Home Blog Page 358

SC ने NCPCR की मांग को किया खारिज, मदरसों से जुड़ा है मामला

0

सुप्रीम कोर्ट (SC) ने बाल अधिकार संस्था एनसीपीसीआर की सिफारिशों पर सोमवार को रोक लगा दी। ऐसे में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन नहीं करने वाले मदरसों को भी राज्य से मिलने वाली फंडिंग जारी रहेगी। साथ ही, एससी ने गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्रों को सरकारी स्कूलों में भेजने के संबंध में NCPCR की सिफारिश खारिज कर दी।

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने आज इस मामले पर अपना फैसला सुनाया। इस दौरान SC ने मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता की दलीलों को भी सुना, जिसमें कहा गया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के संचार और कुछ राज्यों की परिणामी कार्रवाइयों पर रोक लगाने की जरूरत है।

कानूनगो ने कहा कि गरीब पृष्ठभूमि के मुस्लिम बच्चों पर अक्सर धर्मनिरपेक्ष शिक्षा के बजाय धार्मिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए दबाव डाला जाता है। उन्होंने कहा कि वह सभी बच्चों के लिए शिक्षा के समान अवसरों की वकालत करते हैं।

दरअसल, एनसीपीसीआर ने एक हालिया रिपोर्ट में मदरसों की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता जताई थी। इस आधार पर एक्शन लेने की मांग की गई। हालांकि, इस रिपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। सत्तारूढ़ भाजपा पर अल्पसंख्यक संस्थानों को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया गया।

क्या पाकिस्तान से टेलीग्राम के जरिए खालिस्तानियों ने किया में दिल्ली ब्लास्ट?

0

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-14 के प्रशांत विहार इलाके में रविवार की सुबह 30 सेकेंड में ऐसा धमाका हुआ कि राजधानी दहल उठी। पाकिस्तान से चलने वाले कुछ टेलिग्राम चैनलों पर दिल्ली में हुए ब्लास्ट के पीछे खालिस्तान ऑपरेटिव्स का हाथ होने का दावा किया है। सबसे पहले टेलीग्राम चैनल Justice League India पर CCTV फुटेज डालकर बम धमाके का दावा किया गया।

उसके बाद इस मैसेज को पाकिस्तान से चैनल वाले कई टेलीग्राम चैनल पर सर्कुलेट किया गया। हालांकि, इस बारे में अभी बस दावे किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA अभी जांच कर रही है। दिल्ली ब्लास्ट मामले में भी टेलीग्राम के इस्तेमाल होने की बात सामने आई। जानते हैं कि क्यों टेलीग्राम आतंकियों का नया ठिकाना बन रहा है?

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-14 के प्रशांत विहार इलाके में रविवार की सुबह 30 सेकेंड में ऐसा धमाका हुआ कि राजधानी दहल उठी। पाकिस्तान से चलने वाले कुछ टेलिग्राम चैनलों पर दिल्ली में हुए ब्लास्ट के पीछे खालिस्तान ऑपरेटिव्स का हाथ होने का दावा किया है। सबसे पहले टेलीग्राम चैनल Justice League India पर CCTV फुटेज डालकर बम धमाके का दावा किया गया। उसके बाद इस मैसेज को पाकिस्तान से चैनल वाले कई टेलीग्राम चैनल पर सर्कुलेट किया गया। हालांकि, इस बारे में अभी बस दावे किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA अभी जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन टेलीग्राम चैनलों में ज्यादातर कश्मीर में होने वाले आतंकी गतिविधियों की जम्मू-कश्मीर से जुड़े आतंकी संगठन TRF (The Resistance Front) की अपडेट्स शेयर की जाती है। ISI हैंडलर के जरिए कश्मीर जिहाद से जुड़े टेलीग्राम चैनलों पर दिल्ली बम ब्लास्ट में खालिस्तान समर्थकों का हाथ होने का संकेत दिया गया है।

अमेरिकी जांच एजेंसी ने लाइटनर को अपने मंसूबों को अंजाम देने से पहले ही गिफ्तार कर लिया गया। संघीय न्यायालय के रिकॉर्ड के अनुसार, टेलीग्राम प्लेटफ़ॉर्म के करीब 900 मिलियन यूजर्स में से बहुत से आतंकी भी हैं, जिन्होंने टेलीग्राम चैनलों का एक समूह बनाया है, जहा वे लाइटनर जैसे अनुयायियों को राजनीतिक नेताओं की हत्या करने, बिजली स्टेशनों और रेलवे को नुकसान पहुंचाने और सामूहिक हत्या करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर CM धामी ने किया रवाना

0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से आज लालकुआं से बांद्रा के मध्य ट्रेन संचालन का स्वप्न पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, वडोदरा, सूरत जैसे रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को यात्रा करने का आसानी से विकल्प मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकुआं-बांद्रा रेल सेवा शुरू होने से बाबा कैंची धाम, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक के रूप में वंदेभारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेन, रेल नेटवर्क का हिस्सा बनी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से पहाड़ तक ट्रेन पहुंचने का स्वप्न ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के साथ ही पूर्ण हो जायेगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है, जल्द ही इसमें भी कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से काशी, अयोध्या और अन्य प्रमुख शहरों के लिए रेल सेवा के और विस्तार के लिए प्रयास किये जायेंगे। आज हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यहां के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग थी कि लालकुआं से मुंबई के लिए सीधे रेल सेवा सुचारू हो। जो आज पूर्ण हुई है। इस रेल सेवा के संचालन से पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के साथ ही यहां के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के दर्शनार्थियों व पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सप्ताह में तीन रेल गाड़ियां रामनगर, हल्द्वानी और अब लालकुआं से मुम्बई के लिए जा रही हैं, जिसका लाभ यहां के पर्यटन क्षेत्रों को भी मिलेगा।
लालकुआं-बांद्रा टर्मिनल के मध्य नई ट्रेन संख्या 22544 सोमवार को लालकुआं से सुबह 07ः45 बजे प्रस्थान कर रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, कोटा, वडोदरा, सूरत होते हुए हुए अगले दिन मंगलवार को प्रातः 08 बजकर 30 मिनट पर बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में बांद्रा टर्मिनल से सुबह 11ः00 बजे, मंगलवार को प्रस्थान कर लालकुआं अगले दिन बुधवार 13 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए सेकेंड एसी का 01 कोच, थर्ड एसी के 02 कोच, एसी इकोनॉमी श्रेणी के 03 कोच तथा स्लीपर श्रेणी के 06 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच हैं। इस ट्रेन में सभी कोच एलएचबी के लगाये गये हैं। जो कि यात्रियों के लिए सुविधाजनक एवं संरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त हैं।

ना पंचायत चुनाव होंगे, ना कार्यकाल बढ़ेगा, सरकार ऐसे बना सकती है व्यवस्था

0

देहरादून: उत्तराखंड में इस साल पंचायत और नगर निकायों के चुनावों का होना संभव नजर नहीं आ रहा है। नगर निगमों का कार्यकाल पहले ही प्रशासकों के हवाले हैं। अब पंचायतें भी प्रशासकों के हवाले की जा सकती हैं। सरकार और पंचायती राज विभाग इसका समाधान निकालने में जुटे हैं। लेकिन, एक बात तो साफ हो गई है कि पंचायतों के चुनाव अगले साल ही संभव हो पाएंगे।

27 नवंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल 

प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल अगले महीने 27 नवंबर को खत्म हो रहा है, लेकिन इस साल चुनाव नहीं होंगे, वहीं, पंचायतों का कार्यकाल भी नहीं बढ़ेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव को लेकर शासन से 20 अक्तूबर तक रिपोर्ट मांगी थी।

ग्राम पंचायतों का परिसीमन

पंचायत निदेशालय की ओर से शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए विभाग की ओर से हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों में ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों का परिसीमन किया गया। ग्राम पंचायतों के परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या 7,796 से बढ़कर 7,823 हो गई।

जिला पंचायत की सीटें भी बढ़ी

ग्राम पंचायत वार्ड 59,219 से बढ़कर 59,357 और जिला पंचायत की सीटें 385 से बढ़कर 389 हो गई थी। हालांकि, क्षेत्र पंचायतों की संख्या बढ़ने के बजाए 3,162 से घटकर 3,157 हो गई, लेकिन शहरी विकास विभाग की ओर से कुछ निकायों का विस्तार एवं कुछ ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र से बाहर किया गया है।

इन जिलों में नए सिरे से परिसीमन

चमोली, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में नए सिरे से परिसीमन होगा, जिससे इन जिलों में ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत सीटें घट व बढ़ सकती हैं। पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज तिवारी के मुताबिक, परिसीमन के बाद शहरी निकायों में कुछ गांव शामिल हो गए हैं। कुछ निकायों से बाहर हुए हैं।

अगले साल जनवरी तक पुनरीक्षण

मतदाता सूची का भी अगले साल जनवरी तक पुनरीक्षण किया जाना है। पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची तैयार होगी। ऐसे में अगले साल फरवरी-मार्च के बाद ही चुनाव हो पाएंगे। पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर भी एक्ट में कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अगर सरकार चाहे तो पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकतम छह महीने के लिए प्रशासक बना सकती है।

ये हैं व्यवस्थाएं

एक्ट में व्यवस्था है कि व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को प्रशासक नियुक्त किया जा सकता है। जिला पंचायतों में DM के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक बनाया जा सकता है। ब्लॉक में SDM के साथ क्षेत्र प्रमुख को और ग्राम पंचायतों में ADO पंचायत के साथ ग्राम प्रधान को सरकार चाहे तो प्रशासक नियुक्त कर सकती है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में इतिहास विभागीय परिषद का गठन

0

डाकपत्थ: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में इतिहास विभागीय परिषद 2024-25 का गठन कर लिया गया है। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विजय बहुगुणा ने परिषद की मूल संकल्पना को रेखांकित करते हुए कहा कि इतिहास विभागीय परिषद के अंतर्गत आने वाले समय में विषय विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं के बीच में संवाद करेंगे।

परिषद में अध्यक्ष पद पर एमए तृतीय सेमेस्टर की दिव्या पंवार, उपाध्यक्ष पद पर एमएम प्रथम सेमेस्टर छात्र राज आर्यन, सचिव पद पर बीए की छात्रा प्रियंका, कोषाध्यक्ष बीए की शिखा चौहान, सहसचिव पद पर बीए प्रथम की एनम और सदस्य बीए प्रथम सेमेस्टर की पल्लवी और एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अमीषा को नामित किया गया।

इसके तहत ऑर्गेनिक फॉर्मिंग, परंपरागत जल संरचनाएं, लोक संस्कृति, ऐतिहासिक स्मारक, लैंगिक समानता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान, पलायन, आजीविका, सतत विकास संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन होना प्रस्तावित है। इतिहास विभाग के प्राध्यापक अनिल शाह ने कहा कि विभागीय परिषद के पदाधिकारी कार्यशाला में अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।

अविनाश भट्ट ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में सेमिनार, कार्यशाला, सिम्पोजियम आदि में उपस्थिति सुनिश्चित करें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एस. नेगी ने परिषद के गठन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि परिषद वाइब्रेंट होना चाहिए। छात्र-छात्राओं के समर्थन से ही विभिन्न कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न होते हैं।

उत्तराखंड : पुलिस ने बरामद की करीब तीन करोड़ की स्मैक, यहां का है मामला

0

रुद्रपुर में पुलभट्टा पुलिस ने दंपती सहित तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब तीन करोड़ है। इनमे एक आरोपी शानू निवासी फतेहगंज पश्चिमी बरेली, काशीपुर निवासी दंपती खुर्शीद और आसमा को स्मैक सप्लाई करता था।

शानू अब तक जिले में तीन साल में 30 किलोग्राम स्मैक सप्लाई कर चुका है। तीनों लोग वेगनार कार से बरेली से जिले में आ रहे थे। इस दाैरान चेकिंग के समय पूछताछ में तीनों को स्मैक के साथ पकड़ा गया।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज चैयरमेन मुकेश अंबानी

0

श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम: 20 अक्टूबर। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी पहले श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।
उसके पश्चात श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। उनके साथ मुख्य मंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह भी धाम पहुंचे।
श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया।इससे पहले आज प्रात: 9 बजे मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे सीधे मंदिर में दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न की। उसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि दर्शन के पश्चात रिलायंस इंडस्ट्रीज चैयरमेन मुकेश अंबानी ने IMG 20241020 WA0056श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर प्रशंसकों तथा मंदिर समिति पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के लिए पांच करोड़ रूपए का चैक मंदिर समिति को भेंट किया।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।

अपने अति व्यस्त कार्यक्रम के तहत उद्योगपति मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के तुरंत बाद दोपहर पौने ग्यारह बजे मुकेश अंबानी श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंच गये। श्री केदारनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की तथा देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग,   पूर्व कार्याधिकारी / समन्वयक  आरसी तिवारी    प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, अरविंद शुक्ला,कुलदीप धर्म्वाण सहित तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद र

LOC पर सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़

0

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। भारतीय सेना ने यह खबर दी है। एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि इलाके में संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया था। खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बारामूला के उड़ी में LOC के साथ संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया था।

जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। चिनार कोर ने कहा कि जवानों ने जवाबी गोलीबारी शुरू की। ऑपरेशन जारी है। इस बीच, पुलिस ने पुंछ जिले से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन ने शनिवार को कहा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियों से कई ग्रेनेड हमले के मामले सुलझ गए।

आनंद जैन ने कहा कि हमें एक बड़ी उपलब्धि मिली है, क्योंकि हमने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने ग्रेनेड लॉबिंग, राष्ट्र-विरोधी पोस्टर लगाने जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया था। गुरुद्वारों, मंदिरों, अस्पतालों, सैन्य ठिकानों पर ग्रेनेड फेंके गए थे। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादी इलाके का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते थे। इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के डुंडक इलाके में आतंक से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ा था।

पुलिस ने संदिग्ध के पास से चार ग्रेनेड बरामद होने की पुष्टि की है, जिसकी गिरफ्तारी से सीमांत जिले में हाल की आतंकी घटनाओं को सुलझाने में एक बड़ी सफलता मिल सकती है। इससे पहले आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर अशोक चौहान की शुक्रवार को शोपियां जिले में गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, शनिवार को सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। उसके अन्य साथियों को मार गिराने का अभियान जारी है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी

0

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम: 20 अक्टूबर। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज प्रात:पहले श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को आये । उसके पश्चात श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे हैं।

श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। बताया कि दोनों धामों को उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पांच करोड़ की धनराशि दानस्वरूप दी है।

सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, जानें कब निकलेगा चांद

0

आज सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं।

सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं, फिर रात को चंद्रमा के निकलने पर अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत सुबह से लेकर रात को चांद के दर्शन और पूजन के बाद समाप्त हो जाता है।

Screenshot 2024 10 20 09 33 34 44 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

वैदिक पंचांग के मुताबिक हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 20 अक्तूबर को सुबह 06 बजकर 46 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 अक्तूबर को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी।

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को सोलह श्रृंगार करते हुए एक खास जगह पर एकत्रित होकर करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं। करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 20 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 46 मिनट लेकर शाम शाम 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ पर चांद के दर्शन और पूजा का विशेष महत्व होता है। पंचांग के मुताबिक करवा चौथ पर चांद के निकलने का समय दिल्ली शहर को मानक मानते हुए शाम 07 बजकर 53 मिनट पर होगा। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।