Home Blog Page 345

जेल में नई साजिश, D-कंपनी-बिश्नोई गैंग में छिड़ सकती है गैंगवार!

0

लॉरेंस बिश्नाई लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. अब एक नया मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस को इस बात की चिंता सता रही है कि बिश्नाई गैंग के मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद बदमाशों की डी-कंपनी के बदमाशों के साथ गैंगवार हो सकती है. मुंबई की आर्थर रोड जेल में गैंगवार का खौफ नजर आ रहा है.

जेल ऑथोरिटी ने बिश्नोई गैंग और डी-कंपनी के सदस्यों के बीच भिड़ंत होने की आशंका जताई है. संभावित गैंगवार की आशंका को देखते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों को दूसरे जेलों में ट्रांसफर करने की अर्जी जेल ऑथोरिटी ने कोर्ट में दाखिल की है. इस अर्जी में बाबा सिद्दीकी और सलमान खान के घर फायरिंग के मामलों में गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ सदस्यों को अन्य जेलों में ट्रांसफर करने की मांग की गई है.

जेल अधिकारी के मुताबिक, जेल में बिश्नोई गैंग के सदस्यों की संख्या अब 20 से अधिक हो गई है. जेल ऑथोरिटी को आशंका है कि बिश्नोई गैंग के सदस्य जेल में अपना एक अलग गुट बना सकते हैं. इस से कानून- व्यवस्था संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, इसी वजह से उन्हें अन्य जेलों में शिफ्ट करने की अर्जी दी गई है. जेल में डी-कंपनी और राजन गैंग के भी सदस्य बंद हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि बिश्नोई गैंग के सदस्य, जिनकी संख्या अब 20 से अधिक हो गई है. जेल में अपना एक अलग गुट बना सकते हैं. इससे कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. इसी वजह से उन्हें अन्य जेलों में शिफ्ट करने की अर्जी दी गई है. इस समय बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 15 और सलमान खान फायरिंग केस में 5 आरोपी न्यायिक हिरासत (जेल कस्टडी) में हैं. बाबा सिद्दीकी मामले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच के दौरान और भी गिरफ्तारी की जा रही हैं.

अधिकारियों का कहना है कि बाबा सिद्दीकी और सलमान खान फायरिंग मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है ताकि वे अन्य कैदियों से संपर्क न कर सकें. आर्थर रोड जेल में डी-गैंग और छोटा राजन गैंग के सदस्यों सहित विभिन्न गैंग के सदस्य हैं जो पहले से अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में मुख्य आरोपी शुभम लोंकर और सिद्दीकी का शूटर शिवकुमार गौतम अभी भी फरार हैं.

22 जिला जज और दो ADJ रैंक के न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर

0

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर 22 जिला जजों एवं दो एडीजे रैंक के न्यायिक अधिकारियों का एक से दूसरे जिले में स्थानांतरण किया है। बबिता रानी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहारनपुर से इसी पद पर शाहजहांपुर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश शाहजहांपुर ब्रह्मदेव शर्मा को मुरादाबाद, रवींद्र नाथ दुबे को भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं रिसेटेलमेंट प्रयागराज से कॉमर्शियल कोर्ट गौतमबुद्ध नगर, तरुण सक्सेना को रायबरेली से जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहारनपुर स्थानांतरित किया गया है।

सुधीर कुमार पंचम को मैनपुर से बरेली, रणंजय कुमार वर्मा को फतेहपुर से अयोध्या, रामेश्वर को मऊ से कासगंज, पंकज कुमार अग्रवाल को बदायूं से मैनपुरी, मनोज कुमार तृतीय को सीतापुर से बदायूं, संजीव शुक्ला को आजमगढ़ से हरदोई, जयप्रकाश पांडेय को सुल्तानपुर से आजमगढ़, सैय्यद एसएमबी असीम कासगंज से लखीमपुर खीरी, डॉ.अजय कुमार द्वितीय को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, विनय कुमार द्विवेदी को मुजफ्फरनगर से बस्ती, अनमोल पाल को मिर्जापुर से फतेहपुर, सुनील कुमार चतुर्थ को चंदौली से मऊ, राजकुमार सिंह को हरदोई से रायबरेली स्थानांतरित किया गया है।

लक्ष्मीकांत शुक्ला को लखीमपुर खीरी से सुल्तानपुर, कुलदीप सक्सेना को बस्ती से सीतापुर, कुनाल वेपा को मोटर दुर्घटना दावा ट्रिब्यूनल गौतमबुद्ध नगर से कॉमर्शियल कोर्ट गौतमबुद्ध नगर, अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय को चेयरमैन स्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल लखनऊ से जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिर्जापुर, रवींद्र सिंह को भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं रिसेटेलमेंट मुरादाबाद से जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंदौली स्थानांतरित किया गया है। वहीं, दिनेश कुमार द्वितीय का एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट कुशीनगर पडरौना का उसी जिले में उसी पद पर पॉक्सो कोर्ट में व ज्योत्सना सिंह प्रथम को कुशीनगर पडरौना से एडीजे आगरा स्थानांतरित किया गया है।

PM मोदी ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई, जारी किया विडियो

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी है. अपने वर्चुअल लाइव संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि- देवभूमि उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष पर प्रदेश के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई। ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा। पीएम ने इस दौरान वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मैंने बाबा केदारनाथ के चरणों में बैठकर कहा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है। मेरा ये विश्वास अडिग है और सरकार इसे साकार कर रही है।

यहां देखें VIDEO : https://www.facebook.com/narendramodi/videos/1727687191364088

राज्यवासियों से आग्रह 

  • स्थानीय बोलियों का संरक्षण करें अपनी पीढ़ियों को सिखायें।
  • प्रकृति और पर्यावरण के प्रेमी उत्तराखंड वासी है ये पूरा देश जानती है। हर महिला माँ नंदा का स्वरूप। एक पेड़ माँ के नाम लगाएं।
  • नदी नौलों का संरक्षण करें।
  • अपनी जड़ों से जुड़े रहे। अपने गाँव लगातार जायें और सेवानिवृत्ति के बाद वहीं रहने का प्रयास करें।
  • ⁠अपने गांव के पुराने घरों जिन्हें आप तिबारी वाले घर कहते हैं। इन्हें भूले नहीं। होम स्टे बनाये जिससे आय बढ़ेगी।

पर्यटकों के लिए संदेश 

  • जब भी आप पहाड़ों पर घूमे तो स्वच्छता का ध्यान रखें।
  • वोकल फॉर लोकल का ध्यान रखें कम से कम पाँच प्रतिशत खर्च स्थानीय प्रोडक्ट पर खर्च करें।
  • पहाड़ पर ट्रैफिक नियमों। का ध्यान रखें।
  • धार्मिक स्थलों के रीति-रिवाजों का ध्यान रखें मर्यादा का ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, प्रदेशवासियों को दी शुभकानाएं

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून कचहरी में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर गया है। दूसरी ओर रिजर्व पुलिस लाइन्स में रैतिक परेड आयोजित की गई, जिसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह सलामी ली।

सीएम धामी ने कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों द्वारा राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्षों के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का भी इस अवसर पर स्मरण किया जिन्होंने उत्तराखंड राज्य की नींव रखी। कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित परेड में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ अनिल चौहान भी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित करेंगे।

मुख्यमंत्री की बड़ी बतों
-सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को विभिन्न विभागों को साथ लेकर नीति बनाई जाएगी
-वैली ब्रिज स्थापित होंगे
-महिला नीति जल्द बनेगी
-50 से अधिक जनसंख्या वाले गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा
-युवा नीति बनाई जाएगी
-सड़कों की गुणवत्ता के लिए ठेकेदार और अभियंताओं का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के लिए विशेष प्रक्रिया अपनाई जाएगी
-जच्चा बच्चा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

मौसम ने बदली करवट, मैदानी इलाकों में धुंध, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

0
उत्तराखंड में मौसम रंग बदलने लगा है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिनभर आंशिक बादलों के साथ ही हल्की हवाएं भी चल रही हैं, जिससे पारा भी लुढ़कने लगा है। देहरादून में अधिकतम तापमान घटकर सामान्य के बराबर पहुंचने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा और चाेटियों पर हिमपात की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह धुंध छायी रह सकती है। बदलते मौसम के बीच जहां मैदानी जिलों में सुबह के वक्त कोहरा लग रहा है। वहीँ, तापमान भी लगातार गिर रहा है।
साथ ही हवाएं चलने से ठंडक महसूस की गई। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है, लेकिन सुबह-शाम ठंडक बढ़ रही है। पर्वतीय क्षेत्राें में बारिश और बर्फ़बारी के आसार बने हुए हैं।

उत्तराखंड: अब तक 2296 बेसिक शिक्षकों को दी गई नियुक्तिः डॉ. धन सिंह रावत

0

देहरादून : प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत चार जनपदों के 128 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये हैं। शिक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में अक्षर ज्ञान के दिये जल उठेंगे। नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया था, जिसे पूरा किया जा रहा है। नव नियुक्त शिक्षकों के आने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और बच्चों को घर के समीप ही गुणवत्तापरक शिक्षा आसानी से सुलभ होगी।

यह बात प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज एससीईआरटी सभागार में आयोजित बेसिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डा. रावत ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था उच्चस्तरीय होनी जरूरी है ताकि नौनिहालों की शैक्षिक नींव मजबूत की जा सके। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा सफल नागरिक तैयार किये जाने का प्रथम सोपान है।

अगर बुनियाद सही है तो निश्चितौर पर भविष्य भी उज्ज्वल होगा। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा के ढ़ांचे को मजबूत करने के लिये कई ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं जिनमें प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति भी शामिल है। जिसके तहत प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष बेसिक शिक्षकों के 2906 रिक्त पदों विज्ञप्ति जारी की।

जिसमें पौड़ी जनपद में 298, चमोली 446, रूद्रप्रयाग 182, टिहरी 315, उत्तरकाशी 211, देहरादून 41, हरिद्वार 184, नैनीताल 190, अलमोड़ा 142, बागेश्वर 187, चम्पावत 75, पिथौरागढ़ 326 तथा ऊधमसिंह नगर में 309 पद शामिल हैं। इन विज्ञापित पदों के सापेक्ष सभी जनपदों में चार चरणों की कांउसिलिंग आयोजित की गई। जिसमें 2296 अभ्यर्थियों को चयनित किया जा चुका है।

जिसमें आज गढ़वाल मंडल के चार जनपदों पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली एवं हरिद्वार के 128 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। जिसमें चमोली जनपद में 66, टिहरी 33, पौड़ी 8, तथा हरिद्वार में 19 शिक्षक शामिल हैं। इस दौरान डा. रावत ने सभी नव नियुक्त शिक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से पूर्ण मनोयोग के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने में योगदान देने की अपील भी की।

इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी की बैठक, भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर करेंगे काम

0

देहरादून :देहरादून में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी के संयोजक शीशपाल सिंह बिष्ट ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी की बैठक बुलाई बैठक में लिए गए निर्णय पर संयुक्त रूप से बयान जारी कर इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी के नेताओं ने कहा कि  केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां और सिविल सोसाइटी, उपचुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हो कर काम करेंगे. इस निर्णय में इंडिया गठबंधन की पार्टियों- कॉंग्रेस, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले), सपा और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों की संयुक्त, उपस्थिति और सहमति रही।

बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि भाजपा के कुशासन से पूरे उत्तराखंड की जनता त्रस्त है और केदारनाथ का उपचुनाव भाजपा की विदाई की पटकथा लिखेगा. उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल है और जनता को परेशानी, हताशा और निराशा के अलावा इस सरकार से कुछ भी हासिल नहीं हुआ. इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी के नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य समेत हर मसले पर पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है. उत्तराखंड में भाजपा की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचारियों की संरक्षक बनी हुई है.

महिलाओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा राज्य में पैदा हो गया है. आए दिन महिलाओं के विरुद्ध अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं. लेकिन राज्य की भाजपा सरकार इन पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने का उपाय करने में नाकाम है. राज्य के मुख्यमंत्री समेत तमाम लोग सिर्फ ऐसी घटनाओं में तब ही मुंह खोलते हैं, जबकि घटनाओं का सांप्रदायिकरण करना हो. केदारनाथ में भाजपा की पदाधिकारी रही महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश हुई और इस मामले की एफ़आईआर तक विपक्ष के नेताओं के हस्तक्षेप के बाद हो पायी.

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि केदारनाथ समेत पूरी केदार घाटी भाजपा शासन में जबरदस्त उपेक्षा का शिकार हुई है. केदारनाथ मंदिर में 228 किलो सोना लगाने का दावा भाजपा सरकार और उसके नेतृत्व वाली मंदिर समिति ने किया. फिर खुलासा हुआ कि सोने की जगह पर पीतल लगा दिया गया. यह दर्शाता है कि भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति करना चाहती है और मौके पर धार्मिक स्थलों पर भी गबन करने में नहीं चूकती है.

केदारनाथ की यात्रा को जिस तरह उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने संचलित किया, उससे इस यात्रा पर आजीविका के लिए निर्भर आम लोग हाथ मलते रह गए. केदारनाथ धाम में होने वाले निर्माण कार्यों से लेकर बाकी तमाम गतिविधियां सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के कॉरपोरेट मित्रों एवं गुजरात की कंपनियों को लाभ के लिए संचालित की जा रही हैं. स्थानीय लोगों एवं कारोबारियों के हिस्से में कुछ भी नहीं आ रहा है ।

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि केदार घाटी के लोग इस उपेक्षा और ठगी का जवाब उपचुनाव में देंगे.
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम भाजपा की सरकार प्रदेश को सांप्रदायिक उन्माद की आग में झोंकना चाहते हैं. समूचे उत्तराखंड को भाजपा के ऐसे मंसूबों से सावधान रहने की जरूरत है और केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता को उपचुनाव में भाजपा के ऐसे कुत्सित इरादों के लिए उसे सबक सिखाना चाहिए ।

बैठक में कॉंग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और इंडिया गठबंधन के संयोजक शीशपाल सिंह बिष्ट, भाकपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य समर भंडारी, माकपा के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी, भाकपा(माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी, सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ एस.एन. सचान व सिविल सोसाइटी की ओर से पत्रकार- एक्टिविस्ट त्रिलोचन भट्ट, चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल आदि शामिल थे ।

उपनल कर्मियों ने किया मनोकामना पूर्ति यज्ञ, आर-पार की लड़ाई को तैयार

0

देहरादून। उपनल कर्मियों ने कचहरी स्थित शिव मंदिर में मनोकामना पूर्ति यज्ञ किया। यज्ञ के दौरान कर्मचारियों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने के लिए भगवान के समक्ष अपनी मनोकामना रखी। प्रदेश सरकार से भी कोर्ट के आदेश लागू करने की अपील की।

कचहरी स्थित शिव मंदिर में संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल की अगुवाई में उपनल कर्मियों ने मनोकामना पूर्ति यज्ञ किया। यज्ञ के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से कोर्ट के आदेशों को लागू करने की अपील की।

संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदयाल ने कहा कि उपनल कर्मी पहले कोर्ट की शरण में गए जहां से उनके पक्ष में फैसला आया लेकिन सरकार ने अभी तक कोर्ट के आदेशों को लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि अपनी मनोकामना के लिए भगवान की शरण में आये है और मनोकामना पूर्ति यज्ञ किया गया।

प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा कि 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उम्मीद करते हैं कि उपनल कर्मियों के लिए कुछ सौगात लेकर आएंगे।

यज्ञ के दौरान प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना रौथाण, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष गणेश गोदियाल, जिला महामंत्री रमेश डोभाल, रुचि नेगी आदि मौजूद रहे।

भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, कहा- हम संविधान बचाने के लिए लड़ रहे

0
झारखंड में पहले चरण के चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024) के पहले शुक्रवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सिमडेगा पहुंचे हैं। इसके बाद वो लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सिमडेगा में राहुल गांधी ने अपने चुनावी संबोधन की शुरुआत लव यू के साथ की।
इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है और हम संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने लव यू कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है। हम संविधान को बचा रहे हैं और वो इसे समाप्त कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी हाथ में संविधान लिए भी नजर आए। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व अडानी-अंबानी चाहते है कि संविधान के प्रावधान खत्म हों।
राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको आदिवासी कहते हैं, भाजपा आपको वनवासी कहती है। संविधान में वनवासी शब्द नहीं है। आदिवासी देश के पहले मालिक हैं, जल, जंगल, जमीन पर पहला हक उनका होना चाहिए। भाजपा चाहती है कि आदिवासी सिर्फ वनवासी बनकर रहें। उनके बेटे डॉक्टर इंजीनियर नहीं बने।
राहुल गांधी ने कहा कि विकास के नाम पर आदिवासी की जमीन छीनी जा रही है। हम चाहते हैं कि अगर आपकी जमीन पर फैक्ट्री लगे तो आपके बच्चों को वहीं नौकरी मिले। देश मे एससी,एसटी,अल्पसंख्यक, ओबीसी की संख्या 90 प्रतिशत है, लेकिन संवैधनिक संस्थानों में उनकी भागीदारी बेहद कम है। मीडिया में भी आदिवासी व ओबीसी की भागीदारी कम है।
पीएम मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपये का केवल 25 लोगों का लोन माफ कर दिया है, लेकिन हम जब किसानों के ऋण माफी की बात करते हैं तो वो कहते हैं कि हम आदत बिगाड़ रहे हैं। हम जाति आधारित जनगणना कराएंगे। हर परिवार को स्वास्थ्य बीमा के तहत 15 लाख तक कवर देंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एससी-एसटी, ओबीसी आरक्षण बढ़ाएंगेष अग्निवीर योजना खत्म करेंगे । साथ ही राहुल गांधी ने 400 रुपये नें सिलेंडर देने का वादा भी किया।

सिर्फ 5 मिनट की एक्सरसाइज से BP हो जाएगा कंट्रोल !

0

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए फिजिकल एक्टिविटीज करने की सलाह दी जाती है. रेगुलर एक्सरसाइज करने से बीपी को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है. आमतौर पर लोग रोज 30 से 60 मिनट एक्सरसाइज करते हैं. हालांकि, अब ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन द्वारा सपोर्टेड एक स्टडी में पता चला है कि ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए केवल 5 मिनट एक्सट्रा एक्सरसाइज करना बेहद लाभकारी हो सकता है.

रिसर्च की मानें तो ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भारी और कठिन एक्सरसाइज के बजाय रेगुलर व थोड़े समय की एक्सरसाइज करनी चाहिए. एक रिपोर्ट के मुताबिक यह रिसर्च लंदन यूनिवर्सिटी और सिडनी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर की है. इस स्टडी में उन्होंने जानने की कोशिश की कि क्या नॉर्मल से 5 मिनट ज्यादा एक्सरसाइज करने से किसी व्यक्ति के बीपी में कोई अंतर आ सकता है या नहीं. शोधकर्ताओं ने इसके लिए 15000 लोगों को 24 घंटे तक ट्रैक किया.

इस रिसर्च के रिजल्ट में पता चला कि जिन लोगों ने अपने डेली रुटीन में केवल 5 मिनट की एक्सट्रा एक्सरसाइज जैसे- साइकिल चलाना, सीढ़ियां चढ़ना शामिल की, उनके ब्लड प्रेशर लेवल में काफी सुधार देखने को मिला. यह स्टडी दिखाती है कि एक्सरसाइज किसी भी तरह की क्यों न हो, उसका पॉजिटिव असर ब्लड प्रेशर पर जरूर पड़ता है. खासकर थोड़ी-थोड़ी देर तक एक्सरसाइज करना उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो रोज सही तरीके से फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं.

वैज्ञानिकों की मानें तो सिर्फ 5 मिनट की एक्सरसाइज न केवल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकती है, बल्कि यह अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर कर सकती है. अगर हम अपनी सेहत में सुधार के लिए बड़े प्रयासों की बजाय छोटे-छोटे बदलाव करें, तो BP को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है. नई रिसर्च से यह भी पता चलता है कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए किसी भी प्रकार की कठिन एक्सरसाइज की जरूरत नहीं है, बल्कि डेली रुटीन में छोटे बदलाव करने से बड़ा फायदा मिल सकता है.

लोग अपने रुटनी में रोजाना थोड़ी देर के लिए साइकिल चलाने या सीढ़ियां चढ़ने जैसी एक्टिविटी को शामिल कर सकते हैं. हालांकि ये एक्सरसाइज रेगुलरली करेंगे, तभी ज्यादा फायदा मिलेगा. कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि शरीर को लगातार फिजिकल एक्टिविटी की जरूरत होती है. इससे धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में आसानी हो सकती है.