Home Blog Page 237

कांग्रेस ने हेमवती नंदन बहुगुणा को पुण्य तिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, भारत रत्न देने की मांग

0
देहरादून : भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 106वीं जयंती पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न, देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, देने की मांग की। यह मांग देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक स्मृति समारोह के दौरान की गई, जहां पार्टी नेताओं ने बहुगुणा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और धर्मनिरपेक्षता व सांप्रदायिक सौहार्द के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता को याद किया।
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पौड़ी गढ़वाल के एक दूरस्थ गांव से राष्ट्रीय नेता बनने तक बहुगुणा की असाधारण यात्रा को रेखांकित किया। पौड़ी के बुघाणी गांव में जन्मे बहुगुणा ने पौड़ी और देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, फिर उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय गए। वहां उन्होंने छात्र राजनीति में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े, ब्रिटिश शासन के खिलाफ बेखौफ आवाज बने। उनके साहस के कारण ब्रिटिश सरकार ने उन पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा, जिंदा या मुर्दा। जेल में बंद होने के बावजूद, बहुगुणा ने ब्रिटिश अधिकारियों से क्षमादान मांगने से इनकार कर दिया।
धस्माना ने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री जैसे दिग्गज नेताओं के साथ बहुगुणा के निकट संबंधों को याद किया, जिन्होंने उनकी राजनीतिक विचारधारा को आकार दिया। स्वतंत्रता के बाद, बहुगुणा का राजनीतिक करियर चमका। वे इलाहाबाद से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और बाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। सैद्धांतिक राजनीति के लिए विख्यात, बहुगुणा ने अपनी मान्यताओं से कभी समझौता नहीं किया, भले ही इसका उन्हें राजनीतिक नुकसान हुआ।
बहुगुणा का शानदार करियर केंद्रीय सरकार में भी चमका। उन्होंने जनता पार्टी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री के रूप में कार्य किया, लेकिन आरएसएस और जनसंघ के साथ दोहरी सदस्यता के मुद्दे पर मतभेद के कारण इस्तीफा दे दिया। बाद में, वे चौधरी चरण सिंह की सरकार में वित्त मंत्री बने। 1980 में, बहुगुणा ने कांग्रेस में वापसी कर इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद के कारण वे फिर अलग हो गए और जीवन के अंत तक धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने में जुटे रहे।
प्रख्यात पत्रकार खुशवंत सिंह के हवाले से धस्माना ने बताया कि सिंह ने बहुगुणा के निधन के बाद उन्हें “गांधी और नेहरू के बाद सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष नेता” के रूप में वर्णित किया था। कांग्रेस नेता ने सांप्रदायिक सौहार्द के प्रति बहुगुणा की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मजबूत मांग की।
समारोह में कई कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, शहर उपाध्यक्ष आनंद सिंह पुंडीर, नगर निगम पार्षद अर्जुन सोनकर, सोम प्रकाश वाल्मीकि, पूर्व पार्षद प्रकाश नेगी और राजेश पुंडीर शामिल थे। उन्होंने बहुगुणा को पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी स्थायी विरासत को याद किया।
उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार से अपनी मांग दोहराई, बहुगुणा के राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह किया, जो उनके सेवा और बलिदान से भरे जीवन के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी।

बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल

0

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बांदीपोरा में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, जबकि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, बांदीपोरा के कुलनार बाजीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद यह तलाशी अभियान भीषण मुठभेड़ में बदल गया।

मुठभेड़ में आतंकियों की गोलीबारी से दो पुलिसकर्मी घायल हुए। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को ढेर कर दिया। इलाके में अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षाबल अन्य आतंकियों की तलाश में जुटे हैं।

मोकामा में मिड डे मील में मिला सांप, कई बच्चे बीमार, जबरन खिलाया गया खाना

0

पटना: मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मिड डे मील खाने के बाद 50 से अधिक बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट में दर्द की शिकायत हुई। बच्चों ने बताया कि खाने की सब्जी में सांप पड़ा हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने शिक्षकों और रसोइया को दी, लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर खाना परोस दिया गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के सामने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभावित बच्चों को मोकामा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की हालत अब स्थिर है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में करीब 500 बच्चे थे, जिनमें से 400 ने मिड डे मील खाया था। कुछ बच्चों ने सब्जी में सांप देखकर शिक्षकों को सूचित किया, लेकिन रसोइया ने सांप को बोरे में डालकर फेंक दिया और वही खाना बच्चों को परोस दिया गया।

खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी हंगामे के दौरान स्कूल में ताला लगाकर चले गए। अस्पताल में करीब चार घंटे तक बच्चों का इलाज चला। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि सभी बच्चे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की कार्रवाई, त्राल में विस्फोटक बरामद, आतंकी का घर ध्वस्त

0

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी, के बाद सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के मंगनहामा त्राल में सुरक्षाबलों की एक टीम आतंकी आसिफ शेख के घर तलाशी लेने पहुंची।

आसिफ शेख बैसरन हमले में शामिल आतंकियों में से एक है। तलाशी के दौरान जवानों को एक आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली। विस्फोटकों को बम निरोधक दस्ते के हवाले करने के लिए जैसे ही सुरक्षाबल बाहर निकले, अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इसी बीच, बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी आदिल थोकर उर्फ आदिल गुरी का घर सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। आदिल भी पहलगाम हमले में शामिल था। जानकारी के मुताबिक, आदिल ने 2018 में वैध तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उसने आतंकी प्रशिक्षण लिया और पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था।

पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (एनएससी) की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ पांच अहम फैसले लिए गए। यह हमला देश के लिए बड़ा झटका था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है।

जम्मू-कश्मीर में LoC पर पाकिस्तानी गोलीबारी, बांदीपोरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी

0

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात भी LoC पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी हुई थी, जिसका भारतीय जवानों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह गोलीबारी पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे, के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़े तनाव के बीच हुई है। भारतीय सैनिकों ने सीमा पर अपनी पोजीशन मजबूत कर ली है और पाकिस्तानी सेना की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इधर, कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अभी तक इस मुठभेड़ में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बल इलाके में अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए हैं।

“घर पर रहें-घर पर सुनें’ कोरोना काल में 405 दिनों में 504 गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों का अभिनंदन

0

मुंबई। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जब दुनिया थम सी गई थी, तब लोगों को संगीत जीने की उम्मीद दे रहा था। इसके लिए प्रसिद्ध गीतकार अशोक हमराही और प्रसिद्ध संगीतकार केवल कुमार ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए ‘घर पर रहें – घर पर सुनें’ संगीत महाभियान में लगातार 405 दिनों तक 504 गाने रिकॉर्ड किए। इस महाभियान में भाग लेने वाले कलाकारों का अभिनंदन समारोह 18 अप्रैल 2025 को सांताक्रुज़, मुंबई स्थित नज़्मा हेपतुल्ला हॉल में संपन्न हुआ।

IMG 20250423 WA0004

समारोह के अध्यक्ष पद्मश्री अनूप जलोटा के सान्निध्य में आयोजित अभिनंदन समारोह में पद्मश्री सोमा घोष, पार्श्व गायिका उषा तिमूथी, संगीतकार दिलीप सेन, शास्त्रीय गायक पंडित सुखदेव चतुर्वेदी, संगीतकार विवेक प्रकाश, शिवजी सिंह, राजीव नौटियाल, अनिल त्रिवेदी, अनिल गलगली, हरबंस सिंह बिष्ट, नंद किशोर चतुर्वेदी, अमर त्रिपाठी, जगदीश पुरोहित, शशांक सुब्रमण्यम, सुदक्षिणा सहित साहित्य, संगीत और कला जगत की 100 से अधिक विभूतियाँ सम्मिलित थीं। कार्यक्रम का संचालन राजुल अशोक ने किया।

IMG 20250423 WA0003

अभिनंदन समारोह का आयोजन नूतन सवेरा फ़ोरम, मौलाना आज़ाद सोशल सर्विस ट्रस्ट, जलोटा वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन और उमा कल्याण ट्रस्ट ने किया।

अभिनंदन समारोह में मुंबई के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि देश के विभिन्न भागों से आने वाले कलाकारों ने अपने गीत बनने की कहानी सुनाई कि किस प्रकार उन्होंने सीमित साधनों से गीत रिकॉर्ड कर कोरोना काल की विभीषिका में उम्मीद की लौ जगाई और सकारात्मक वातावरण तैयार किया। उल्लेखनीय है कि ये सभी गीत प्रसिद्ध गीतकार अशोक हमराही ने लिखे और प्रसिद्ध संगीतकार केवल कुमार ने इनका संगीत तैयार किया था।

IMG 20250423 WA0005

कोरोना काल की विभीषिका में भी जिजीविषा की अलख जगाते हुए सकारात्मक वातावरण तैयार करने वाले देश-विदेश के इन कलाकारों में पार्श्व गायिका उषा मंगेशकर, शारदा, दिलराज कौर, उषा तिमूथी, आरती मुखर्जी, मधुश्री, संजीवनी, पृथा मजूमदार, पद्मश्री अनूप जलोटा, पद्मश्री पीनाज़ मसानी, चंदन दास, राज कुमार रिज़वी, विवेक प्रकाश, पंडित सुखदेव चतुर्वेदी सहित अनेक सुप्रसिद्ध गायक – गायिकाएं शामिल हैं।

हर गीत बनने की अपनी कहानी होती है, लेकिन कोरोना काल में जिस तरह गीत रिकॉर्ड किए गए, इस पर आसानी से यक़ीन नहीं किया जा सकता। विपरीत परिस्थितियों में सीमित साधनों से गीत रिकॉर्ड करना आसान नहीं था, लेकिन संगीत प्रेमियों ने ये कर दिखाया। इस संगीत महायात्रा में गीतकार अशोक हमराही और संगीतकार केवल कुमार के साथ सम्मिलित सभी कलाकारों के लिए ये कभी न भुलाया जा सकने वाला अनुभव है।

 

IMG 20250423 WA0005

लगातार 405 दिनों तक चलने वाली ये एक ऐसी संगीत यात्रा थी, जिसमें 500 से अधिक कलाकार सहयात्री थे, फिर भी हर कोई अकेला था। गीतकार, संगीतकार, गायक, वादक सब इस यात्रा के साथी थे, लेकिन कोई किसी के साथ नहीं था, फिर भी 504 गीतों की ये अद्भुत-अकल्पनीय-अविश्वसनीय यात्रा सभी ने मिलकर पूरी की।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-आतंकियों को मिलेगा करारा जवाब

0
Rajnath Singh

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में दो विदेशी नागरिकों सहित कुल 26 लोगों की जान चली गई। श्रीनगर से लेकर दिल्ली तक, हालात की गंभीरता को देखते हुए हाईलेवल मीटिंग्स का दौर जारी है। देश की राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों और आला अधिकारियों के बीच लगातार मंथन हो रहा है कि इस बर्बर हमले का जवाब किस रणनीति से दिया जाए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमले पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा- “कल पहलगाम में एक धर्म विशेष को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने जो कायराना हरकत की है, वह न केवल इंसानियत के खिलाफ है, बल्कि देश की एकता पर हमला है। इस जघन्य हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई है, जो बेहद दुखद और निंदनीय है।”

“आतंकियों को मिलेगा करारा जवाब”

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि “मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। हम न सिर्फ इस हमले के सीधे दोषियों तक पहुंचेंगे, बल्कि जो पर्दे के पीछे से इस पूरी साजिश को चला रहे हैं, उन्हें भी बेनकाब करेंगे। आरोपियों को जल्द ही जोरदार और स्पष्ट जवाब मिलेगा। देश के दुश्मनों को माफ नहीं किया जाएगा।”

देशभर में इस हमले के खिलाफ रोष है, और अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भारत की सुरक्षा एजेंसियां किस तरह इस हमले के जिम्मेदारों को मुंहतोड़ जवाब देंगी। पहलगाम का ये ज़ख्म अब एक चेतावनी है—भारत चुप नहीं बैठेगा।

 

श्री बदरीनाथ धाम गाडूघड़ा तेल‌कलश‌ मुनिकीरेती प्रस्थान

0
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा कपाटोत्सव कार्यक्रम 2025

• गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा
बीकेटीसी के चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह रेल्वे रोड ऋषिकेश से मुनिकीरेती प्रस्थान।

ऋषिकेश 23 अप्रैल ।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के महाभिषेक हेतु प्रयुक्त होनेवाले तिलों के तेल का कलश “गाडू घड़ा यात्रा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के चेला चेतराम यात्री विश्राम गृह धर्मशाला रेल्वे रोड ऋषिकेश से दर्शन पूजा-अर्चना भोग के पश्चात आज अपराह्न साढ़े तीन बजे श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती को प्रस्थान हुई।
सुबह से ही गाडू घड़ा तेलकलश के दर्शन को श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचे शाम तक ढाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये इस अवसर पर दानीदाताओं की ओर से श्रद्धालुओं को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद वितरित किया गया।

बीते मंगलवार 22 अप्रैल राजदरबार नरेंद्रनगर से तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसी दिन देर शाम को गाडू घड़ा यात्रा पहले पड़ाव श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )के रेल्वे रोड ऋषिकेश चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह पहुंची यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु तेलकलश गाडू घड़ा के दर्शन को पहुंचे।

श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा सदस्य 21 अप्रैल शाम को डिम्मर से ऋषिकेश मंदिर समिति धर्मशाला /विश्राम गृह पहुंच गये थे मंगलवार 22 अप्रैल सुबह को राजदरबार नरेंद्र नगर पहुंचे जहां सांसद/रानी माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर परंपरागत रूप से ओखली में तिलों को कूटकर हाथों से तेल पिरोकर चांदी के घड़े में रखा।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीते मंगलवार 22 अप्रैल देर शाम को तेलकलश की पूजा-अर्चना तथा भोग के बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने तेल कलश को श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया। तेलकलश पहले पड़ाव ऋषिकेश,सहित मुनिकीरेती, श्रीनगर , श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर, श्री गरूड़ मंदिर पाखी, श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तमठ, श्री योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर सहित विभिन्न पड़ावों से होकर 3 मई शाम को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगा तथा साथ ही श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ से रावल जी, आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, तथा योगबदरी पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी भी 3 मई शाम को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।4 मई को प्रात: 6 बजे भगवान बदरीविशाल मंदिर के कपाट खुलेंगे।

आज गाडूघड़ा तेल कलश के दर्शन को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के परम शिष्य दंडी स्वामी मुकुंदानंद महाराज सहित उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला,बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली,वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने ऋषिकेश पहुंच कर गाडू घड़ा के दर्शन किये।

श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, महामंत्री भगवती प्रसाद डिमरी,पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, संजय डिमरी, हरीश डिमरी,डा. अनूप डिमरी, शैलेन्द्र डिमरी, दिवाकर डिमरी तेलकलश यात्रा के साथ चल‌ रहे है
इस अवसर पर बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,गुलशन तलवार, प्रेमकिशोर नौटियाल, विनोद अग्रवाल पवन गोयल,राजेश अग्रवाल, चंडी प्रसाद थपलियाल,सुरेश डिमरी, विपुल डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य हरीश डिमरी, सरोज डिमरी, प्रबंधक विशाल पंवार, प्रबंधक सोबन सिंह रावत,  सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

बुधवार 23 अप्रैल प्रात: से ही श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की चेला चेतराम धर्मशाला रेल्वे रोड ऋषिकेश में तेलकलश गाडू घडा,की पूजा-अर्चना हुई तथा दिन तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आज 23 अप्रैल अपराह्न को गाडूघड़ा श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती प्रस्थान हुआ

IMG 20250423 122420 scaled
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

पहलगाम आतंकी हमला: गृह मंत्री मौके पर, दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग, क्या होगी बदले की कार्रवाई?

0

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। घटना के बाद से केंद्र सरकार की ओर से लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह सीधे घटनास्थल पर पहुंचे, उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद हैं। सुरक्षा हालातों का जायजा लेने के बाद शाह दिल्ली लौटेंगे, जहां कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

दिल्ली में हाई-लेवल रणनीतिक बैठक जारी

दिल्ली में इस समय रक्षा मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवाल, और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान मौजूद हैं। मीटिंग में सुरक्षा रणनीति पर चर्चा हो रही है और संभावित जवाबी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

NIA की टीम ने संभाली कमान

जांच को तेज़ी से आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी पहलगाम पहुंच चुकी है। आतंकियों के प्रवेश के रास्ते की जानकारी सामने आई है—सूत्रों के मुताबिक, आतंकी पीर पंजाल की पहाड़ियों से होते हुए राजौरी, चत्रु और वधावन के रास्ते पहलगाम पहुंचे। यह इलाका गुज्जर-बकरवाल जनजातियों का गढ़ माना जाता है।

विपक्ष ने साधा निशाना

वहीं, इस हमले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमाया हुआ है। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राऊत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि “देश के आंतरिक सुरक्षा तंत्र का फेलियर शाह के नेतृत्व में हुआ है।”

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

इस हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। इसमें पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाने की मांग की गई है।

चीन का बयान

इस हमले पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। चीन ने बयान जारी करते हुए आतंकवाद की निंदा की है और वैश्विक समुदाय से आतंक के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।

श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेलकलश ऋषिकेश पहुंचा।

0
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

श्री बदरीनाथ धाम तेलकलश यात्रा ऋषिकेश पहुंची।

• बीकेटीसी के चेला चेतराम धर्मशाला/ विश्राम गृह में अपराह्न तक होंगे तेलकलश के दर्शन।

IMG 20250422 232012 scaled
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

ऋषिकेश: 23 अप्रैल।
कपाट खुलने के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के महाभिषेक हेतु तिलों के तेल का कलश‌ राजदरबार नरेंद्र नगर से बीते मंगलवार 22 अप्रैल देर रात रेल्वे रोड ऋषिकेश स्थित श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)यात्री विश्राम गृह चेला चेतराम धर्मशाला पहुंची।

आज बुधवार ऋषिकेश में अपराह्न तक गाडू घडा तेल कलश के दर्शन होंगे। रात्रि विश्राम श्री शत्रुघ्न मंदिर मुनिकीरेती में है।
कल बृहस्पतिवार 24 अप्रैल को तेलकलश श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेगा।3 मई को विभिन्न पड़ावों से होकर तेलकलश यात्रा श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी4 मई को प्रात: 6 बजेश्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।