Home Blog Page 1075

अप्रैल से आयकर विभाग इस्तेमाल करेगा बिग डॉटा एनालिटिक्स

0

नई दिल्ली – कर चोरी करना अब असंभव नहीं तो मुश्किल जरूर हो जाएगा, क्योंकि आयकर (आईटी) विभाग कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एक अप्रैल से बिग डाटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल करने जा रहा है। ‘प्रोजेक्ट इनसाइट’ नामक 1,000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम के जरिए लोगों के सोशल नेटवर्किं ग प्रोफाइल पर नजर रखी जाएगी और सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने वाली तस्वीरों और वीडियो के जरिए खर्च के तरीकों का पता लगाया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति द्वारा घोषित आय के मुकाबले खरीद और यात्रा खर्च में विसंगति पाई जाएगी तो आयकर अधिकारियों को इस विसंगति की जानकारी दी जाएगी, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। जानकार सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग ने 15 मार्च से आयकर अधिकारियों को सॉफ्टवेयर का एक्सेस (पहुंच) प्रदान किया गया है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया, ‘अगर आप विदेश यात्रा कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें व पोस्ट कर रहे हैं या महंगी कार खरीद रहे हैं, जो रिटर्न दाखिल करने में दर्ज आय के अपने साधनों से परे की हैं, तो आयकर विभाग उसका विश्लेषण करने के लिए बिग डाटा का इस्तेमाल कर सकता है और आपकी आय और खर्च की विसंगति की जांच कर सकता है।’

सूत्रों ने बताया, ‘आयकर विभाग एक मास्टर फाइल का भी इस्तेमाल कर सकता है जिसमें व्यक्तियों और कॉरपोरेट के संबंध में पूरा ब्योरा और महत्वपूर्ण सूचनाएं होंगी।’ प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य कर चोरी करने वालों को पकड़ना और रिटर्न दाखिल करने और कर चुकाने वालों की तादाद में इजाफा करना है।

इनसाइट प्रोजेक्ट में समेकित सूचना प्रबंधन प्रणाली होगी जिससे सही समय पर सही कदम उठाने में मदद के लिए मशीन लर्निग को उपयोग किया जाएगा। कर चोरी पर लगाम लगाने के लिए बिग डाटा का इस्तेमाल करने वाले बेल्जियम, कनाडा और आस्ट्रेलिया जैसे देशों के समूह में भारत शामिल होने जा रहा है। ब्रिटेन में 2010 में प्रौद्योगिकी की शुरुआत होने के बाद से इस प्रणाली से करीब 4.1 अरब पाउंड के राजस्व के नुकसान पर लगाम लगाई गई है।

नाजायज है सुकन्या समृद्धि योजना : जमीयत उलेमा ए हिंद

0

नई दिल्ली – जमीयत उलेमा ए हिंद का इदारा मुबाहिश फिकहीया का तीन दिवसीय सम्मेलन मदनी हाल केंद्रीय कार्यालय जमीयत उलेमा ए हिंद नई दिल्ली में विभिन्न चरणों में संपन्न हुआ। जिसकी अलग अलग पालियों की अध्यक्षता मौलाना कारी सैयद मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी अध्यक्ष जमीयत उलेमा ए हिंद मौलाना हबीबुर्रहमान खैराबादी मुफ्ती आजम दारुल उलूम देवबंद। मौलाना नेमतुल्लाह आजमी अध्यापक हदीस दारुल उलूम देवबंद। मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी शेख उल हदीस दारुल उलूम देवबंद ने की।

सम्मेलन में दारुल उलूम देवबंद। नदवातुल उलेमा लखनऊ और जामिया कासमियां शाही मुरादाबाद सहित देश लग भाग 200 इस्लामी विद्वान मौजूद रहे ।जिन्होंने विभिन्न विषयों पर इस्लामी दृष्टिकोण परिदृश्य में विस्तृत चर्चा करके अनेक निर्णायक फैसले किए। सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव में सरकार के माध्यम से लड़कियों के लिए लांच की गई सुकन्या समृद्धि योजना को ब्याज आधारित होने के कारण नाजायज (अवैध) करार दिया गया जबकि इसी प्रस्ताव की धारा प्रथम में नवजात बच्ची (लड़की) की एक दूसरी सरकारी योजना को उचित करार दिया गया है प्रस्ताव में कहा गया है कि ” (१) सरकार कुछ स्कीमों के तहत नवजात बच्ची के नाम पर बैंक में एक निर्धारित धनराशि जमा करती है जिसमें स्वयं लड़की या उसके संरक्षक को प्रयोग करने का अधिकार (हक) नहीं होता फिर एक अवधि के बाद सरकार ही की तरफ से इस लड़की के खाते में और अधिक धनराशि की बढ़ोतरी कर दी जाती है लड़की या उसके मां बाप की तरफ से बैंक में कोई रकम जमा नहीं की जाती तो यह पूरी रकम सरकार का सहयोग है। इसलिए ये जाएज़ है।

(२) सुकन्या समृद्धि योजना या इस जैसी दूसरी स्कीमों जिन में 10 साल से कम उम्र की लड़की के मां बाप उसके नाम से बैंक में खाता खोलकर एक निर्धारित रकम एक विशेष आयु तक जमा कराते हैं और बैंक इस जमा राशि पर वार्षिक 9% या कुछ कम या अधिक बढ़ोतरी करता है तो इस स्थिति में मां-बाप की तरफ से लड़की को मालिक बना कर जमा राशि पर बैंक की तरफ से जो बढ़ोतरी होगी वह ब्याज होने के कारण नाजायज (अवैध) होगा इसी प्रस्ताव में पशुपालन के लिए सरकार बिना ब्याज वाला कर्ज और डेबिट कार्ड प्रयोग करने पर कंपनी की तरफ से जो कैशबैक मिलता है वह जाईज करार दिया गया है।

इंटरनेट के माध्यम से लेन-देन आदि की कुछ आधुनिक सुविधाओं से संबंधित एक प्रस्ताव में कंपनियों का गूगल ऐडसेंस के माध्यम से विभिन्न चीज़ों। सेवाओं का प्रचार प्रसार प्रयोग करने का मामला जायज बताया गया है लेकिन फिल्म और हराम प्रोग्रामओं पर विज्ञापन देना इस्लामी दृष्टिकोण से नाजायज है इसी प्रस्ताव की एक धारा में एप्स (इजी पैसा पेटीएम) आदि के माध्यम से लेन-देन और धन राशि का ट्रांजैक्शन पर कैशबैक या पॉइंट आदि के नाम से जो रकम मिलती है वह एक तरह का इनाम है जिससे लाभ उठाना जाइज है।

मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से टैक्सी आदि किराए पर लेने को भी शरन जाइज करार दिया गया है और गाड़ी मालिक व ड्राइवर को मिलने वाला बोनस कंपनी की तरफ से एक तरह का इनाम है जिसे लेना शरन जायज है और गाड़ी बुक करने के बाद रद्द करना या न लेने की स्थिति में कंपनी का नियमानुसार शुल्क वसूल करना बुकिंग फीस है जिसकी इजाज़त है।

इस सम्मेलन में सभी वक्ताओं इस्लामिक स्कॉलर्स को आधुनिक वर्तमान काल के हालात ।आवश्यकताओं समस्याओं पर दूरदर्शी समाधान और अपने फतवो के नवीकरण का मश्वरा दिया । मौलाना नेमतुल्लाह आजमी ने कहा कि विभिन्न विषयों के अध्याय में बढ़ोतरी और सरलता पैदा करने के लिए हनफ़ी मसलक के अलावा अगर किसी इमाम के कथन से समस्या का समाधान होता है तो उसका लाभ लिया जाना चाहिए। मौलाना अतीक अहमद बस्तवी ने भी आवश्यकतानुसार किसी और मसलक से लाभ लेने का समर्थन किया। मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी ने तकलीद शक्सी पर जोर दिया। मगर उन्होंने में नए मसलों में सरलता अपनाने की दावत दी। मौलाना हबीबुर्रहमान खैराबादी ने मसला बताने से पहले संबंधित विषय में जानकारी से सहायता लेने पर बल दिया और कहा कि मुफ्ती के लिए ज्ञान और जागरूकता आवश्यक है। सम्मेलन को जिन लोगों ने विशेष रूप से संबोधित किया उनमें जमीयत उलेमा ए हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी। मौलाना मोहम्मद ज़ैद मजाहिरी। मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी। मौलाना मतीन उल हक ओसामा कानपुर आदि के नाम प्रमुख हैं।

अंत में अध्यक्ष जमीअत उलमा ए हिन्द कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपूरी ने सम्बोधित करते हुए जमीअत की दिनी खिदमत पर प्रकाश डाला। जमीअत के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने सब मेहमानों का धन्यवाद अदा करते हुए देश विदेश के हालात पर विचार प्रकट किये । सभी अतिथियों ने अच्छी व्यवस्था और मेहमान नवाजी के लिए मौलाना महमूद मदनी और उनके साथ लगी पूरी टीम की प्रशंसा की । सम्मलेन के सरे चरणों का संचालन मौलाना अब्दुर्रज़्ज़ाक़ अमरोही और मुफ़्ती मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने किया। जबकि मौलाना मुइज़ुद्दीन अहमद ने सारे प्रोग्राम की व्यवस्था संभाली। सम्मेलन कई किताबों का विमोचन भी किया गया।

ठेकेदार चौकीदारी के चक्कर मे फंसा, 1 लाख जुर्माना

0

लखनऊ – आईआरसीटीसी और रेलवे में उस समय उथल पुथल मच गई और अब रेलवे ने इस बारे में सफाई दी है। साथ ही जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी की गई है। एक प्राइवेट वेंडर ने शताब्दी ट्रेन में चाय देने के लिए ‘मैं भी चौकीदार’ ब्रांडिंग वाले कपों का इस्तेमाल किया था। इन कपों से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का अंदेशा था।

एक ट्विटर यूजर ने इस बारे में ट्वीट करते हुए रेलवे और चुनाव आयोग का ध्यान आकर्षित किया। ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘शताब्दी ट्रेन ट्रेन नंबर 12040 में दो बार मैं भी चौकीदार ब्रांडिंग वाले कपों में चाय दी गई है। क्या यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।’ इस ट्वीट में उन्होंने चुनाव आयोग और रेलवे को टैग भी किया।

आईआरसीटीसी ने मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा, ‘मैं भी चौकीदार ब्रांडिंग वाले कपों में चाय देने के मामले की जांच की गई है। आरआरसीटीसी की अनुमति के बिना इन कपों का इस्तेमाल किया गया था। कपों को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। ऐसे कुछ कपों का इस्तेमाल किया जा रहा था। सुपरवाइजर से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सर्विस प्रदाता पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस घटना के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

मोदी ‘मै भी हूं चौकीदारी’ के जरिए करेंगे देश की जनता से संवाद: मनोज तिवारी

0

नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को तालकाटोरा स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम ‘मैं भी हूं चौकीदार’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को ‘मैं भी हूं चौकीदार’ होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेंगे और देश भर में 500 जगहों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता से भी संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि उसी दिन दिल्ली के सांसद भी ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के जरिए अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। जबकि अमित शाह चांदनी चौक और सुषमा स्वराज पश्चिमी दिल्ली के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।

शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि किसी को भी गाली देकर निकल जाना और बिना प्रणाम किसी को झूठा कह कर खुद को साबित किया जा सकता है लेकिन ऐसा है नहीं। दिल्ली की जनता को पता है कि कौन उनके भले के लिए सोच रहा। उन्होंने कांग्रेस के गरीबी मिटाने के वादे पर वार करते हुए कहा कि जवाहार लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह तक सभी ने सिर्फ घोषणाएं की और आज राहुल भी वही कर रहे हैं। हालांकि गरीबी मिटाते-मिटाते कांग्रेस ने गरीबों को मिटा दिया।

तिवारी ने राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर हैं’ के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि आज देश के हर वर्ग के लोग बोल रहे हैं, मैं भी चौकीदार हूंं। उन्होंने कहा कि आज देश में 16.80 करोड़ लोगों ने ट्विटर के माध्यम से ‘मैं भी हूं चौकीदार’ से जुड़कर भाजपा को अपना समर्थन दिया है।

भाजपा नेता ने कहा कि 31 मार्च को शाम 5 बजे तालकाटोरा स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मैं भी हूं चौकीदार’ के जरिए साढ़े चार हजारों लोगों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चौकीदार को परिभाषित करते हुए बताया है कि आज जो गरीबी, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ने के साथ देश की प्रगति के काम आने वाले सभी लोग देश के चौकीदार हैं।

हार्दिक पटेल कानूनन नहीं लड़ सकेंगे चुनाव !

0

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की 2015 के महसाणा दंगा मामले में सजा पर रोक की मांग वाली याचिका को गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। ऐसे में हार्दिक पटेल आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। 2015 में दंगा भड़काने के एक मामले में निचली अदालत ने हार्दिक को दो साल की सजा सुनाई है। सजा पर रोक की मांग को लेकर हार्दिक हाईकोर्ट गए थे। दो साल की सजा होने के चलते कानूनन हार्दिक इलेक्शन नहीं लड़ सकेंगे।हार्दिक पटेल ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर विसनगर सत्र न्यायालय से मिली अपनी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। सत्र अदालत ने 2015 के मामले में उन्हें दो वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।

हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से उनके चुनाव लड़ने को लेकर बातें हो रही थीं लेकिन सजा पर रोक ना लगने की वजह से वो चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। दो साल की सजा होने पर कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है। हार्दिक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।हार्दिक पटेल के नेतृत्व में हो रहे पाजीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान मेहसाणा के विसनगर में जुलाई 2015 में हिंसा हुई थी। इसमें स्थानीय विधायक के घर भी तोड़फोड़ हुई थी। इस मामले में एक साल पहले स्थानीय अदलत ने हार्दिक को दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।

आठ मार्च को हार्दिक ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दी थी और आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए सजा पर रोक की अर्जी दी थी। गुजरात सरकार ने हार्दिक पटेल की उच्च न्यायालय में दायर उस याचिका का विरोध किया था और अदालत को पटेल के हिंसा में शामिल होने के सबूत दिए थे।पादीदार आंदोलन से चर्चा में आए हार्दिक पटेल 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए थे। राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इसके बाद लगातार उनके चुनाव लड़ने को लेकर कई तरह की चर्चाएं रही हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा छह अप्रैल को होंगे कांग्रेस में शामिल

0

नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करें और इसके बाद खबर आई कि 6 अप्रैल को आप में कांग्रेस में शामिल होंगे कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर के इस बात की जानकारी दी और शत्रुघ्न सिंह मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्दी कि कांग्रेस में शामिल होंगे और नवरात्रों में अच्छी खबर मिलेगी।

आपको बता दें कि पिछले कुछ लंबे समय से शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के तत्काल ए सामने आ रही थी वही आपको बता दें कि लंबे समय से शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक कर रहे हैं और इसके बाद जनता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं ।

वहीं आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से उनके आरजेडी में और आम आदमी पार्टी में जाने की भी कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब यह खबर साफ हो गई है कि शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में जाएंगे वहीं आपको बता दें कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस पार्टी की टिकट से पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दे कि पहले खबर थी कि सत्रुघन सेना 28 मार्च को ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं लेकिन आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है और अब उनके कांग्रेस पार्टी में ज्वाइन करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

इस बार केंद्र में बनेगी गैर कांग्रेसी-गैर भाजपा सरकार – असदुद्दीन ओवैसी

0

नई दिल्ली – लोकसभा के चुनाव नजदीक है और उन्हें चुनावों से पहले एआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि 2014 की तरह लोगों के बीच में इस बार कोई मोदी लहर नहीं है इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी ओवैसी ने कहा कि 2019 में केंद्र में जो सरकार बनने जा रही है वह कांग्रेस की होगी और ना भारतीय जनता पार्टी की होगी उन्होंने कहा कि केंद्र में गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई सरकार का गठन होगा और किसी क्षेत्रीय दल का नेता अगला प्रधानमंत्री बनेगा।

हैदराबाद से तीन बार सांसद रह चुके ओवैसी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में 43 सीटों के लिए कांटे की टक्कर होगी इसके अलावा उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी एमआईएमबी टीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में गठित तीसरे मोर्चे का अहम हिस्सा रहेगी इसके अलावा इस बार गैर भाजपाई और कांग्रेसी अवधारणा के साथ काम किया जाएगा।

इसके अलावा तीसरे मोर्चे की सराहना करते हुए ओवैसी ने कहा कि इसके राजनीतिक निवेदिता सामने आएगी और देश के कई क्षेत्रीय नेताओं को राजनीति में अवसर मिलेगा इसके अलावा किसी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है वहीं बेरोजगारी और महंगाई जैसे अहम मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करी जा रही।

हिंदू-मुसलमान में झगड़ा कराने की भाजपा की कोशिश : दिग्विजय सिंह

0

भोपाल – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले में खुफिया चूक का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कोई जवाब नहीं है, और अब भाजपा की रणनीति किसी तरह हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा कराने की है। दिग्विजय ने अपने लोकसभा क्षेत्र भोपाल के प्रतिनिधियों व शक्ति एप के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘पुलवामा में शहीद 44 जवानों के परिवार आज पूछ रहे हैं कि जब आतंकी हमले की खुफिया सूचना पहले से थी तो सरकार ने जवानों को हवाई जहाज से ले जाने की अनुमति क्यों नहीं दी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उत्तर आज तक नहीं दिया। यह घटना इंटेलीजेंस फेल्योर का सबसे बड़ा प्रमाण है।’

गौरतलब है कि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को भोपाल से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। इस क्रम में उन्होंने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें चुनावी टिप्स दिए।

दिग्विजय ने कहा, ‘आठ फरवरी को आई।जी़ कश्मीर का सिग्नल था, उन्होंने मैसेज किया था कि सुरक्षा बलों के काफिले की सुरक्षा रखें, लेकिन लापरवाही की गई और 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला हो गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार जबाव मांग रहे हैं। भाजपा के पास अब कहने को कुछ नहीं बचा। अब उनकी केवल एक ही रणनीति है कि किसी तरह हिन्दू और मुसलमानों में झगड़ा करा दें। आतंकवाद से यदि कोई लड़ा है तो कांग्रेस ही लड़ी है। भाजपा ने तो आतंकवाद से समझौता किया। यह सब जानते हैं कि संसद पर जब हमला हुआ और अजहर मसूद को जब छोड़ा गया था, तब किसकी सरकार थी?’

सिंह ने कहा कि जिस तरह नरेन्द्र मोदी ने पिछले पांच सालों तक लगातार झूठ पर झूठ बोला है, उसे सभी जान चुके हैं, और अब मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं।

भोपाल से चुनाव लड़ाए जाने पर सिंह ने कहा, ‘भोपाल का नेतृत्व डॉ़ शंकर दयाल शर्मा जैसे महान व्यक्ति ने किया है। अब मुझे चुनाव लड़ने का मौका पार्टी ने दिया है। यह चुनाव दिग्विजय नहीं कांग्रेस लड़ रही है, चुनौती हमारे सामने है। भाजपा कहती है कि बहुत कमजोर उम्मीदवार भोपाल को दिया है, लेकिन भाजपा अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है।’

दिग्विजय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वाट्स एप ग्रुप बनाएं और भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करें, तथा ‘शक्ति’ एप के माध्यम से सच्चाई जन-जन तक पहुंचाएं।

सिंह ने भाजपा पर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘1990 के बाद से देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश होने लगी। जो गंगा-जमुनी संस्कृति थी, वह बाबरी मस्जिद ढहने के बाद खत्म हो गई। भोपाल में पहला दंगा 1992 में हुआ। देश विभाजन के समय 1947 में जब लोग भोपाल छोड़कर जा रहे थे, तब भोपाल नवाब ने सबको रोका था। भोपाल की संस्कृति और संस्कार अलग रहे हैं। भोपाल रियासत में गो-हत्या पर प्रतिबंध था। भोपाल में लाखों कार्यकर्ता हैं, वे सभी कांग्रेस के लिए काम करेंगे।’

करोड़ों की फिरौती पेटीएम संस्थापक से मांगने की आरोपी सोनिया धवन ने दोबारा ज्वाइन की कंपनी

0

नोएडा – पेटीएम के संस्‍थापक विजय शेखर शर्मा से फिरौती मांगने की आरोपी सोनिया धवन ने इस हफ्ते के शुरुआत में फिर से पेटीएम ज्‍वाइन कर लिया है। इकॉनमिक टाइम्स ने कंपनी के सूत्रों के हवाले से यह खबर छापी है। आपको बता दें कि सोनिया पर विजय शेखर शर्मा से 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप था। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में सोनिया धवन भी थीं। दो हफ्ते पहले ही सोनिया को इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस मामले में जमानत मिली थी। सोनिया, विजय शेखर की निजी सहायक के रूप में पेटीएम कंपनी में काम करती थी।

सोनिया के वकील प्रशांत त्रिपाठी का कहना है कि पिछले कुछ समय से कंपनी के मालिक दबाव डाल रहे थे कि वो कंपनी के शेयर उन्हें बेच दे। सोनिया को फंसाया गया है। वकील ने मनी कंट्रोल वेबसाइट से कहा, “सोनिया और उसके पति रूपक को 22 सितंबर को एक कॉल आई। जिसमें उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग की गई। दो दिन बाद ही विजय शेखऱ शर्मा को वैसी कॉल मिली। धवन के एक भाई कहते हैं कि उन्हें फंसाया गया है और उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है।”

सोनिया धवन कभी एक अखबार में साधारण कर्मचारी हुआ करती थी, लेकिन पेटीएम पहुंचते ही उसकी किस्मत बदल गई और वह आठ वर्ष की छोटी सी अवधि में कंपनी की उपाध्यक्ष पद पर पहुंच गई। बताया जाता है कि सोनिया धवन विजय शेखर से जुड़ने से पहले अंग्रेजी अखबार समूह में बिजनेस ऑपरेशन मैनेजर के पद पर थी। इसी दौरान वह पेटीएम वन 97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड के मालिक विजय शेखर शर्मा के संपर्क में आई। इसके बाद वह कंपनी में सेकेंडरी मीडिया कांट्रेक्ट के पद पर पेटीएम में आई।

विजय शेखर शर्मा की हर बिजनेस डील में सोनिया धवन जाया करती थी। आए दिन वह सिंगापुर, हांगकांग व बेंगलुरु का ट्रिप करती थीं। चीन की सबसे बड़ी कंपनी अलीबाबा को पेटीएम के संपर्क में लाने में सोनिया धवन की अहम भूमिका बताई जाती थी। सोनिया को मीडिया की सुर्खियों में बने रहने का उसको बहुत शौक था। यही वजह है कि मीडिया में प्रत्येक खबर के प्रकाशन भी उसकी अनुमति के बिना नहीं होता था।

एयर स्ट्राइक में मारे गए 400 में से नहीं दिखा एक का भी जनाजा : आजम खान

0

नई दिल्ली – समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के कोटलाबाद में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर की गई एयर स्ट्राइक पर बुधवार को कहा कि 400 लोग पड़ोसी मुल्क में मारे गए, लेकिन किसी का जनाजा नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि यह बात वह अपने देश से नहीं, पड़ोसी मुल्क से पूछ रहे हैं। आजम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘अगर मैं प्रधानमंत्री होता तो पुलवामा हमले के बाद 40 सेकेंड का भी इंतजार नहीं करता और हमला कर देता। मुझे पता चला कि वायुसेना के हमले में 400 लोग पड़ोसी मुल्क में मारे गए, लेकिन किसी का जनाजा नहीं दिखा। यह बात मैं अपने देश से नहीं, पड़ोसी मुल्क से पूछ रहा हूं।’

आजम ने कहा, ‘शिक्षा के क्षेत्र में मैंने जितना काम किया है, पिछले 100 सालों में किसी ने नहीं किया। मैंने जो अस्पताल बनवाया है, जिसे अभी मान्यता नहीं मिली है, वह अस्पताल एशिया के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में से एक है। लेकिन सरकार ने उसकी दीवारों को तोड़ा। उर्दू दरवाजा तोड़ दिया।’

उन्होंने कहा, ‘छोटे बच्चों को कान पकड़ कर मारा जा रहा है। पानी बंद किया जा रहा है। सरकार अगर अन्याय करे, तो जनता को उसे हटा देना चाहिए। जहां मानवता खत्म हो गई हो, वह सरकार चलाने वाले से गुहार नहीं लगा सकते। मैं बादशाह को बादशाह नहीं, बल्कि शहंशाह कहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा के पास प्रत्याशी बचे नहीं है। रामपुर में मेरे खिलाफ तो इम्पोर्ट करके उम्मीदवार लाया गया है।’