Home Blog Page 1076

कांग्रेस में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर

0

नयी दिल्ली – चुनावी माहौल के बीच एक के बाद एक कई स्टार्स के पॉलिटिकल पार्टियों में शामिल होने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में बड़ी खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस को जॉइन कर लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में एक्ट्रेस उर्मिला ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बता दें, उर्मिला 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं। काफी दिनों से उर्मिला के राजनीति में आने की खबरें आ रही थीं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि अब आगामी लोकसभा चुनाव में उर्मिला मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगी। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम उर्मिला से संपर्क में बने हुए थे। पहले ही कहा जा रहा था कि कुछ दिनों में उनके नाम का ऐलान हो सकता है।

बताते चले उर्मिला ने 1983 में आई गुलजार की फिल्म ‘मासूम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दर्शकों के सामने आई थीं। इस फिल्म का उर्मिला पर फिल्माया गाना ‘लकड़ी की काठी काठी पे घोड़ा’ आज तक सुना-सुनाया जाता है। इस दौरान उन्होंनेराहुल गांधी के बारे में कहा किवे सभी को साथ लेकर चलने में सक्षम हैं। आज देश में जैसी परिस्थितियां हैं, उनमें राहुल गांधी सब लोगों को साथ लेकर आगे जा सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में संविधान, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, इन सब पर सवालिया निशान लग गया है।

राहुल गांधी को शिवराज चौहान ने बताया दुनिया का सबसे बड़ा झूठा

0

भोपाल – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक मास्टरस्ट्रोक चल दिया है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो देश के 20 फीसदी गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी देने वाले एक बड़ी योजना न्यूनतम आय योजना को लागू किया जाएगा।

इसके तहत करीब 25 करोड़ लोगों को हर साल 72,000 रुपये की न्यूतनत आय की गारंटी दी जाएगी। सालाना 72,000 रुपये का मतलब है कि हर महीने कम से कम छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना को कांग्रेस की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा से भी बेहतर आय गारंटी का साधन माना जा रहा है। वहीं इसे लेकर भाजपा ने निशाना साधना शुरू कर दिया।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी दुनिया के सबसे बड़े झूठे हैं। उन्‍होंने राहुल गांधी के उस वादे को झूठा बताया। किसानों की कर्जमाफी नहीं होने को लेकर कहा कि मैं पूरे देश में घूम-घूम कर कांग्रेस के झूठ के बारे में बताऊंगा। उन्‍होंने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था तब से आज तक ये सिर्फ नारा ही है।

वहीं शिवराज ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर भी जमकर जुबानी हमला बोला और उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास ठप्प पड़ा है। सिर्फ तबादला उद्योग चल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया जा रहा है। कुल मिलाकर विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान राहुल गाँधी ने जिस तरह से कर्जमाफी का ऐलान कर तीन हिंदी भाषायी राज्य में सत्ता काबिज कर ली। ठीक उसी तरह अब राहुल की न्यूनतम आय योजना लोकसभा चुनाव 2019 में बड़ा मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकती है।

मृत आश्रित कोटे में नौकरी पाने की अधिकारी है : हाईकोर्ट

0

नैनीताल – नैनीताल हाईकोर्ट ने मृतक आश्रित कोटे में शामिल विवाहित बेटियों को सरकारी नौकरी दिए जाने के मामले में विवाहित बेटी को परिवार का सदस्य माना है। कोर्ट ने कहा है कि वह भी मृत आश्रित कोटे में नौकरी पाने की अधिकारी है। बुधवार को मुख्य न्यायधीश रमेश रंगनाथन, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की फुल बेंच के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार चमोली निवासी संतोष किमोठी की याचिका पर सुनवाई हुई।

याचिका में उन्होंने कहा था कि उनके पिता ने सेवाकाल के दौरान ही उनकी शादी कर दी थी। शादी के कुछ समय बाद ही पिता की आकस्मिक मौत हो गई।

उनके परिवार में पिता के अलावा कोई भी वरिष्ठ व्यक्ति कमाई करने वाला नहीं है। जिस कारण उनके परिजनों की सही से देखभाल नहीं हो पा रही है।याचिकाकर्ता ने मृत आश्रित कोटे की नौकरी उनको दिए जाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सरकार को आदेश दिए थे कि विवाहित बेटियों को भी सरकारी नौकरियों में परिवार की देखभाल के लिए मृतक आश्रित कोटे की नौकरी दी जाए।

गुरुवार को नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर से शुरू करेंगे अपना चुनाव प्रचार: राम माधव

0

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (28 मार्च) से आगामी लोकसभा चुनाव कैंपेन की शुरुआत करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राम माधव ने बुधवार को बताया कि गुरुवार को मोदी एक दिन के जम्मू कश्मीर के दौरे पर होंगे, जहां वो चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। राम माधव ने कहा कि अपने चुनावी अभियान की शुरुआत के लिए मोदी पहले दिन जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे। यह कदम प्रदेश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

माधव ने पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जम्मू-कश्मीर में मैदानी स्तर पर नेताओं को आगे न आने देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन पार्टियों ने नगर निगम और पंचायत के चुनाव का बहिष्कार किया। मगर अब जबकि संसदीय चुनाव होना है तो वही नेता चुनाव लड़ने के लिए खड़े हैं। वे लोकतंत्र को मजबूत नहीं करना चाहते बल्कि अपनी सीट बचाना चाहते हैं। माधव ने कहा कि हम जम्मू और कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव भी चाहते हैं।

माधव ने कहा कि बीजेपी का धारा 370 और 35 ए पर रुख पहले की तरह कायम है। एनसी और कांग्रेस के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि जम्मू में गठबंधन है, लेकिन वे कश्मीर में अलग लड़ रहे हैं। वो सिर्फ बीजेपी और मोदी को रोकना चाहते हैं।

डॉ प्रकाश आमटे तथा डॉ मंदाकिनी आमटे को 23वाँ कर्मयोगी पुरस्कार

0

मुंबई, 25 मार्च, 2019: बॉम्बे मेडिकल एड फाउंडेशन (BMAF) की ओर से गरीबों और जरुरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की दिशा में बेहतर पहल करने वालों को सम्मानित किया जाता रहा है। इसी क्रम में फाउंडेशन का 23 वां ‘कर्मयोगी पुरस्कार’ मुंबई के ग्रैंड हयात में आयोजत एक भव्य समारोह में डॉ. प्रकाश आमटे और डॉ. मंदाकिनी आमटे को डॉ. फारुख उदवाडिया और बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सत्यरंजन धर्माधिकारी ने प्रदान किया। यह दोनों वर्ष 1973 से महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के हेमलकसा क्षेत्र के आदिवासी लोगों के उत्थान की दिशा में कर रहे हैं। इन दोनों को सामाजिक कल्याण की यह विरासत अपने समाजसेवी माता-पिता मुरलीधर देवीदास बाबा आमटे और साधनाताई आमटे से मिली है। इसके बाद से ही ये दोनों क्षेत्र के जरुरतमंद और हाशिए पर पहुंच चुके आदिवासियों की सहायतार्थ काम कर रहे हैं।

समारोह में सबसे पहले डॉ देवेंद्र सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्था के कार्यो के बारे में जानकारी दी और डॉ आनंद गोकानी ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं का परिचय दिया।

कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित डॉ प्रकाश आमटे ने कहा कि पुरस्कार मिलने की खुशी जैसे आम तौर से सभी को होती है, वैसे ही मुझे भी हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 45 वर्षों से वो और उनकी धर्मपत्नी डॉ मंदाकिनी लगातार आदिवासियों की सेवा कर रहे हैं। मेरे दोस्तों ने कहा कि आप लोग जंगल में लोगों की इस तरह से सेवा कर रहे हैं, ये बात समाज को मालूम होनी चाहिए। इससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी। और फिर हमारे दोस्तों ने समाज को हमारे काम के बारे में लोगों को परिचित कराया।

डॉ प्रकाश आमटे ने कहा कि लोग कहते रहते हैं कि हमारी नई नस्ल बरबाद हो रही है। जबकि ऐसा हरगिज़ नहीं है। हमारे काम करने की जानकारी लेने के लिए हमें सबसे ज्यादा निमंत्रण कालेजों से ही आते हैं। हमारा युवा वर्ग इस तरह की सेवा के बारे में जानना चाहता है।

उन्होंने समाज में फैली विषमताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ खाना फेंका जा रहा है और दूसरी तरफ आदिवासियों के पास खाने के लिए कुछ नहीं है।

प्रकाश आमटे ने कहा कि वो सरकार से कोई उम्मीद नहीं लगाते। वो सिर्फ इतना चाहते हैं कि सरकार में बैठे सभी लोग अपना फर्ज ईमानदारी से निबाहें और जो भी योजनाएं हैं उन्हें ठीक से लागू करें।

कर्मयोगी पुरस्कार मिलने के बाद डॉ मंदाकिनी आमटे ने कहा कि पुरस्कार मिलने से ऐसा लगता है कि अगर आप अच्छा काम करें तो समाज में मान्यता मिलती है। ऐसे में अगर पिछड़े समाज के लिए कार्य किया जाए तो इससे देश भी तरक्की करेगा। आदिवासियों की मदद करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना एक अच्छा कार्य है।

डॉ मंदाकिनी ने कहा कि उन्होंने ये काम कभी ये सोचकर नहीं किया था कि उनके इस कार्य से उन्हें प्रशंसा मिले। लेकिन हमारे दोस्तों ने कहा कि आपके काम को अगर समाज को बताया जाएगा तो इससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवा समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत कुछ करना चाहते हैं, हमें ये देखकर खुशी होती है।

आदिवासियों के बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में शहर के लोगों को आदिवासियों से सबक लेना चाहिए, जैसे; उनके यहां स्त्री-पुरुष में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं है, दहेज प्रथा नहीं है,भीख नहीं मांगते और चोरी भी नहीं करते और बलात्कार जैसी घटनाएं तो उन्हें 45 सालों में देखने को नहीं मिलीं।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण सराफ ने कहा, “इस वर्ष कर्मयोगी पुरस्कार से इन दोनों चिकित्सकों प्रकाश और मंदाकिनी आमटे को सम्मानित करने में काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। वे जरूरतमंद और असहाय लोगों का नि:शुल्क उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराकर उनकी मदद करते हैं।”

कार्यक्रम का संचालन डॉ ट्विंकल संघवी ने किया। इस अवसर पर फाउंडेशन की कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य नंदकिशोर नौटियाल, उमा भसीन, कुमुद झावर, विमला मोहता, सत्या लाठ, शकुन डरिरा और समाज के विभिन्न क्षेत्रो से गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नीरव मोदी की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को होगी सुनवाई

0

लंदन – लंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद 48 वर्षीय नीरव मोदी की जमानत याचिका को जिला न्यायाधीश मैरी मैलोन ने पहली सुनवाई में खारिज कर दिया था।

लंदन: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के वकील उसके जमानत के लिए दूसरा आवेदन शुक्रवार को देंगे। इस सिलसिले में वह उस दिन लंदन में वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश होगा। मोदी 2 अरब डालर की धोखाधड़ी तथा मनी लांड्रिंग मामले में भारत में वांछित हैं।

इससे पहले, लंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद 48 वर्षीय नीरव मोदी की जमानत याचिका को जिला न्यायाधीश मैरी मैलोन ने पहली सुनवाई में खारिज कर दिया था। उसे मध्य लंदन की बैंक शाख से गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह नया खाता खोलने की कोशिश कर रहा था। वह फिलहाल बुधवार से दक्षिण पश्चिम लंदन में एचएमपी वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।

अदालत के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, ‘उसे दूसरी जमानत अर्जी के लिए अदालत में पेश किये जाने की संभावना है। इस पर 29 मार्च को सुनवाई होगी।’ भारतीय जांच एजेंसियों की तरफ से मामले में पैरवी कर रहे क्राउन प्रोसक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के अधिवक्ता जोनाथन स्वैन ने पिछली सुनवाई में नीरव मोदी की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि वह करीब 2 अरब डालर की धोखाधड़ी तथा मनी लांड्रिंग मामले में भारत में वांछित है।

न्यायाधीश मैलोन ने भारतीय एजेंसियों के पक्ष में फैसला सुनाया और कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि नीरव मोदी के पास साधन है और अगर उसे जमानत दी जाती है तो वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

नीता अंबानी ने बहु श्लोका को मुंह दिखाई में दिया ये खास तोहफा

0

हाल ही में भारत के सबसे अमीर उघोगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए।दोनों की शादी के कार्यक्रम करीब 15 दिनों तक काफी धूमधाम से चले थे।23 फरवरी से शुरु हुई प्री वेडिंग की पार्टी से लेकर 9 मार्च को आकाश श्लोका की शादी संपन्न हुई।

इसके बाद कपल की शादी के बाद की रस्में और रिसेप्शन आयोजित किये गये अब लीजिए इसके बाद हाल ही में शादी के बाद की एक खास ऱस्म सामने आई है जिसका हर किसी को इंतजार था वो रस्म है मुंह दिखाई की रस्म जी हां हर कोई अपनी बहु को मुंह दिखाई में बेशकीमती चीज देना चाहता है अब क्योंकि ये रस्म अंबानी परिवार में हो रही है तो जानना दिलचस्प होगा कि अंबानी ने अपनी बहु को इस रस्म के दौरान क्या खास तोहफा दिया।

इस दौरान हाल ही में आई एक खबर की मानें तो इसका खुलासा हो चुका है जी हां इस दौरान Womanseara की रिपोर्ट्स के अनुसार, नीता अंबानी ने अपनी बहू श्लोका को मुंह दिखाई में एक बेहद कीमती तोहफा दिया है।ये तोहफा बताने से पहले आपको बता दें दरअसल इस रस्म के लिए नीता अंबानी ने अपने परिवार की एक रस्म को अलग किया है।

जी हां पहले वो अपने परिवार की विरासत का सोने के हार बहू श्लोका को भेंट कर रही थीं। बता दें पीढियों से यह पुस्तैनी हार अंबानी परिवार में है। इस परंपरा के अनुसार घर की बड़ी बहू का कर्तव्य है कि वह इसे अपने संग्रह में अच्छी तरह रखे। लेकिन बाद में नीता ने अपनी यह योजना बदल दी।जी हां अब नीता अंबानी श्लोका का इस रस्म के लिए कुछ और देना चाहती है काफी सोचने के बाद नीता ने आखिरकार श्लोका का एक बेशकीमती तोहफा दे ही दिया।

जी हां इस रस्म के लिए नीता अंबानी ने बेहद कीमती हीरों का हार अपनी बहू को देने के लिए पसंद किया। ये हीरे दुनिया के सबसे महंगे हीरों में से एक हैं। अपनी डिजाइन और बनावट के चलते इस हार की कीमत 300 करोड़ रुपये है।वही इसके अलावा नीता अंबानी ही नहीं श्लोका की ननद यानी ईशा अंबानी ने भी अपने भाई-भाई को एक आलीशान बंगला उपहार के रूप में दिया है।जिसकी कीमत भी काफी बताई जा रही है।

मेरा पैसा ले लो, जेट एयरवेज को कर्ज से बचा लो – विजय माल्या

0

नई दिल्ली – भारत के बैंकों से करोड़ों लेकर देश आगे विजय माल्या ने एक ट्वीट कर कर एक बड़ी बात कही है उन्होंने कहा है कि वह पैसा देकर जेट एयरवेज को बचाने की उन्होंने बात की आप बता दें कि जेट एयरवेज के चेयरमैन पद से नरेश गुर्जर के इस्तीफे देने के बाद भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने कहा है कि बैंक मेरा पैसा ले ले और संकट में फंसे जेट एयरवेज को बचाए।

विजय माल्या ने अपने ट्वीट में कहा कि सरकारी बैंकों को मुझ से न कंपेयर लेनी चाहिए ताकि वे जेट एयरवेज की मदद कर सके इसके अलावा उन्होंने कहा कि करता था उनकी ओर से ₹150000000 की मदद जेट एयरवेज को दिखाने के लिए नरेश गोयल ने अपनी पत्नी अनीता समेत सोमवार को कंपनी के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद विजय माल्या ने ट्वीट किया है।

जिम जाने के बाद एक पाठ करते हुए लिखा कि जेट एयरवेज की तरह उनकी भी कंपनी मदद की जानी चाहिए थी माली ने चूत के यह देख कर खुशी हुई कि सरकारी बैंकों ने जेट एयरवेज को बेलआउट पैकेज दिया था कि सरकारी ताकि नौकरियों कनेक्टिविटी और संस्था को बचाया जा सके यही इच्छा थी कि ऐसा ही किंगफिशर के लिए भी किया जा सकता था।

इसके अलावा उन्होंने अपने एक तस्वीर में लिखा कि बैंकों को रकम लौटाने का पर एक बार फिर दोहराते हुए माले ने ट्वीट किया मैंने माननीय कर्नाटक हाई कोर्ट के समक्ष अपनी लिक्विड असेट्स की सरकारी बैंकों और अन्य कर दाताओं की रकम दी जा सके।

वहीं आपको बता दें कि सरकारी बैंकों का करीब ₹9000 का खर्च लेकर विजय माल्या विदेश भाग चुके हैं और अब उन्होंने कहा है कि मैंने कंपनी और एंप्रेस को बचाने के लिए किंगफिशर एयरलाइंस के 4000 करोड़ का निवेश किया था।

भाजपा को जयाप्रदा को रामपुर से टिकट

0

नई दिल्ली – आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक ओर लिस्ट जारी कर दी है।भाजपा की मंगलवार शाम जारी इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें 29 उत्तर प्रदेश और 10 पश्चिम बंगाल की सीटे हैं। बीजेपी ने यूपी की जिन 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें 18 मौजूदा सांसदों पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया है। कानपुर से सांसद जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो रामपुर से भाजपा ने कुछ घंटे पहले ही पार्टी की सदस्यता लेने वाली पूर्व सांसद जयाप्रदा को टिकट दिया है, पार्टी ने यहां से मौजूदा सांसद नेपाल सिंह का टिकट काट दिया है। पीलीभीत से वरुण गांधी, सुल्तानपुर से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत, आगरा से मौजूदा भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को इटावा (सु।) सीट पर भेजा गया है। कानपुर से मुरली मनोहर जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी, फतेहपुर से निरंजन ज्योति, इलाहाबाद से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी चुनाव लड़ेंगी। इलाहाबाद से 2014 में भाजपा सांसद रहे श्यामाचरण गुप्ता सपा में चले गए हैं।

गोंडा से कीर्तिवर्धन, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, गाजीपुर से केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और चंदौली सीट से उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश की 29 सीटों के अलावा पश्चिम बंगाल की 10 सीटों के लिए भी नामों का ऐलान किया गया है। पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद से हुमायूं कबीर को टिकट दिया गया है। हावड़ा से रंतीदेव सेन गुप्ता, उलुबेरिया से जॉय बनर्जी, कांठी से देबाशीष सामंत, बंकुरा से सुभाष सरकार को टिकट दिया है।

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की भाजपा सांसद परेश रावल ने की घोषणा

0

अहमदाबाद- अभिनेता से राजनेता बने जाने माने फिल्म कलाकार और पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृहराज्य गुजरात की अहमदाबाद-पूर्व लोकसभा सीट पर भाजपा की टिकट पर जीते परेश रावल ने आज साफ तौर पर कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय के बावजूद वह प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन जारी रखेंगे और भाजपा के समर्थक बने रहेंगे।

उनकी उम्मीदवारी को लेकर जारी अटकलों के बीच आज उन्होंने एक ट्विट कर कहा, ‘मै मीडिया और अपने मित्रों से आग्रह करता हूं कि वे मेरे नामांकन के बारे में अटकलें न लगायें। मैने पार्टी को महीनों पहले लोकसभा चुनाव न लड़ने के अपने फैसले से अवगत करा दिया था। हालांकि मै भाजपा का एक स्वामीभक्त सदस्य और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कट्टर समर्थक बना रहूंगा।’

ज्ञातव्य है कि भाजपा ने गुजरात की एक सीट गांधीनगर के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को उम्मीदवार बनाने की पहले ही घोषणा कर रखी है और बाकी 25 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द ही होने की संभावना है। श्री रावल के प्रति उनके संसदीय क्षेत्र में कथित नाराजगी के चलते पहले से ही इस तरह की अटकलें थी कि इस बार उन्हें मैदान में नहीं उतारा जायेगा।