Home Blog Page 1070

मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘सेट एंड्रयू द अपास्टल’ से नवाजेगा रूस

0

नयी दिल्ली – रूस अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘सेंट एंड्रयू द अपास्टल’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करेगा। भारत स्थित रूसी दूतावास ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। दूतावास ने कहा, “12 अप्रैल को श्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सेंट एंड्रयू द अपास्टल सम्मान देने का एलान किया गया है।”

मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के रिश्तों को और प्रगाढ़ तथा विशेष रणनीतिक साझीदारी को मजबूत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जायेगा। गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात ने भी कुछ दिन पहले देश के सर्वोच्च सम्मान ‘जायद’ मेडल से नवाजने का एलान किया था।

पाकिस्तान के एजेंट है PM मोदी – आजम खान

0

नई दिल्ली – रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने ‘बजरंग अली’ का नारा देकर नई बहस को जन्म दे दिया है।

आजम ने कहा, ‘आपस के रिश्ते को अच्छा करो, अली और बजरंग में झगड़ा मत कराओ, मैं तो एक नाम दे देता हूं बजरंग अली। बजरंग अली तोड़ दो दुश्मन की नली, बजरंग अली ले लो जालिमों की बलि।’ जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसारउन्होंने पीएम को पाकिस्तान का एजेंट बता दिया। आजम का यह बयान अपने संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी सभा के दौरान गुरुवार कोसामने आया।

उन्होंने इमरान के मोदी की जीत से द्विपक्षीय शांति वार्ता में सुधार की बात का जिक्र करते हुए पूछा, ‘ये मोदी-इमरान की कैसी मिलीभगत है? नवाज शरीफ आपके दोस्त थे, अब इमरान आपके पीएम बनने का इंतजार कर रहे हैं। बताओ पाकिस्तान का एजेंट कौन है?’

मथुरा के लोग खुले में ही शौच जाना चाहते हैं : हेमा मालिनी

0

मथुरा – लोकसभा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का सही ढंग से पालन नहीं होने के पीछे सीटिंग एमपी हेमा मालिनी ने स्थानीय लोगों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि मथुरा के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता की कमी है। शौचालय हैं मगर लोग खुले में शौच जाते हैं। ‘टीवी9 भारतवर्ष’ को दिए इंटरव्यू में बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा के अधिकांश लोग शौचालय को स्टोर रूम बनाकर रखे हुए हैं। उनके भीतर जागरूकता की बेहद कमी है। लोगों में जागरूकता का आना बेहद जरूरी है।

हेमा मालिनी ने लोगों की शिकायत पर भी पलटवार किया, उन्होंने कहा कि एक सांसद का काम नाला बनवाना नहीं है। यह काम ग्राम प्रधान का है। लेकिन, लोग छोटी-छोटी दिक्कतों के लिए सांसद को जिम्मेदार ठहराते हैं। उन्होंने कहा लोगों की छोटे स्तर की ढेरों समस्याएं हैं और उनका लोकल लेवल पर समाधान भी है।

इस पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगे अल्पेश ठाकोर

0

गांधीनगर – कांग्रेस के पूर्व नेता और निर्दलीय विधायक अल्पेश ठाकोर अब कांग्रेस या भाजपा का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। वह एनसीपी के उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। उन्होंने दावा किया है कि 2022 में जब विधानसभा का चुनाव होगा तब गुजरात में ठाकोर मुख्यमंत्री होंगे। अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह विधायक पद पर हैं। अल्पेश ने कहा है कि वह निर्दलीय विधायक के रूप में अपने ठाकोर समाज की सेवा करेंगे। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि अल्पेश ठाकोर ने भाजपा के पूर्व मंत्री शंकर चौधरी को विधानसभा में लाने के लिये ये खेल खेला है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच बार अल्पेश ठाकोर को समझाने की कोशिश की थी लेकिन अंतिम कदम में अल्पेश ने कांग्रेस को छोड़ दिया।

लोकसभा चुनाव में अब क्या करेंगे एसे प्रश्न के उत्तर में वह कहते हैं, ‘मैं गुजरात में एनसीपी के लिये प्रचार करूंगा’। माना जा रहा है कि अल्पेश का झुकाव एनसीपी के नेता शंकरसिंह वाघेला के प्रति ज्यादा है। यह भी हकीकत है कि, एनसीपी का एक भी उम्मीदवार लोकसभा चुनाव जीत नहीं सकता है।

अल्पेश ठाकोर सहित उनके दो विधायक साथिओं ने भी ठाकोर सेना के कार्यकर्ताओं की अनदेखी और अपमान के कारण कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है। वह तीनों विधायक कांग्रेस पार्टी के लिये काम नहीं करेंगे। अल्पेश ने कहा है कि, मैं और मेरे दो साथी विधायक पद से त्यागपत्र नहीं देने वाले हैं। अल्पेश ने कहा कि वह आने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल्पेश ठाकोर एनसीपी के लिए प्रचार करेंगे लेकिन कांग्रेस के लिए नहीं। अल्पेश ठाकोर उंझा विधानसभा सीट के एनसीपी के उम्मीदवार नटवरजी ठाकोर का चुनाव प्रचार करेंगे।

ऐसा कहा जा रहा है कि, आने वाले दिनों में एनसीपी उम्मीदवार के समर्थन में उंझा में एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें एनसीपी क्षेत्र के अध्यक्ष जयंत बोस्की भी उपस्थित रहेंगे। इसका मतलब यह है कि बनासकांठा, मेहसाणा, साबरकांठा और पाटन लोकसभा सीट और ऊंझा विधानसभा सीट पर कांग्रेस को भारी मात्रा में नुकसान होने का अंदेशा है।गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के 24 घंटे के भीतर, अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस पद से इस्तीफा दे दिया था। अल्पेश ठाकोर के फैसले का आगामी लोकसभा चुनावों में बड़ा असर हो सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी उसमें से 43 सीटें जिताने के लिये उनका बड़ा योगदान रहा है फिर भी कांग्रेस ने उसकी एक बात भी नहीं सुनी। अल्पेश ने कहा कि, लोकसभा के बाद गुजरात में 2022 में विधानसभा का चुनाव आ रहा है तब ठाकोर सेना की ओर से ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार खड़ा करने वाला हूं। मैं मानता हूं की गुजरात में 2022 में ठाकोर समाज का मुख्यमंत्री होगा।

पंजाब के राज्‍यपाल ने ठुकराया ब्रिटेन की महारानी का न्‍यौता

0

नई दिल्ली – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने पंजाब के राज्यपाल को अपने जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए न्यौता भिजवाया था। पर ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन की ओर से आया निमंत्रण राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने ठुकरा दिया। यह कार्यक्रम बुधवार रात को हुआ था। ‘डेली ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, राज्यपाल की तरफ से इन्कार करने के पीछे जलियांवाला बाग नरसंहार के 100 साल पूरे होना कारण बताया गया।

कहा गया, ‘चूंकि, कार्यक्रम उसी संध्या पर है, जब जलियांवाला बाग नरसंहार के 100 साल पूरे हो रहे हैं। पंजाब के लिए यह बेहद जज्बाती कर देने वाला मुद्दा है। ऐसे यह कार्यक्रम में शामिल होने का सही समय नहीं होगा।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारआगे उन्होंने देश में चुनावी माहौल को भी कार्यक्रम में न शरीक हो पाने के लिए एक कारण बताया। बदनोर की ओर से कहा गया, ‘महारानी के जन्मदिन के जश्न में मुझे अपने आवास पर खास मेहमान के तौर पर बुलाने के लिए शुक्रिया। मैं उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

राज्यपाल ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा था, हम विभिन्न क्षेत्रों में एक-दूसरे (भारत-ब्रिटेन) का लंबे समय से साथ दे रहे हैं। मसलन कारोबार व शिक्षा आदि। दोनों देशों के बीच आर्थिक करार भी मजबूत हैं। भारत, ब्रिटेन में निवेश करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है, जबकि ब्रिटेन भी भारत में अच्छा-खासा इन्वेस्टमेंट करता है।

ब्रिटेन की पुलिस ने किया विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को गिरफ्तार

0

लंदन – विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटेन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इक्‍वाडोर के दूतावास से ब्रिटिश पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार किया है। ब्रिटिश पुलिस ने बताया कि इक्वाडोर की सरकार ने जूलियन असांजे को जो शरण दिया थी, उसे हटा लिया है। इसी के बाद इक्वाडोर के राजदूत ने उन्हें बुलाया था, यहीं पर विकीलीक्स के संस्थापक को ब्रिटिश पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, स्वीडन में असांजे पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद ब्रिटेन में जमानत पर रहते हुए इक्वाडोर के दूतावास में शरण दी गई थी।

47 साल के जूलियन असांजे ने स्वीडन के प्रत्यर्पण से बचने के लिए करीब 7 साल तक दूतावास के अंदर रहे। उन्हें गुरुवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत की ओर से 29 जून, 2012 को जारी एक वारंट पर गिरफ्तार किया गया, जब वह अदालत में आत्मसमर्पण करने नहीं पहुंचे थे। इस बीच इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने बताया कि असांजे की शरण को इसलिए हटाया जा रहा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में उनकी ओर से बार-बार उल्लंघन किया गया है। इसी के बाद असांजे की शरण हटाने का फैसला लिया गया।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि असांजे को गिरफ्तार करने के बाद सेंट्रल लंदन पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उसे रखा जाएगा। इस बीच जल्द से असांजे को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले 7 दिसंबर 2010 में भी असांजे को लंदन में गिरफ्तार किया गया था। उस समय असांजे को यौन-उत्‍पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

‘जियो न्यूज’ शुरू करने का रिलायंस जियो ऐलान

0

नयी दिल्ली – दूरसंचार क्षेत्र में नयी क्रांति का संचार करने वाली रिलायंस जियो ने अब एक नया पन्ना खोलते हुए ‘जियो न्यूज’ की शुरुआत करने का ऐलान किया है।

जियो न्यूज मोबाइल एप्लीकेशन के साथ ही वेब आधारित सेवाओं पर भी होगी। यह ऐप गुगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में आम चुनाव के साथ कुछ राज्यों की विधानसभा के चुनाव भी हो रही है। इसके अलावा विभिन्न बड़े आयोजनों के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चल रहा है और आगे 2019 का विश्व कप शुरू होगा। जियो न्यूज पर उपभोक्ता बड़ी आसानी से इन सबकी नवीनतम जानकारी हासिल कर सकेंगे।

रिलायंस जियो ने कहा है कि ‘जियो न्यूज’ वन स्टॉप सॉल्यूशन है जिसके माध्यम से ब्रेकिंग न्यूज, लाइव टीवी, वीडियो, मैगजीन, समाचार पत्र और इससे भी अधिक की जानकारी उपभोक्ता को मिलेगी।

जियो न्यूज पर हर पल ब्रेकिंग न्यूज, देश के अग्रणी और लोकप्रिय 150 से अधिक समाचार चैनलों का लाइव प्रसारण, 800 से अधिक पत्रिकाओं और 250 से अधिक समाचारपत्रों की जानकारी के अलावा देश और विदेश के लोकप्रिय ब्लॉग और न्यूज वेबसाइट भी उपभोक्ता की एक ऊंगली पर रहेंगे। उपभोक्ता अपनी रुचि के क्षेत्रों का भी निजी रूप से होमपेज का चयन कर सकता है।

चुनाव आयोग का नमो टीवी पर प्रतिबंध

0

नई दिल्ली – चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बायॉपिक की रिलीज पर बैन लगाने के बाद अब नमो टीवी पर भी चुनाव होने तक रोक लगा दी है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश NaMo TV पर भी लागू होता है, जिसे चुनाव अवधि के दौरान प्रसारित भी नहीं किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने कहा कि कोई भी बायोपिक जो किसी भी राजनीतिक इकाई या उससे जुड़ी किसी भी व्यक्ति के उद्देश्य को पूरा करती है, जिससे चुनाव प्रभावित हो सकता हो, इसे सिनेमा सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए।

इससे पहले चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी की जीवन पर बनी बायोपिक की रिलीज पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए थे। चुनाव आयोग ने कहा कि उसके पास ‘एनटीआर लक्ष्मी’, ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ और ‘उदयामा सिंहम’ सहित कुछ फिल्मों को लेकर शिकायतें आई हैं, जिनमें एक उम्मीदवार या एक राजनीतिक पार्टी की चुनावी संभावना को रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर बढ़ा-चढ़ा कर पेश गया है।

आयोग के मुताबिक, हालांकि प्रदर्शित सामग्री के रचनात्मक सामग्री का हिस्सा होने का दावा किया गया है लेकिन इनमें सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने को प्रभावित करने की क्षमता है जो आदर्श चुनाव आचार संहिता के खिलाफ है।

पीएम पर बायॉपिक फिल्म को 11 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया था। अदालत ने कहा था कि याचिकाकर्ता की चिंता का हल करने के लिए उचित संस्था निर्वाचन आयोग है, क्योंकि यह एक संवैधानिक निकाय है।

कांग्रेस से अल्पेश ठाकोर समेत 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा

0

अहमदाबाद – अल्पेश ठाकोर ने 2 विधायकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अटकलें हैं कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं लेकिन इस सवाल का जवाब देने से अल्पेश ने साफ-साफ इनकार कर दिया है। गुजरात के राधनपुर से कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने 2 और विधायकों धवल सिंह ठाकोर और भरत जी ठाकोर के साथ इस्तीफा दिया है। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया है कि तीनों विधायक 5 साल तक का अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

अल्पेश ठाकोर की गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना ने भी उनसे कांग्रेस से इस्तीफा देने और 24 घंटे में अपना रुख साफ करने के लिए कहा था। कांग्रेस से इस्तीफे का फैसला अल्पेश ने 2019 लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले लिया है। अल्पेश के मुताबिक, पार्टी में उनके साथ सही बर्ताव नहीं किया जा रहा था।

जगत ठाकोर (सदस्य, गुजरात क्षत्रीय ठाकोर सेना)”मंगलवार देर रात यहां कोर समिति की मीटिंग के दौरान ठाकोर सेना ने कांग्रेस से नाता तोड़ने का प्रस्ताव पारित किया। निर्णय लेने से पहले हमने अल्पेश ठाकोर से सलाह-मशविरा नहीं किया। मीटिंग के बाद हमने उनसे 24 घंटे के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। अगर वह अभी भी कांग्रेस में रहना चाहते हैं तो उन्हें ठाकोर सेना छोड़नी होगी। और अगर वह हमारे साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देना होगा।”

गुजरात के राजनीतिक गलियारों में ये बात तैर रही है कि कांग्रेस के ओबीसी विधायक अल्पेश ठाकोर पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होंगे। अल्पेश 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए थे। ऐसा माना जा रहा था कि अल्पेश कांग्रेस में खुश नहीं है, ऐसे में वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कहा ये भी जा रहा था कि बीजेपी उन्हें मंत्री पद या लोकसभा का टिकट दे सकती है।

अल्पेश ठाकोर साल की शुरुआत से ही कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। इस बीच मार्च महीने में अल्पेश ठाकोर की कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मुलाकात भी हुई थी। उस वक्त अल्पेश को मना लिया गया था। हालांकि, अब लंबी नाराजगी के बाद आखिरकार अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

कल पहले चरण का मतदान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने की वोटिंग की अपील

0

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने देश के मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। इससे पहले चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम थम गया। आखिरी समय तक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण की ज्यादातर सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। हालांकि नक्सल प्रभावित इलाकों और पूर्वोत्तर राज्यों में मतदान का समय सुबह 7 से शाम 5 बजे या सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे या फिर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक हो सकता है।

बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने मतदाओं से अपील करते हुए कहा कि, जैसा कि आपको बता है कि, कल पहले चरण का लोकसभा चुनाव है। यह एक विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक लोगों को वोट डालने के लिए आना चाहिए, ताकि लोकतंत्र का आधार मजबूत हो। हमारे प्रयास तभी सफल होगा अगर हम में से हर कोई जो एक निर्वाचक है, लोकतांत्रिक प्रणाली में पर्याप्त उत्साह और विश्वास दिखाता है।

हले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होगा। पहले चरण में कुल 1279 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 559 निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 213 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमें चल रहे हैं। जबकि 146 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इस चरण में 37 लोकसभा क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां 3 से ज्यादा ऐसे उम्मीदवार हैं जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। इसी दिन मतदाता गाजियाबाद सीट पर विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह और नागपुर से केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, गौतमबुद्ध नगर से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, मुजफ्फरनगर सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और बागपत सीट से सत्यपाल सिंह की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा।