Home Blog Page 270

Rohit Sharma को ‘मोटा’ कहने वालीं शमा मोहम्मद की कांग्रेस ने लगाई क्लास

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की टिप्पणी से बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। शमा ने रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि “एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित को वजन कम करने की जरूरत है। उनकी कप्तानी भी बेअसर रही है।”

कांग्रेस ने किया किनारा

शमा मोहम्मद के बयान पर उठे बवाल के बाद कांग्रेस ने खुद को इस टिप्पणी से अलग कर लिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा कि “शमा मोहम्मद का बयान कांग्रेस के आधिकारिक रुख से मेल नहीं खाता। उन्हें ट्वीट हटाने और भविष्य में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।” खेड़ा ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस खिलाड़ियों के योगदान का सम्मान करती है और किसी भी तरह की अनुचित बयानबाजी का समर्थन नहीं करती।

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

शमा मोहम्मद की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए! अब वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के पीछे पड़ गए हैं! क्या राहुल गांधी अब राजनीति छोड़कर क्रिकेट खेलेंगे?”

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “जो लोग राहुल गांधी की कैप्टेंसी में 90 चुनाव हार चुके हैं, वे रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं! पहले अपने कप्तान और अपने ‘डक’ (लगातार हार) को संभालो!”

सोशल मीडिया पर भी मचा बवाल

रोहित शर्मा के फैंस ने सोशल मीडिया पर शमा मोहम्मद के बयान की कड़ी आलोचना की। कई यूजर्स ने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान पर अनुचित टिप्पणी करना सही नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता की एक टिप्पणी से शुरू हुआ यह विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक अखाड़ा बन चुका है। कांग्रेस भले ही खुद को इस बयान से अलग कर रही हो, लेकिन भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है और कांग्रेस पर तीखे हमले कर रही है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या यह विवाद यहीं थम जाएगा या आगे और गरमाएगा?

उपनल कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु अनुग्रह राशि बढ़ाने पर कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार।

0

देहरादून, 3 मार्च 2025। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के संयोजक विनोद गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उपनल कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु पर दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि को एक लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने के निर्णय पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने यह घोषणा की थी। इस फैसले के लिए उपनल कर्मचारियों ने मंत्री जोशी का धन्यवाद किया और इसे कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स: ‘अनोरा’ और ‘द ब्रूटलिस्ट’ का जलवा, भारत की ‘अनुजा’ रही पीछे

0

लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 97वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2025) का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन ने इस प्रतिष्ठित समारोह को होस्ट किया, जिसमें फिल्मी सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। भारत में इस समारोह का प्रसारण 3 मार्च 2025 की सुबह 5:30 बजे से किया गया। इस बार भारत की ओर से शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में एडम जे ग्रेव्स के निर्देशन में बनी ‘अनुजा’ शामिल हुई, लेकिन यह अवॉर्ड जीतने से चूक गई।

मुख्य विजेता और बड़ी घोषणाएँ

  • बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब माइकी मैडिसन ने फिल्म अनोरा के लिए जीता।
  • बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड एड्रियन ब्रॉडी को द ब्रूटलिस्ट के लिए मिला।
  • बेस्ट डायरेक्टर का सम्मान अनोरा के निर्देशक सेन बेकर को मिला।
  • द ब्रूटलिस्ट ने बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड अपने नाम किया।
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ब्राजील की आई एम स्टिल हेयर को मिला।
  • बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड नो अदर लैंड ने अपने नाम किया।
  • बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा को मिला।
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म फ्लो ने जीती।

भारत की ‘अनुजा’ रही पीछे

भारतीय शॉर्ट फिल्म अनुजा का मुकाबला कड़ी टक्कर देने वाली फिल्म आई एम नॉट ए रोबोट से था, जिसमें विक्टोरिया वारमेर्डन और ट्रेंट ने जीत दर्ज की। हालांकि, यह भारत के लिए गर्व की बात रही कि इस फिल्म को ऑस्कर में नामांकन मिला।

ड्यून पार्ट 2 और विकेड ने भी मारी बाजी

  • ड्यून पार्ट 2 ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट साउंड के लिए अवॉर्ड हासिल किया।
  • विकेड ने बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड जीता।

ऑस्कर मंच पर भावुक पल

  • दिवंगत सितारों को श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें बड स्मिथ, रॉजर प्रैट और चार्ल्स शेयर शामिल थे।
  • एमिलिया पेरेज फिल्म के लिए जो सलदाना ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता और अपने भाषण के दौरान भावुक हो गईं।

कॉनन ओ’ब्रायन के जोक्स और विवाद

कॉनन ओ’ब्रायन के जोक्स ने माहौल में हल्कापन घोल दिया, लेकिन बेस्ट एक्ट्रेस नॉमिनी कार्ला सोफिया गैसकॉन पर उनके तंज विवादास्पद रहे।

फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को सम्मान

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग के दौरान जान बचाने वाले फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिस पर पूरे थिएटर ने तालियां बजाईं।

रेड कार्पेट पर ग्लैमर और रोमांस

  • द ब्रूटलिस्ट स्टार एड्रियन ब्रॉडी ने रेड कार्पेट पर एक अभिनेत्री को लिप-किस कर सभी का ध्यान खींचा।
  • डोजा कैट और रे ने मंच पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

पूर्व सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच समेत छह अधिकारियों पर ACB को FIR दर्ज करने का आदेश

0

मुंबई की विशेष भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत ने शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और विनियामक उल्लंघनों के मामले में पूर्व सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

विशेष एसीबी अदालत के न्यायाधीश शशिकांत बांगर ने शनिवार को दिए आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया मामले में नियामक चूक और मिलीभगत के स्पष्ट सबूत मिले हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। अदालत ने जांच की निगरानी करने की बात कही है और 30 दिनों के भीतर मामले की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

संजीदा आरोपों की जांच की जरूरत

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि लगाए गए आरोप संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आते हैं और इनके लिए विस्तृत जांच जरूरी है। शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया था कि सेबी के अधिकारियों ने अपने वैधानिक कर्तव्यों का उल्लंघन किया, जिससे बाजार में हेरफेर को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, उन्होंने निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाली कंपनियों को सूचीबद्ध करने की अनुमति देकर कॉर्पोरेट धोखाधड़ी को संभव बनाया।

क्या हैं आरोप?

शिकायतकर्ता के अनुसार, पूर्व सेबी प्रमुख और अन्य अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं को नजरअंदाज किया। शेयर बाजार में हेरफेर की गतिविधियों को बढ़ावा दिया।नियामक मानदंडों का उल्लंघन किया। ऐसी कंपनियों को सूचीबद्ध करने की अनुमति दी, जो निर्धारित नियमों को पूरा नहीं करती थीं।

अब अदालत के आदेश के बाद एसीबी इस पूरे मामले की जांच करेगी और तय समयसीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इस मामले को लेकर वित्तीय क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि सेबी देश की शीर्ष नियामक संस्था है और इसके अधिकारियों पर लगे आरोप व्यापक प्रभाव डाल सकते हैं।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होंगी उत्तराखंड की प्रगतिशील महिला किसान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मानित।

0

देहरादून, 2 मार्च 2025। उत्तराखंड सरकार इस वर्ष पहली बार राज्य की प्रगतिशील महिला किसानों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित करेगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को न्यू कैंट रोड स्थित कार्यालय में बैठक कर कृषि विभाग के अधिकारियों को इस सम्मान समारोह की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन कर उन्हें “उत्तराखंड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान” प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कृषि और रेखीय विभागों से समन्वय स्थापित कर इस संबंध में पत्राचार करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री ने बताया कि यह प्रदेश का पहला मौका होगा जब कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे, जो महिला किसानों को यह सम्मान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में प्रदेश स्तरीय स्तर पर किया जाएगा।

बैठक में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, जैविक उत्पाद बोर्ड के एमडी विनय कुमार, और बागवानी मिशन के निदेशक महेन्द्र पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए 5 कंप्यूटर सेट।

0

देहरादून, 2 मार्च 2025। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा सीएसआर के तहत पूर्व सैनिकों की गुरु माणिक नाथ जन कल्याण समिति, गढ़ी कैंट, देहरादून को पांच कंप्यूटर सेट वितरित किए।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पहल पूर्व सैनिकों को डिजिटल युग में सक्षम बनाने और उनके कल्याण एवं पुनर्वास में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता से समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाया जा सकता है। समारोह में समिति के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने इस सहयोग के लिए मंत्री और बैंक प्रबंधन का आभार प्रकट किया।
इस दौरान बैंक मैनेजर गौरव सिंह, कर्नल (सेनि) रघुवीर सिंह भंडारी, कर्नल (सेनि) रविन्द्र सिंह रागड़ा, कर्नल (सेनि) एसएस नेगी, कैप्टन (सेनि) रमेश चन्द्र बलूनी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की गला घोंटकर हत्या, शव सूटकेस में मिला

0

रोहतक: कांग्रेस की सक्रिय महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव एक सूटकेस में संदिग्ध परिस्थितियों में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

राजनीतिक रूप से सक्रिय थी हिमानी

हिमानी नरवाल कांग्रेस की युवा और सक्रिय कार्यकर्ता थी। उसने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थी। उसके अचानक इस तरह से मारे जाने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

कैसे मिला शव?

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे, सांपला बाईपास नेशनल हाईवे-9 पर बस स्टैंड के पास एक काले रंग के नए सूटकेस में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो अंदर हिमानी नरवाल का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर साफ हुआ कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

हाई-प्रोफाइल जांच की मांग

इस निर्मम हत्या के बाद राजनीतिक हलकों में भी उबाल आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने इसे एक गंभीर अपराध करार दिया और प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की अपील की।

पुलिस जांच जारी, आरोपी अज्ञात

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है, जिसमें व्यक्तिगत दुश्मनी से लेकर राजनीतिक एंगल तक की जांच की जा रही है। पुलिस ने हिमानी के कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

परिवार और समर्थकों में आक्रोश

हिमानी के परिवार और समर्थकों में भारी गुस्सा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द न्याय की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन करने के संकेत भी दिए हैं।

हत्या के पीछे कौन?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हिमानी की हत्या किसने और क्यों की, लेकिन शुरुआती जांच में साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाने का दावा कर रही है।

इस घटना ने पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या हिमानी की हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा थी या इसके पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र है? यह सवाल अब सभी के मन में है।

 

उत्तराखंड: फिर बदलेगा मौसम, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

0

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों में 3 मार्च को आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे जान-माल और पशुधन को नुकसान होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और देहरादून में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना। बिजली गिरने से अलग-थलग स्थानों पर संपत्ति, मनुष्यों और मवेशियों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

सावधानी के उपाय:

-खुले खेतों में रखी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें।

-बिजली से चलने वाले उपकरणों से दूर रहें और प्लग हटा दें।

-मवेशियों को आंधी-तूफान के दौरान बाहर न बांधें।

-सुरक्षित स्थानों या पक्के मकानों में शरण लें, पेड़ों के नीचे या खुले में न खड़े हों।

-वाहन को सुरक्षित पार्किंग में रखें।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान लोगों को बाहर निकलने से बचना चाहिए और आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी चाहिए।

उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर 2 मार्च को नई टिहरी में चिंतन गोष्ठी का आयोजन, बेहतरी के लिए होगा मंथन

0

नई टिहरी : उत्तराखंड के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श के लिए प्रदेश स्तरीय “चिंतन गोष्ठी” का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण आयोजन 2 मार्च को होटल भरत मंगलम, बौराड़ी, नई टिहरी में 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

इस गोष्ठी का उद्देश्य उन बुनियादी समस्याओं और चुनौतियों पर मंथन करना है, जो राज्य के विकास और अस्तित्व से सीधे जुड़ी हैं, लेकिन पिछले 24 वर्षों में उपेक्षित रही हैं। इसमें बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता को एक मंच पर लाकर ठोस समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

चर्चा के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

1. मूल निवासः मूल निवास नीति में बदलाव और उसके सामाजिक प्रभाव।

2. भू-कानूनः जल-जंगल-जमीन के संरक्षण एवं बाहरी लोगों द्वारा खरीद पर नियंत्रण।

3. परिसीमनः विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन का पर्वतीय क्षेत्र पर प्रभाव।

4. पलायनः गाँवों से शहरों की ओर पलायन की समस्या और स्थायी आजीविका के उपाय।

5. रोजगार एवं नियुक्तियोंः सभी सरकारी विभागों में स्थायी नियुक्तियों तथा शोषणकारी आउटसोर्सिग व्यवस्था को खत्म करना।

6. जंगली जानवरों से सुरक्षाः मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने एवं जन, पशु तथा खेती की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम।

7. स्थायी राजधानी का सवालः स्थायी राजधानी पर अनसुलझा सवाल।

8. 5वीं अनुसूची एवं अनुच्छेद 371 पर चर्चाः इन प्रावधानों के राज्य पर लागू होने की संभावनाओं और इससे स्थानीय निवासियों को मिलने वाले अधिकारों पर चर्चा।

9. केदारनाथ की विभीषिका के संदर्भ में पहाड़ को आपदाओं से बचाने का सवालः प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम के उपाय, पारिस्थितिक संतुलन, और सुरक्षित पुनर्निर्माण पर चर्चा।

10. जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर निकायों एवं पंचायतों को अधिकार देनाः स्थानीय स्वायत्तता और विकास को बढावा देने के लिए पंचायतों और नगर निकायों को अधिक अधिकार देने की आवश्यकता।

11. टिहरी बाँध में राज्य की हिस्सेदारी: राज्य की 25% हिस्सेदारी तथा विस्थापित/प्रभावित लोगों के अधिकारों की सुरक्षा और लाभ का समान वितरण।

आयोजन का उद्देश्य

इस चिंतन गोष्ठी का उद्देश्य उत्तराखंड के इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा और ठोस समाधान प्रस्तुत करना है। इसमें प्रदेश के बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, और जनता को एक मंच पर लाकर इन समस्याओं का स्थायी समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

0

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि 31 मार्च 2025 के बाद राजधानी के पेट्रोल पंपों पर 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को इस फैसले की जानकारी दी।

प्रदूषण पर कड़ा एक्शन, पुराने वाहनों पर शिकंजा

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने अधिकारियों संग बैठक के बाद कहा कि सरकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सख्त नीतियां लागू कर रही है। इस फैसले के तहत राजधानी के सभी पेट्रोल पंपों पर ऐसे उपकरण लगाए जाएंगे, जो 15 साल से पुराने वाहनों की पहचान करेंगे और उन्हें ईंधन नहीं दिया जाएगा।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को दी जाएगी सूचना

दिल्ली सरकार इस नए नियम को लागू करने के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को भी सूचित करेगी। सिरसा ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक अहम कदम है।

पुरानी CNG बसें भी होंगी बंद

इसके साथ ही, सरकार ने दिसंबर 2025 तक दिल्ली की लगभग 90 प्रतिशत सार्वजनिक सीएनजी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का फैसला किया है। इन बसों की जगह अब इलेक्ट्रिक बसें लेंगी, जिससे सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ और टिकाऊ बनाया जा सके।

एंटी-स्मॉग गन होंगी अनिवार्य

सरकार ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए एक और सख्त कदम उठाते हुए घोषणा की कि अब सभी ऊंची इमारतों, होटलों और वाणिज्यिक परिसरों में एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य होगा। दिल्ली सरकार के इन नए फैसलों का उद्देश्य शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना और राजधानी को स्वच्छ एवं हरित बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है।