Home Blog Page 1067

पीएम मोदी ने खुद को जबरदस्ती का पिछड़ा घोषित कर रखा है – मायावती

0

जयपुर – बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर और सपा बसपा और राधा की गठबंधन को लेकर मायावती ने निशाना साधा है और गठबंधन को जातिवाद करार दिए जाने का जवाब देते हुए मायावती ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हास्य पद और बचाने हैं उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन को जातिवाद कहना ना सिर्फ हास्य पद बल्कि एक बचकाना बात भी है।

आपको बता दे कि मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पिछड़ी जाति की नहीं है इसी वजह से उन्हें जातिवाद का दंश नहीं सहना करना पड़ता है। प्रदेश के लोगों ने कहा कि गठबंधन के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से बचा जाना चाहिए क्योंकि ऐसे शब्द ठीक नहीं है।

आपको बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि मोदी ने खुद को जबरदस्ती कब पिछड़ा घोषित कर रखा है अगर वह जन्म से ही पिछड़े हैं तो राष्ट्र स्वयं सेवकों ने दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने देगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि संघ ने कल्याण से जैसे पेशेवर के नेताओं के साथ किया किया यह बात सबको मालूम है मायावती ने कहा कि गठबंधन पर आरोप लगाने की बजाय मोदी को गुजरात में झांक कर देखना चाहिए उन्होंने कहा कि उन्हें सब पता है कि वहां दलितों को सम्मान देने जीने का अधिकार नहीं मिल रहा है भाई का दलित युवक को अपनी शादी में घोड़े पर सवार चढ़ने नहीं दिया गया और इसी को लेकर वहां पर माहौल भी गरमा गया है और उसी के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।

मुंबई के डब्बेवाले ब्रिटेन के राजघराने में आए नन्‍हे मेहमान को भेजेंगे गिफ्ट

0

मुंबई – ब्र‍िटि‍श शाही परिवार में नन्‍हें मेहमान का आगमन हुआ है। प्र‍िंस चाल्‍स के छोटे बेटे प्र‍िंस हेरी और उनकी पत्‍नी मेगन के यहां बेटे का जन्‍म हुआ है। दुन‍िया भर से उन्‍हें मुबारकबाद मिल रही हैं। ऐसे में मुंबई के डब्‍बवाले भी उन्‍हें अपनी मुबारकबाद के रूप में ग‍िफ्ट भेज रहे हैं। अब आप सोचेंगे कि इन डब्‍बावाला और ब्र‍िटेन के शाही पर‍िवार के बीच क्‍या संबंध है। दरअसल जिस समय इन डब्‍बेवालों ने अपना काम मुंबई में शुरू क‍िया था, उस समय इनसे ब्र‍िटेन के शाही पर‍िवार ने मुलाकात की थी, इसके बाद ही इनकी पहचान को व‍िश्‍व में एक नया आयाम म‍िला था।

मुंबई के डब्बेवालों का और ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स की दोस्ती के किस्से भी मशहूर हैं। यही कारण है कि प्रिंस चार्ल्स के बेटे प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन के घर आए नन्‍हे मेहमान को मुंबई के डब्बेवाले गिफ्ट भेजेंगे। बच्चे के लिए खास चांदी का कड़ा, पायल, कमरबंद, गले की चेन और हनुमानजी का सोने का पेंडेंट भेंट किया जा रहा है। यह हनुमान पेंडेंट इसलिए दिया जा रहा है, ताकि राजघराने में आया नन्हा मेहमान भी भगवान हनुमान जैसा बने और ब्रिटिश के इस परिवार को आगे बढ़ाए। इस भेंट को शुक्रवार शाम को मुंबई में ब्रिटिश काउंसिल के दफ्तर द्वारा कोरियर किया जाएगा।
dabbawala1
इसके पहले प्रिंस हैरी और मेगन के विवाह के समय भी मुंबई के मशहूर डब्बेवालों को पिछले साल इस राजघराने से निमंत्रण भेजा गया था। निमंत्रण स्वीकार करते हुए मुंबई के डब्बेवालों ने यह निर्णय लिया है कि अब वह ब्र‍िटि‍श राजपरिवार को कुछ उपहार भेंट करेंगे। उन्होंने महाराष्ट्र की मशहूर साड़ी पैठणी और प्रिंस हैरी के लिए सलवार कुर्ता और कोल्हापुरी टर्बन भारत से भेंट भेज रहे हैं।

डब्बेवालो के मुताबिक ब्रिटेन के रॉयल घराने के लोगों ने डब्बेवालों से मुलाकात की थी और उसके बाद ही विश्‍व में डब्बेवालों की एक अलग पहचान बनी। ऐसे मे रॉयल घराने के खुशी के मौके पर वे बच्चे के लिए गिफ्ट भेजकर उनके खुशी मे शरीक होना चाहते है।

मोदी को ममता ने बनर्जी ने सबक सिखाया : चंद्रबाबू

0

नई दिल्ली – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी की बंगाल की शेरनी कह कर सराहना की और कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबक सिखाया है। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने पश्चिम मिदनापुर जिले के औद्योगिक शहर खडग़पुर में ममता बनर्जी की चुनावी सभा में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में भाग लिया। तृणमूल की यह रैली उसके लोकसभा उम्मीदवार मानस भुंइया के लिए थी।

उन्होंने कहा कि मोदी पूरे देश में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। नायडू ने अपना संबोधन बांग्ला में दिया जिसका सभा में मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल 2019 के चुनाव परिणामों के बाद केंद्र में नई सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मैं यहां आंध्र प्रदेश से आप लोगों से मिलने आया हूं। बंगाल जो आज सोचता है, देश उसे कल सोचता है। बंगाल इस लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप लोग तय करेंगे कि केंद्र में कौन सत्ता में आएगा।

राजीव गांधीजी के INS विराट पर छुट्टी मनाने की बात झूठी: पूर्व नौसेना चीफ

0

नई दिल्ली – पूर्व नेवी चीफ एल रामदास ने INS विराट पर राजीव गांधी के छुट्टी मनाने के पीएम मोदी के दावे को झूठा बताया है। मोदी ने बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कहा था कि राजीव गांधी ने नेवी के INS विराट वॉरशिप का इस्तेमाल छुट्टी मनाने के लिए किया था। अब एडमिरल रामदास का कहना है कि जिस समय की बात पीएम कर रहे हैं, उस समय राजीव गांधी INS विराट पर मौजूद जरूर थे लेकिन वजह कुछ और थी।

पीएम मोदी का दावा झूठा है, राजीव गांधीऔर मिसेज गांधी INS विराट पर मौजूद थे जो त्रिवेंद्रम से लक्षद्वीप जा रहा था। प्रधानमंत्री त्रिवेंद्रम में नेशनल गेम्स प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे और वो लक्षद्वीप एक अधिकारिक काम से जा रहे थे। जहां उनको आईलैंड्स डेवेलपमेंट अथॉरिटी की एक मीटिंग में हिस्सा लेना था।

पीएम मोदी ने दावा किया था कि राजीव गांधी अपने ससुराल के लोगों को INS विराट पर ले गए थे। लेकिन एडमिरल रामदास ने कहा कि उस वक्त जहाज पर कोई विदेशी मौजूद नहीं था। एडमिरल रामदास समेत नेवी के 4 पूर्व अधिकारियों ने इस बारे में एक प्रेस रिलीज भी जारी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान से कांग्रेस पर हमला करते-करते पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ”कांग्रेस के नामदार परिवार ने INS विराट का अपनी टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था।”

क्या आपने कभी सुना है कि कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टियां मनाने जाए। इस सवाल पर हैरान मत होइए, ये हमारे ही देश में हुआ है। कांग्रेस के सबसे बड़े नामदार परिवार ने देश की आन-बान-शान INS विराट समुद्री जहाज का टैक्सी की तरह निजी इस्तेमाल किया था। ये बात तब की है, जब राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री थे और दस दिन के लिए छुट्टियां मनाने निकले थे। INS विराट उस समय समुद्री सीमाओं की रखवाली के लिए तैनात था। इस जहाज को राजीव गांधी और उनके परिवार को छुट्टियां मनाने के लिए एक आईलैंड पर भेजा गया था।

पीएम मोदी के आरोपों का कांग्रेस ने जवाब दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, मोदी जी, व्याकुलता और फर्जीपना ही आपका आखिरी सहारा है। आपने भारतीय वायु सेना के जेट को अपनी टैक्सी बना लिया है! आपने चुनावी यात्राओं के लिए भारतीय वायुसेना के जेट विमानों का उपयोग करने के लिए 744 रुपये का भुगतान किया है।

राजीव गांधी के बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सीधा तो कुछ नहीं कहा, लेकिन बीजेपी सरकार पर बरसते दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास अपनी सरकार के प्रदर्शन पर बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वो पुरानी बातों को नई तरह से पेश कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार को गुडबाय कहने का वक्त आ गया है।

फिर मोदी सरकार बनी तो 10 प्रतिशत की ओबीसी आरक्षण में कटौती तय : तेजस्वी

0

पटना – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि यदि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी तो पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में 10 प्रतिशत की कटौती होनी तय है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, यदि भाजपा आई तो 31 मई 2019 के बाद एक साजिश के तहत पिछड़ों के आरक्षण में 10 प्रतिशत की कटौती कर देगी , जिसमें सबसे पहले कुशवाहा, कोयरी, दांगी, कुर्मी, पटेल और अहीर का आरक्षण होगा। उसके बाद बारी-बारी अतिपिछड़ा और अनुसूचित वर्गों का आरक्षण भी समाप्त कर दिया जाएगा तथा रातों-रात ये स्वयं (सवर्ण) का आरक्षण बढ़ा लेंगे।

कांग्रेस ने किया देश की जल, थल, वायु तीनों सेनाओं का दुरुपयोग – निर्मला सीतारमण

0

भोपाल: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर अपनी ससुराल के लोगों के साथ एक द्वीप पर सैर सपाटा करने के लिए आईएनएस विराट का दुरुपयोग किये जाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का समर्थन करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश की जल, थल और वायु तीनों सेनाओं का दुरुपयोग किया है।

मोदी द्वारा राजीव गांधी पर आईएनएस विराट का दुरुपयोग किये जाने पर की गई टिप्पणी पर पूछे गये सवाल के जवाब में सीतारमण ने कहा, ‘वर्ष 2013 के इंडिया टुडे की आउटलुक पत्रिका में इसके बारे में विस्तार से लिखा गया है। आईएनएस विराट को लेकर सारी जानकारी सार्वजनिक है। उसकी सबको जानकारी है।’

उन्होंने कहा कि आईएनएस विराट के चालक दल के सदस्यों ने भी स्वीकार किया है कि राजीव गांधी अपने परिवार वालों एवं ससुराल वालों के साथ विराट में घूमते थे। उन्होंने कहा,’इस पर नई सरकार क्या करेगी, उसके बारे में तो मैं अभी बोल नहीं पाऊंगी। लेकिन कांगेस ने सेना, नौसेना और वायुसेना का स्पष्ट दुरूपयोग किया है।’

सीतारमण ने कहा कि तीनों सेनाओं का दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस आज सेना के मुद्दे पर घडियाली आंसू बहा रही है और हम (भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) पर सेना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगा रही है।

मोदी सरकार के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,’मोदी सरकार से पहले जो सर्जिकल स्ट्राइक हुई, उस पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगी। इससे पहले अगर सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो तब की (कांग्रेस नीत) सरकार ने उनकी बात क्यों नहीं की। जब हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, उसके बाद ‘मीटू’ की क्यों बात कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि 2014 में भारत की जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया था। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत नींव रखने का काम किया। पांच वर्षों में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। हम इसी मजबूत नींव को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। प्रत्येक देशवासी आज मोदी पर भरोसा करता है और देश को मोदी सरकार में सुरक्षित महसूस करते हैं। सीतारमण ने कहा,’आतंकवाद के मामले में मोदी सरकार ने कतई नहीं बर्दाश्त करने की नीति अपनाई है।’

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विपक्ष के बारे में राय विपक्षी दलों के उनके ऊपर किये जा रहे हमलों की ही प्रतिक्रिया है। विपक्षी दल और नेता जिस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री के विरुद्ध कर रहे हैं, वे उसे ही एकत्र करके उन्हें वापस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे इस तरह की भाषा का उपयोग कर रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में विपक्षी दलों और नेताओं के बारे में जो टिप्पणियां कर रहे हैं, उनमें से कोई भी नाजायज नहीं है।

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप राजीव गांधी को शहीद मानते हैं या नहीं तो उन्होंने कहा कि स्व। राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री रहे हैं और बाद में शहीद हो गए। हम उनका पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम उनकी सरकार के कुशासन, उनकी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और उनकी नीतियों के बारे में बात नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम जब भी भोपाल गैस त्रासदी के आरोपी वारेन एंडरसन के भागने की चर्चा करेंगे, तो राजीव गांधी की सरकार का ही जिक्र आएगा। इसमें क्या गलत है? सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे के माध्यम से प्रधानमंत्री की छवि खराब करने के लिए खूब आरोप लगाए। लेकिन सीएजी, सुप्रीम कोर्ट आदि द्वारा दी गई व्यवस्थाओं से यह साबित हो गया कि इस सौदे में कुछ भी गलत नहीं हुआ और राफेल सौदा देशहित में है।

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने यह (राफेल) मुद्दा उठाकर शेर की सवारी तो कर ली, अब उनसे शेर की पीठ से उतरते नहीं बन रहा। वह जानते हैं कि वह झूठ बोल रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे को जारी रखना उनकी मजबूरी है।’

24 मई को वीवीपैट सत्यापन से आ सकते हैं लोकसभा चुनाव परिणाम

0

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव परिणामों में वीवीपैट के सत्यापनों की बढ़ती हुई संख्या के कारण एक दिन की देरी हो सकती है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नाम जाहिर नहीं करने के आग्रह पर अधिकारी ने कहा, ‘पूर्व योजना के अनुसार चुनावों के नतीजे 23 को घोषित किए जाने हैं। लेकिन परिणामों में देरी हो सकती है और अंतिम परिणाम 24 मई को घोषित हो सकते हैं, ऐसा वीवीपैट सत्यापनों की बढ़ी हुई संख्या की वजह से है।’

देरी की वजह के पीछे के कारणों को बताते हुए निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि शीर्ष अदालत के 8 अप्रैल के निर्देश के अनुसार एक निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा खंड में एक से पांच मतदान केंद्रों के वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की सत्यापन की संख्या के कारण गणना में पांच से छह घंटे की देरी हो सकती है और अंतिम गणना 24 मई को साफ होने की संभावना है।

विपक्ष को झटका देते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को जारी लोकसभा चुनावों के दौरान ईवीएम के साथ वीवीपैट पर्चियों के सत्यापन की गणना को बढ़ाने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अयोध्या भूमि विवाद पर करेगा सुनवाई

0

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव के बीच अयोध्या का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए शुक्रवार को अयोध्या मामले को सूचीबद्ध किया गया है। बता दें कि अयोध्या और बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मध्यस्थता से सुलझाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए कोर्ट ने तीन सदस्यों की एक समिति गठित की और इसे कैमरे की निगरानी में की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित इस कमेटी में अध्यक्ष के रूप में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एफएमआई कलीफुल्ला के अलावा आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील श्रीराम पंचू शामिल हैं। जिसके बाद अब एक बार फिर इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी। बता दें कि अयोध्या और बाबरी मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साल 2010 में फैसला सुनाया था। जिसमें कोर्ट ने विवादास्पद 2.77 एकड़ भूमि तीन पक्षकारों-सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला के बीच बराबर-बराबर बांटने का फैसला सुनाया था।

शुक्रवार को होने वाली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट मध्यस्थता को लेकर कमेटी की रिपोर्ट पर सुनवाई करेगा। इससे पहले पिछले महीने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर एक याचिका दाखिल की गई थी। यह याचिका निर्मोही अखाड़ा की ओर से दाखिल की गई थी जिसमें केंद्र सरकार की अयोध्या में अधिग्रहीत की गई अतिरिक्त जमीन को वापस देने की अर्जी का विरोध किया गया था।

नोटबंदी और GST पर लड़कर दिखाएं चुनाव – प्रियंका गांधी की मोदी को चुनौती

0

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो किया। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को चैलेंज देते हुए कहा कि, अगर मोदी चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह नोटंबदी, जीएसटी, महिला सुरक्षा और अपने पूर्व में किये गए वादों पर चुनाव लड़ लें। प्रियंका ने कहा, ‘ मैं दिल्ली की बेटी हूं और चुनाव में आपको खुली चुनौती देती हूं कि आप अपने वादों पर चुनाव लड़कर दिखाएं। कांग्रेस महासचिव ने भाजपा और पीएम मोदी पर देश की जनता से झूठा वादा करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो ब्रह्मपुरी से शुरू किया गया।

170 पाकिस्तानी आतंकवादी एयर स्ट्राइक में मारे गये: इटली की पत्रकार का दावा

0

arial strike
नई दिल्ली – पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ पीओके स्थित बालाकोट में भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक को लेकर एक नया खुलासा हुआ है।

इनखबर के अनुसारफ्रांस की एक जर्नलिस्ट फ्रांसेस्का मैरिनो ने दावा किया है बालाकोट में हुए एयर स्ट्राइक में करीब 170 आतंकियों की मौत हुई है। फ्रांसीसी जर्नलिस्ट के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आतंकी कैंपों में अभी भी 45 से ज्यादा आंतकियों का इलाज चल रहा है। भारतीय राजनीति में

उथल-पुथल मचा। विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार से आतंकियों के मारे जाने के सबूत भी मांगे। विदेशी मीडिया ने भी आतंकियों के मारे जाने पर भारतीय दावे पर सवाल उठाए थे।