Home Blog Page 230

ग्राम्य मंत्री गणेश ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्माणाधीन मोटर मार्ग सहस्त्रधारा से सरोना तथा सुवाखोली से सरोना मोटर मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण।

0

मंत्री ने सहस्त्रधारा से सरोना तथा सुवाखोली तक मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

देहरादून, 4 मई 2025। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहस्त्रधारा से सरोना तथा सुवाखोली से सरोना मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा दीवारों के निर्माण को लेकर उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने और इन कार्यों को मजबूती तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत मोटीधार के कफलानी में ऋषीराम के पुत्र नीरज को हायड्रोलिक व्हील चीयर भी प्रदान की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सुवाखोली में पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।
इस अवसर जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौधन, सुनील चमोली, कृपाल जवाडी, प्रेम कोहली, पुरण कोहली, सुन्दर सिंह पयाल, नरेन्द्र जवाडी, दिनेश जवाडी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई रघुवीर सिंह गुसाईं, ए.ई हिमांशु श्रीवास्तव, राधेश, शंभू प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भक्तों को दिया खास संदेश

0

बदरीनाथ: आज वैशाख शुक्ल सप्तमी को प्रातः 6 बजे भगवान बदरीनाथ जी के पवित्र कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। कपाट उद्घाटन से पूर्व धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल द्वारा पंचांग पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद निर्धारित समय पर मंदिर के द्वार खोले गए।

इस अवसर पर ज्योतिर्मठ के 55वें शंकराचार्य, परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘1008’ जी महाराज उपस्थित रहे। शंकराचार्य जी ने सनातन धर्मियों को संदेश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन करें। उन्होंने तीर्थयात्रा के दौरान कष्ट सहने की भावना, खान-पान पर ध्यान, मौन साधना, और भगवन्नाम संकीर्तन का आह्वान किया।

साथ ही, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। शंकराचार्य जी ने कहा, “यहां प्राप्त आध्यात्मिक आनंद लौकिक सुखों से भिन्न है। लौकिक सुख क्षणिक होते हैं, जबकि आध्यात्मिक आनंद जीवन भर शांति प्रदान करता है। इस अनुभूति को शब्दों में व्यक्त करना असंभव है, अतः इसे अनुभव करने के लिए यहां अवश्य आएं।”

IMG 20250504 WA0053

अगले छह माह तक भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी जी द्वारा की जाएगी। इस पावन अवसर पर निवर्तमान रावल श्री ईश्वरप्रसाद नंबूदरी, प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरि, स्वामी संविदानंद गिरि, श्रीनिधिरव्यानंद सागर, अप्रमेयशिवसाक्षात्कृतानंद गिरि, शारदानंद ब्रह्मचारी, वेदपाठी रवींद्र भट्ट, वेदपाठी अमित बंडोलिया, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल जी, ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय, पंकज मोदी, अनिल भारद्वाज, बृजेश सती, भास्कर डिमरी, उमेश सती, सुदीप अग्रवाल, राजेश मेहता, कमलेश कुकरेती, अमित तिवारी, वाणीविलास डिमरी, दीपक शर्मा, भवानंद ब्रह्मचारी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जुबिन का नया गाना ‘ईजा’ : माॅं, पहाड़, प्रकृति के रिश्तों की मार्मिक पुकार

0
जुबिन का नया गाना 'ईजा' : माॅं, पहाड़, प्रकृति के रिश्तों की मार्मिक पुकार

नई दिल्ली: ‘जिंदगी कुछ तो बता…, के लंबे अरसे बाद गीतकार व कहानीकार नीलेश मिश्रा और मशहूर गायक जुबिन नौटियाल एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों ने अपने नए संगीत वीडियो ईजा के ज़रिए दिलों को छू लेने वाली दस्तक दी है। इसके वीडियो की कहानी और निर्देशन भरत कुकरेती ने किया है।

ईजा पहाड़ी संस्कृति में मां को प्रेमपूर्वक पुकारने का एक खूबसूरत शब्द है। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि एक करुण पुकार है। इसके वीडियो की कहानी और निर्देशन मशहूर निर्देशक भरत कुकरेती ने किया है।

इस गीत में न केवल एक मां के प्रति भावनात्मक लगाव है, बल्कि यह घर के बिखरने के दर्द को भी बयां कर रहा है। गीत की धुन, बोल और दृश्य इतने मार्मिक हैं कि वे सीधे दिल को छू जाते हैं। ईजा में हिमालय की वेदना दिखाई गई है। वनों की कटाई, पलायन, जंगल की आग और पर्यावरण विनाश जैसे मुद्दों को बड़े ही संवेदनशील तरीके से पेश किया गया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इंसानी गतिविधियों ने सदियों पुराने जंगलों को खत्म कर दिया, वन्यजीवों को बेघर कर दिया और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ अब नंगे और सूने हो गए हैं। लेकिन, इन टुकड़ों के बीच एक उम्मीद की किरण भी है। गीत के जरिए एक आह्वान भी किया गया है कि प्रकृति को बचाने का, पहाड़ों को फिर से सांस देने का। ईजा सिर्फ एक संगीत वीडियो नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला एक सशक्त संदेश है।

नीलेश मिश्रा कहते हैं कि ये सिर्फ गीत नहीं है, ये हमारी धरती मां का क्रंदन है। जुबिन नौटियाल की आवाज़ इस भाव को और भी गहराई देती है। अगर आपने अब तक नहीं देखा, तो ईजा के वीडियो गीत को जरूर देखें, महसूस करें और इसे दूसरों तक पहुंचाएं।

पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान बर्खास्त

0

जम्मू: पाकिस्तानी महिला से शादी की जानकारी अधिकारियों से छिपाने के आरोप में सीआरपीएफ ने जवान मुनीर अहमद को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्तगी के कुछ ही घंटों बाद अहमद ने कहा कि वह इस फैसले को अदालत में चुनौती देंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि उन्हें न्याय मिलेगा।

जम्मू के घरोटा इलाके के रहने वाले अहमद अप्रैल 2017 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले साल बल मुख्यालय से अनुमति मिलने के करीब एक महीने बाद शादी की थी।

सीआरपीएफ का आरोप है कि अहमद ने पाकिस्तानी नागरिक मीनल खान से शादी की बात अधिकारियों से जानबूझकर छिपाई और वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद उसे अपने पास पनाह दी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना गया। बल ने इसे सेवा नियमों का उल्लंघन बताते हुए अहमद की बर्खास्तगी का निर्णय लिया। अहमद ने कहा, “मैंने कोई गलत काम नहीं किया। मुझे कानून पर भरोसा है और मैं यह लड़ाई अदालत में लड़ूंगा।”

श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट

0

चारधाम में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोचारण और जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ विधि-विधान से आज रविवार सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं. इस अवसर पर हजारों से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने. यह उत्तराखंड के सबसे अधिक देखे जाने वाले मंदिरों में से एक है, जो मई से नवंबर तक तीर्थयात्रियों के लिए खुला रहता है.

 

शीतकाल में मंदिर बंद रहता है और उस समय भगवान की पूजा जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में की जाती है. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारों धाम गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं और भक्त दर्शन का लाभ ले रहे हैं.

 

चतुर्भुज स्वरूप भगवान देते हैं दर्शन

 

बदरीनाथ धाम को भगवान विष्णु का निवास स्थान माना गया है और यह अलकनंदा नदी के बाएं तट पर नर और नारायण नामक दो पर्वतों के बीच में स्थित है. केदारनाथ धाम को भगवान शिव का आराम करने का स्थल माना गया है, उसी तरह बद्रीनाथ धाम को पृथ्वी का बैकुंठ धाम भी कहा जाता है. यहां भगवान नारायण 6 माह निद्रा में रहते हैं और 6 माह जागते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. यहां भगवान विष्णु की शालीग्राम से बनी चतुर्भुज स्वरूप की पूजा की जाती है.

 

मंदिर के दीपक का रहस्य

 

चारधाम में से एक बद्रीनाथ के बारे में एक कहावत बेहद प्रसिद्ध है, जो है ‘जो जाए बदरी, वो ना आए ओदरी’ अर्थात एक बार जो व्यक्ति बद्रीनाथ धाम में आकर पूजा अर्चना कर लेता है, उसको दोबारा गर्भ में नहीं आना पड़ता. मंदिर के कपाट बंद करने से पहले दीपक जलाया जाता है और इस समय मंदिर के आसपास कोई नहीं रहता लेकिन आश्चर्य की बात है कि 6 माह तक दीपक जलता रहता है और भगवान बद्रीनाथ की पूजा होती रहती है. कपाट खुलने के बाद भी दीपक जला रहता है और मंदिर की साफ सफाई वैसे ही मिलती है, जैसी छोड़कर गए थे.

उत्तराखंड चारधाम यात्रा: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।

0

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025

• जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ विश्व प्रसिद्ध IMG 20250504 WA0038 scaledश्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।

•मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी चारधाम यात्रा हेतु दिया आमंत्रण।

• कपाट खुलने के अवसर पर 15 हजार से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद।

बदरीनाथ धाम 4 मई। विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट सेना की गढ़वाल स्काउट रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ बैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी,पुष्य नक्षत्र में आज रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे खुल गये है। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ मंदिर को भब्य रूप से 40 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया था तथा दानीदाता श्रद्धालुओं ने तथा सेना, आईटीबीपी ने भंडारे आयोजित किये, सीमांत गांव माणा तथा बामणी की महिलाओं ने परंपरागत भक्तिमय नृत्य संगीत प्रस्तुत किये तथा भजनों का भी आयोजन हुआ इस दौरान आसमान से हैलीकॉप्टर से मंदिर परिसर एवं श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गयी।
मंदिर सिंह द्वार पर वेदवेदांग संस्कृत विद्यालय जोशीमठ के छात्रों ने स्वास्तिवाचन किया।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने एवं अखंड ज्योति दर्शन के साक्षी रहे।इससे पहले 30 अप्रैल को श्री यमुनोत्री तथा गंगोत्री धाम तथा 2 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके है।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी देश विदेश के तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है तथा चारधाम यात्रा पर आने का भी आमंत्रण दिया।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजनाओं को क्रियान्वित कराया है तथा तीर्थयात्रियों के लिए हर संभव सुविधाएं मुहैया करवायी गयी है
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा इस वर्ष नये कीर्तिमान स्थापित करेगी तीर्थयात्रियों को यात्री सुविधाओं हेतु हर संभव कदम उठाये गये है मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश एवं देश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
बीकेटीसी द्वारा प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से भगवान बदरीविशाल की प्रथम महाभिषेक पूजा की जायेगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संदेश में श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन कराये है यह आंकड़ा 25 लाख के निकट है।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के उत्तराखंड सरकार द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
मंदिर समिति तीर्थयात्रियों के हित मे बेहतर प्रबंधन करेगी।

बीकेटीसी के नव नियुक्त उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने भी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने तीर्थयात्रियों को सरल- सुगम दर्शन करने हेतु मंदिर समिति हेतु पर्यटन विभाग को दिशा-निर्देश जारी किये है रजिस्ट्रेशन की जांच एवं टोकन सिस्टम पर जोर दिया है।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत रविवार प्रातः को चार बजे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मंदिर परिसर सें आ गये। साढे चार बजे श्री कुबेर जी ने बामणी गांव से चल कर दक्षिण द्वार से श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश किया। पांच बजे रावल अमरनाथ नंबूदरी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट , जिलाधिकारी संदीप तिवारी,बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, राजपुरोहित कांता प्रसाद नौटियाल पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट हक-हकूकधारियों डिमरी पंचायत प्रतिनिधियों मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों, भारतीय सेना के अधिकारियों ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया तथा द्वार पूजा में सम्मिलित हुए।

ठीक साढ़े पांच बजे से द्वार पूजा शुरू हो गयी तथा ठीक छ: बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिये गये। इससे पहले माता लक्ष्मी ने बदरीनाथ मंदिर से अपने मंदिर परिक्रमा स्थित मंदिर में
प्रवेश किया तथा श्री उद्वव जी श्री कुबेर जी, श्री गरूड़ जी श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में विराजमान हो गये। इसके पश्चात भगवान बदरीविशाल को ओढाया गया घृत कंबल को अलग किया गया तथा श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के निर्वाण दर्शन किये। कुछ देर में 10 बजे भगवान बदरीविशाल का अभिषेक शुरू हो जायेगा।

विगत रविवार को श्री गरूड़ जी, उद्धव जी, श्री कुबेर जी, तथा आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी सहित गाडू घड़ा तेल कलश श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गया था।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कपाट खुलने के अवसर पर सभी को बधाई दी सबके मंगलमर यात्रा की कामना की।तथा यात्रा से जुड़े सभी विभागों का आभार जताया।
कहा कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों की सेवा हेतु तत्पर है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज ही बदरीनाथ धाम मंदिर परिक्रमा स्थित सभी मंदिरों माता लक्ष्मी श्री गणेश जी, घंटाकर्ण जी, आदि केदारेश्वर श्री शंकराचार्य मंदिर, सहित माता मूर्ति मंदिर माणा, भविष्य बदरी मंदिर सुभाई के कपाट भी खुल गये है। पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने माता मूर्ति मंदिर माणा तथा पुजारी संजय डिमरी ने भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन के कपाट खोले।

इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी, स्वामी सविदानंद,बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला,वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ एवं बीकेटीसी नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय कपरवाण,दायित्वधारी बलबीर घुनियाल , ठाकुर भवानी प्रताप सिंह बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ मौजूद रहे।

राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी रेंजर

0

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान रिश्तों में फिर एक बार आग लगा दी है। इसी उबाल के बीच राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये कार्रवाई 3 मई को राजस्थान फ्रंटियर पर की गई।

ये गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है जब बीएसएफ का जवान पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल को गलती से पंजाब में सीमा पार कर गया था और पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया था। अब तक उसे लौटाया नहीं गया है, जबकि भारत ने कड़ा विरोध जताया है।

जवान को लेकर पाकिस्तान की चुप्पी गहराई

पहले दोनों देशों में ऐसी घटनाएं कूटनीतिक बातचीत से सुलझा ली जाती थीं, लेकिन इस बार मामला टकराव की शक्ल ले चुका है। पाकिस्तान ने न तो बीएसएफ जवान की लोकेशन बताई है, न ही उसकी वापसी की कोई तारीख।

सूत्रों के मुताबिक अब तक 4-5 फ्लैग मीटिंग्स हो चुकी हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जवान को लाहौर-अमृतसर सेक्टर में एक बेस पर रखा गया है और भारत उम्मीद कर रहा है कि उसे जल्द सौंपा जाएगा। लेकिन पाकिस्तान की चुप्पी गहरी चिंता पैदा कर रही है।

बीएसएफ ने कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया

बीएसएफ ने इस पूरे मसले पर पाकिस्तान रेंजर्स को विरोध पत्र भेजा है, लेकिन वहां से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। ये घटनाक्रम पहलगाम हमले की पृष्ठभूमि में और अधिक तनाव पैदा कर रहा है, जहां 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे।

हेमंत द्विवेदी बने बीकेटीसी अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष भी नामित

0

बदरी-केदार मंदिर समिति को मिली नई नेतृत्व टीम: हेमन्त द्विवेदी अध्यक्ष, दो उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बद्रीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर समिति में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। इस बार मंदिर समिति के अध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जो चारधाम यात्रा के प्रबंधन में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग—तीनों जिलों से प्रतिनिधित्व

नई नियुक्तियों में हेमन्त द्विवेदी (जनपद पौड़ी गढ़वाल) को अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी दी गई है, जबकि ऋषि प्रसाद सती (जनपद चमोली) और  विजय कपरवाण (जनपद रुद्रप्रयाग) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। ये सभी पदाधिकारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगे।

चारधाम यात्रा प्रबंधन को मिलेगी नई धार

तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या, यात्रा की जटिलता और विस्तारित कार्यक्षेत्र को देखते हुए समिति में दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इससे निर्णय प्रक्रिया और समन्वय बेहतर होगा, साथ ही तीर्थयात्रियों को सुविधाओं का स्तर भी सुधरेगा। पहली बार ऐसा हुआ है जब तीन अलग-अलग जिलों से स्थानीय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।

सीएम धामी का शुभकामना संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा “श्री हेमन्त द्विवेदी जी को ‘श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति’ के अध्यक्ष पद पर तथा श्री ऋषि प्रसाद सती जी और श्री विजय कपरवाण जी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये नई टीम अपने अनुभव और समर्पण से समिति के कार्यों को नई दिशा और गति देगी। दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति तीर्थ क्षेत्रों के सुदृढ़ संचालन, बेहतर समन्वय और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सार्थक कदम है। सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।”

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की भेंट, कृषि अनुसंधान को लेकर हुई विस्तृत चर्चा।

0

डॉ. ध्यान पाल सिंह बहुउद्देशीय भवन का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में शीघ्र किया जाएगा लोकार्पण – कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 3 मई 2025। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.एस. चौहान ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान कृषि अनुसंधान एवं तकनीकी विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जनमानस की मांग को ध्यान में रखते हुए पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रसार शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत स्थित डॉ. ध्यान पाल सिंह बहुउद्देशीय भवन का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भवन किसानों और कृषि छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओं एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। ताकि किसानों और छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और सरकार के संयुक्त प्रयासों से कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी।

गढ़वाल सभा देहरादून समिति के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट।

0

देहरादून, 3 मई 2025 । गढ़वाल सभा देहरादून समिति के पदाधिकारियों ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से उनके शासकीय आवास, आर-1 यमुना कॉलोनी, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर समिति ने विधानसभा अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा गढ़वाल मंडल के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समग्र विकास में समिति की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय कला, संस्कृति, लोक परंपराओं के संरक्षण एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में प्रदेश हित में सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर समिति की तरफ़ से पदाधिकारियों में रोशन धस्माना – अध्यक्ष, गजेंद्र भंडारी – महासचिव, अजय जोशी – प्रवक्ता, संगीता ढोंडियाल – लोकगायिका, वीरेंद्र असवाल – कोषाध्यक्ष, बीरेंद्र असवाल – प्रबंध सचिव उपस्थित रहे।