Home Blog Page 176

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की घोषणा, आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू

0

देहरादून : राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड ने जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख के  निर्वाचन-2025 की घोषणा कर दी है। साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में आज से ही आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गई है, जो मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या-2286/रा०नि०आ०-2/4486/2025 के अनुसार, चुनाव कार्यक्रम के लिए 7 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी की गईं:

🔹 अधिसूचना संख्या 2284/रा०नि०आ०-2/4433/2025 – जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु
🔹 अधिसूचना संख्या 2285/रा०नि०आ०-2/4486/2025 – क्षेत्र पंचायत प्रमुखों व उप प्रमुखों हेतु

इन अधिसूचनाओं के साथ ही राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।

चुनाव कार्यक्रम 

  • नामांकन 11 अगस्त 2025 सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
  • जांच 11 अगस्त 2025 दोपहर 3:30 बजे से कार्य समाप्ति तक।
  • नाम वापसी 12 अगस्त 2025 सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
  • मतदान 14 अगस्त 2025 सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
    मतगणना 14 अगस्त 2025 मतदान समाप्ति के तुरंत बाद।

 

उत्तराखंड मौसम अपडेट, 10-11 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, रहें सतर्क

0

देहरादून: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 से 11 अगस्त तक के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, सभी जनपदों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र दौर चलने की भी चेतावनी दी गई है।

प्रमुख बिंदुओं में मौसम का पूर्वानुमान

  • 8 अगस्त, 2025: पौड़ी, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • 9 अगस्त, 2025: बारिश का क्षेत्र और बढ़ेगा। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है।
  • 10 अगस्त, 2025: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 11 अगस्त, 2025: बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। इसके अलावा, देहरादून और नैनीताल जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।

राज्य के सभी जिलों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है, जिससे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम की इन बदलती परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, महाराष्ट्र चुनाव में बढ़े 40 लाख वोट

0

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कथित धांधली को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि चुनाव के आखिरी पांच महीनों में फर्जी तरीके से 40 लाख वोट बढ़ाए गए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि, “महाराष्ट्र चुनाव के दौरान फर्जी तरीके से वोट डाले गए हैं।” उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शाम 5 बजे के बाद अचानक से वोटर टर्नआउट में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “सत्ता-विरोधी भावना हर लोकतंत्र में हर पार्टी को प्रभावित करती है, लेकिन भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इस भावना से प्रभावित नहीं होती।”

राहुल गांधी ने हरियाणा और मध्य प्रदेश चुनावों का भी जिक्र किया, जहाँ एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल के अनुमान नतीजों से पूरी तरह अलग थे। उन्होंने कहा कि उनके आंतरिक सर्वेक्षण भी कुछ और ही संकेत दे रहे थे, लेकिन नतीजे इसके उलट आए। उन्होंने कहा, “सर्वे हमें कुछ दिखा रहे थे, जनमत सर्वेक्षण हमें कुछ दिखा रहे थे, और अचानक हम पाते हैं कि नतीजे पूरी तरह से अलग दिशा में चले गए हैं।”

उत्तरकाशी धराली आपदा : रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, 65 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

0

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के धराली में बादल फटने के बाद शुरू हुए राहत और बचाव अभियान को और तेज कर दिया गया है। आज सुबह से ही बचाव दल युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। अब तक कुल 65 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर मातली पहुँचाया जा चुका है।

चिनूक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग

बचाव कार्यों में तेज़ी लाने के लिए भारतीय वायुसेना का एक चिनूक हेलीकॉप्टर हर्षिल में लैंड कर चुका है। इसमें एनडीआरएफ के जवान, उपकरण और अन्य ज़रूरी सामान भेजे गए हैं, जो बचाव अभियान को और प्रभावी बनाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातली हेलीपैड पर पहुँचकर धराली से निकाले गए लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारियों से भी बात की। सुबह 9:30 बजे तक, आईटीबीपी ने हेलीकॉप्टर से 44 लोगों को मातली पहुँचाया था, जहाँ से उन्हें आगे उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। एक घायल व्यक्ति को भी एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए भेजा गया है।

वाडिया संस्थान करेगा अध्ययन

इस आपदा के कारणों का पता लगाने के लिए वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान की एक टीम भी अध्ययन करेगी। संस्थान के निदेशक विनीत गहलोत ने बताया कि स्थितियाँ सामान्य होने के बाद टीम को मौके पर भेजा जाएगा, जो तकनीकी माध्यमों से आपदा के कारणों की जाँच करेगी।

एक दर्जन मकान खाली कराए गए

आपदा के खतरे को देखते हुए भटवाड़ी से आगे करीब एक दर्जन मकानों को खाली करा लिया गया है। प्रशासन भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों पर लगातार नज़र रखे हुए है।

उत्तरकाशी धराली आपदा : राहत-बचाव कार्य जारी, CM धामी ने रेस्क्यू किए गए लोगों से मुलाकात

0

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव धराली खीर गंगा नदी में बादल फटने के बाद आए भीषण सैलाब से पूरी तरह तबाह हो गया है। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक आए इस सैलाब के कारण चारों ओर मलबा फैल गया। इस घटना में लगभग कई घर और होटल तबाह हो गए। कई लोगों के लापता होने की खबर है। मौके पर खोजबीन अभियान चल रहा है।

राहत कार्य अपडेट 

  • सेना का सहयोग: देहरादून एयरपोर्ट से चिनूक हेलीकॉप्टर ने सेना के जवानों को लेकर उड़ान भरी है, जो जल्द ही धराली पहुँचकर आपदा राहत कार्यों में मदद करेंगे।
  • मुख्यमंत्री ने की समीक्षा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में रेस्क्यू किए गए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। वह लगातार राहत-बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
  • युद्धस्तर पर रेस्क्यू: हर्षिल और धराली में राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। SDRRF पुलिस महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के नेतृत्व में टीमें घटनास्थल पर डटी हुई हैं।
  • श्रद्धालुओं को एयरलिफ्ट किया जा रहा: धराली, भटवाड़ी और गंगनानी जैसे स्थानों पर गंगोत्री हाईवे बाधित होने के कारण फंसे हुए श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को हेलीकॉप्टर से उनके गंतव्य तक पहुँचाया जा रहा है।
  • डीएनए सैंपलिंग: पहचान न हो पाने वाले शवों के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम डीएनए सैंपलिंग के लिए उत्तरकाशी रवाना हो गई है।
  • बचाव दल: राहत और बचाव कार्य के लिए कुल 173 पुलिस अधिकारी और जवान लगाए गए हैं, जिनमें 10 पुलिस उपाधीक्षक, 160 पुलिसकर्मी और पीएसी व आपदा राहत दल की एक-एक कंपनी शामिल है।
  • सुरक्षित रेस्क्यू: अब तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें रेस्क्यू के दौरान घायल हुए सेना के 11 जवान और 2 स्थानीय लोग शामिल हैं। इसके अलावा, 2 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक की पहचान हो चुकी है।

उत्तरकाशी धराली आपदा : ‘हारदूधु मेले’ में गए लोगों से नहीं हो पा रहा संपर्क

0

उत्तरकाशी : धराली गांव में आई आपदा के बाद हालात अब भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। गांव के पास हर साल आयोजित होने वाले पारंपरिक हारदूधु मेले में शामिल होने गए दर्जनों लोगों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। मुखबा और भटवाड़ी गांव के स्थानीय निवासियों का कहना है कि मेले में उनके कई परिजन और परिचित गए थे, लेकिन आपदा के बाद से इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा।

आपदा के दूसरे दिन भी राहत और बचाव कार्य जारी रहा, जिसमें दो और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या छह हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मौसम में सुधार के बाद बचाव कार्य में तेजी आई है, जिससे लापता लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

स्थानीय लोग बता रहे हैं कि आपदा के कारण धराली गांव में बिजली और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप है। जिससे न सिर्फ राहत कार्यों में बाधा आ रही है, बल्कि गांव के लोगों से संपर्क करना भी संभव नहीं हो पा रहा है।

मुखबा गांव के सुनील सेमवाल ने बताया कि धराली में तबाही के बाद से पूरा क्षेत्र एक तरह से कट चुका है। हर्षिल की ओर जाने वाले रास्ते भी दोनों ओर से बाधित हैं। वहीं, भटवाड़ी के प्रमोद नौटिया ने बताया कि नेताला के पास सड़क बंद होने के कारण प्रशासन की टीम को भी वापस लौटना पड़ा।

इस बीच, स्थानीय प्रशासन के साथ SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन गंगोत्री हाईवे के 100 मीटर से अधिक हिस्से के धंसने से हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। ग्रामीणों की अपील है कि बचाव कार्य में तेजी लाई जाए और मोबाइल नेटवर्क की बहाली के लिए विशेष प्रयास हों, ताकि गांवों के भीतर फंसे लोगों की स्थिति की जानकारी मिल सके।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : जिला पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी

0

देहरादून – आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के बीच प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है। शासन की अधिसूचना के अनुसार, जनपद हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में यह आरक्षण लागू होगा।

कार्यालय आदेश संख्या 1088/ XII (1) / 2025 / 86 (22) 2019 दिनांक 01 अगस्त 2025 के तहत यह सूची प्रदेश की पंचायतराज व्यवस्था अधिनियम 2016 एवं नियमावली 2025 के प्रावधानों के अनुरूप तय की गई है।

सीटों का आरक्षण

1. अल्मोड़ा – महिला

2. बागेश्वर – अनुसूचित जाति महिला

3. चंपावत – अनारक्षित

4. चमोली – अनारक्षित

5. देहरादून – महिला

6. नैनीताल – अनारक्षित

7. पौड़ी गढ़वाल – महिला

8. पिथौरागढ़ – अनुसूचित जाति

9. रुद्रप्रयाग – महिला

10. टिहरी गढ़वाल – महिला

11. ऊधमसिंह नगर – अन्य पिछड़ा वर्ग

12. उत्तरकाशी – अनारक्षित

धराली में आपदा प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री धामी, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

0

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा देते हुए राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद राहत एवं बचाव दलों के कर्मियों से मुलाकात कर उनके कार्य की सराहना की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक समयबद्ध तरीके से सहायता सामग्री पहुंचाई जाए।

Screenshot 2025 08 06 15 50 41 67 7352322957d4404136654ef4adb64504

राहत कार्यों को गति देने के लिए दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से खाद्य व राहत सामग्री धराली भेजी गई है। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनरी भी पहुंचाई जा रही है, जिससे मार्गों की मरम्मत, मलबा हटाने और अन्य आवश्यक कार्य तेजी से पूरे किए जा सकें।

IMG 20250806 WA0038

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करना है। उन्होंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी परिवार राहत से वंचित न रहे।

केंद्र और राज्य सरकार ने राहत- बचाव अभियान में झौंकी ताकत

0
  • मौसम की चुनौतियों के बावजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे ग्राउंड जीरो पर.
  • सेना, बीआरओ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,पुलिस, प्रशासन सहित तमाम एजेंसियां जुटी बचाव अभियान में.

आपदा ग्रस्त धराली (उत्तरकाशी) में राहत एवं बचाव अभियान में केंद्र के साथ ही राज्य की एजेंसियां भी युद़धस्तर पर जुटी हुई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मौसम की चुनौतियों के बावजूद, आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है। सीएम ने बचाव और राहत अभियान में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने लिया अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार प्रात: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर धराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा और इसके बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयाँ आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियाँ समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

सीएम पहुंचे धराली

सीएम पुष्कर सिंह धामी भी बुधवार सुबह प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर, हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए, राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से भी भेंट की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री समयबद्ध तरीके से प्रभावितों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से आवश्यक खाद्य और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाते हुए, सामान्य स्थिति बहाल करना है।

चिनूक, एमआई 17 तैनात

इधर, राज्य सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने चंडीगढ़, सरसावा और आगरा से 02 चिनूक और 02 एमआई – 17 हेलीकॉप्टर, बुधवार तड़के ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उपलब्ध करा दिए। सड़क यातायात बहाल करने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनरी भी पहुंचाई जा रही है। बचाव अभियान में सेना के 125 अधिकारी और जवान, आईटीबीपी के 83 अधिकारी और जवान भी लगे हुए हैं। इधर, बीआरओ के 06 अधिकारी, 100 से अधिक मजदूरों के साथ बाधित सड़कों को खोलने में जुटे हुए हैं।

दून और ऋषिकेश एम्स में बेड आरक्षित

स्वास्थ्य विभाग ने आपदा में घायलों को उपचार प्रदान करने के लिए दून मेडिकल कॉलेज, कोरोनेशन जिला अस्पताल और एम्स ऋषिकेश में बेड आरक्षित किए हैं, साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों का भी उत्तरकाशी के लिए रवाना किया गया है। विशेष रूप से मनोचिकित्सक भी आपदाग्रस्त क्षेत्र में भेजे गए हैं।

झाला – हर्षिल में राहत शिविर शुरु

इस बीच मौके पर सेना, आईटीबीपी के साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने इंटर कॉलेज हर्षिल, जीएमवीएन और झाला में राहत शिविर प्रारंभ किए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में बिजली और संचार नेटवर्क को बहाल किए जाने के प्रयास भी युद़धस्तर पर किए जा रहे हैं।

एनआईएम और एसडीआरएफ लिम्चागाड में अस्थायी पुल निर्माण में भी जुट गई है। राज्य सरकार मंगलवार शाम को ही तीन आईएएस अधिकारियों के साथ ही दो आईजी और तीन एसएसपी स्तर के आईपीएस को राहत एवं बचाव अभियान में समन्वय के लिए उत्तरकाशी रवाना कर चुकी है।

उत्तरकाशी धराली आपदा : गांव में फंसे लगभग 200 लोग, पहुंचने का रास्ता बना रही सेना

0

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहेदी ने जानकारी दी है कि इस आपदा में अब तक 5 लोगों की मौत  की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब  70 से ज़्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। हर्षिल में सेना के 9 जवान लापता बताए जा रहे हैं, जबकि सुखी टॉप में कोई हताहत नहीं हुआ है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधाएं

आपदा के कारण राहत और बचाव कार्यों में कई तरह की मुश्किलें आ रही हैं। भटवाड़ी में उत्तरकाशी-हर्षिल मार्ग पूरी तरह से बह गया है। इसके अलावा, गंगोत्री हाईवे भी बाधित है, जिससे रेस्क्यू टीमें घटनास्थल तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हैं। कई जगहों पर सड़क जाम होने और पुल के क्षतिग्रस्त होने से भी आवाजाही बहुत धीमी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है और कहा है कि सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोग मिलकर बचाव कार्य में लगे हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून में आपदा संचालन स्टेशन 24 घंटे काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, जिन्होंने आज भी बचाव अभियान का विवरण लिया।

ताज़ा अपडेट

  • बचाव कार्य: आईटीबीपी और आर्मी के जवान धराली गांव में फंसे लगभग 200 लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। वे करीब 25 फीट ऊंचे मलबे पर रास्ता बना रहे हैं और एक अस्थाई पुलिया बनाने का प्रयास भी कर रहे हैं।
  • सेना के हेलीकॉप्टर तैयार: सीएम धामी ने बताया कि भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर (चिनूक और एमआई-17) पूरी तरह से तैयार हैं और मौसम ठीक होते ही हवाई बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
  • एक और शव बरामद: धराली में बचाव कार्य के दौरान 32 वर्षीय एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ गई है।
  • मोबाइल नेटवर्क ठप: धराली में अभी मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, जिससे संपर्क स्थापित करने में दिक्कतें आ रही हैं।
  • अन्य तैयारियां: खाने के पैकेट, डॉक्टरों की टीम और बिजली बहाल करने का काम भी चल रहा है।