Home Blog Page 239

BCCI ने जारी किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, A+में रोहित, कोहली समेत चार खिलाड़ी, देखें लिस्ट

0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष क्रिकेटरों के लिए सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस बार ए प्लस कैटेगरी में चार दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिनमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शामिल हैं।

इसके अलावा, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ियों को पिछले कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली थी, लेकिन शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने फिर से बीसीसीआई का भरोसा जीता है।

BCCI contrect

बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट की विभिन्न कैटेगरी में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन और योगदान के आधार पर शामिल किया है। ए प्लस कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों को सबसे अधिक रिटेनरशिप फीस मिलती है, जो भारतीय क्रिकेट के शीर्ष खिलाड़ियों के लिए आरक्षित है।

यह घोषणा भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह का विषय बनी हुई है, क्योंकि यह कॉन्ट्रैक्ट आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स और सीरीज के लिए टीम की तैयारियों का संकेत देता है।

एक होगा उद्धव-राज ठाकरे परिवार, सामना में लिख दी बड़ी बात

0

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खबर है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे अपने पुराने मतभेद भुलाकर एक साथ आ सकते हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में इसकी चर्चा की और लिखा कि दोनों को महाराष्ट्र के हित में एकजुट होना चाहिए। अगर विष से अमृत निकले, तो राज्य को इसकी जरूरत है। संपादकीय में कहा गया कि इसके लिए केवल इच्छा शक्ति चाहिए।

संपादकीय में चेतावनी दी गई कि अगर जीवन बहस और झगड़ों में बीत गया, तो महाराष्ट्र की भावी पीढ़ियां इसे माफ नहीं करेंगी। महाराष्ट्र को भाजपा की ‘उपयोग करो और फेंको’ वाली राजनीति से बचाने की जरूरत है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि मोदी, शाह और फडणवीस ने सिर्फ राजनीतिक जहर फैलाया है। वे महाराष्ट्र के नहीं हैं, तो राज्य के हितों की चिंता कैसे करेंगे? उन्होंने कृष्णा-कोयना के शुद्ध प्रवाह को बचाने के बजाय, लोगों को प्रयागराज के गंदे प्रवाह में धकेला और धर्म का व्यापार किया। मराठियों को सतर्क रहकर सबक लेना होगा।

उद्धव और राज के एक होने की खबर ने कुछ लोगों को खुशी दी, तो कुछ के पेट में दर्द पैदा किया। राज ठाकरे की राजनीति अब तक अनिश्चित रही है। शिवसेना छोड़कर उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) बनाई, जिसे शुरू में समर्थन मिला, लेकिन बाद में उनकी पार्टी कमजोर पड़ गई।

भाजपा और एकनाथ शिंदे ने राज का इस्तेमाल शिवसेना पर हमला करने के लिए किया, जिससे मराठी एकता को नुकसान हुआ। राज ने पहले मोदी और शाह को महाराष्ट्र में हस्तक्षेप न करने की बात कही थी और भाजपा के हिंदुत्व को नकली बताया था। लेकिन बाद में वे खुद भाजपा के जाल में फंस गए।

हाल ही में एक साक्षात्कार में राज ने कहा कि उनके और उद्धव के बीच के झगड़े मामूली हैं। महाराष्ट्र के हित और मराठी अस्मिता के सामने ये बातें छोटी हैं। उनके लिए एक साथ आना मुश्किल नहीं, बस इच्छा की जरूरत है।

शिवसेना का जन्म मराठी हितों के लिए हुआ था और उद्धव ने इस उद्देश्य को कभी नहीं छोड़ा। फिर विवाद कहां है? संपादकीय में कहा गया कि भाजपा और शिंदे ने ही कृत्रिम विवाद खड़ा किया। अगर इन्हें दूर रखा जाए, तो कोई बाधा नहीं।

राज की इच्छा जताने के बाद उद्धव ने भी मजबूत कदम उठाया। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे विवादों को भुलाकर वे महाराष्ट्र के हित के लिए साथ काम करने को तैयार हैं। संपादकीय में इसे महाराष्ट्र की जनभावना का बिगुल बताया गया।

मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर; एक करोड़ का इनामी भी मारा गया

0
File Photo

बोकारो जिले के लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ की। इस ऑपरेशन में आठ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अभियान की अगुवाई कोयला क्षेत्र के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, एसपी मनोज स्वर्गियारी और अन्य अधिकारियों ने की।

इस अभियान में 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा), झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। कोबरा, सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा बलों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली विवेक और 25 लाख रुपये के इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अरविंद यादव शामिल हैं। विवेक, जिसे प्रयाग मांझी, फुचना, नागोन मांझी, करण या लेतरा के नाम से भी जाना जाता था, सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के दलूबुढा गांव का रहने वाला था। वह टेरर फंडिंग मामले में एनआईए का वांटेड था और लंबे समय से फरार था।

मुठभेड़ स्थल से एक एके-सीरीज राइफल, एक एसएलआर, तीन इंसास राइफल, एक पिस्तौल और आठ देसी राइफलें बरामद की गईं। मुठभेड़ सुबह करीब 4 बजे चोरगांवा मुंडाटोली क्षेत्र में शुरू हुई, जिससे गोलियों की आवाज से ग्रामीणों की नींद टूटी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा का हालचाल जाना।

0

देहरादून, 20 अप्रैल 2025। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा का हालचाल जाना। मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती मदन मोहन शर्मा से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

0

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी और टिहरी जनपदों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन और निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से खुले मैदानों में न जाने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और बिजली के उपकरणों का उपयोग सावधानी से करने का अनुरोध किया गया है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं।

प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं और लोगों से किसी भी आपदा की स्थिति में नजदीकी प्रशासनिक कार्यालयों या आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन से संपर्क करने को कहा है।

 

शौच के लिए जा महिला पर गुलदार का हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

0

चमोली के दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव गांव में रविवार सुबह एक गुलदार ने 42 वर्षीय हीरा देवी, पत्नी रघुवीर सिंह रावत, पर हमला कर दिया। घटना सुबह लगभग 5:30 बजे हुई, जब हीरा देवी शौचालय की ओर जा रही थीं। अचानक घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला किया।

हीरा देवी के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार भाग गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत गोपेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनके गले पर गुलदार के पंजों के निशान पाए गए और पांच टांके लगाए गए।

वन सरपंच वीरेंद्र असवाल की सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत है, क्योंकि उनका कहना है कि गांव के आसपास दो गुलदार घूम रहे हैं।

पुलिस लाइन में खूनी तांडव, पुलिसकर्मी ने साथी जवान को गोलियों से भून डाला

0

बिहार के बेतिया में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पुलिस लाइन परिसर में एक पुलिस जवान ने अपने ही साथी जवान की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान कांस्टेबल सोनू कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी जवान का नाम परमजीत कुमार बताया जा रहा है। इस घटना में परमजीत ने सोनू कुमार पर अपनी सर्विस एसएलआर राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या थी घटना?

सूत्रों और घटनास्थल पर मौजूद अन्य सिपाहियों के अनुसार, यह घटना बेतिया पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार देर रात हुई। बताया जा रहा है कि परमजीत कुमार और सोनू कुमार के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि परमजीत ने अपनी एसएलआर राइफल तान ली और सोनू पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परमजीत ने सोनू के चेहरे और शरीर पर 11 गोलियां मारीं, जबकि कुल मिलाकर 20 से अधिक राउंड फायर किए गए। इस हमले में सोनू को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस लाइन में मचा हड़कंपघटना के बाद पुलिस लाइन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अन्य सिपाहियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परमजीत को हिरासत में ले लिया और उसकी सर्विस राइफल जब्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों जवानों के बीच निजी विवाद था, जिसके चलते यह खौफनाक वारदात हुई।

पुलिस की कार्रवाई और जांचबेतिया के एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि आखिर दोनों जवानों के बीच विवाद की वजह क्या थी और परमजीत ने इतने क्रूर तरीके से अपने साथी की हत्या क्यों की।

परमजीत से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस अन्य सिपाहियों के बयान भी दर्ज कर रही है। इस घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब बिहार में पुलिस जवानों के बीच इस तरह की हिंसक घटना सामने आई हो।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

0

देहरादून, 19 अप्रैल 2025। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत चल रहे अवशेष निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में अधीक्षण अभियंता अरुण नेगी, ईई डी. एस गुसाईं, सहायक अभियंता हिमांशु उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के एस.जी.आर.आर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल द्वारा कैंसर जागरूकता शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ ।

0

कोटद्वार 19 अप्रैल 2025

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के एस.जी.आर.आर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल द्वारा कैंसर जागरूकता शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा ” कि इस तरह के जागरूकता के कार्यक्रम हमेशा समाज के लिए हितकारी होते है। उन्होंने बताया जिस उद्देश्य के साथ इंद्रेश हॉस्पिटल की टीम द्वारा यह कार्यक्रम रखा वह सराहनीय है उन्होंने बताया कि हर वर्ष 3600 से ऊपर कैंसर के मरीज गढ़वाल से आते है जिसमें 80 प्रतिशत लोग अपनी जान गवां देते है । उन्होंने बताया यदि समय समय पर कैंसर के प्रति जागरूकता रही तो समय रहते अपना इलाज कराया जा सकता है । उन्होंने बताया कि 9 वर्ष से 12 वर्ष के पूर्व में प्रत्येक बच्चों को यदि एचपीवी का टीकाकरण करा दिया जाए तो छः तरह के कैंसरों को रोका जा सकता है ।

उन्होंने श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज और उनकी पूरी टीम का इस पहल के लिए शुक्रिया किया उन्होंने बताया कि यदि समय रहते हमें बीमारी का पता चल जाता है तो उसका उपचार भी किया जा सकता है । उसके लिए हमें समय समय पर ऐसे आयोजन करवाने होंगे । उन्होंने कहा कि विद्यालयों में जा कर भी हम यह अभियान चलाए और अपने 9 से 12 वर्ष के बीच सभी का टीकाकरण करवा कर कैंसर जैसी बीमारी से बचाने में योगदान दे ।

इस अवसर पर विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप सिंह रावत , महापौर कोटद्वार शैलेंद्र सिंह रावत , जिला अध्यक्ष भाजपा राज गौरव नौटियाल , मण्डल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल , आशीष रावत, कैंसर सर्जन पंकज कुमार गर्ग , प्रधानाचार्य डॉ गिरीश उनियाल , भूपेंद्र रतूड़ी , बिना विशिष्ठ आदि लोग उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र में हिंदी को तीसरी भाषा बनाने पर मचा बवाल, इन्होंने लगाया आरोप, SSC बोर्ड को खत्म करने की साजिश

0

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले की कड़ी आलोचना की, जिसमें स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य किया गया है। उन्होंने इसे जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बताया और दावा किया कि यह “एसएससी बोर्ड को खत्म करने की एक साजिश” हो सकती है। सुले ने कहा, “मराठी महाराष्ट्र की आत्मा है और यह हमेशा नंबर वन रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में और भी कई अहम काम किए जाने बाकी हैं। ऐसे में यह फैसला मराठी भाषा की प्राथमिकता को कमजोर करने वाला है।”

NEP के तहत लागू हुआ फैसला

यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत लिया गया है। महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा विभाग ने 16 अप्रैल को यह फैसला किया, जिसके तहत राज्य बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में पहली कक्षा से ही मराठी और अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी को भी अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा।

maharashtra hindi copmlsary

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के निदेशक राहुल अशोक रेखावर ने बताया, “यह कदम छात्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे उन्हें शैक्षिक रूप से लाभ होगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिंदी को अनिवार्य करना किसी राजनीतिक या सामुदायिक एजेंडे का हिस्सा नहीं है, बल्कि केवल शिक्षा सुधार का हिस्सा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस विषय पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मराठी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुंबई मेट्रो लाइन 7A के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा, “नई शिक्षा नीति के तहत हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मराठी भाषा हर छात्र को आनी चाहिए, लेकिन साथ ही देश की भाषा हिंदी का ज्ञान भी ज़रूरी है।”