Home Blog Page 235

15 हजार स्टूडेंट्स से 250 करोड़ रुपये की ठगी, ED की जांच में खुलासा

0

लखनऊ: फिटजी कोचिंग संचालकों ने 14,411 छात्रों से 250.02 करोड़ रुपये की एडवांस फीस वसूल की और जनवरी में बिना सूचना के अपने कोचिंग सेंटर बंद कर दिए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में खुलासा हुआ कि 2028-29 सत्र तक की फीस जमा कराई गई, जिसमें वर्तमान बैचों से 206 करोड़ रुपये शामिल हैं।

ED ने की छापेमारी 

ईडी ने दिल्ली में संचालक डीके गोयल के वसंत विहार स्थित आवास सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की, जहां 10 लाख रुपये नकद, 4.89 करोड़ के जेवर, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। जांच में पाया गया कि फीस की राशि को व्यक्तिगत लाभ के लिए अन्य खातों में डायवर्ट किया गया।

बंद हुए सेंटर

फिटजी ने लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, प्रयागराज, दिल्ली, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मुंबई सहित 32 सेंटर अचानक बंद किए। जांच के अनुसार, 2025-26 सत्र के 9,823 छात्रों से 181.89 करोड़, 2026-27 के 3,316 छात्रों से 47.48 करोड़, 2027-28 के 1,008 छात्रों से 17.07 करोड़ और 2028-29 के 264 छात्रों से 3.76 करोड़ रुपये वसूले गए।

वेतन भी नहीं दिया

संचालकों ने शिक्षकों और कर्मचारियों के महीनों के वेतन का भुगतान भी नहीं किया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की। गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आठ स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें संचालक का आवास और कॉरपोरेट कार्यालय शामिल था। जांच से पता चला कि शैक्षिक सेवाओं की आड़ में योजनाबद्ध तरीके से धन की हेराफेरी की गई।

पाकिस्तानियों के पास भारत छोड़ने का आज आखिरी मौक़ा, नहीं गए तो होगी कार्रवाई

0

नई दिल्ली : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए सिंधु जल समझौते से खुद को अलग कर लिया है और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इसके चलते, भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों के लिए आज देश छोड़ने का अंतिम दिन है।

केंद्र सरकार ने सीसीएस की बैठक के बाद यह निर्णय लिया था कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए अल्पकालिक वीजा 27 अप्रैल से निरस्त माने जाएंगे, जिसके बाद राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस भेजने की प्रक्रिया में जुटी हैं। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि उनके राज्य में मौजूद लगभग सभी पाकिस्तानी नागरिक वापस जा चुके हैं, और शेष एक नागरिक 30 अप्रैल को रवाना हो जाएगा।

बिहार से वीजा लेकर आए 19 पाकिस्तानी नागरिक भी लौट चुके हैं, जिसकी पुष्टि राज्य के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने की। महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों की सर्वाधिक संख्या है, जहां मंत्री योगेश कदम के अनुसार लगभग 1000 नागरिक अल्पकालिक और 4000 नागरिक दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे हैं, इन सभी को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत के इस कठोर कदम के बाद पाकिस्तान में मौजूद भारतीय भी स्वदेश लौट रहे हैं, पिछले तीन दिनों में अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते 450 से अधिक भारतीय वापस आ चुके हैं, जिनमें पीएसएल में काम करने वाले 23 भारतीय भी शामिल हैं। दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई पाकिस्तानी नागरिक कहीं भी रह रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, हालांकि मेडिकल वीजा पर भारत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 29 अप्रैल तक रहने की छूट दी गई है।

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

0

देहरादून : बीते कई दिनों से पड़ रहीगर्मी और तेज धूप के कारण दिन में बाजारों में पसरे सन्नाटे के बाद, उत्तराखंड में मौसम बदलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में शुष्क मौसम और তীব্র गर्मी का अनुभव हो रहा है। निवासी बढ़ती गर्मी से राहत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है, जो दिन चढ़ने के साथ ही सामान्य से अधिक गर्म हो जाती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी जिलों में तेज सतही हवाएं और झोंके चलने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है, और निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आसमान मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, दिन के समय तेज सतही हवाएं और झोंके चलने का अनुमान है। अलर्ट किए गए जिलों के निवासियों को गरज और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मौसम का पूर्वानुमान मौजूदा गर्मी से राहत की उम्मीद जगाता है, जिसने पूरे राज्य में दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है।

पहलगाम हमले के बाद उत्तराखंड सरकार का एक्शन: नैनीताल सहित कई जिलों से पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर वापस भेजने की कार्रवाई तेज, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का बड़ा बयान।

0

पहलगाम हमले के बाद उत्तराखंड सरकार का एक्शन: नैनीताल सहित कई जिलों से पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर वापस भेजने की कार्रवाई तेज, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का बड़ा बयान।

रामनगर ,उत्तराखंड

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं,उत्तराखंड सरकार ने भी तेजी से कदम उठाते हुए नैनीताल समेत कई जिलों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है,इस बीच, रामनगर पहुंची उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

रामनगर प्रवास के दौरान रितु खंडूरी ने मीडिया से बातचीत में राज्य में चल रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा की, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार पूरे उत्तराखंड में पाकिस्तानी नागरिकों और उनके बीच रह रहे छात्रों की भी पहचान कर रही है और सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत वापस भेजा जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी मीडिया खंडूरी ने कहां कि हमारे प्रदेश में भी कई जिलों में पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं,राज्य सरकार ने सभी को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया है, यह प्रक्रिया जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की निगरानी में चल रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जिन जिलों में ऐसे नागरिकों की मौजूदगी पाई गई है, वहां जिला और पुलिस प्रशासन मिलकर दस्तावेजों की गहन जांच कर रहा है,जिनकी पहचान हो चुकी है, उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
मुख्य रूप से नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और देहरादून जैसे जिलों में अभियान तेजी से चलाया जा रहा है,सरकार ने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड की शांति और सुरक्षा में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर रितु खंडूरी ने अपने निजी लगाव का भी जिक्र किया,उन्होंने कहा कि उन्हें नैनीताल और कॉर्बेट नेशनल पार्क की सुंदरता बेहद पसंद है,इस यात्रा के दौरान वे नैनीताल स्थित प्रसिद्ध पाषाण देवी मंदिर और रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में भी दर्शन करने जाएंगी।

उन्होंने कहाँ उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता अद्वितीय है,नैनीताल की झीलें और कॉर्बेट के जंगल देशभर में प्रसिद्ध हैं,मैं हर बार कोशिश करती हूं कि यहां आकर माँ पाषाण देवी और माँ गर्जिया देवी के दर्शन करूं।

रामनगर दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और राज्य सरकार की नीतियों के प्रति विश्वास जताया,उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों संग संवाद कर जनसेवा में उत्कृष्टता का आह्वान किया

0

मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के दायित्वधारियों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलकर राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने दायित्व से सबंधित योजनाओं का दायित्वधारी नियमित अनुश्रवण करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान योजनाओं का फीडबैक भी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्व मिलने के साथ ही जन सेवा के लिए जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके इसके लिए अपने विभागों के साथ बैठक की जाए और योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार भी किया जाए।

जन आकांक्षाओं के अनुरूप सबको अपने कार्य क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। उन्होंने सभी दायित्वधारियों से कहा कि वे जनहित से जुड़े कार्यों और जनहित में बेहतर योजनाएं बनाने के लिए अपने सुझाव अवश्य दें। समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इस दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दायित्वधारी विभाग स्तर पर उनके द्वारा किये गये विभिन्न कार्यों और नवाचारों की प्रगति रिपोर्ट विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय में भी दें। उन्होंने कहा कि दायित्वधारियों को उनके विभागों से संबंधित मुख्यमंत्री और मंत्रीगण के स्तर पर होने वाली सभी बैठकों में शामिल किया जायेगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट एवं सभी दायित्वधारी मौजूद थे।

माछिल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

0

जम्मू-कश्मीर : पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ अपना शिकंजा कस दिया है। तेज गति से कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने माछिल इलाके में एक बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है और वहां से हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, माछिल के सेडोरी नाला, मुश्ताकाबाद के वन क्षेत्र में विशेष अभियान समूह (एसओजी) कैंप माछिल और भारतीय सेना की 12 सिखली इकाई ने संयुक्त रूप से एक खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार को यह महत्वपूर्ण अभियान चलाया। यह क्षेत्र कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन और माछिल पुलिस पोस्ट के अंतर्गत आता है।

बरामद हुए हथियारों के जखीरे में पांच एके-47 राइफलें, आठ एके-47 मैगजीन, एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, एके-47 के 660 राउंड, एक पिस्तौल राउंड और एम4 राइफल के 50 राउंड शामिल हैं। सुरक्षा बलों की इस सफलता को आतंकवादियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। समय पर की गई इस कार्रवाई ने आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है और संभावित रूप से नागरिकों की जान और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे से बचा लिया है।

यह ऑपरेशन एक बार फिर क्षेत्र में शांति बनाए रखने और राष्ट्र विरोधी ताकतों के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल लगातार इस हमले में शामिल आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं।

इसी क्रम में, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम हमले में शामिल तीन कथित आतंकवादियों के स्केच और पहचान भी जारी की है। ये तीनों आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस ने इन तीनों आतंकवादियों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। पहले आतंकवादी की पहचान अनंतनाग निवासी आदिल हुसैन थोकर के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो आतंकवादियों की पहचान क्रमशः अली भाई उर्फ ​​तल्हा भाई और हासिम मूसा उर्फ ​​सुलेमान के तौर पर की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले पहलगाम हमले के मुख्य संदिग्ध आदिल हुसैन थोकर और एक अन्य लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आसिफ शेख के घर भी विस्फोट में नष्ट हो गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि सुरक्षा बलों द्वारा दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा और त्राल के गुरी गांव में तलाशी अभियान के दौरान इन घरों में रखे विस्फोटकों में धमाका हुआ था।

थोकर अनंतनाग जिले का रहने वाला है और पहलगाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, जबकि पुलवामा जिले के त्राल निवासी शेख पर हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है। आपको याद दिला दें कि 22 अप्रैल को अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम के पास एक इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की, पुनर्निर्माण कार्यों और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

0

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ धाम पहुंचकर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने मंदाकिनी और सरस्वती नदियों पर बने नए बेली ब्रिज का निरीक्षण किया, जिसके बारे में उन्होंने बताया कि यह कार्य पूर्ण हो चुका है और इससे तीर्थयात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने आस्था पथ पर बने रेन शेल्टरों का भी जायजा लिया और सुझाव दिया कि इनमें एलईडी साइनेज लगाए जाएं, ताकि शौचालय, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी तीर्थयात्रियों को स्पष्ट रूप से मिल सके।

तीर्थयात्रियों की सुविधा पर जोर देते हुए श्री बर्द्धन ने कहा कि कतार में खड़े लोगों को गर्म पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि ठंडे मौसम में भी उन्हें आराम मिले। उन्होंने मंदिर परिसर से लेकर सरस्वती नदी के किनारे बने आस्था पथ तक की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया और शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर बने सभी कॉटेजों की मरम्मत और साफ-सफाई समय पर पूरी की जाए, ताकि किसी भी तीर्थयात्री को असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने रुद्र प्वाइंट और घोड़ा पड़ाव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने भीड़ प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा, विश्राम और स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मुख्य सचिव को बताया कि केदारनाथ यात्रा से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में अधिकांश आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं, और शेष कार्य भी यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत, संचार और आपातकालीन सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त किया गया है। सभी पड़ावों पर तीर्थयात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से मार्ग की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात को सुचारू रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, ताकि कहीं भी जाम की स्थिति न बने। पुलिस और प्रशासन की आपदा प्रबंधन टीमें भी यात्रा मार्ग पर सक्रिय रहेंगी, ताकि किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

जम्मू-कश्मीर में अलर्ट पर अस्पताल, अतिरिक्त डॉक्टरों व नर्सों की तैनाती

0

जम्मू: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के अस्पतालों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। चिकित्सा स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, जबकि एलओसी और सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त डॉक्टरों व नर्सों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई गई है, और जीएमसी सहित शहरी अस्पतालों में आपात सेवाओं को मजबूत किया गया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीमा पर संभावित गोलाबारी की आशंका को ध्यान में रखकर ये कदम उठाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिससे कठुआ, सांबा, जम्मू, पुंछ और उड़ी जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. अब्दुल हमीद जरगर ने बताया कि खास तौर पर सीमा और एलओसी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है, जबकि जीएमसी जम्मू में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिंधु जल संधि पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “हमने कभी इस संधि का समर्थन नहीं किया, क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सबसे नुकसानदायक रही है।” पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने 1960 की इस संधि को तत्काल निलंबित करने का फैसला लिया है, जिससे पाकिस्तान में जल संकट की आशंका है। जल शक्ति मंत्री की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने पाकिस्तानी जल संसाधन मंत्रालय को पत्र लिखकर इस फैसले की जानकारी दी है।

आईआईटी रुड़की में आयोजित ‘सस्टेनेबल एनर्जी इन सनातन भारत : रोडमैप फॉर विकसित भारत@2047’ कार्यक्रम में शामिल हुई विधानसभा अध्यक्ष

0

रुड़की 26 अप्रैल 2025।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की द्वारा आयोजित ‘सस्टेनेबल एनर्जी इन सनातन भारत : रोडमैप फॉर विकसित भारत@2047’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
आईआईटी रुड़की के सभागार में पहुंचकर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सस्टेनेबल एनर्जी आज के आधुनिक युग में अत्यंत आवश्यक है, लेकिन इसके साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है, किन्तु हमें धरती को बचाने के लिए अपने प्रयासों को और सशक्त बनाना होगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि जो भी संसाधन आज हमें प्रकृति से प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें भविष्य में भी बनाए रखने हेतु सतत कार्य करना आवश्यक है।

ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने संसाधनों का उपयोग करते हुए भी पर्यावरण और पृथ्वी के संरक्षण को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे हमारी दादी-नानी घर के कचरे का पुनः उपयोग करती थीं, गोबर से ईंधन तैयार किया जाता था, तथा वर्षा जल का संरक्षण कर उसे विविध कार्यों में प्रयोग किया जाता था।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे संस्कारों में सदैव निहित रहा है, किंतु वर्तमान समय में हम इन परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, जिन्हें पुनः अपनाने की आवश्यकता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संकल्प की पूर्ति में सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें हर संसाधन का विवेकपूर्ण संरक्षण इस सोच के साथ करना चाहिए कि आने वाली पीढ़ियाँ भी उनका समुचित लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री श्री श्यामवीर सिंह सैनी, रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, आईआईटी रुड़की के उपनिदेशक प्रो. यू. पी. सिंह, समित्रा सतपाल, तथा अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा शर्मा ने किया।

आज ज्योतिर्मठ पहुंचेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, छह दिवसीय सत्संग का होगा आयोजन

0

ज्योतिर्मठ : उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 वैशाख कृष्ण त्रयोदशी, यानी आज  शनिवार 26 अप्रैल को सायं 5 बजे ज्योतिर्मठ, बदरिकाश्रम में पधार रहे हैं। उनका यह आगमन छह दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास का आरंभ होगा।

इस अवसर को और भी पावन बनाने हेतु 26 अप्रैल से 1 मई तक प्रतिदिन संध्या 4:30 बजे से 6:30 बजे तक दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। यह सत्संग न केवल गुरु-दर्शन का अनुपम अवसर है, बल्कि शिष्यत्व और साधना की गहराइयों में उतरने का दुर्लभ क्षण भी है।

आयोजन की व्यवस्था स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि एवं विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी के निर्देशन में की जा रही है। ज्योतिर्मठ के समस्त श्रद्धालुजन, सनातन धर्म के अनुयायी और जिज्ञासु साधक इस अद्वितीय अवसर पर शामिल होकर पुण्य के भागी बनें ।