Home Blog Page 1064

प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे वाले बयान को लेकर मांगी माफी

0

भोपाल – लोकसभा चुनाव 2019 के बीच देश के सियासी गलियारों में तेज हलचल देखने को मिल रही है। इस दौरान राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। ये दल अपने-अपने तरीकों से वोटरों को लुभाने में भी लगे हैं।

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात की। नायडू ने मुलाकात के बाद कहा कि आयोग ने चंद्रगिरि असेंबली सीट और चित्तूर लोकसभा सीट के 5 पोलिंग स्टेशन पर दोबारा वोटिंग का निर्देश दिया है। ये वोटिंग 25 दिन बाद होगी।

नाथूराम गोडसे वाले बयान को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी माफी ली हैं। उन्होंने कहा, “हां, ये मेरा निजी बयान है। मैं रोड शो में थी, उन्होंने भगवा आतंक को जोड़कर सवाल किया और मैंने चलते चलते जवाब दे दिया। अगर किसी के मन को कष्ट पहुंचा है, तो मैं क्षमा चाहती हूं। महात्मा गांधी जी ने जो देश के लिए किया है, उसका मैं सम्मान करती हूं। उसे भुलाया नहीं जा सकता। इस बयान को मीडिया ने तोड़ मरोड़कर पेश किया है।”

चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल को पहले चरण में हुए आंध्र प्रदेश के चंद्रगिरी विधानसभा सीट और चित्तूर संसदीय सीट की वोटिंग को रद्द कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि दोनों सीटों पर फिर से दोबारा मतदान 19 मई को होंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दोबारा वोटिंग कराने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने चुनाव आयोग को लेटर में लिखा, “मैं चुनाव आयोग के एकतरफा और अलोकतांत्रिक फैसलों का पुरजोर विरोध करने के लिए ये पत्र लिख रहा हूं।”

चुनाव आयोग ने प्रज्ञा ठाकुर के ‘नाथूराम गोडसे’ वाले बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी से शुक्रवार तक रिपोर्ट मांगी है। प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे पर दिए विवादित बयान पर कहा, “अपने संगठन भारतीय जनता पार्टी में निष्ठा रखती हूं। उसकी कार्यकर्ता हूं। पार्टी की लाइन मेरी लाइन है।”

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर सिंह के उस बयान को लेकर उन पर हमला बोला जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताया है। उमर ने प्रज्ञा का नाम लिए बिना कहा, “राष्ट्रपिता का हत्यारा देशभक्त है तो क्या महात्मा गांधी देशद्रोही हैं?”

नई दुल्हन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना वाले विवादास्पद बयान पर पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से क्लीन चिट दी गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने गुरुवार को बताया, “हमने सिद्धू के संबंधित बयान की जांच की। जांच के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि इस कथन से चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होता है।”

बंगाल के मथुरापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “टीएमसी के गुंडों ने हिंसा फैलाई, उन्होंने विद्यासागर की प्रतिमा पर हमला किया। वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिस तरह से राज्य सरकार ने नारद और शारदा घोटाले के सबूत मिटाए। इसी तरह इस घटना के सबूतों को भी मिटाया जा रहा है। मैं मांग करता हूं कि सख्त कार्रवाई की जाए।”

मोदी ने ये भी कहा, “बंगाल में ‘जय श्री राम’ कहना क्राइम बन गया है। बंगाल के लोग कुछ सालों से इन चीजों से परेशान थे। उन्होंने इन मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाया। बीजेपी पार्टी आज बंगाल की आवाज बन गई है।”

बंगाल में समय से पहले कैंपनिंग पर रोक के चुनाव आयोग के फैसले को अरविंद केजरीवाल ने पक्षपाती बताया है। केजरीवाल ने कहा, “उन्होंने मोदी जी की रैलियों को अनुमति दी और इसके बाद चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी। इससे साफ होता है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से पक्षपाती है। ये देश के लिए बहुत खतरनाक है।”

पटना की एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “जैसे ट्रेक्टर में डीजल जाता है, वैसे ही ‘न्याय योजना’ हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था के इंजन में डीजल की तरह होगी। हम डीजल डालेंगे, चाबी घुमाएंगे और हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था फिर से चालू हो जाएगी। लोगों को रोजगार मिलेगा।”

प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे वाले ब्यान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और अमित शाह से माफी मांगने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, “मोदी जी, अमित शाह जी और बीजेपी की राज्य ईकाई को देश से माफी मांगनी चाहिए। मैं प्रज्ञा के बयान की निंदा करता हूं, नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था, उसकी महिमा करना देशभक्ति नहीं है, ये देशद्रोह है।”

बीजेपी ने मध्य प्रदेश के भोपाल से अपनी पार्टी के उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर के ‘नाथूराम गोडसे देशभक्त था’ वाले ब्यान से किनारा कर लिया है। बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, “पार्टी नाथूराम गोडसे पर प्रज्ञा ठाकपर के बयान से सहमत नहीं है, हम इसकी निंदा करते हैं। पार्टी उनसे स्पष्टीकरण मांगेगी, उन्हें इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।”

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है। उन्होंने कहा है कि गोडसे देशभक्त थे, हैं और हमेशा देशभक्त रहेंगे।

कोई भी अपने धर्म के श्रेष्ठ होने का दावा नहीं कर सकता: कमल हासन

0

चेन्नई: ‘हिंदू आतंकवादी’ बयान को लेकर विवादों में घिरे अभिनेता-नेता कमल हासन ने शुक्रवार को कहा कि ‘हर धर्म में आतंकवादी होते हैं’ और कोई भी अपने धर्म के श्रेष्ठ होने का दावा नहीं कर सकता।

‘मक्कल नीधि मय्यम’ (एमएनएम) प्रमुख ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी से डर नहीं लगता लेकिन उन्होंने साथ ही चेताया कि इस प्रकार की कार्रवाई से तनाव बढ़ेगा। बता दें तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने कहा कि करूर के अरावाकुरिची में हासन की टिप्पणी पर जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) से एक रिपोर्ट मांगी गई है ।

एमएनएम संस्थापक ने कहा कि अरावाकुरिची विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए रविवार को प्रचार मुहिम के दौरान जो बयान दिया गया था, वह पहली बार नहीं था। उन्होंने जोर दिया कि, ‘हर धर्म से आतंकवादी होते हैं’ और ‘यह दिखाता है कि हर धर्म में चरमपंथी होते हैं’। इस बयान को लेकर करुर जिले के अरावाकुरिची में उनके खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद हासन ने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है।

कमल हासन ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान चेन्नई में भी इसी प्रकार का बयान दिया था लेकिन उस पर अब वे लोग ध्यान दे रहे हैं, ‘जिनका आत्मविश्वास डगमगा गया है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि आतंकवादी हर धर्म से होते हैं।।। हर धर्म में आतंकवादी होते हैं और हम यह दावा नहीं कर सकते कि हमारा धर्म श्रेष्ठ है और हमने ऐसा नहीं किया। इतिहास आपको दिखाता है कि अतिवादी सभी धर्मों में होते हैं।’ हासन ने कहा कि रविवार को उन्होंने जो भाषण दिया था, उसमें उन्होंने सद्भावना बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह गोडसे के हिंदू धर्म का उल्लेख करने से परहेज कर सकते थे, उन्होंने कहा कि वह रविवार को दिए अपने बयान पर कायम हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने गिरफ्तारी के डर से मद्रास उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, हासन ने ‘नहीं’ में जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता, लेकिन मुझे चुनाव प्रचार करना है। उन्हें मुझे गिरफ्तार करने दीजिए।।। लेकिन यदि वे मुझे गिरफ्तार करते हैं, तो तनाव बढ़ेगा। यह मेरा अनुरोध नहीं, बल्कि सलाह है।’

बहरहाल साहू ने कहा कि मामले में डीईओ से एक रिपोर्ट मांगी गई है । उन्होंने कहा कि कमल हासन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और पुलिस ने हमें अवगत कराया है। राजनीतिक दलों ने भी ज्ञापन दिए हैं।

मेरी पत्नी कभी झूठ नहीं बोलती है – नवजोत सिंह सिद्धू

0

नई दिल्ली – पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को अपनी पत्नी के अमृतसर से टिकट नहीं दिए जाने वाले बयान का बचाव किया। सिद्धू की पत्नी ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी के इशारे पर उन्हें अमृतसर से टिकट नहीं दिया। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी के पास इतनी शक्ति और नैतिक अधिकार है कि वह कभी झूठ नहीं बोलेगी।’

अमृतसर पूर्व से भाजपा की पूर्व विधायक नवजोत कौर ने 14 मई को मुख्यमंत्री पर उन्हें चंडीगढ़ या अमृतसर से लोकसभा टिकट नहीं देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सिद्धू अपने गृहप्रदेश में प्रचार नहीं करेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री ने उन्हें ऐसा करने से मना किया है।

पत्नी के बयान के कुछ घंटों बाद, सिद्धू ने बठिंडा में एक चुनावी सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में कहा था कि वह बादलों को एक ‘नॉकआउट पंच’ देने के लिए 17 मई को पंजाब लौटेंगे।

ऐसा देशद्रोह का कानून बनेगा कि देशद्रोहियों की रूह कांप उठे: राजनाथ सिंह

0

ढालपूर – कांग्रेस और राहुल गांधी कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो राष्ट्रद्रोह का कानून ही समाप्त कर देंगे, लेकिन भाजपा इस कानून को इतना सख्त बनाएगी कि देशद्रोहियों की रूह कांप जाएगी।

यह बात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कुल्लू के ढालपुर में चुनावी जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में अभी तक जितने भी चुनाव हुए हैं, हर बार महंगाई का मुद्दा उठता आया है।

पहली बार 2004 और अब 2019 के चुनाव में महंगाई कोई मुद्दा नहीं है। 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी और 2019 में मोदी सरकार ने ऐसे आर्थिक प्रबंधन किए कि महंगाई बढ़ने ही नहीं दी।

पाकिस्तान में महंगाई दर 10 से 12 फीसदी है, जबकि भारत में दो से तीन फीसदी। भाजपा सरकार ने पाकिस्तान की महंगाई को वाघा बॉर्डर से घुसपैठ ही नहीं करने दी।

उन्होंने एयर स्ट्राइक पर कहा कि दुश्मन की लाशें सेना के बहादुर जवान नहीं, बल्कि गिद्द गिनते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि राहुल कह रहे हैं कि हमारी सरकार बनी तो न्याय करेंगे, लेकिन उनसे पूछना चाहता हूं की 55 साल तक कांग्रेस ने कितनी गरीबी दूर की। 2016 में देश में 12।50 करोड़ गरीब थे। साढ़े तीन वर्ष बाद आए आंकड़ों में 7।50 करोड़ गरीबी से मुक्त हुए।

नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने पर भड़का विपक्ष

0

नई दिल्ली – भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर के महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने पर विपक्ष के नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस ने प्रज्ञा के इस बयान को शर्मनाक बताया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अच्छा ही है कि वो आज उस पार्टी में नहीं हैं, जहां गोडसे को देशभक्त बताया जा रहा है।

प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी पर भोपाल से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी, अमित शाह और राज्य भाजपा को इस बयान के लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। मैं इस कथन की निंदा करता हूं, नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था, उसकी महिमा करना देशभक्ति नहीं है, यह देशद्रोह है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता औऱ जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, यदि राष्ट्रपिता का हत्यारा देशभक्त है, तो क्या महात्मा गांधी देशविरोधी थे? महाराष्ट्र के सपा नेता अबुआजमी ने सवाल किया है कि आखिर प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, वो लगातार देश का अपमान कर रही हैं। हैदराबाद सांसद असदुद्दनृीन औवेसी ने भी प्रज्ञा के बयान की निंदा की है। वहीं कई फिल्मी सितारों और दूसरे क्षेत्रों के मशहूर लोगों ने भी इस बयान को नाकाबिले-बर्दाश्त कहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि गोडसे के उत्तराधिकारियों ने भारत की आत्म पर हमला किया है। BJP नेता राष्ट्रपिता के हत्यारे को एक सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में वर्णित कर रहे हैं। वहीं देश के लिए जान देने वाले हमेंत करकरे जैसे लोगों को देशद्रोही बता रहे हैं। अब साफ है, भाजपाई हैं गोडसे के वंशज! भाजपाई बताते हैं गोडसे को देशभक्त और शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही! हिंसा की संस्कृति और शहीदों का अपमान ही है भाजपाई डीएनए!

मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर भाजपा ने भी किनारा कर लिया है। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि साध्वी के बयान से भाजपा इत्तेफाक नहीं रखती है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

मक्कल नीधि मय्यम के नेता कमल हासन ने हाल ही में कहा था कि भारत का पहला आतंकवादी नाथूराम गोडसे नाम का हिन्दू था, जिसने महात्मा गांधी का कत्ल किया। उनके इस बयान को लेकर भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टीकी प्रत्याशी साध्वी ठाकुर से कुछ पत्रकारों ने जब सवाल किया तो ठाकुर ने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे। देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें हिंदू आतंकवादी बताने वाले अपने गिरेबान में झांककर देखें। जो लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव में जवाब मिल जाएगा।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी राहुल गांधीके दावे को नकारा

0

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया था कि डिक्शनरी में एक नया शब्द ‘मोदीलाई’ जुड़ गया है जो कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने राहुल गांधी के दावे को नकारते हुए कहा कि ‘मोदीलाई’ जैसा कोई शब्द नहीं है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने अपने एक ट्वीट में कहा, “हम इस तथ्य की पुष्टि करते हैं कि ‘मोदीलाई’ शब्द की एंट्री दिखाने वाली तस्वीर फर्जी है और हमारी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज में से किसी में भी यह शब्द मौजूद नहीं है।”

इससे पहले, राहुल गांधी ने बुधवार को अपने ट्वीट कर कहा था, “दुनियाभर में नया शब्द ‘मोदीलाई’ लोकप्रिय हुआ है। अब तो एक वेबसाइट पर इस बारे में बेहतरीन ढंग से विवरण दिया गया है।” कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को इसी शब्द का उल्लेख करते हुए कहा था, “अंग्रेजी शब्दकोश में नया शब्द शामिल हुआ है। इससे जुड़ा स्नैपशॉट शेयर कर रहा हूं।” गांधी ने ‘मोदीलाई’ नामक जिस शब्द का उल्लेख किया उससे जुड़े स्नैपशॉट में इसके कई अर्थ भी बताए गए थे लेकिन अगर ध्यान से देखा जाए तो उनका दावा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के हवाले से नहीं था।

जो तस्वीर राहुल गांधी द्वारा शेयर की गई, उसका लोगो ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी से मिलता-जुलता है लेकिन ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का नहीं है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राहुल गांधी या उनकी आईटी सेल ने इस ट्वीट को एक मजाक के तौर पर शेयर किया या इसका मतलब कुछ और था।

क्योंकि जैसे ही पहला ट्वीट किया, उसे चंद मिनट में ही हटा दिया गया। बाद में लोगो को थोड़ा एडिट करके दूसरा ट्वीट किया गया। दूसरे ट्वीट में लोगो में केवल इंग्लिश डिक्शनरी लिखा है, जबकि उसका लुक, फील और रंग बिल्कुल वही है। दूसरे ट्वीट में ऑक्सफोर्ड शब्द नहीं लिखा।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ममता दीदी बंगाल में जबर्दस्त जीत हासिल करेंगी

0

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के ”ध्रुवीकरण” का बीजेपी का प्रयास विफल होगा क्योंकि तृणमूल कांग्रेस राज्य में लोकसभा चुनावों में जबर्दस्त जीत हासिल करेगी। अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘टैग’ करके किये ट्वीट में कहा, ”बीजेपी पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के साथ साठगांठ कर सकती है, वे मतदाताओं को बांटने और उनका ध्रुवीकरण करने के उद्देश्य से प्रचार अभियान में कटौती कर सकते हैं, वे आचार संहिता उल्लंघनों को नजरअंदाज कर सकते हैं, इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि 23 (मई) तारीख को दीदी (ममता बनर्जी) पश्चिम बंगाल में जबर्दस्त जीत हासिल करेंगी।”

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री परोक्ष रूप से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के दौरान कोलकाता में हिंसा का जिक्र कर रहे थे। ममता बनर्जी ने हिंसा के बीच राज्य में चुनाव प्रचार की अवधि कम करने के चुनाव आयोग के निर्णय का विरोध किया है और अन्य विपक्षी नेताओं और दलों ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया है।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 16 मई को रात दस बजे से हर प्रकार के प्रचार अभियान पर प्रतिबंध लगा दिया है। उपचुनाव आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि देश के इतिहास में संभवत: यह पहला मौका है जब आयोग को चुनावी हिंसा के मद्देनजर किसी चुनाव में निर्धारित अवधि से पहले चुनाव प्रचार प्रतिबंधित करना पड़ा हो।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को होने वाले मतदान में पश्चिम बंगाल की नौ सीटें भी शामिल हैं। पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इस चरण के मतदान से 48 घंटे पहले, 17 मई को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा।

लेकिन पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का हवाला देते हुये आयोग ने राज्य में निर्धारित अवधि से एक दिन पहले, 16 मई को रात दस बजे से किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार प्रतिबंधित कर दिया है। यह प्रतिबंध राज्य की सभी नौ सीटों पर 19 मई को शाम पांच बजे मतदान पूरा होने तक जारी रहेगा।

पीली साड़ी वाली पोलिंग ऑफिसर रीना जाना चाहती हैं बिग बॉस में

0

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारी रीना द्विवेदी उस वक्त मशहूर हो गईं जब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। और, अब वह अपने इस ताजा ‘सेलिब्रेटी स्टेटस’ में नए आयाम जोड़ना चाह रही हैं। रीना ने कहा है कि अगर उन्हें रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में बुलाया जाता है तो वह अगले सीजन में भाग लेना पसंद करेंगी।

रीना ने कहा, “मेरा परिवार हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा है और मुझे मिल रही पहचान से वे खुश हैं। यदि मौका मिलता है तो ‘बिग बॉस’ एक सुनहरा अवसर होगा।” पीली साड़ी में रीना की तस्वीर तब खींची गई थी जब वह चुनाव ड्यूटी पर थीं और EVM के साथ मतदान केंद्र की ओर जा रहीं थी। इस तस्वीर को उनके सहकर्मी ने खींचा था।

इस तस्वीर के वायरल होते ही वह इंटरनेट की दुनिया में सनसनी बन गई और उनकी जिंदगी में कुछ बदलाव भी आए। इंटरनेट पर लोग उन्हें ‘पीली साड़ी वाली महिला’ के नाम से जानने लगे। उनका एक बेटा है जिसका नाम अदित है और वह 9वीं कक्षा में पढ़ता है।

अदित ने वीडियो काल के माध्यम से अपनी मां की बात अपने दोस्तों संग कराई ताकि उन्हें भी पता चले कि ‘पीली साड़ी वाली महिला’ उसकी मां है। रीना ने कहा है कि उन्हें सजना-संवरना अच्छा लगता है और उनका मानना है कि ऐसा करने में कुछ गलत नहीं है।

अनूप जलोटा गाएंगे बॉलीवुड के पुराने गाने

0

‘भजन सम्राट’ के नाम से चर्चित गायक अनूप जलोटा एक रेट्रो बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम ‘तराने’ में लाइव परफॉर्म करेंगे। बॉलीवुड गीतों के संगीत समारोहों पर केंद्रित एक स्टार्टअप ‘ता रा रम एंटरटेनमेंट’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वह 18 मई को गायिका उषा टिमोथी के साथ परफॉर्म करेंगे।

‘ता रा रम एंटरटेनमेंट’ की निदेशक आंचल मलिक ने कहा, ‘अनूप जलोटा एक बहुमुखी गायक हैं, वह भजन, भक्ति के गीत और बिना किसी परेशानी के बॉलीवुड के गाने गा सकते हैं। हम युवओं को उनकी इसी प्रतिभा के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे।’

दलितों को गुमराह कर रही भाजपा : मायावती

0

लखनऊ – बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग दलितों को गुमराह कर रहे हैं। मायावती ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, मोदी सरकार दलित विरोधी है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले पांच साल में बसपा को बदनाम करने की हर कोशिश की, लेकिन विफल रहे क्योंकि उनका हिसाब खुली किताब की तरह है। भाजपा के लोग दलितों को गुमराह करने में लगे हुए हैं, इनके बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।

मोदी के बेनामी संपत्ति के आरोप के जवाब में मायावती ने कहा, पीएम मोदी शालीनताओं को पार कर चुके हैं, वह बसपा को बहनजी की संपत्ति पार्टी कहने में घबराते नहीं हैं। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जो कुछ भी है, वह शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने दिया है और सरकार से कुछ भी छिपा नहीं है। सबसे ज्यादा बेनामी संपत्ति वाले लोग भाजपा से जुड़े हैं। इनका हिसाब-किताब कालीन के अंदर छिपा है।

मायावती ने कहा कि मोदी सिर्फ कागजों पर ही ईमानदार नजर आते हैं, ठीक ओबीसी के दावे की तरह। मोदी वास्तव में कुछ और हैं और जनता के सामने कुछ और बनने की कोशिश करते हैं। मायावती ने मोदी के दलित की नहीं दौलत की बेटी के आरोप पर कहा कि यह उनका असली चेहरा दिखाता है जिनकी मानसिकता दलितों के प्रति घोर जातिवादी है। ये लोग सदियों से पीडि़त शोषित समाज को थोड़ा भी आगे बढऩा नहीं देखना चाहते। मायावती ने कहा, मैं यूपी की चार बार मुख्यमंत्री रही हूं, लेकिन मेरी शानदार विरासत रही है। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय का उनका शासनकाल भाजपा और देश की संप्रभुता पर एक काला धब्बा है, जबकि हमारी सरकार में उत्तर प्रदेश दंगों और अराजकता से मुक्त था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बलिया में एक जनसभा के दौरान कहा था कि महामिलावटी लोगों के पास नामी और बेनामी संपत्तियों का अंबार लगा है। महामिलावटी लोगों ने राजनीति के नाम पर अपने और अपने रिश्तेदारों के लिए बंगले खड़े किए। एजेंसियां इसका हिसाब ले रही हैं।