Home Blog Page 1074

राहुल गांधी वायनाड सीट से चार अप्रैल को नामांकन करेंगे

0

नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार अप्रैल को केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनकी बहन और पार्टी में महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगी। राहुल गांधी मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से सांसद हैं। आने वाले आम चुनाव में राहुल दो लोकसभा सीट, अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वायनाड सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। वहीं अमेठी सीट पर मतदान छह मई को होगा।

कांग्रेस पार्टी की ओर से हाल ही में राहुल गांधी के वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को बताया कि दक्षिण भारत के पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी से लगातार वायनाड सीट से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की मांग को स्वीकार कर लिया है। अब वह अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी ने 31 मार्च को इस बात का ऐलान किया कि राहुल केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

मंगलवार को आम चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव में उतरने की वजह दक्षिण भारत के लोगों के लिए सकारात्मक संदेश देना बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण भारत में एक बेहद मजबूत भावना है कि वर्तमान सरकार उन्हें अपने साथ लेकर नहीं चल रही है। नरेंद्र मोदी से दक्षिण भारत को शत्रुता महसूस होती है। उन्हें लगता है कि उन्हें इस देश के फैसलों में शामिल नहीं किया जा रहा है। इसलिए मैं दक्षिण भारत के लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि हम आपके साथ हैं और हम आपके साथ खड़े हैं। इसलिए मैं केरल से चुनाव लड़ रहा हूं।

कांग्रेस से जुड़े 687 पेजों को फेसबुक ने हटाया

0

नई दिल्ली – आम चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इस बीच फेसबुक ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेजों को अपने प्लैटफॉर्म से हटा दिया है।

सोमवार को सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि अप्रामाणिक व्यवहार के चलते देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस से जुड़े इन पेजों को हटाया गया है। फेसबुक ने संभवत: पहली बार इस तरह का ऐक्शन लिया है, जब किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़े पन्नों को हटाया गया है। फेसबुक ने साफ किया है कि इन पन्नों को उनमें प्रकाशित सामग्री के बजाय उनके इनऑथेंटिक बिहेवियर यानी अप्रामाणिक जानकारी के चलते हटाया गया है। भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा 30 करोड़ फेसबुक यूजर हैं। फेसबुक ने कहा कि उसने अपनी जांच में पाया है कि लोगों ने फेक अकाउंट्स बनाए और अलग-अलग ग्रुप्स से जुड़कर कॉन्टेंट को फैलाया और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने का काम किया। फेसबुक ने कहा कि इन फेक पन्नों में लोकल न्यूज के अलावा बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना भी की जाती थी। फेसबुक के साइबर सिक्यॉरिटी पॉलिसी के हेड नाथनेल ग्लेचियर ने कहा, श्लोगों ने अपनी पहचान को छिपाकर यह काम करने का प्रयास किया, लेकिन हमने अपनी जांच में पाया कि ऐसे पन्ने कांग्रेस की आईटी सेल के लोगों से जुड़े थे।श् उन्होंने कहा कि इन अकाउंट्स को कॉन्टेंट नहीं बल्कि अप्रामाणिक व्यवहार के चलते हटाया जा रहा है।

फेसबुक द्वारा कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े कुछ पेजों को हटाए जाने के पीछे लगाए गए आरोपों को पार्टी ने नकार दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने पत्रकारों से कहा, जो न्यूज रिपोर्टें आ रही हैं, हम उस पर प्रतिक्रिया देना नहीं चाहते। हमें इसकी जांच करनी होगी कि क्या वे फेसबुक पेज हमसे लिंक्ड थे और इसके बाद ही हम कोई टिप्पणी करेंगे। तिवारी ने साफ कहा कि हमें रिपोर्ट की सच्चाई जांचनी होगी। गौरतलब है कि भारत में 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में आम चुनाव के लिए मतदान होना है और 23 मई को नतीजों का ऐलान होना है। फेसबुक ने हटाए गए पन्नों के दो सैंपल भी पेश किए हैं, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों की आलोचना की गई है और कांग्रेस एवं उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को समर्थन करने की अपील की गई है।

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने कहा कि उसने पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग से जुड़े 103 पन्नों को भी हटाने का फैसला लिया है। इनका संचालन पाकिस्तान से ही होता था। दुनियाभर की कई अथॉरिटीज ने फेसबुक पर राजनीतिक लाभ के लिए फर्जी जानकारियां फैलाने वाले अकाउंट्स पर ऐक्शन लेने का दबाव बनाया था।

राहुल गांधी कल जारी कर सकते हैं कांग्रेस का घोषणा पत्र

0

नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे जिसमें न्यूनतम आय योजना (न्याय) और स्वास्थ्य के अधिकार के साथ किसान की कर्ज माफी तथा दलितों एवं ओबोसी समुदायों के लिए कई प्रमुख वादे हो सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी मंगलवार की दोपहर को घोषणापत्र जारी करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पी चिदंबरम और दूसरे वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि घोषणा पत्र में ‘न्यायÓ योजना के तहत गरीबों को 72,000 रुपये सालाना देने के वादे के साथ-साथ कुछ अन्य अहम वादों को भी जगह मिल सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो गरीबी हटाने के लिए न्यूनतम आय योजना शुरू की जाएगी।

इसके तहत देश के पांच करोड़ सबसे गरीब परिवारों को प्रति माह 6,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा गांधी ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बजट बढ़ाने का वादा किया है। पार्टी इस बार किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा करने के साथ ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के मुताबिक, न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का वादा कर सकती है। कांग्रेस के अन्य वादों में सबके लिए स्वास्थ्य सेवा का अधिकार, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के बेघर लोगों को जमीन का अधिकार, पदोन्नति में आरक्षण के लिए संविधान में संशोधन करना और महिला आरक्षण विधेयक को पारित करना आदि शामिल हैं।

गेंहू की फसल हेमा मालिनी ने काटी

0

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से सांसद और आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। मालिनी की ये चर्चा उनके चुनाव प्रचार के पहले दिन ट्विटर और फेसबुक पर शेयर की गई तस्वीरों की वजह से है। हमा मालिनी ने रविवार को गेहूं की फसल काट रहे किसानों के बीच पहुंचकर हाथ में गेंहू और दरांती लेकर फोटो खिंचाए। इस पर सोशल मीडिया पर लगातार मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को हेमा मालिनी देवसेरस मथुरा गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने खेत में महिलाओं को गेहूं की फसल काटते हुए देखा तो वह खुद भी वहां पहुंच गई। उन्होंने खेत में गेहूं काट रहे लोगों से वोट देने की अपील की।

हेमा मालिनी ने रविवार को अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, आज से गोवर्धन क्षेत्र में मैंने लोकसभा के प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुझे खेतों में काम कर रहीं महिलाओं से बातचीत का मौका मिला। आप मेरे अभियान के पहले दिन की तस्वीरें देख सकते हैं।

मथुरा लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान है। चुनाव मैदान में भाजपा से एक बार फिर हेमा मालिनी हैं। जिनका मुकाबला रालोद के प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से है।

नीरव मोदी ने लंदन में खतरा देख मांगी एंटीगुआ की नागरिकता

0

नई दिल्ली – लंदन में बैठे भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने अब भारतीय जांच एजेंसियों का डर लगने लगा है और इसीलिए उन्होंने लंदन की विंटर पोस्ट में चल रही सुनवाई को भारत का पक्ष मजबूत होते देख उन्होंने एंटीगुआ की नागरिकता के लिए अप्लाई कर दिया है वही आपको बता दें कि नीरव मोदी की हर चाल पर भारतीय एजेंसियों की जांच और नजर बनी हुई है और उनके हर एक इरादे को नाकाम करने के लिए भारतीय एजेंसियां लगातार काम कर रही है।

आपको बता दें कि भारत के पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों का घोटाला कर कर विदेश में भाग जाने वाली नीरव मोदी पर इस वक्त लंदन की एक कोर्ट में कार्यवाही चल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगर सब कुछ सही रहा तो लंदन की कोर्ट से उन्हें भारत वापस की प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है और उन्हें वापस भारत लाया जा सकता है। वहीं सब के बीच में खबर यह है कि उन्होंने एंटीगुआ की नागरिकता के लिए निवेदन किया है वह इसके साथ भी भी खबर है कि उनकी नागरिकता के निवेदन को एंटीगुआ ने खारिज कर दिया है।

इसके अलावा आपको बता दे की रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि नीरव मोदी ने हाल ही में एंटीगुआ की नागरिकता के लिए आवेदन दिया था वही आपको बता दें कि मेहुल चौकसी के सत्यापन के लिए भारतीय जन सेवा में लगातार कानूनी कार्रवाई कर रही है और इस दौरान जनता की सरकार को नीरव मोदी की द्वारा नागरिकता के लिए आवेदन की खबर मिली तो उन्होंने के अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना और उनके अधिकारी को यह कहा कि वह मोदी को उनके देश की नागरिकता ना दे।

राहुल को वायनाड में हराने के लिए काम करेंगे : प्रकाश करात

0

नई दिल्ली – मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता प्रकाश करात ने रविवार को कहा कि केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने के लिए काम करेगा। राहुल गांधी राज्य के वायनाड संसदीय क्षेत्र से भी चुनाव लड़ेंगे।

माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने एक वीडियो संदेश में कहा कि राहुल गांधी को केरल से चुनाव मैदान में उतारने का कांग्रेस का फैसला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त देने की पार्टी की प्रतिबद्धता के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, ‘केरल में एलडीएफ मुख्य शक्ति है जो भाजपा को चुनौती दे सकती है। राहुल गांधी केरल में एलडीएफ से लड़ने जा रहे हैं, इसका मतलब यह है कि हमारा मुकाबला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) से होगा जिसका वह उम्मीदवार होंगे।’

कांग्रेस नेता ए.के. एंटोनी ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र के अलावा वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अमेठी कई दशकों से नेहरू-गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है।

मुझसे बचना है तो मोदी काशी से चुनाव न लड़ें : चंद्रशेखर आजाद

0

वाराणसी – भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो कर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की और कहा कि मोदी को अगर उनसे बचना है तो वह काशी से चुनाव न लड़ें।

चंद्रशेखर ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैंने चुनौती दी थी कि मोदी जहां से चुनाव लड़ेंगे, मैं वहीं से लडूंगा। इसीलिए मैं काशी आया हूं। मोदी अगर चाहें तो मुझसे बच सकते हैं और काशी से चुनाव न लड़ें।’ उन्होंने मोदी के चौकीदार वाले अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘चौकीदार हो जाएं खबरदार, आ गया है असरदार।’

चंद्रशेखर ने कहा, ‘मैं सिर्फ भाजपा को हराने के लिए लड़ रहा हूं, देश के संविधान को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। मैं नेता नहीं हूं, समाज का बेटा हूं।’ उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार गरीबों के हित में काम नहीं कर रही है। गरीबों को लूट रही है। अमीरों की जेब भर रही है। दो करोड़ युवाओं की नौकरियां छीन ली गई हैं।

चंद्रशेखर ने कहा, ‘मैंने मायावती से संपर्क किया था। मैंने कहा था कि गठबंधन का प्रत्याशी यहां से उतारें तो हम तैयार हैं। लेकिन जब बात ही नहीं हुई तो अभी कुछ नहीं कह सकते।’ प्रियंका गांधी के वाराणासी से चुनाव लड़ने के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि जो बालिग हैं वो लोकतंत्र में चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, मायावती कोई भी लड़ें, अधिकार सबको है। भीम आर्मी प्रमुख ने इससे पहले डॉ. भीमराम अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान यूपी कॉलेज के छात्र नेताओं ने नदेसर इलाके में चंद्रशेखर को काले झंडे दिखाए। इस मामले में पुलिस ने कई छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

भारत का राजनीतिक भविष्य कांग्रेस : शत्रुघ्न सिन्हा

0

नई दिल्ली – बॉलीवुड अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को लगता है कि कांग्रेस भारत का राजनीतिक भविष्य है। सिन्हा ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ा है।

आखिरकार आपने वह कर ही दिया, जिसके बारे में हम बहुत अरसे से सुनते आ रहे थे? अभिनेता ने हंसते हुए कहा कि ‘राज की बात तो सब जानते थे। हां, मैंने सोनिया जी, राहुल और प्रियंका के साथ हाथ मिलाया है। मैं अब कांग्रेस का हिस्सा हूं।’

क्यों? शत्रुघ्न ने कहा, ‘क्यों? मैंने कांग्रेस में शामिल होना क्यों चुना? मैंने बहुत सोच विचार कर यह फैसला किया है। और क्यों नहीं? कांग्रेस वहीं पार्टी है, जिसने भारत को आजाद कराया। उसने हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे राष्ट्रीय नेता दिए हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ऐसी ही दलील हम भाजपा के लिए भी दे सकते हैं। मैंने एल.के. आडवाणी और अटल बिहारी जी जैसे महान नेताओं के कारण उनसे हाथ मिलाया था। नेतृत्व को बदलना ही होता है। आज कांग्रेस राहुल गांधी के हाथों में है।’

बिहार से सांसद सिन्हा ने कहा, ‘लेकिन राहुल पिछले एक साल में काफी परिपक्व हुए हैं। उनका अब उपहास नहीं किया जाता। प्रियंका ने भी राहुल के साथ हाथ मिलाया है। हमें उन्हें मौका देना होगा। मुझे खुशी हुई जब उन्होंने मुझसे बात की और कहा कि पार्टी में मेरा स्वागत करने पर वह बहुत खुश हैं।’

शत्रुघ्न ने कहा, ‘जितना ज्यादा उतना अच्छा। मुझे लगता है कि कांग्रेस भारत का राजनीतिक भविष्य है। उसने भारत को उसके मुश्किल भरे वक्त से गुजरते हुए देखा है। अब वक्त आ गया है कि उन्हें एक और मौका दें।’

मालदीव के उच्च न्यायालय का पूर्व राष्ट्रपति को रिहा करने का आदेश

0

मालदीव – मालदीव के उच्च न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को रिहा करने का आदेश दिया। अदालत ने यह आदेश सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपों के पक्ष में पर्याप्त सबूत न होने पर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यामीन को फरवरी में उस समय हिरासत में ले लिया गया था, जब एक आपराधिक अदालत ने उन्हें तबतक हिरासत में रखने का प्रशासन को आदेश दिया था, जबतक उनके खिलाफ धनशोधन के एक मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती।

अभियोजन ने यामीन को हिरासत में लेने के लिए अदालत से अनुमति चाही, ताकि वह अपने खिलाफ गवाहों और सबूतों को प्रभावित न कर सकें। मालदीव की अदालत ने हालांकि गुरुवार को कहा कि यमीन को एक महीने से अधिक समय तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता और अभियोजन ने उनकी हिरासत बढ़ाने का कोई कारण मुहैया नहीं कराया है। रपट के अनुसार, यामीन को स्वास्थ्य कारणों से जेल में न रखकर, घर में ही नजरबंद रखा गया था।

यामीन धनशोधन के आरोपों का सामना कर रहे हैं और आपराधिक अदालत ने उनके स्थानीय बैंक खाते को जब्त कर लिया है, जिसमें लगभग 65 लाख डॉलर की राशि है। उन्होंने किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और आरोपों के खिलाफ अपील की है।

वीवीपैट के 50 प्रतिशत नमूने मिलान की मांग निर्वाचन आयोग ने खारिज की

0

नई दिल्ली – निर्वाचन आयोग ने 21 विपक्षी दलों की उस मांग को शुक्रवार को खारिज कर दिया, जिसमें ईवीएम और वीवीपैट के 50 प्रतिशत नमूनों का मिलान करने की मांग की गई थी। आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि उसे मौजूदा प्रणाली जारी रखने की अनुमति दी जाए।

निर्वाचन आयोग ने 21 विपक्षी दलों की याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए अपने जवाब में कहा कि याचिका नमूना चेक करने की मौजूदा प्रणाली को बदलने का कोई आधार नहीं पेश करती। आयोग ने अदालत से आग्रह किया कि इस चुनाव के लिए मौजूदा प्रणाली जारी रहनी चाहिए।

ईसी ने यह बात ईवीएम और वीवीपैट के अधिक नमूनों का मिलान करने की विपक्षी दलों की याचिका पर शीर्ष अदालत के एक नोटिस के जवाब में कही।

शीर्ष अदालत ने 25 मार्च को ईसी से जवाब मांगा था, जब उसने निर्वाचन आयोग के उस तर्क के लिए उसकी निंदा की थी, जिसमें उसने कहा था कि ईवीएम और उससे जुड़े वीवीपैट की पर्चियों से मिलान के लिए नमूनों की संख्या बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है।