Home Blog Page 241

चारधाम यात्रा: बीकेटीसी अग्रिम दल केदारनाथ धाम पहुंचा।

0

IMG 20250418 WA0064उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2025

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा तैयारियां

• बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुआ।

उखीमठ/ गौरीकुंड/रूद्रप्रयाग 18 अप्रैल।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देश पर 18 सदस्यीय अग्रिम दल आज शुक्रवार को सहायक अभियंता/ प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली के नेतृत्व में पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुआ। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम में मंदिर के बाहरी परिसर में आवश्यकीय मरम्मत कार्य, विद्युत, जलापूर्ति, रंग-रोगंन सोंदर्यीकरण,तथा दर्शन पंक्ति में सुधारीकरण, रैन शैल्टर आदि कार्य सुनिश्चित करेगा ।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि केदारनाथ धाम को रवाना हुए अग्रिम दल में अभियंता, वर्क सुपरवाइजर,भंडार प्रभारी, विद्युत कर्मी, प्लंबर, स्वयं सेवक, स्वच्छक, बेलदार एवं मजदूर शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 2 मई को खुल रहे है श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली 28अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से धाम को प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न पड़ावों से होकर 1 मई शायंकाल को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी इस संबंध में बीकेटीसी की ओर से तैयारियां चल रही है इसी क्रम में 7 अप्रैल को मंदिर समिति का अग्रिम दल बदरीनाथ धाम पहुंच गया था।

आज केदारनाथ धाम प्रस्थान हुए अग्रिम दल में सहायक अभियंता /प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली,वैद्य लोकेन्द्र रूवाड़ी, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला, अवर अभियंता विपिन कुमार, विद्युत कर्मी जगमोहन पंवार,नवीन बर्त्वाल, सुपरवाइजर किशोर कन्हैया, स्वयंसेवक भोला कुंवर,आलोक बजवाल,दीपक सिंह राणा सौरभ सिंह,अनिल पवांर
विनोद कोटवाल,देवेश सिंह, अनूप सिंह, बेलदार ठयाडे साही,स्वच्छक श्रीकान्त, मल्लू आदि शामिल है।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में अग्रिम दल रवाना होते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/प्रभारी अधिकारी केदारनाथ यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे जबकि अग्रिम दल के गौरीकुंड पहुंचने पर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी ने दल का स्वागत किया इसके बाद अग्रिम दल माता गौरी मंदिर में दर्शन के बाद पैदल केदारनाथ के लिए प्रस्थान हुआ।

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

0

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम पलटी मारने को तैयार है। आज शुक्रवार से अगले तीन दिन तक राज्य के पहाड़ और मैदान—दोनों ही मौसम की करवट का असर महसूस करेंगे। जहां मैदानी इलाकों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में दोबारा ठंडक दस्तक दे सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पूर्वानुमान जारी करते हुए 18 से 20 अप्रैल तक तेज झोंकों वाली हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

18 अप्रैल को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं — येलो अलर्ट।

19 अप्रैल को देहरादून, हल्द्वानी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर के कुछ हिस्सों में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

20 अप्रैल को भी पूरे प्रदेश में मौसम बदला-बदला रहेगा।

18 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, इन बदलावों से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलेगी और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की ठंड फिर महसूस की जा सकेगी।

BJP नेता दिलीप घोष 60 की उम्र में रचाएंगे शादी, भाजपा कार्यकर्ता हैं दुल्हन रिंकू मजूमदार

0

पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और दमदार नेता दिलीप घोष अब 60 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपनी पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार से विवाह करेंगे। यह शादी आज, 18 अप्रैल को कोलकाता स्थित दिलीप घोष के आवास पर होने की खबर है। अब तक अविवाहित रहे घोष के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं कुणाल घोष और देबांगशु भट्टाचार्य ने भी इस मौके पर दिलीप घोष को शुभकामनाएं दी हैं।

दुल्हन बनने जा रही रिंकू मजूमदार भाजपा की पुरानी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी की महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, हथकरघा प्रकोष्ठ सहित कई संगठनों में अहम जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। पार्टी कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

शादी की खबरों के बीच दिलीप घोष का एक हालिया बयान भी सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने हिंदू समुदाय से अपने घरों में हथियार रखने की बात कही थी। वक्फ कानून को लेकर भड़की हिंसा के संदर्भ में उत्तर 24 परगना की एक रैली में घोष ने कहा था, “हिंदू टीवी, फ्रिज, फर्नीचर तो खरीदते हैं लेकिन एक भी हथियार नहीं रखते। पुलिस पर भरोसा करके बैठे हैं, जबकि पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी।”

यह बयान उस समय आया था जब मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी।

 

पानी वाला बैंड के पास बस हादसा, 27 यात्री थे सवार

0

आज सुबह मसूरी के पानी वाला बैंड के पास एक बस सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी बालूगंज और पुलिस बल आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।

पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुँची, तो देखा कि एक बस सड़क पर पलटी हुई थी। जांच में सामने आया कि बस में कुल 27 लोग सवार थे। हादसे का कारण सामने आया कि कामनी टूटने से बस अनियंत्रित हो गई और रोड पर ही पलट गई।

बस रात 11:00 बजे कश्मीरी गेट, दिल्ली से मसूरी के लिए रवाना हुई थी। घटना के वक्त बस की रफ्तार धीमी थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री दिल्ली से मसूरी आ रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ पर सुनवाई: केंद्र को जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय, 5 मई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश

0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अनुपस्थिति में चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि अगली सुनवाई 5 मई को होगी।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि तब तक “उपयोगकर्ता की ओर से वक्फ” या “दस्तावेजों के आधार पर वक्फ” की गई संपत्तियों को डीनोटिफाई (गैर-अधिसूचित) नहीं किया जा सकता। पीठ ने यह निर्देश दिया कि यदि किसी संपत्ति का पंजीकरण 1995 के वक्फ अधिनियम के तहत हुआ है, तो वह वक्फ संपत्ति तब तक बनी रहेगी जब तक कोर्ट कोई अंतिम निर्णय नहीं देता।

सरकार ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि वक्फ कानून के तहत देश भर के गांव-गांव की संपत्तियां चिह्नित की गई हैं और इसमें लाखों लोगों की भागीदारी रही है। उन्होंने अंतरिम रोक लगाने का विरोध करते हुए कहा कि यह एक कठोर कदम होगा। मेहता ने अदालत से एक सप्ताह का समय मांगा ताकि सरकार अपना विस्तृत जवाब दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत कर सके। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि इस दौरान न तो वक्फ काउंसिल या बोर्ड में कोई नई नियुक्ति होगी, न ही कोई संपत्ति डीनोटिफाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह पूरे कानून पर तत्काल रोक नहीं लगा रहा है, लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि जब मामला विचाराधीन है, तब तक कोई नया कदम न उठाया जाए। अदालत ने कहा कि “हम नहीं चाहते कि यथास्थिति में कोई बदलाव हो।”

पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस सुनवाई में वह केवल पांच याचिकाओं पर विचार करेगी, और बाकी याचिकाकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आपस में तय करें कि कौन-कौन बहस करेगा।

पहले दिन की सुनवाई में क्या हुआ?

अदालत द्वारा पहले से वक्फ घोषित की गई संपत्तियों को गैर-अधिसूचित न किया जाए।

उपयोगकर्ता की ओर से वक्फ या दस्तावेजों के आधार पर वक्फ की गई संपत्तियों को डीनोटिफाई न किया जाए।

कलेक्टर जांच की कार्यवाही जारी रख सकते हैं, लेकिन उस प्रक्रिया में संपत्ति को गैर-वक्फ घोषित नहीं किया जा सकता।

वक्फ बोर्ड और परिषद में केवल पदेन सदस्यों की नियुक्ति हो सकती है, अन्य सदस्य मुस्लिम ही होंगे।

कोर्ट ने उठाए अहम सवाल
क्या उपयोगकर्ता की ओर से वक्फ संपत्तियां अब अधिनियम के तहत अस्तित्व में नहीं रहेंगी?

क्या शताब्दियों पुरानी संपत्तियों को रजिस्ट्रेशन के अभाव में वक्फ नहीं माना जाएगा?

क्या सरकार का अधिकारी यह तय करेगा कि कोई संपत्ति सरकारी है या वक्फ, और जब तक यह जांच न हो जाए, वह वक्फ नहीं मानी जाएगी?

क्या नया कानून अदालतों के पहले दिए गए निर्णयों को निष्प्रभावी कर सकता है?

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर हो रही हिंसा पर भी चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो सड़क पर हिंसा नहीं होनी चाहिए। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, राजीव धवन और अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इस पर सहमति जताई।

गोर्खाली सुधार सभा के 87 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित।

0

देहरादून, 17 अप्रैल 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून के गढ़ी कैंट में आयोजित गोर्खाली सुधार सभा के 87वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सभा के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी समाज की असली पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है, और गोर्खाली सुधार सभा इस दिशा में अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता के लिए यह संस्था निरंतर प्रेरणास्रोत बनी हुई है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित भी किया। मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रमी यौद्धा दल बहादुर थापा की स्मृति में द्वार का निर्माण भी करवाया जाऐगा। इसके अतिरिक्त, काबीना मंत्री ने गोर्खाली सुधार सभा में चल रहे भवन के जीर्णोद्वार कार्य के लिए वर्तमान वित्तीय स्वीकृति के साथ-साथ रुपये 60 लाख की अतिरिक्त स्वीकृति के लिए भी कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, ले. जनरल (सेनि) शक्ति गुरुंग, ले. जनरल (सेनि) राम सिंह प्रधान, ब्रिगेडियर (सेनि) पीएस गुरुंग, टीडी भूटिया, ज्योति कोटिया, नंदिनी शर्मा, प्रभा शाह, राजीव गुरुंग, इंद्रेश उपाध्याय, राजन छेत्री, मधुसूदन शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वार्षिक महोत्सव ‘जेनेसिस 2025’ का जोरदार शुभारंभखेल, प्रबंधन, तकनीक और सांस्कृतिक धमाकों से सजा महोत्सव।

0

देहरादून 17 अप्रैल 2024।
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चार दिवसीय वार्षिक महोत्सव ‘जेनेसिस 2025’ का जोरदार शुभारंभ हो गया। इस मौके पर छात्रों ने पूरे दिन खेल, प्रबंधन, तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महोत्सव के पहले दिन जोशपूर्ण फुटबॉल मुकाबला हुआ। इसखेल महोत्सव डीबीएस प्रीमियर लीग के अंतर्गत फुटबॉल के साथ ही बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और 8-बॉल पूल के लीग मैच भी खेले गए, जिनमें सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और खेल भावना को जीवंत रखा। मेनफेस्ट के अंतर्गत इनवेस्ट्रिक्स और डंब शराज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें देशभर से 37 बाहरी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से भागीदारी निभाई गई , जिनमें से 19 कॉलेज देहरादून से और 18 संस्थान देश के अन्य हिस्सों से रहे। इन बाहरी संस्थानों में आईआईएम इंदौर, आईएमआई कोलकाता, दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज (जैसे देशबंधु, कलिंदी आदि), पंजाब से थापर यूनिवर्सिटी और एलटीएसयू , दिल्ली से बीपीआईटी, गोवा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पिंपरी चिंचवड़ यूनिवर्सिटी, और उदयपुर (राजस्थान) से श्री पदमपत सिंहानिया इंस्टीट्यूट शामिल रहे।इस मनोरंजक गतिविधि ने प्रतिभागियों को रचनात्मकता, टीमवर्क और संप्रेषण कौशल दिखाने का बेहतरीन अवसर दिया। टेकफेस्ट में भी तकनीक का जलवा देखने को मिला। कोडिंग इवेंट्स और रोबोटिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शाम को मुख्य मंच पर कल्टफेस्ट के भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। वॉर ऑफ बैंड्स, फैशन शो और ग्रुप डांस की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूरा सांस्कृतिक माहौल ऊर्जा और जोश से भर गया। इस मौके पर मुख्य अतिथियों और विश्वविद्यालय के सभी स्टाफ ने इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया और छात्रों के रचनात्मक प्रयासों की प्रशंसा की।
इस मौके पर डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अंजुम अग्रवाल, कुलपति डॉ. संजय जसोला, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. राजीव भारद्वाज, डॉ. मनीष प्रतीक, निदेशक डॉ. सुरेश अय्यर, रजिस्ट्रार डॉ. रोहित रस्तोगी, सीईओ डॉ. मकरंद जोशी, अंतरराष्ट्रीय मामलों की निदेशक डॉ. ज्योति बंसल, एसोसिएट डीन डॉ.नवज्योति सिंह नेगी, साथ ही फैकल्टी सदस्य और छात्र आदि उपस्थित रहे।

चारधाम यात्रा : अब तक 17 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण

0

देहरादून : उत्तराखंड की दिव्यता को नमन करती हुई चारधाम यात्रा इस वर्ष फिर से श्रद्धा और आस्था की लहरें लहरा रही है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने आज सुबह जारी प्रेस नोट में बताया कि Tourist Care Uttarakhand (TCU) पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से अब तक 17,76,068 यात्रियों ने पंजीकरण करा लिया है।


धामों के लिए पंजीकरण की संख्या 

  • यमुनोत्री धाम हेतु: 2,90,637

  • गंगोत्री धाम हेतु: 3,17,431

  • केदारनाथ धाम हेतु: 6,05,879.

  • बद्रीनाथ धाम हेतु: 5,34,045.

  • हेमकुंड साहिब यात्रा हेतु: 28,066 यात्रियों द्वारा पंजीकरण.


ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर भी यात्रियों में उत्साह कम नहीं है। पहाड़ों की कठिन राहें, बर्फीली हवाएँ और ऊँचाईयों के बावजूद श्रद्धालु पीछे नहीं हटे हैं।

इसके साथ ही विभाग द्वारा संचालित 24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन (0135-1364) पर कुल 17,853 यात्रियों की पूछताछों का समाधान भी किया गया — यह सेवा डिजिटल सुविधा के साथ मानवीय संवेदनशीलता का सुंदर मेल है।

चारधाम यात्रा में इस बार तकनीक का जिस तरह से समावेश किया गया है, वह दर्शाता है कि परंपरा को टेक्नोलॉजी के संग भी सहजता से जोड़ा जा सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण से न केवल यात्रियों को सुविधा मिली है, बल्कि प्रशासन को भी यात्रा की सुचारू व्यवस्था में मदद मिल रही है।

BCCI की सख्ती : सहायक कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी. दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई की छुट्टी

0

नई दिल्ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से 1-3 की हार और ड्रेसिंग रूम की अंदरूनी बातें लीक होने के बाद BCCI ने सख्त रुख अपनाया है। टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर को सिर्फ आठ महीने के कार्यकाल के बाद हटा दिया गया है। नायर के साथ-साथ फील्डिंग कोच टी. दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

BCCI के एक सूत्र के अनुसार, ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक होने की शिकायत बीजीटी के बाद हुई समीक्षा बैठक में की गई थी। इसके चलते यह कार्रवाई की गई। दिलीप और नायर की जगह नए कोच नहीं रखे जाएंगे, क्योंकि बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक पहले से टीम के साथ हैं और फील्डिंग का कार्य सहायक कोच रेयान टेन डेस्काटे संभालेंगे।

ट्रेनर सोहम की जगह दक्षिण अफ्रीका के एड्रियन लि रू को लाया गया है। वे वर्तमान में आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं और इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स और भारतीय टीम के साथ भी काम कर चुके हैं। बीसीसीआई से उनका करार हो चुका है और आईपीएल के बाद वे भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।

बीसीसीआई पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि जिन सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल तीन वर्षों से अधिक हो चुका है, उन्हें बदला जाएगा। दिलीप और सोहम लंबे समय से टीम के साथ थे, जबकि नायर को हटाया जाना अपेक्षित नहीं था क्योंकि वे सिर्फ आठ महीने पहले जुड़े थे।

जून में इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होने से पहले बीसीसीआई टीम और सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव की तैयारी में है। भारतीय टीम का मौजूदा सपोर्ट स्टाफ काफी बड़ा है, जिसमें ट्रेनिंग असिस्टेंट राघवेंद्र, फिजियो कमलेश जैन, मसाजर अरुण कनाडे, टीम ऑपरेशन्स मैनेजर सुमित मल्लापुरकर समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।

साथ ही केंद्रीय अनुबंध को लेकर भी बड़े बदलाव के संकेत हैं। पुरुष खिलाड़ियों का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट अभी तक घोषित नहीं हुआ है, जबकि महिला टीम का करार पहले ही जारी किया जा चुका है। संभावना है कि आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे से पहले पुरुष टीम के अनुबंधों की घोषणा की जाएगी और इसमें कुछ बड़े नामों को बाहर किया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री का किया स्वागत।

0

देहरादून,17 अप्रैल 2925। उत्तराखण्ड पहुंचे केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आज देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।