Home Blog Page 1069

नमो टीवी पर लाइव के लिए चुनाव आयोग की हरी झंडी

0

नई दिल्ली – देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की ओर से चलाई जा रही ‘नमो टीवी’ पर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला सुनाया है। आयोग ने कहा है कि नमो टीवी पर लाइव प्रसारण किया जा सकता है लेकिन चैनल पर कोई भी पहले से रिकॉर्ड प्रोग्राम वोटिंग से 48 घंटे पहले से नहीं चलेगा। इस आदेश का ठीक से पालन हो इसके लिए सभी राज्यों के मुख्य चुनाव आयुक्तों को निगरानी रखने के लिए भी कहा गया है।

चुनाव आयोग के इस निर्देश का पालन बचे हुए लोकसभा चुनाव के 6 चरणों के लिए मान्य होगा। आयोग के इस फैसले से इस बात पर जोर दिया गया है कि नमो टीवी देखने से वोटरों पर असर न पड़े। रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट के सेक्शन 126 के मुताबिक। वोटिंग से 48 घंटे पहले से ही कोई भी चुनावी मैटर फिल्म, टीवी या किसी और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित नहीं किया जा सकता है।

नमो टीवी अपने पहले दिन से ही विवादों से घिरी रही है। पहले तो बीजेपी इस चैनल से किनारा करती नजर लेकिन बाद में उसके नेताओं ने कबूला था कि ये चैनल बीेजेपी ही चला रही है। वहीं कई विपक्षी पार्टियां भी इस चैनल को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कर चुकी है।

आम आदमी पार्टी ने टीवी पर चल रहे एक नए चैनल ‘नमो टीवी’ पर सवाल उठाए थे। पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को एक लेटर लिखकर पूछा गया कि क्या आचार संहिता के बाद भी किसी पार्टी को अपना टीवी चैनल चलाने की अनुमति दी जा सकती है? अगर इसके लिए कोई परमिशन नहीं ली गई है तो क्या एक्शन लिया जा सकता है?

नमो टीवी किसी कानून के तहत नहीं चल रहा लेकिन ये किसी कानून का उल्लंघन भी नहीं कर रहा। दरअसल ये चैनल सैटेलाइट चैनलों की लिस्ट में नहीं है। इसे न्यूज नहीं विज्ञापन का चैनल बताया जा रहा है। इसलिए ये सैटेलाइट चैनलों के लिए बने कानून के तहत कवर नहीं होता। लेकिन इन तकनीकि बातों को दरकिनार कर दें तो ये शुद्ध रूप से बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहा है।

अमित मालवीय, जो कि बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख हैं, ने अब माना है कि ये बीजेपी का ही चैनल है लेकिन टाटा स्काई ने पहले ही बताया था कि इस चैनल के लिए कंटेंट बीजेपी इंटरनेट के जरिए भेज रही है। ऐन चुनाव के वक्त चौबीस घंटे बीजेपी का प्रचार कर रहे इस चैनल के खिलाफ विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से भी जवाब मांगा था।

योगी आदित्यनाथ पर ट्विटर ने की बड़ी कार्रवाई

0

नई दिल्ली: माइक्रो ब्‍लागिंग साइट ट्विटर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ट्विटर ने योगी आदित्यनाथ के उस ट्विट को हटा दिया है, जिसमें उन्होंने मुस्लिम लीग को ‘ वायरस’ कहा था। योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए इस ट्वीट पर ने पर लिखा आ रहा है कि इस ट्वीट को कानूनी मांग पर भारत में दिखने पर रोक लगा दी गई है। योगी आदित्यनाथ ने 5 अप्रैल को ये ट्वीट किया था। योगी आदित्यनाथ ने ये ट्वीट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल में वायनाड से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद किया था। उन्होंने वायनाड में राहुल गांधी की रैली में हरे रंग के झंडे लहराने को लेकर भी ट्विट किया था।

चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में योगी आदित्यनाथ मे अपने बयान पर सफाई दी थी। उन्होंने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि वो केवल विपक्ष की विभाजनकारी राजनीति का जवाब दे रहे थे। योगी को लोकसभा चुनाव में उनके अली-बजरंगी वाले बयान के लिए भी एक नोटिस जारी किया था। योगी के इस ट्वीट को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी।

योगी ने 5 अप्रैल को किए एक ट्वीट में लिखा था कि मुस्लिम लीग एक वायरस है। एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा ? ये वायरस पूरे देश मे फैल जाएगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी उत्तरप्रदेश में अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। विपक्ष इसे लेकर लगातार उन पर हमलवार है।

चुनाव आयोग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कराने का दोषी पाया था। उन पर आयोग ने 72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने का बैन लगाया है। यूपी में दूसरे चरण का मतदान18 अप्रैल को है। इसमें लोकसभा की 8 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यूपी में इस बार सात चरणों में मतदान होना है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

रायडू और ऋषभ पंत भी जाने वाले हैं इंग्लैंड!

0

नयी दिल्ली – ख़बर आई है कि ऋषभ पंत, अबाती रायडू और तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी को भारत ने 30 मई से ब्रिटेन में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए स्टैंड बाई पर रखा है । आईसीसी ने संभावित खिलाड़ी चुनने की प्रक्रिया समाप्त कर दी है।

यही नहीं बीसीसीआई के पास इन तीनों को चुनने के अलावा किसी अन्य को चयन करने का भी विकल्प होगा । इसके अलावा अभ्यास करवाने के लिए तीन गेंदबाज़ भी साथ जाएंगे।बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया – आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तरह, हमारे पास तीन स्टैंड बाई होंगे।

ऋषभ पंत और अंबाती रायुडू क्रमश: पहले और दूसरे स्टैंड बाई होंगे जबकि सैनी इस सूची में गेंदबाज के रूप में शामिल हैं।’ खलील अहमद, आवेश खान और दीपक चाहर नेट गेंदबाजों के रूप में टीम के साथ जाएंगे।यह सभी उस रिजर्व खिलाड़ी में शामिल हैं जो टीम के साथ जा रहे हैं।
आधिकारी ने आगे कहा कि खलील, आवेश और दीपक स्टैंड बाई नहीं हैं । गेंदबाज़ों के मामले में इन्हें शामिल करने की संभावना हो सकती है। बल्लेबाज़ो में ऋषभ पंत या फिर रायडू। यही नहीं टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को यो -यो टेस्ट से नहीं गुजरना होगा। बता दें की 30मई इंग्लैंड में विश्व का आगाज होगा।जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। विश्व कप भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।इस विश्व कप में भारतीय टीम भी लोकप्रिय है देखने वाली बात रहती है कि कोहली की अगुवाई वाली टीम क्या कुछ कमाल करती है।

एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का निधन

0

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री रहे मरहूम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का निधन हो गया है। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया है कि शेखर को उनकी मां और पत्नी साकेत के मैक्स अस्पताल लेकर पहुंची थीं। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोहित 40 साल के थे। बताया गया है कि उन्‍हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्‍हें पत्नी और मां ने मैक्स अस्पताल लेकर आई थीं। हालांकि किन वजहों से उनकी मौत हुई है, इसकी सही-सही जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब चार बजे दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में पर उनकी तबीयत बिगड़ी। उनके हाथ-पांव ठंडे हो गए और नाक से खून निकलने लगा। रोहित की पत्नी और मां अस्पताल लेकर आईं लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

रोहित शेखर 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि वो राजनीतिक तौर पर सक्रिय नहीं थे। रोहित एनडी तिवारी और उज्जवला शर्मा के बेटे थे। एनडी तिवारी का 93 साल की उम्र में अक्‍टूबर 2018 में निधन हो गया था। तिवारी जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर रहने के अलावा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे।

रोहित ने 2008 में दावा किया था कि वो एनडी तिवारी के बेटे हैं, जिसके बाद ये मामला अदालत तक गया और आखिर में उनकी बात सही साबित हुई। अदालत में रोहित ने दावा किया कि वो एनडी तिवारी के पुत्र हैं और वो उन्हें अपना बेटा स्वीकार करें। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2010 में रोहित के दावे की सच्चाई के लिए डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया।

सिद्धू विवादित बयान देकर फिर फंसे

0

नई दिल्ली – अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर एक बार विवादित बयान दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने बिहार के कटिहार में एक विवादित बयान दिया है। सिद्धू के इस बयान को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी है। बिहार में बीजेपी के वाइस प्रेसिडेंट देवेश कुमार ने कहा कि, हमने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उनके उपर कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी बिहार के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने कहा कि, हमने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उन्हें पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के कटिहार में एक रैली में दिए गए बयान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने फुटेज देखा है और हमें आश्वासन दिया है कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब नवजोत सिंह सिद्धू अपने किसी बयान के कारण विवादों में आए हैं। इसी महीने सिद्धू ने बीजेपी के ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन को लेकर निशाना साधते हुए कहा था, चीन समुद्र के नीचे रेल लाइन बिछा रहा है, अमेरिका मंगल ग्रह पर जाकर जीवन खोज रहा है, रूस रोबोटिक आर्मी बना रहा है और आप चौकीदार बना रहे हैं वो भी चोर।

बता दें कि, आज नवजोत सिंह सिद्धू ने कटिहार की एक सभा में सीधे तौर पर अल्पसंख्यकों से एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की थी। नवजोत सिंह सिद्धू के इस विवादित बयान के बाद आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी सह डीडीसी अमित कुमार पांडेय ने इसका संज्ञान लेते हुए स्थानीय अधिकारी से भाषण की सीडी मांगी है। उन्होंने बताया कि भाषण की जांच की जाएगी। अगर धर्म के आधार पर वोट मांगने का मामला सामने आया तो चुनाव आयोग को कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

कटिहार के बारसोई और बरारी की जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि आज साजिश हो रही है। मैं आप सबको चेतावनी देने आया हूं मुस्लिम भाइयों। आप 64 परसेंट आबादी हो यहां पर। आप मेरी पगड़ी हैं। आप सब लोग पंजाब में काम करने जाते हैं। आपको वहां हमारा प्यार मिलता है। इज्जत मिलती है। ये बांट रहे हैं आपको। मुस्लिम भाइयों, ये यहां पर ओवैसी जैसे लोगों को खड़़ा करके आपके वोटों को बांटकर जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 64 परसेंट आपकी आबादी है। यदि तुम इकट्ठे हुए और एकजुट होकर वोट डाला, तो सब पलट जाएंगे, मोदी सुलट जाएगा। मोदी को बाउंड्री से पार कर दो।

भाजप अगर दोबारा सत्ता में आई संविधान बदल देंगे हम : पंकजा मुंडे

0

मुंबई – महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


यूजर्स का दावा है कि बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने एक रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा कि अगर बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा सत्ता में आई तो हम भारत के संविधान को बदल देंगे।

सोशल मीडिया पर मुंडे का यह कथित वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। बीजेपी नेता के इस वीडियो को शेयर करते हुए एक मीडिया संस्थान न्यूज्ड नाम के वेरीफाई ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है, ‘अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आई तो हम संविधान बदलेंगे: पंकजा मुंडे’

आजम खान है ‘नामर्द’ – अमर सिंह

0

नयी दिल्ली – सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के ‘खाकी अंडरवियर’ वाले बयान पर राज्यसभा सासंद अमर सिंह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने आजम को नामर्द तक करार दिया।

टीवी न्यूज चैनल से बातचीत में सिंह ने कहा ‘आजम खान राक्षस हैं। वह जब भी मुंह खोलते हैं तो सिर्फ बवाल होता है। मेरे बच्चों के लिए भी अपशब्द कहे। मेरी बच्चियों को तेजाब से जलाने की धमकी दी गई। इसलिए सभी लोग समाजवादी पार्टी का बहिष्कार करें। समाजवाद अब नमाजवाद हो गया है। और आजम खान को भारत माता की जय बोलने वालों से नफरत है।’

अमर सिंह ने यह भी कहा कि आजम ने जो आपत्तिजनक बयान दिया है वह मेरे लिए नहीं है, मैं उसकी उंगली पकड़कर रामपुर नहीं आया था, आजम खान मेरा सियासी वालिद नहीं हो सकता बल्कि वो मेरी सियासी औलाद है। मुझे अंगुली क्‍यों कर रहे हो?

उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सामने आकर इस मुद्दे पर सफाई देनी की चुनौती दी। अगर वह बाप का बेटा है तो सामने आ कर मेरा नाम ले। बता दें कि अखिलेश ने इस मुद्दे पर कहा है कि ‘वह (आजम खान) किसी और के बारे में बात कर रहे थे। हम समाजवादी लोग हैं। हम कभी भी महिलाओं के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करते।’

PM मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक लड़ेंगे राजनाथ के खिलाफ चुनाव

0

नयी दिल्ली – कभी पीएम मोदी के समर्थक और प्रशंसक रहे उनके हमशक्ल अभिनंदन पाठक ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

बता दें इससे पहले अभिनंदन साल 1999 में भी चुनाव लड़ चुके हैं। अभिनंदन इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन पत्र भरने के बाद अभिनंदन के कहा, ‘मैं लखनऊ से चुनाव लड़ रहा हूं। अगर मैं जीत जाता हूं तो मेरा काम जनता की सेवा करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारपीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन ने कहा कि मोदी सरकार अपने चुनावी वादों पर अमल करने पर नाकामयाब रही है। अब वह उनके समर्थक नहीं हैं।

बता दें साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पीएम मोदी का भी प्रचार किया था। यही नहीं अभिनंदन ने कहा कि मोदी से मिलती-जुलती शक्ल होने का बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान जमकर फायदा उठाया।

संन्यासी को वोट नहीं दिया तो श्राप दे जाऊंगा – साक्षी महाराज

0

नयी दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उन्नाव से प्रत्याशी साक्षी महाराज एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने उन्नाव संसदीय क्षेत्र में अपने लिए वोट मांगने के दौरान लोगों से कहा कि अगर लोगों ने संन्यासी को वोट नहीं दिया तो वह पाप दे जाएंगे।

उन्नाव संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “मैं एक संन्यासी हूं और एक संन्यासी जब भिक्षा मांगता है और उसे भिक्षा नहीं मिलती तो गृहस्थी के पुण्य ले जाता है। अगर एक संन्यासी को वोट नहीं दिया तो मैं अपने पाप आपको दे जाऊंगा। मैं जो कुछ कह रहा हूं, वह शास्त्रोक्त या शास्त्रों में कही गई है। मैं धन या दौलत नहीं मांग रहा हूं। लोगों से वोट मांग रहा हूं, जिससे 125 करोड़ देशवासियों की किस्मत बदलनी है।”

साक्षी महाराज ने कहा कि मतदान कन्यादान करने के बराबर होता है, इसलिए सभी लोग घर से निकलकर मतदान करें। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में गठबंधन का कोई असर नहीं है। पहले ये लोग एक-दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे। आज वही लोग एक साथ खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी को हटाने में लगे हुए हैं।”

मुसलमानों से मेनका गांधी ने कहा- आपके बिना भी जीत तो होगी, लेकिन आपको अब जरूरत पड़ेगी

0

नयी दिल्ली – सुल्तानपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी ने एक जनसभा में मुस्लिमों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

मेनका गांधी बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के गांव में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारउन्होंने कहा, लोगों की मदद और प्यार से मैं जीत रही हूं। लेकिन अगर मेरी जीत मुसलमानों के बिना हुई तो मुझे बहुत अच्छा नहीं लगेगा, क्योंकि उनके वोट के बिना मेरा दिल खट्टा हो जाता है। ऐसे में जब कोई मेरे काम के लिए आता है तो मैं सोचतीं हूं कि रहने दो।

आखिर नौकरी सौदेबाजी तो भी होती है ना। हम सब महात्मा गांधी छठी औलाद नहीं हैं। ऐसा नहीं हो कि हम देते जाएं देते जाएं और फिर चुनाव में मार भी खाएं। ये जीत आपके बिना भी होगी और आपके साथ भी होगी। मैं दोस्ती का हाथ का लेकर आपके सामने आई हूं।