Home Blog Page 1088

तेलंगाना के ब्रांड एबेंसडर पद से सानिया मिर्जा को हटाया जाए

0

नई दिल्ली – देशवासियों में पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर गुस्सा है। पाकिस्तान से बदले की मांग लोग कर रहे हैं। पाकिस्तानी कलाकारों को बैन किया जा रहा है। वहीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को पाकिस्तान की बहू बताकर बीजेपी विधायक ने उन्हें तेलंगाना के ब्रांड एबेंसडर के पद से हटाने की मांग की है।

तमिलनाडु के मुख्मंत्री चंद्रशेखर राव से बीजेपी के विधायक राजा सिंह ने अनुरोध किया है कि वो सानिया मिर्जा को तेलंगाना ब्रांड एंबेसडर के पद से हटाया जाए। उन्होंने दलील दी है कि सानिया मिर्जा पाकिस्तान की बहू हैं। पाकिस्तान से संबंध रखने वाली सानिया को ब्रांड एंबेसडर नहीं होना चाहिए। दरअसल सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी है।

आपको बता दें कि राजा सिंह तेलंगाना विधासभा में अकेले बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने भारत -पाकिस्तान के बीच सारे संबंध खत्म करने की मांग की और कहा कि सानिया मिर्जा भारतीय हैं, लेकिन उनकी शादी पाकिस्तान में हुई है और वो पाकिस्तान की बहू हैं। ऐसे में उन्हें ब्रांड एंबेसडर की पोस्ट से हटा देना चाहिए। उनकी जगह सानिया नेहवाल या पीवी सिंधु को ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए। आपको बता दें कि साल 2014 में तेलंगाना सरकार ने सानिया मिर्जा को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

आखिरकार आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना-भाजपा गठबंधन

0

मुंबई – आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए लंबे समय तक चली तमाम अटकलों के बाद आखिरकार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने गठबंधन का ऐलान कर दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा राज्य में कुल 48 लोकसभा सीटों में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और विधानसभा चुनावों में गठबंधन के अन्य साझेदारों की सीटें आवंटित करने के बाद दोनों दल 50:50 के अनुपात में चुनाव लड़ेंगे।

फडणवीस ने कहा, “पिछले 25 सालों से हम समान विचारधारा और राष्ट्रीयता की भावना के कारण साथ हैं। 2014 के चुनावों में हम कुछ कारणों से अलग हो गए थे लेकिन बाद में लगभग पांच साल से हम महाराष्ट्र और केंद्र मे साझेदार हैं।

सोमवार शाम संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी और दोनों तरफ के वरिष्ठ नेताओं ने यह घोषणा की।

फडणवीस ने कहा, “हम अपने पांच साल के प्रदर्शन के दम पर केंद्र और राज्य, दोनों जगहों पर वापसी में आने के लिए आश्वस्त हैं।” उन्होंने कहा कि शिवसेना की भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने, किसानों विशेषकर जो अभी भी कृषि ऋण के लाभ से वंचित हैं, ग्रामीण लाभकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने में आने वाली समस्याओं को हल करने सहित सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष में कांग्रेस नेता राधाकृष्णा विखे-पाटील ने आरोप लगाया कि शिवसेना को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मामलों में फंसाने की धमकी देकर गठबंधन के लिए बाध्य किया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘चौकीदार चोर है’ कहने वाली शिवसेना अब भाजपा से गठबंधन कर रही है।

मुंबई क्रिकेट क्लब हटाएंगी इमरान खान की तस्वीर

0

मुंबई: CRPF के 40 जवानों की पुलवामा में आतंकी हमले में शहादत के बाद पूरा देश गुस्से में है। पाकिस्तान के प्रति देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपने-अपने तरीके से गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपने परिसर में लगे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीरों को हटाने का फैसला मुंबई स्थित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने लिया है। सूत्रों के मुताबिक इमरान खान की तस्वीर हटाए जाने के बाद उस जगह पर विनोद मांकड़ की तस्वीर लगाई जाएगी।

सीसीआई कमिटी ने पुलवामा में CRPF के जवानों पर हुए हमले के प्रति विरोध जताने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। अपने मुंबई के चर्चगटे इलाके में स्थित ऑफिस से इमरान खान कि सारी तस्वीरों को हटाने का निर्णय कमिटी ने लिया है। दरअसल CCI ने अपने दफ्तर परिसर में एक ऑल राउंडर रूम तैयार किया है, जिसमें दुनिया के बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों की तस्वीरें मौजूद हैं।

CCI के सेक्रेटरी सुरेश बाफना का कहना है के हम कुछ ही दिनों में इमरान खान की तस्वीरों को हटा देंगे और उसी जगह पर किसी और खिलाड़ी की तस्वीरों को लगाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यह बात पता चली है के इमरान खान कि तस्वीरो को विनोद मकांड के साथ बदला जाएगा।

अक्षय कुमार के इस प्लान से हो सकता है पाकिस्तान का सफाया

0

नई दिल्ली – पूरा देश पुलवामा आतंकी हमले में 42 जवानों के शहीद होने के बाद एक साथ खड़ा हो गया है। इस घिनौने साजिश करने को बिजनेसमैन हो, अभिनेता हो या आम आदमी हर कोई मुहतोड़ जवाब देना चाहता है। शहीदों की मदद करने के लिए कल देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने तिजोरी खोल दी थी, तो वहीं सदी के महानायक अभिताभ बच्चन ने में सभी शहीदों के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने की बात कही।

अब सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके मुताबिक हर अक्षय के इस प्लान को मूर्त रुप दिया जाए तो शहीदों की मदद तो होगी ही। साथ ही साथ पाकिस्तान का भी सफाया हो जाएगा। मात्र रोज एक रूपये का भुगतान वो भी भारतीय सेना के लिए। कल कैबिनेट की मीटिंग में मोदी सरकार ने भारतीय सेना की आधुनिकता और सेना के जवानो जो कि युद्ध क्षेत्र में घायल होते है या शहीद होते है उनके लिए एक बैंक अकाउंट खोल ही दिया। जिसमे हर भारतीय अपनी स्वेक्षा से कितना भी दान दे सकता है। जो कि 1 रुपए से शुरू होकर असीमित है।

इस पैसे का प्रयोग सेना तथा अर्धसैनिक बलो के लिए हथियार खरीदना भी होगा । मन की बात तथा फेसबुक, ट्वीटर,व्हाट्सएप्प पर लोगो के सुझाव पर आज के जलते हालात पर मोदी सरकार ने अंततः फैसला लेते हुए नई दिल्ली, सिंडिकेट बैंक में आर्मी वेलफेयर फण्ड बैटल कैजुअल्टी फण्ड अकाउंट खोला है।

यह अक्षय कुमार का मास्टर स्ट्रोक है। जहाँ से भारत को सुपर पॉवर बनने से कोई नहीं रोक सकता। भारत की 130 करोड़ जनसंख्या में से अगर 70% भी केवल एक रुपया इस फण्ड में रोज़ डालते है तो वो 1 रुपये एक दिन में 100 करोड़ होगा। 30 दिन में 3000 करोड़ और 36000 करोड़ एक साल में।

36,000 करोड़ तो पाकिस्तान का सालाना रक्षा बजट भी नहीं है । हमलोग प्रतिदिन 100 या 1000 रुपया रोज़ फालतू के काम में खर्च कर देते है लेकिन यदि हमलोग एक रूपये सेना के लिए दिया तो सचमुच भारत एक सुपर पॉवर जरूर बनेगा। आपका ये रुपया सीधे रक्षा मंत्रालय के सेना सहायता एवं वॉर कैजुअल्टी फण्ड में जमा होगा। जो सैन्य सामग्री और सेना के जवानो के काम आएगा इसलिए मोदीजी के इस अभियान से जुड़कर सीधे तौर पर सेना की मदद करें।

जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा – नरेंद्र मोदी

0

धुले – शनिवार को महाराष्ट्र के धुले में अपनी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुलवामा में जान देने वाली जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा। मोदी ने कहा, मैं आप सभी के बीच आज एक ऐसे समय पर आया हूं जब पुलवामा में हमारे जवानों पर हमले को लेकर देश आक्रोशित है। हमारा एक देश के नाते काम यहीं से शुरु होता है। अपना सर्वस्व जिन्होंने न्योछावर कर दिया, उनके परिवार के साथ हम हमेशा खड़े रहें। ये संयम और संवेदनशीलता का समय है। हर परिवार को मैं भरोसा देता हूं, हर आंसू का जवाब लिया जाएगा। भारत नई रीति और नई नीति का देश है, ये अब दुनिया भी अनुभव करेगी। भारत की ये नीति रही है कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन नए भारत को किसी ने छेड़ा तो वो छोड़ता भी नहीं है।

मोदी ने कहा, धुले शहर में औद्योगिक शहर बनने की पूरी संभावना है। ये ऐसी जगह स्थित है, जहां से देश के अलग-अलग शहरों में व्यापार की संभावना है। यहां से कई बड़े-बड़े नेशनल हाईवे गुजरते हैं। आज यहां की कनेक्टिविटी को और सशक्त करते हुए दो रेल लाइनों का शिलान्यास किया गया है । नरेंद्र मोदी ने कहा कि तापी नदी की जलधारा जिस धुले से होकर गुजरती है, वो लंबे समय से पानी के लिए तरसता रहा है। पीने के पानी और सिंचाई के लिए पानी, दोनों चुनौतियों को कम करने के लिए आज बड़ा प्रयास हुआ है। लगभग एक दशक पहले उधना-जलगांव रेल लाइन के चौड़ीकरण की फाइल शुरु हुई थी, जिसको अब जाकर पूरा किया जा सका है। इस लाइन के दोहरीकरण के साथ-साथ, इसका विद्युतीकरण भी पूरा हो चुका है।

अब नितिन गडकरी पर बन रही है बायोपिक

0

राजनेताओं की बायोपिक बनाने का ट्रेंड सा इन दिनों चल पड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता वाईएस राजशेखर रेड्डी और पीएम मोदी पर फिल्में बनने के बाद अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर भी फिल्म आने वाली है। ‘गडकरी’ फिल्म का नाम रखा गया है। इस बारे में फिल्म के निर्देशक ने अनुराग भुसारी ने बताया कि यह फिल्म कोई प्रचार नहीं इसमें सिर्फ सही तथ्यों को ही दिखाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा- फिल्म में यह नहीं दिखाया जाएगा कि नितिन गडकरी कितने अच्छे इंसान है बल्कि उनके संघर्ष को दिखा जाएगा। फिल्‍म का ट्रेलर भी आ गया है।

निर्देशक ने अनुराग भुसारी ने बताया कि फिल्म हर तरह के सही तथ्यों और परेशानियों को दिखाया जाएगा, जिसका नितिन गडकरी जी ने सामना किया है। इसमें उनके बचपने से लेकर बड़े होने और फिर एक छात्रनेता से केंद्रीय मंत्री बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। अनुराग ने बताया, ‘मैंने 20 लोगों के क्रू साथ मिलकर पिछले साल सितंबर में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था। 6 महीने के रिसर्च के बाद फिल्म को दो महीने में पूरा किया गया।

फिल्म बनाने से पहले उन्होंने क्या गडकरी से इजाजत ली थी इस बारे में अनुराग ने कहा, ‘हमने कभी उनसे अनुमति नहीं मांगी लेकिन उनकी पत्नी कंचन गडकरी से मेरी बात हुई थी और हम मंत्री के बचपन के दोस्त से मिले थे।’ उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह फिल्म से परिचित हों, लेकिन मेरी उनसे इस बारे में बात नहीं हुई है। आपको बता दें कि हालिया समय में राजनेताओं पर कई फिल्में बनी है। कुछ दिन पहले ‘एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म आयी थी। इसमें अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार अदा किया। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर ‘ठाकरे’ फिल्म आयी है। अभिनेता विवेक ओबेराय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक फिल्म कर रहे हैं। अभी इसकी शूटिंग हो रही है।

कपिल शर्मा के शो से हुए आउट सिद्धू

0

नई दिल्ली – पुलवामा अटैक पर पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को बयान देना महंगा पड़ गया है। बयान के बाद लोगों के निशाने पर आए सिद्धू को द कपिल शर्मा शो से हटा दिया गया है। शो में उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह नजर आएंगी जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। सिद्धू के इस बयान के बाद ट्विटर पर लोगों ने कपिल शर्मा शो में उन्हें हटाने की मांग की थी। लोगों ने जिसके लिए ट्विटर पर #boycottTheKapilSharmaShow अभियान शुरू कर दिया था। लोगों ने शो को तब तक ना देखने की अपील की थी जब तक सिद्धू को इससे हटा नहीं लिया जाता।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, लोगों ने उनके इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। लोगों को प्रतिक्रिया देख यह निर्यण लिया गया कि, चैनल और शो को इस अवांछित विवाद में बेमतलब घसीटा जा रहा था। नवजोत सिंह सिद्धू को इसके बाद इस शो से हटाने का फैसला लिया गया। टीम ने सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह को अपना नया गेस्ट बनाया है। कपिल शर्मा की टीम ने अर्चना के साथ लगभग दो शो शूट कर लिए हैं।

देखिए अक्षय कुमार की ‘केसरी’ का टीजर

0

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने केसरी की पहली झलक शेयर की है। सिख जवानों-अफगानी सैनिकों का हुजूम ट्रेलर में नजर आ रहा है। साथ ही चमकती हुई तलवार और चक्रम को दिखाया गया है। 29 सेकेंड के वीडीयो में बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार है। इसे Glimpses of Kesari – Part 1 बताया गया है। वीडीयो में फिल्म की रिलीज डेट 21 मार्च के साथ ये संदेश दिया गया है कि यह एक अविश्वसनीय सच्ची घटना है। फिल्म का ट्रेलर 21 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

अनुराग सिंह फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है, जिनकी यह पहली फिल्म है। करण जौहर, अपूर्व मेहता, अरूणा भाटिया और हीरू जौहर मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है। अक्षय के साथ फिल्म में परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में है। फिल्‍म 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इसके पहले पोस्‍टर को फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म 1897 ब्रिटिश इंडियन आर्मी और अफगान-पश्तो मिलिट्री के बीच सारागढ़ी में हुई लड़ाई पर आधारित है, जिसमें 21 सिखों ने 10,000 अफगानियों के खिलाफ 1897 में लड़ाई की थी।

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगा दी गई धारा 144

0

अलीगढ़ – मंगलवार शाम को धारा 144 आये दिन विवादों में रहने वाला अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में लगा दी गयी है।
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार में हिन्दू छात्र संगठनों के साथ मुस्लिम छात्र संगठनों के छात्रों ने AMU में हाल ही जमकर मारपीट की थी, तबसे AMU में लगातार तनाव बना रहा, उसके बाद AMU के इस विवाद को कवर करने पहुंचे रिपब्लिक नेटवर्क के दो महिला पत्रकारों पर AMU कैम्पस में हमला हुआ।

महिला पत्रकारों का आरोप है कि हम AMU में हुई घटना की कवर करने गए थे, तो हमारी टीम पर हमला हुआ और हमारे कैमरे तोड़ दिए गए तथा एक कैमरा छात्रों ने छीन लिया है, जो अभी तक वापस नहीं हुआ है, AMU में छात्रों के हमलें से पीड़ित महिला पत्रकारों ने आपबीती सुनाते हुए बताया की AMU प्रसाशन भी उपद्रवी छात्रों का साथ दे रहा है, इसी कारण AMU में माहौल और न खराब हो जिसके कारण तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी गयी है।

लखनऊ एयरपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्रशासन ने रोका

0

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे थे तभी लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक दिया गया । इस दौरण अखिलेश यादव और प्रशासन अधिकारियो बीच नोक-झोंक हुई । इस पर सपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि सरकार एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है!

बता दे मंगलवार को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ का उद्घाटन समारोह होना था । जिमसें अखिलेश यादव शामिल होने के लिए निकले थे । वह लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुँच कर प्लेन में चढ़ने लगे तो उन्हें प्लेन पर चढ़ने से रोक दिया गया । इस दौरान प्रशासन के पुलिस, अधिकारी प्लेन के गेट के पास घेरकर खड़े हो गए।

अखिलेश यादव ने कहा लखनऊ एयरपोर्ट पर मुझे बंधक बनाया गया है । मुझे बिना किसी लिखित आदेश के हवाई जहाज पर चढ़ने से रोका जा रहा है। इससे साफ है कि सरकार छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह से कितनी डरी हुई है । बीजेपी जानती है कि देश के युवा इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

फिर ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा मुझे एयरपोर्ट पर बिना किसी लिखित आदेश के रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकने का एकमात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है। अखिलेश यादव और लखनऊ डीएम के बीच नोक-झोंके भी हुई लेकिन अधिकारियों ने इलाहबाद जाने की अनुमति नही दी। सपा प्रमुख के ट्वीट के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी आने पर प्रयागराज जिला प्रशासन ने भी रोक लगा दी थी । इस मामले में सोमवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था, हमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जाने से शासन-प्रशासन ने रोकने का षडयंत्र रचा है पर वो हमें छात्रों से मिलने से नहीं रोक सकते । राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों के बाद अब विश्वविद्यालयों को संकीर्ण राजनीति का केंद्र बनाने की बीजेपी की साजिश देश के शैक्षिक वातावरण को भी दूषित कर देगी।