Home Blog Page 181

उत्तराखंड पंचायत चुनाव : बीटेक पास 22 साल की साक्षी बनीं प्रधान

0

देहरादून: उत्तराखंड में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं, और कई जिलों में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कुछ युवा चेहरों ने जीत दर्ज कर सबको चौंकाया है, वहीं कई स्थानों पर परिणाम टॉस या पर्ची से तय हुए हैं।


युवा चेहरों की जीत:

  • 22 वर्षीय साक्षी बनीं प्रधान: पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक की कुई गांव से 22 वर्षीय साक्षी ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। देहरादून से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद साक्षी ने अपने गांव लौटकर विकास का बीड़ा उठाया और चुनाव मैदान में उतरीं। उन्होंने कहा कि वह अपने बीटेक के अनुभव को गांव के विकास में लगाएंगी।
  • सबसे कम उम्र की प्रधान (मुनस्यारी): मुनस्यारी के क्विरीजीमिया ग्राम पंचायत में 22 वर्षीय ईशा ग्राम प्रधान चुनी गईं, जो विकासखंड में सबसे कम उम्र की प्रधान हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता बीए बीएड है।

रोचक मुकाबले और विशेष परिणाम:

  • टॉस/पर्ची से निर्णय:
    • कर्णप्रयाग के भैसवाड़ा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर ममता देवी को पर्ची के जरिए विजेता घोषित किया गया।
    • रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कांदी गांव में लक्ष्मी देवी और पूनम देवी को 168-168 मत मिले। जिलाधिकारी प्रतीक जैन की मौजूदगी में पर्ची से लक्ष्मी देवी को प्रधान घोषित किया गया।
  • गलत विजेता की घोषणा पर बवाल: कर्णप्रयाग की क्षेपं वार्ड खरसांई से पहले गलती से लक्ष्मण राणा को विजयी घोषित कर दिया गया, जबकि राकेश मोहन राणा को अधिक मत मिले थे। बाद में प्रशासन ने पुर्नमतगणना के बाद राकेश मोहन राणा को विजयी घोषित किया। इस त्रुटि से लक्ष्मण राणा को मानसिक आघात पहुंचा।
  • यूट्यूबर दीपा नेगी हारीं: रुद्रप्रयाग की ग्राम पंचायत घिमतोली से यूट्यूबर दीपा नेगी को कविता देवी ने पराजित किया।

प्रमुख सीटों पर परिणाम:

रुद्रप्रयाग जिले:

  • जिला पंचायत वार्ड कंडारा से अजयवीर भंडारी निर्वाचित।
  • घिमतोली से कविता देवी ने यूट्यूबर दीपा नेगी को हराया।

टिहरी जिले:

  • देवप्रयाग की छड़ियारा क्षेत्र पंचायत सीट से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के बेटे अरविंद सिंह सजवाण ने जीत हासिल की।
  • कीर्तिनगर में द्वितीय चक्र के प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी:
    • जियालगढ़ से दिनेश कुमार
    • सरोला से मकानी देवी
    • मलेथा से रश्मि रावत
    • भैंसवाड़ा – ममता देवी (पर्ची से)
    • घिड़ियाल गांव – मंजू देवी
    • रनकंडियाल – आशीष कुमार
  • कीर्तिनगर क्षेत्र पंचायत सदस्य:
    • नैथाणा- अनीता देवी
    • मुन्डोली – सुरेश कुमार
    • मलेथा- संजय

देहरादून जिले:

  • विकासनगर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मतगणना स्थल के पास जाम में एक एंबुलेंस फंस गई, जिससे एक युवक तड़पता रहा।
  • चकराता ब्लॉक परिणाम:
    • बगूर पंचायत से प्रधान पद पर चंद्रा देवी 48 मतों से विजयी।
    • चिल्हाड पंचायत से प्रधान पद पर सर्वानन्द बिजल्वाण 25 मतों से विजयी।
    • चातरा पंचायत से प्रधान पद पर शीला नौटियाल 305 मतों से विजयी।
    • किस्तुड पंचायत से प्रधान पद पर रीना 311 मतों से विजयी।
    • पेनुवा पंचायत से प्रधान पद पर अंकिता 1 वोट से जीतीं।

पौड़ी जिले:

  • विकासखंड बीरोंखाल ग्राम प्रधान परिणाम:
    • हिमांशु रावत – नांनस्यू
    • मंजू नेगी – पंचराड
    • सिताब सिंह – नागणी
    • पूजा देवी – बमराडी
    • प्रेम सिंह – तिमलाखोली
    • गोपाल सिंह – थापला
    • दयमंती देवी – शीला तत्ला
    • कृति निधी पाल – मासी
    • रेशमा देवी – गेंहुलाड
    • पूजा देवी – सीली तल्ली
    • रेशमा देवी – घोडपाला मल्ला
    • नरेंद्र कुमार – कमलिया
    • विद्यावती देवी – धोबीघाट
    • हेमा देवी – फरसाडी
    • अनीता देवी – खलदार
    • मंजू देवी – तलांई
    • विनोद जोशी – सेंधार
    • लीला देवी – कमडई
    • नीलम देवी – बंदरकोट
    • सिद्धी शाह – लाछी
    • शीतल देवी – भतबों

कर्णप्रयाग से ग्राम प्रधान पद के घोषित परिणाम:

  • चौकी – राखी देवी
  • कमेड़ा – भागवत प्रसाद
  • दुवा – महावीर
  • काण्डा – यशवंत सिंह
  • बरतोली – बीरा देवी
  • ढमढमा – रमेश सिंह
  • मझखोला – सुमेदा बिष्ट
  • सुनाक – संजय सिंह
  • औव्याग्वाड – चंदा चौधरी
  • खरसांई – शिवानी
  • दियारकोट – बलदेव सिंह
  • घतोडा – जयवीर सिंह
  • गवनी – धीरेन्द्र सिंह
  • बैनोली – भगतपाल
  • कल्याणी – कविता देवी
  • छातोली – सरोजनी देवी
  • सुनाली – सावित्री देवी

देवाल विकासखंड क्षेत्र पंचायत पद के घोषित परिणाम:

  • सेलखोला वार्ड – चन्द्रा देवी (ग्राम. सेलखोला, पोस्ट. देवाल)
  • सवाड वार्ड – दलवीर राम (ग्राम. सवाड़, पोस्ट. सवाड़, देवाल)

देवाल ब्लॉक ग्राम प्रधान पद के घोषित परिणाम:

  • देवाल (सेलखोला) – कविता मिश्रा
  • कैल – नीमा मिश्रा
  • हाटकल्याणी – मनोज कुमार
  • अट़ठू – उमेश चन्द्र
  • देवसारी – सुनीता देवी
  • कोठी – लक्ष्मी देवी
  • सवाड – आशा धपोला
  • झलिया – दलवीर सिंह
  • ताजपुर – मदन मोहन

मतगणना जारी है और पल-पल के अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जो उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में नए नेतृत्व की तस्वीर पेश कर रहे हैं।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव परिणाम: नए विजयी चेहरे और रोमांचक मुकाबले

0

उत्तराखंड पंचायत चुनावों में मतगणना तेजी से आगे बढ़ रही है, और कई सीटों पर नए चेहरे विजयी हुए हैं, जबकि कुछ जगह बेहद रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं। सबसे कम उम्र के प्रधान से लेकर टॉस से हुए फैसलों तक, इन चुनावों में कई दिलचस्प पहलू सामने आए हैं।

बेतालघाट ब्लॉक ग्राम प्रधान परिणाम:

बेतालघाट ब्लॉक में विभिन्न ग्राम पंचायतों से विजयी प्रधानों की सूची इस प्रकार है:

  • खैरनी – अजय सिंह
  • धारी – कमल जंतवाल
  • मल्ला वरधो – आशा
  • हलसों – संजय सिंह जैड़ा
  • तल्ला वरधों – नरेंद्र पाल सिंह
  • कोरड़ – दीपा देवी
  • सोनली – पुष्पा देवी
  • घंघरेटी – प्रेमा देवी
  • चंद्रकोट – पूरन चंद्र
  • जोशीखोला – पूजा जोशी
  • पटोड़ी सुनस्यारी – भगवती बिष्ट
  • हल्दयानी – मंजू देवी
  • दिग्थरी – दीपक रावत
  • ढोलगांव – सीमा देवी
  • भतरोज – सुनीता भट्ट
  • सेठी धारकोट – विमला देवी
  • तल्ली सेठी – प्रताप कुमार
  • घोड़िया हलसों – गणेश चंद्र
  • खैराली बुंगा – आनंद सिंह
  • बसगांव – दयाल सिंह
  • सोनगांव – देवी बोहरा
  • सीम – खीम सिंह बिष्ट
  • चोर्सा – किशोर सिंह बिष्ट
  • हरिनगर हरतोला – मुन्नी देवी
  • लोहली – निर्मला बिष्ट
  • डोबा – हरेंद्र सिंह

चमोली जिले के अपडेट:

  • बणद्वारा में टॉस से बना प्रधान: दशौली के बणद्वारा ग्राम पंचायत में दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत (139-139) मिले, जिसके बाद टॉस प्रक्रिया से 23 वर्षीय नितिन प्रधान बने। यह जिले के सबसे कम उम्र के प्रधानों में से एक हैं।
  • मुनस्यारी: क्विरीजीमिया ग्राम पंचायत की 22 वर्षीय युवती ईशा ग्राम प्रधान चुनी गईं, जो विकासखंड में सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता बीए बीएड है।

टिहरी जिले के अपडेट:

  • विकासखंड थत्यूड (जौनपुर) में प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी:
    • ग्राम पंचायत मजगांव – गोपाल सिंह (336 मत)
    • ग्राम पंचायत सेमवाल गांव – लक्ष्मी देवी (147 मत)
    • ग्राम पंचायत उनियाल गांव – विनीता देवी (286 मत)
    • ग्राम पंचायत जाडगांव – ओंकार सिंह (197 मत)
    • ग्राम पंचायत नवागांव – सुमति देवी (224 मत)
    • ग्राम पंचायत मरोड़ा – सरोप सिंह (195 मत)
    • ग्राम पंचायत हटवाल गांव – करिश्मा (325 मत)
    • ग्राम पंचायत भुत्सी – दीवान सिंह (240 मत)
  • भिलंगना विकासखंड: जिला पंचायत वार्ड बूढ़ाकेदार से निर्दलीय प्रत्याशी मकानी देवी (पत्नी जितेंद्र गुसाईं) ने भाजपा समर्थित संतोषी देवी को हराकर जीत दर्ज की।
  • कीर्तिनगर: थापली से नरेंद्र भट्ट 89 वोटों से प्रधान बने, जबकि गोरशाली से वासुदेव भट्ट 75 वोटों से प्रधान पद पर विजयी हुए।

देहरादून जिले के अपडेट:

  • धनौला में देवरानी-जेठानी की जीत: धनौला 15 से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर देवरानी साक्षी थापा ने 23 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि प्रधान पद पर जेठानी सोनिया थापा 30 वोटों से विजयी रहीं। दोनों पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं और उन्होंने जीत हासिल की।
  • कालसी ब्लॉक ग्राम पंचायत प्रधान:
    • हयो टगरी से विपुल चौहान 80 वोट से जीते।
    • नगऊ से अजिंता 3 मत से जीतीं।
    • माकटी से प्रमिला 12 वोट से जीतीं।
    • छटऊ से विक्रम 1 वोट से जीते।
    • बजऊ से चंद्र सिंह 12 वोट से जीते।
    • रिखाड से राकेश 19 वोट से जीते।
    • मगरोली से सविता राणा 88 वोट से जीतीं।
    • क्वारना से रिया चौहान 55 वोट से जीतीं।
    • अस्टाड से दयानंद 16 वोट से जीते।
    • लोरली से सुनीता 233 वोट से जीतीं।
    • बोहा से प्रिया 18 वोट से जीतीं।
  • रायपुर ब्लॉक: सिल्ला भटभेरी ग्राम पंचायत से प्रधान मगन लाल उनियाल सिर्फ एक वोट से जीते, जो एक बेहद करीबी मुकाबला रहा।
  • विकासखंड चकराता परिणाम:
    • बगूर पंचायत से प्रधान पद पर चंद्रा देवी 48 मतों से विजयी (146 वोट मिले)।
    • चिल्हाड पंचायत से प्रधान पद पर सर्वानन्द बिजल्वाण 25 मतों से विजयी (252 वोट मिले)।
    • चातरा पंचायत से प्रधान पद पर शीला नौटियाल 305 मतों से विजयी (423 वोट मिले)।
    • किस्तुड पंचायत से प्रधान पद पर रीना 311 मतों से विजयी (338 वोट मिले)।
    • पेनुवा पंचायत से प्रधान पद पर अंकिता 1 वोट से जीतीं (134 वोट मिले)।

अन्य जिलों के अपडेट:

  • खिर्सू विकासखंड: ग्वाड़ सीट से कांग्रेस समर्थित चैत सिंह ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत को 941 मतों से हराकर जीत हासिल की। चैत सिंह जिला पंचायत सीट ग्वाड़ से विजयी प्रत्याशी हैं।
  • धारी ब्लॉक ग्राम प्रधान चुनाव परिणाम:
    • कोकिलबना – गीता देवी
    • बूढ़ीबना – ममता
    • सुनकिया – पूर्णिमा डंगवाल
    • गजार – शीतल बिष्ट
    • चौखुटा – लक्ष्मी देवी
    • मझेड़ा – कविता
    • बुराशी – अखिलेश बिष्ट
    • कौल – गीता देवी
    • परबड़ा – भगवती देवी
    • पनियाली – लीलाधर
  • द्वाराहाट ब्लॉक: क्षेत्र पंचायत सीट सती नौगांव से भाजपा की कौशल्या देवी विजयी हुईं।
    • ग्राम प्रधान (द्वाराहाट ब्लॉक):
      • कफड़ा: बीना देवी
      • सैली सुनौली: सुजान सिंह
      • धौलान गूंथ: सपना देवी
      • उभयाडी: हिमांशु जोशी
      • छब्बीसा: बहादुर सिंह
      • दड़माड: भुवन चंद्र
      • बड़ेत: मंजू देवी
      • मासर: लीला देवी
      • तेली सुनौली: नंदन सिंह
  • ताड़ीखेत ब्लॉक:
    • पंतकोटला ग्राम पंचायत सीट से भुवन चंद्र प्रधान बने, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार को हराया।
    • मंगचौडा ग्राम पंचायत सीट से पूजा मेहरा प्रधान बनीं
  • चीन सीमा से लगे व्यास घाटी के विजयी प्रधान:

    • कुटी = नागेंद्र सिंह
    • गर्ब्याग = धर्मेंद्र सिंह
    • बूदी = कनिका बुदियाल गुंज्याल
    • पांगला = सपना बिष्ट
    • तांकुल = प्रकाश सिंह
    • जिप्ती = ललित साही
    • बुंगबुंग सिमखोला = रतन सिंह
    • रोगकोंग = अंजू रौंकली
    • जयकोट = इंद्रा देवी
    • गुंजी = विमला गुंज्याल (निर्विरोध)
    • नाबी = छवि नबियाल (निर्विरोध)

साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी, 17 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

0

नई दिल्ली: मालेगांव बम धमाका मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने आज एक बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। बरी होने वालों में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, रमेश उपाध्याय, समीर कुलकर्णी, अजय राहिरकर और सुधाकर चतुर्वेदी शामिल हैं।

विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल में बम रखा गया था। अदालत ने अपने फैसले में यह भी उल्लेख किया कि “अभियोजन पक्ष ने यह तो साबित कर दिया कि मालेगांव में विस्फोट हुआ था।

लेकिन, यह साबित नहीं कर पाया कि उस मोटरसाइकिल में बम रखा गया था। अदालत ने मेडिकल प्रमाणपत्रों में हेराफेरी का भी जिक्र किया, यह कहते हुए कि घायलों की उम्र 101 नहीं, बल्कि 95 साल थी, और कुछ मेडिकल सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ की गई थी।

कोर्ट के फैसले के मुख्य बिंदु:

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि श्रीकांत प्रसाद पुरोहित (अब लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित) के आवास में विस्फोटकों के भंडारण या संयोजन का आरोप साबित नहीं हुआ। यह फैसला मालेगांव बम धमाके के मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुआ था। इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और 101 लोग घायल हुए थे।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव परिणाम : नितिन ने जीता टॉस और बन गए प्रधान

0

उत्तराखंड पंचायत चुनावों की मतगणना जारी है और कुछ नए और दिलचस्प परिणाम सामने आए हैं। चमोली जिले में सबसे कम उम्र के प्रधान का चुनाव टॉस से हुआ, जबकि रुद्रप्रयाग और देहरादून से भी कई ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित हुए हैं।

चमोली जिले के अपडेट:

  • मंडल घाटी में सबसे कम उम्र के प्रधान: दशौली के बणद्वारा गांव से 23 वर्षीय नितिन टॉस के जरिए प्रधान बने। उन्हें और उनके प्रतिद्वंद्वी रविंद्र को 139-139 वोट मिले, जिसके बाद यह अनोखा फैसला टॉस से हुआ।
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी आगे: चमोली जनपद के रानों वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी 158 वोटों से आगे चल रही हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष गजपाल तीसरे स्थान पर हैं, और तीन गांवों की मतगणना अभी जारी है।

रुद्रप्रयाग जिले के अपडेट:

  • जखोली विकासखंड में प्रधान चुनाव के परिणाम:
    • ग्राम पंचायत स्यूर बांगर से माहेश्वरी देवी 258 वोटों से विजयी हुईं।
    • कूडीअदूली से अनारक्षित सीट पर जगदीश सिंह 200 वोटों से विजयी हुए।
    • बक्शीर से गीता देवी 229 वोटों से विजयी हुईं।
    • भूनाल गांव से सीमा देवी 176 वोटों से विजयी हुईं।
  • जिला पंचायत वार्ड कंडारा से अजयवीर भंडारी निर्वाचित: रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत वार्ड कंडारा से अजयवीर भंडारी निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
  • अगस्त्यमुनि, जखोली और उखीमठ ब्लॉक से भी कई ग्राम पंचायत प्रधान पद के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

देहरादून जिले के अपडेट:

  • ग्राम थानों कुड़ियाल से राखी सिंह बनीं प्रधान: देहरादून जिले के ग्राम थानों कुड़ियाल से राखी सिंह प्रधान बनीं। परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ खुशी मनाई।
  • देहरादून पुरकुल और पुरोहितवाला के परिणाम:

    • देहरादून पुरकुल में आंचल पुंडीर 116 मतों से प्रधान पद पर विजयी घोषित हुईं।
    • पुरोहितवाला से तनुजा ने पूर्व प्रधान मीनू क्षेत्री को 40 मतों से पराजित किया।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव परिणाम, LIVE….अपडेट

0

उत्तराखंड पंचायत चुनावों के लिए मतगणना छह कुमाऊं जिलों के 41 विकास खंडों के साथ-साथ देहरादून, टिहरी और रुद्रप्रयाग सहित गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न खंडों में चल रही है। यह प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे शुरू हुई और शांतिपूर्वक आगे बढ़ रही है। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पदों के लिए शुरुआती परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।


मुख्य जीत और अपडेट:

  • देहरादून:
    • ग्राम पंचायत धनोला 15 से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर साक्षी थापा ने 23 मतों से जीत दर्ज की।
    • ग्राम पंचायत धनोला से सोनिया थापा 30 मतों से ग्राम प्रधान बनीं।
    • दूधली से अनूप प्रधान बने।
    • नागल ज्वालापुर से जितेंद्र कुमार ग्राम प्रधान बने।
    • सिमलास ग्रांट से सुषमा बोरा प्रधान बनीं।
    • नागल बुलंदावाला से प्रधान पद हेतु अंजू की जीत हुई।
    • ग्राम पंचायत कुड़ियाल से राखी सिंह प्रधान बनीं, उन्होंने 157 मतों से जीत दर्ज की।
    • ग्राम पंचायत चलचला से ऊषा देवी ग्राम प्रधान बनीं, 53 मतों से जीत दर्ज की।
    • ग्राम पंचायत कार्ली गाड से राकेश जवाड़ी प्रधान बने, 200 मतों से जीत दर्ज की।
    • ग्राम पंचायत सिल्ला से मगन लाल उनियाल प्रधान बने, उन्होंने एक वोट से जीत दर्ज की।
    • ग्राम पंचायत फुलेत से जयकृष्ण ममगाईं प्रधान बने, 15 मतों से जीते।
    • सौडा सरोली से कंचन राणा ग्राम प्रधान बनीं। 100 मतों से जीत की दर्ज।
    • देहरादून जिले में पहला नतीजा आ गया है। ग्राम पंचायत तलाई से प्रधान दिनेश ने जीत दर्ज की। 10 वोटों से जीते।
  • पिथौरागढ़:
    • विण विकास खंड (ग्राम प्रधान):
      • आगर- शंकर प्रसाद
      • छेड़ा- त्रिलोक सिंह
      • स्याला- रमा पाटनी (20 मतों से विजयी)
      • ढुंगाभूल- बलवंत सिंह
      • छाना पांडे- गौरव पांडे (42 मतों से विजयी)
      • मझेड़ा- कपिल जोशी (36 मतों से विजयी)
      • पाली- मुकेश कुमार (निर्विरोध)
      • उखड़ीसेरी- कुंडल सिंह बसेड़ा (चार मतों से विजयी)
      • तिलतड़- धीरेंद्र चंद
      • रोड़ी- पवन रोड़ियाल
      • झूणी- बबीता देवी
      • मलान- विमला रावत (निर्विरोध)
      • सटगल- सुषमा देवी
    • डीडीहाट विकास खंड (ग्राम प्रधान):
      • दुर्लेख=लीलावती बोरा
      • तोली चुफात=ज्योति खोलिया
      • भड़गाव=द्रौपदी देवी
      • कुकरोली=खीमा देवी
      • खोलीचर्मा =रेखा
      • लीमाभाट=कुंदन सिंह
      • भालूउड़ियार=ज्योति देवी
      • बोराबुंगा=हिमांशु सिंह
      • अतलगाव=सुनीता देवी
    • क्षेत्र पंचायत सदस्य:
      • ननकुड़ी=मंजू मेहता
  • टिहरी:
    • भिलंगना विकासखंड (ग्राम प्रधान):
      • रगस्या से ममता देवी
      • पिंसवाड़ से दिनेश
      • आगर से दुर्गा देवी
      • थाती से बचेंद्र प्रसाद
      • कोटी से दिनेश भट्ट
      • तोली से सुनीता देवी
      • मरवाडी से संतोषी
      • मेड से किशना देवी
    • जाखनीधार विकासखंड:
      • ग्राम पंचायत मंदार से शीशपाल रावत
      • जाखनीधार सेमा ढूंगमंदार से प्रधान पद पर प्रेम दत्त थपलियाल
      • बड़ोंन गवां से जमुना प्रसाद बडोनी प्रधान
    • प्रताप नगर विकासखंड:
      • घड़ियाल गांव से कनक पाल प्रधान
      • महरगांव से ललित ग्राम प्रधान
      • दीन गांव से सोनपाल राणा प्रधान
      • डांगी से राधिका महेंद्र सिंह प्रधान
      • मुखेम पोखरी से बबली लाल प्रधान पद पर
  • नैनीताल (रामनगर):
    • 50 में से सात प्रधान पदों के परिणाम आ गए।
    • पाटकोट से जितेंद्र
    • क्यारी से नवीन सती
    • छोई से इंदु लटवाल
    • भलोन से धर्मेंद्र
    • टेड़ा से रश्मि रावत
    • चुकुम से मनोहर लाल ग्राम प्रधान चुने गए।
    • नवीन सती लगातार 21 वोट से प्रधान पद पर जीते।
  • चंपावत (लोहाघाट):
    • विकास खंड लोहाघाट के ग्राम पंचायत विविल से अंजू ग्राम प्रधान
    • ग्राम पंचायत खायकोट मल्ला से नीतू सिंह ग्राम प्रधान
    • शिलिंग से मीना गोस्वामी विजयी
    • ग्राम पंचायत तामली से कुसुम जोशी प्रधान बनीं
    • गुरुखौली से बबीता गोस्वामी प्रधान बनीं
    • भण्डार बोरा से अशोक सिंह बने प्रधान
  • अल्मोड़ा (धौलादेवी ब्लॉक – चुनाव परिणाम):
    • देवली बगड – सुरेश जोशी 72 विजयी
    • ग्राम पंचायत कोला – बसंत जोशी 51 मत विजयी
    • ग्राम पंचायत मलाण – धीरेंद्र मलाडा 204 विजयी
    • ग्राम पंचायत जाजर – महेश चंद्र जोशी 59 विजयी
    • ग्राम पंचायत धूरा – मनीषा 95 विजयी
    • ग्राम पंचायत खौडी – सुनीता देवी 176 विजयी
  • रुद्रप्रयाग:
    • रुद्रप्रयाग जिले के तीनों विकास खंड मुख्यालय में शांति पूर्वक मतगणना चल रही‌‌ है।
  • अन्य:
    • बीडीसी के परिणाम आने लगे। मलोहाघाट विविल से ममता जीतीं।
    • ग्राम पंचायत कोटिमयचक से प्रधान बनीं शिवानी, 17 वोट से जीत दर्ज की।

मतगणना व्यवस्था:

  • देहरादून: देहरादून की छह विकासखंड के 1095 बूथों की मतगणना के लिए 235 टेबल लगाई गई हैं। विकासखंड चकराता एवं कालसी में 24-24, विकासनगर 60, सहसपुर 50, रायपुर 30, डोईवाला में 47 टेबल लगाई गई हैं।
  • रामनगर में मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों की जीत के लिए माला की दुकान लगाई गई हैं।

पहले प्रधान पद पर पड़े वोटों की गिनती हो रही है और परिणाम भी आने लगे हैं। इसके बाद बीडीसी मेंबर और फिर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना होगी। प्रत्याशी व समर्थक मतगणना केंद्रों में जुटे हैं।

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू, अब तक इनको मिली जीत

0

देहरादून, 31 जुलाई 2025: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। कुल 10,915 पदों के लिए मतगणना प्रक्रिया जारी है, जिसमें 34,151 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। मतगणना के लिए 15,024 कार्मिक तैनात किए गए हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 8,926 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं, और कई उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

प्रमुख परिणाम

  • काशीपुर: विकासखंड काशीपुर की ग्राम पंचायत गुलजारपुर से करनजीत कौर पत्नी गगनदीप सिंह ने ग्राम प्रधान पद पर 21 वोटों से जीत हासिल की। गैरसैंण विकासखंड के ग्राम घंडियाल से सचिन कुमार और सारेग्वाड से सुरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान बने।

  • हल्द्वानी: सुंदरपुर रेकवाल से उमा नीरज ने 140 वोटों से ग्राम प्रधान पद जीता, जबकि लछमपुर से तनुजा पांडे ने 125 वोटों से जीत दर्ज की। जगतपुर गौलापार से यशवंत सिंह कार्की ने 98 वोटों से जीत हासिल की।

  • ज्योतिर्मठ: चमोली के ज्योतिर्मठ से चंद्र मोहन पंवार ग्राम प्रधान बने। उन्होंने कहा, “यह मेरी नहीं, मेरे गांव वालों की जीत है।”

  • रामनगर: रामनगर में 31 बीडीसी सदस्य, 3 जिला पंचायत सदस्य, 50 ग्राम प्रधान और कई वार्ड सदस्यों के नतीजे आज घोषित होंगे। क्षेत्र में 76,848 मतदाताओं ने 134 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया था, जिनमें 20 संवेदनशील और 25 अति संवेदनशील केंद्र शामिल थे।

  • खटीमा: खटीमा मंडी समिति परिसर में मतगणना के लिए 30 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना प्रभारी और चार सहायक तैनात हैं। कुल 150 कार्मिक मतगणना प्रक्रिया को संचालित कर रहे हैं।

  • चमोली: जिले के सभी 9 विकासखंडों में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। प्रत्याशी और समर्थक परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं।

कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए 8,926 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मतगणना स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हैं। कई प्रत्याशी मतदान के बाद अपने-अपने गांवों में हुए मतों का विश्लेषण कर जीत का दावा कर रहे हैं। मतगणना के परिणाम आज देर शाम तक पूरी तरह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

अमेरिका ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की, रूस की दोस्ती नहीं आई पसंद

0

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके साथ ही भारत को रूस से सैन्य उपकरण खरीदने के कारण जुर्माना भी देना होगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है और यूक्रेन युद्ध के दौरान वैश्विक रुख का समर्थन नहीं करता।

ट्रंप ने कहा, “भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमारे व्यापार में कमी आई है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं। भारत रूस से सैन्य और ऊर्जा सहयोग करता है, और यूक्रेन युद्ध में रूस को अलग-थलग करने की वैश्विक कोशिशों में उसका रुख अलग रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “भारत और चीन रूस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं। जब दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में हिंसा रोके, तब भारत का रुख ठीक नहीं है। इसलिए 1 अगस्त से भारत को 25% टैरिफ और जुर्माना देना होगा।”

टैरिफ और जुर्माना 1 अगस्त से लागू

ट्रंप की यह घोषणा समय सीमा को 1 अगस्त तक बढ़ाने के कुछ दिनों बाद आई है। उन्होंने पहले संकेत दिया था कि भारत पर 20-25% टैरिफ लग सकता है, क्योंकि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में प्रगति नहीं हो रही है। ट्रंप ने कहा कि भारत को रूस से सैन्य उपकरणों के आयात के लिए जुर्माना भी देना होगा, हालांकि जुर्माने की राशि के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में गतिरोध

अमेरिकी व्यापार वार्ताकार अगले महीने भारत के साथ बातचीत के लिए आने वाले हैं। हाल ही में भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका गया था, लेकिन कृषि और डेयरी क्षेत्रों में मतभेदों के कारण कोई सहमति नहीं बन पाई। अमेरिका चाहता है कि भारत अपने बाजार को अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए खोले, लेकिन भारत ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने बार-बार भारत से अपने बाजार को अमेरिकी वस्तुओं के लिए खोलने की मांग की है, लेकिन कृषि और डेयरी क्षेत्र व्यापार वार्ता में सबसे जटिल मुद्दे बने हुए हैं।

रूस के साथ व्यापार पर चेतावनी

पिछले सप्ताह अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत, चीन और ब्राजील को चेतावनी दी थी कि रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कड़े टैरिफ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये देश सस्ते रूसी तेल का उपयोग करके रूस की युद्ध मशीन को समर्थन दे रहे हैं। नाटो प्रमुख मार्क रूट ने भी भारत, चीन और ब्राजील से रूस के साथ व्यापार बंद करने की मांग की थी, साथ ही 100% टैरिफ और अतिरिक्त प्रतिबंधों की चेतावनी दी थी।

भारत का रुख: राष्ट्रीय हित सर्वोपरि

इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत किसी भी व्यापार समझौते को समय सीमा के आधार पर स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता तभी स्वीकार किया जाएगा जब वह पूरी तरह तैयार हो, उचित हो और भारत के राष्ट्रीय हित में हो।

जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाएंगे, भाजपा वापस लाएगी पीओके: अमित शाह

0

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का संकल्प जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाना है।

शाह का यह बयान तब आया जब सोमवार को सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन महादेव’ में पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। शाह ने सदन में कहा, “मैं आज इस सदन में खड़े होकर वादा करता हूं कि जम्मू-कश्मीर आतंकवाद से मुक्त होगा। यही नरेंद्र मोदी सरकार का संकल्प है।”
हालांकि, गृह मंत्री के बयान के दौरान, विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी की सदन में उपस्थिति की मांग करते हुए वॉकआउट कर दिया।

कांग्रेस पर शाह का तीखा हमला
अमित शाह ने आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कल आप (कांग्रेस) पूछ रहे थे कि वे (पहलगाम के आतंकवादी) आज ही क्यों मारे गए? उन्हें कल क्यों नहीं मारा जाना चाहिए था? क्योंकि राहुल गांधी को अपना भाषण देना था? ऐसा नहीं चलता। पूरा देश देख रहा है कि कांग्रेस की प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद का खात्मा नहीं, बल्कि राजनीति, वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति है।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी शिविरों और लॉन्चिंग पैड्स पर हमला किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के आवासीय इलाकों और रक्षा प्रतिष्ठानों पर हमला किया। शाह ने बताया कि 9 मई को भारत ने पाकिस्तान के 11 रक्षा प्रतिष्ठानों और एयरबेस को नष्ट कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं था।

‘पीओके भाजपा वापस लाएगी’
शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “पीओके आपने दिया था, लेकिन वापस उसे भाजपा ही लाएगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ युद्ध नहीं था, बल्कि आत्मरक्षा के लिए आतंकवाद पर हमला करने का अधिकार था।

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा से आतंकवाद के बारे में सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है, और देश में आतंकवाद फैलने का एकमात्र कारण कांग्रेस की वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति है।

उन्होंने पृथ्वीराज चव्हाण के इस बयान पर भी टिप्पणी की कि सरकार धर्म के आधार पर कार्यों का नामकरण करने के अलावा कुछ नहीं जानती। शाह ने कहा कि कांग्रेस यह नहीं समझती कि ‘हर हर महादेव’ केवल एक धार्मिक नारा नहीं है, और वे हर चीज को हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से देखते हैं।

ICC रैंकिंग: अभिषेक शर्मा टी20I में बने नंबर-1 बल्लेबाज, रचा इतिहास

0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण आया है। युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बल्लेबाज़ों की आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव इस स्थान पर विराजमान रह चुके हैं।

ट्रेविस हेड को पछाड़ा

अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड को पछाड़ते हुए यह स्थान हासिल किया। हेड लंबे समय से इस रैंकिंग पर काबिज़ थे। अभिषेक ने हाल ही में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन कर 360 वनडे जैसी तेजी से खुद को नंबर-1 बना लिया। इससे पहले वह जिम्बाब्वे के खिलाफ भी टी20I में सेंचुरी जड़ चुके हैं।

अन्य खिलाड़ियों का हाल

ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिश ने 6 स्थानों की छलांग लगाते हुए टॉप-10 में जगह बना ली है और अब वह 9वें पायदान पर हैं। वहीं टिम डेविड 12 पायदान चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कैमरन ग्रीन ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 64 स्थानों का लंबा सफर तय किया और अब वह 24वें नंबर पर आ गए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों में 205 रन ठोकने वाले खिलाड़ी ने रैंकिंग्स में अच्छी बढ़त बनाई है। गेंदबाज़ों में ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस ने 7 स्थानों का लाभ लेते हुए 8वीं पोजिशन हासिल की है, जबकि सीन एबॉट 21 स्थान की छलांग के साथ 23वें नंबर पर पहुंचे हैं।

टेस्ट रैंकिंग में भी भारत का दबदबा

टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट 904 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत एक पायदान ऊपर चढ़कर अब 7वें स्थान पर हैं। हालांकि, यशस्वी जायसवाल को 3 स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 8वें नंबर पर खिसक गए हैं।

रवींद्र जडेजा को मैनचेस्टर टेस्ट में शानदार शतक का इनाम मिला है। वह पांच स्थान की छलांग लगाकर 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी 8 स्थानों का सुधार किया और अब वह 34वें स्थान पर हैं। टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में स्टोक्स को 3 पायदान का फायदा मिला है।

जसप्रीत बुमराह नंबर-1 गेंदबाज़

टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह अब भी नंबर-1 स्थान पर कायम हैं।

हाईवे किनारे मिली महिला पुलिसकर्मी की लाश, हत्या की आशंका से सनसनी

0

उत्तरा प्रदेश : बिंदौरा गांव, थाना मसौली (बाराबंकी) के पास बुधवार सुबह लखनऊ-बहराइच हाईवे किनारे एक महिला की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव वर्दी में था और नेम प्लेट पर ‘विमलेश’ नाम अंकित था, लेकिन पीएनओ नंबर गायब था, जिससे उसकी असल पहचान को लेकर संशय बना हुआ है। शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया, जिसे लेकर दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मसौली थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतका की पैंट शव के पास पड़ी थी, जिसे पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहनाया।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की पुष्टि में जुटी है कि क्या शव वाकई किसी महिला पुलिसकर्मी का है या वर्दी में महज भ्रम पैदा किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई और वह कौन थी। पुलिस ने संबंधित थानों से महिला कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी भी तलब की है।