश बोरो की पुलिस को अब भी तलाश है। पुलिस ने उसके घर की कुर्की की भी तैयारी शुरू कर दी है।

मुकेश बोरा के खिलाफ महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में लालकुआं कोतवाली में धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा दर्ज, इस मामले में मुकेश बोरा फरार चल रहा है। नैनीताल हाई कोर्ट से मुकेश बोर की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका खारिज होने के बाद मुकेश बोरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है। इतना ही नहीं पुलिस मुकेश बोरा के करवरियों से भी पूछताछ कर रही है। नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे है। उनका कहना है कि मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत घर के बाहर नोटिस चस्पा करने के साथ ही मुनादी भी कर चुकी है। न्यायालय से धारा 83 के तहत अब कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए हैं, इन आदेशों के तहत अब मुकेश बोरा के घर की कुर्की की जाएगी। इस बीच अगर बोरा पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करता है, तो कोर्ट से आदेश लेकर मोस्ट वांटेड के साथ ही उस पर इनाम भी घोषित किया जाएगा।

नैनीताल दूध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर संविदा महिला कर्मचारी ने 3 सालों से शारीरिक शोषण करने और नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले में लालकुआं कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया।

मुकेश बोरा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। उसने नैनीताल हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। ऐसे में अब मुकेश बोरा का पुलिस से बच पाना मुश्किल है।