Home Blog Page 1052

आईफोन से ली गई ‘वाईब्रेंट’ मुंबई की तस्वीरों को एप्पल के सीईओ टिम कुक ने सराहा

0

वॉशिंगटन – एप्पल के सीईओ टिम कुकु ने ऑस्ट्रेलिया के एक फोटोग्राफर द्वारा आईफोन से ली गई ‘वाईब्रेंट मुंबई’ की तस्वीरों की तारीफ की है। मेलबर्न के फोटोग्राफर एंड्र्यू नीबोन ने मुंबई शहर की तस्वीरें ली हैं। इनमें शहर में पत्थरों से बना फुटपाथ, सुंदर चटख रंगों से रंगी दीवार शामिल है। एक तस्वीर पत्थर की दीवार से चिपके सूखे हुए पीले फूल की भी है।

नीबोन ने ट्वीट किया कि ‘मैं हमेशा मानता हूं कि दुनिया सुंदर जगह है। भारत की अपनी है, पत्थर के फुटपाथ से लेकर चटख रंगों में रंगी दीवारों तक। मैंने यह वॉलपेपर मुंबई में अपने आईफोन एक्सआर से ली गई तस्वीरों से बनाया है। नीबोन का का यह ट्वीट कुक की नजरों में आया और उन्होंने इसे री-ट्वीट किया।

कुक ने ट्वीट किया है, आईफोन से ली गई तस्वीरें बहुत अच्छी लग रही हैं। मुंबई की इतनी सुंदर झलक साझा करने के लिए धन्यवाद एंड्र्यू नीबोन। उसके लिए नीबोन ने कुक को धन्यवाद दिया है।

भ्रष्‍ट, नकारा कर्मचारियों को बाहर करेगी सरकार

0

नई दिल्ली – सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए भ्रष्ट एवं नकारा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए बैंकों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं अपने सभी विभागों से अपने कर्मियों के सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा करने को कहा है।

कार्मिक मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी विभागों से प्रत्येक श्रेणी के कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा पूरे नियम कायदे से करने के साथ यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ जबरन सेवानिवृत्ति की कार्रवाई में मनमानी न हो।

इसमें कहा गया है कि सभी मंत्रालयों/विभागों से आग्रह है कि वे सार्वजनिक उपक्रमों/बैंकों और स्वायत्त संस्थानों समेत अपने प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले विभागों के कर्मचारियों के कामकाज की कायदे कानून और सही भावना के अनुसार समीक्षा करें।

कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि मंत्रालयों या विभागों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एक सरकारी कर्मचारी को जनहित में समय से पहले सेवानिवृत्त करने जैसी निर्धारित प्रक्रिया का कड़ाई से पालन हो और ऐसा निर्णय मनमाना नहीं हो। निर्देश के अनुसार सभी सरकारी संगठनों को प्रत्येक महीने के 15 तारीख को निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसकी शुरुआत 15 जुलाई 2019 से होगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मूल नियम 56 जे), आई) और केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन) नियम 1972 के नियम 48 के तहत जारी कार्मिक मंत्राालय के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत बैंकों, सार्वजनिक उपक्रमों और केंद्र सरकार के विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों का सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा की जाएगी।

ये नियम सरकार को जनहित में उस सरकारी कर्मचारी को सेवानिवृत्त करने की अनुमति देता है, जिसकी ईमानदारी संदेहास्पद है और जो काम के मामले में कच्चे हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में जनहित में सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद विभाग के 15 अधिकारियों को समय से पहले सेवानिवृत्त किया। इस महीने की शुरुआत में भारतीय राजस्व सेवा आयकर) के 12 अधिकारियों को भी सेवा से बर्खास्त किया गया था।

लोकसभा में पेश किया गया ट्रिपल तलाक विधेयक

0

नई दिल्ली – ट्रीपल तलाक पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक नया विधेयक- मुस्लिम महिला विवाह अधिकार रक्षा विधेयक-2019 आज लोकसभा में पेश किया गया। यह विधेयक पिछली एनडीए सरकार के दौरान फरवरी में जारी अध्‍यादेश की जगह लेगा। पिछले महीने 16वीं लोकसभा भंग होने के बाद पिछला विधेयक भी निष्‍प्रभावी हो गया क्‍योंकि यह विधेयक राज्‍यसभा में पारित नहीं हुआ था।

विधेयक में तलाक-ए-बिद्दत यानी एक ही बार में ट्रीपल तलाक देने के प्रचलन को कानूनन अपराध माना गया है। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार रक्षा विधेयक 2019 के अंतर्गत एक बार में ट्रीपल तलाक को अवैध घोषित करने का प्रावधान है जिसके लिए पति को तीन साल की कैद हो सकती है। प्रस्‍तावित कानून के दुरुपयोग होने की आशंकाओं को दूर करते हुए सरकार ने संबंधित पक्षों की रक्षा के कुछ प्रावधान जोड़े हैं। इनमें सुनवाई के दौरान आरोपी को जमानत देने का प्रावधान भी है।

जल्द ही होगा योग गुरु बाबा रामदेव की ‘माई लाइफ, माई मिशन’ का प्रकाशन

0

नयी दिल्ली : योग गुरु बाबा रामदेव जल्द ही प्रकाशित होने वाली अपनी आत्मकथा में अपने जीवन के उतार चढ़ाव और सफलताओं के बारे में बतायेंगे। पुस्तक ”माई लाइफ, माई मिशन” का सहलेखन वरिष्ठ पत्रकार उदय माहुरकर ने किया है। इसमें रामदेव से जुड़े प्रमुख विवाद, महत्वपूर्ण घटनाक्रम और उपलब्धियों को रेखांकित किया गया है।

प्रकाशक ‘पेंगुइन रैंडम हाउस’ ने एक बयान में कहा कि योग गुरु का ‘अपनी तरह का एक व्यक्तिगत आख्यान’ अगस्त में बाजार में आने की उम्मीद है। रामदेव ने इस बारे में घोषणा ट्विटर पर की। उन्होंने ट्वीट किया कि अन्य व्यक्तियों द्वारा मेरे बारे में काफी कुछ लिखा गया है। अब मैं अपने जीवन की कहानी आपके साथ अपने शब्दों में साझा करूंगा। आज ही प्री-ऑर्डर करना नहीं भूलें।

उन्होंने इस पुस्तक में हरियाणा के एक छोटे से गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक की अपनी यात्रा लिपिबद्ध की है। उन्होंने इसमें योग और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर अपने उत्साह, अपने मित्रों एवं शत्रुओं के बारे में लिखा है। उन्होंने इसके साथ ही इसमें स्वयं द्वारा शुरू किये स्वदेशी अभियान के बारे में भी लिखा है। रामदेव ने इसके साथ ही इसमें पतंजलि समूह की यात्रा को भी रेखांकित किया है, जिसका कारोबार करीब 12000 करोड़ रुपये का है।

सह लेखक माहुरकर ने कहा कि स्वामी रामदेव के साथ इस पुस्तक का सहलेखन करना जीवन का एक महत्वपूर्ण अनुभव है। उन्होंने लोगों के जीवन पर जितना प्रभाव डाला है, उतना स्वतंत्र भारत में कुछ ही लोगों ने डाला है।

बिग बॉस मराठी के घर से अभिजीत बिचुकले चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार

0

सातारा : बिग बॉस मराठी के दूसरे सीजन के चर्चित प्रतिभागी अभिजीत बिचुकले को सातारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई की फिल्म सिटी स्थित बिग बॉस के घर से उन्हें गिरफ्तार किया गया। बिग बॉस फेम अभिजीत बिचुकले को सातारा पुलिस ने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया है। सातारा के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अभिजीत बिचुकले की पहचान रही है। इसी पहचान की बदौलत उन्हें बिग बॉस के घर में इंट्री मिली थी लेकिन उन्हें अब अचानक घर से बाहर जाना पड़ा है। चेक बाउंस मामले में सातारा कोर्ट ने बिचुक के खिलाफ वारंट जारी किया है। इसी मामले में सातारा पुलिस मुंबई पहुंची। मुंबई पुलिस की मदद से सातारा पुलिस ने बिचुकले को अपने कस्टडी में लिया। कल बिचुकले को सातारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह बिग बॉस में बने रहेंगे या नहीं यह कल ही साफ हो पाएगा। पुलिस जब बिग बॉस के घर पहुंची को बिचुकले ने बगैर कोई विवाद किए पुलिस के साथ बाहर आ गए।

एक शो में महिला प्रतिभागी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में भाजपा की नूर्व नगरसेविका रितू तावड़े आक्रामक हो गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इसकी शिकायत की थी। मराठी के एक शो में अभिजीत बिचुकले ने प्रतिभागी रूपाली भोसले के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। बिचुकले पर कार्रवाई करने की मांग रितू तावड़े ने की थी।मांग पूरी नहीं होने पर बिचुकले के घर के बाहर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।

बिग बॉस में ऐसा एक दिन भी नहीं गुजरा जिस दिन उनका किसी के साथ विवाद न हुआ हो। एक तरफ उन्होंने सुरेखा पुणेकर को अपनी मां माना तो वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ गॉसिप भी करते नजर आये। कभी इस गु्रप में तो कभी उस ग्रुप में जाकर वह विवाद करते रहे। अब वे फिर से घर में जाते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

बिहार लगे लालू पुत्र तेजस्वी यादव लापता के पोस्टर

0

पटना – बिहार की सड़कों पर पूर्व मु्ख्यमंत्री लालू प्रसाद के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तलाश में सड़कों पर पोस्टर दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा है- लापता-लापता-लापता, इसके बाद लिखा गया है कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी को ढूंढ के लाने वाले को 5100 रुपए का नगद इनाम। सबसे नीचे लिखा है- नोट : 2019 के लोकसभा के परिणाम के बाद से लापता हैं।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी इन दिनों ट्‍विटर पर भी सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने आखिरी बार अपने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए 10 जून को ट्‍वीट किया था। इस पोस्टर को लगाने वाले का नाम तमन्ना हाशमी है, जिसमें उसने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताया है।

इस पोस्टर के जवाब में ट्‍विटर पर लोगों ने तेजस्वी का खूब मजाक भी बनाया। कल्याणी नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि लेकिन तेजस्वी यादव के लिए ये इनाम कुछ ज्यादा ही रख दिये दो कौड़ी रख देना था। एक अन्य ने लिखा कि 9वीं फेल के लिए 5100 ज्यादा नहीं है? एक ने कहा कि कुर्सी ठीक कराने गए होंगे, जबकि एक अन्य ने लिखा लापतागंज में होंगे।

योग के लिए लालकिले में जुटेंगे 30 हजार लोग

0

नई दिल्‍ली: अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लालकिले में 30 हजार लोग जुटने वाले हैं। यातायात पुलिस के अनुसार, 21 जून को लालकिले के 15 अगस्‍त पार्क में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में करीब 30 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों के आगमन को देखते हुए दिल्‍ली पुलिस ने यातयात व्‍यवस्‍था में कुछ बदलाव करने का फैसला किया है। जिसके तहत, लालकिले के इर्द-गिर्द से गुजरने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जा सकती है।

यातायात पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, लालकिले के 15 अगस्‍त पार्क पर एकत्रित होने वाले 30 हजार लोगों का आगमन करीब 200 बसों और 2000 से अधिक कारों के जरिए होगा। कारों को पार्क करने के व्‍यवस्‍था परेड ग्राउंड, सुनहरी मस्जिद और तिकोना पार्क में की गई है। वहीं बसों को रिंग रोड की सर्विस लेन में पार्क किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि लालकिले के समीप यातायात के व्‍य‍वस्थित परिचालन के लिए कुछ मार्गों पर डाइवर्जन के साथ आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

यातायात पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे 21 जून को सुबह पांच बजे से लेकर सुबह 9:30 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग और निषादराज मार्ग से परहेज करें। उन्‍होंने बताया कि लालकिले की ही तरफ राजपथ पर भी अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस का भव्‍य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के चलते राजपथ के इर्द-गिर्द गुजरने वाले करीब आधा दर्जन से अधिक मार्गों पर वाहन चालकों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध सुबह दस बजे तक लागू रहेगा।

उन्‍होंने बताया कि अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के चलते, जिन मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, उसमें रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड, मौलाना आजाद रोड, राजपथ, कृष्‍णामेनन मार्ग, केकामराज मार्ग और राजेंद्र प्रसाद मार्ग शामिल है। यातायात पुलिस ने इन रास्‍तों से आवागमन करने वाले वाहन चालक रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरो रोड, सुब्रमण्‍यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, डॉ अब्‍दुल कलाम रोड, तुगलक रोड, मदर टेरेसा क्रीसेंट रोड को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

चंद्रबाबू नायडू के चार सांसदों ने थामा भाजप का दामन

0

नई दिल्ली – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू को बड़ा झटका लगा है। उनके चार राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। टीडीपी के छह में से चार राज्यसभा सांसदों ने राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

टीडीपी के राज्यसभा सांसद टीजी वेंकटेश, वाईएस चौधरी, जीएम राव और सीएम रमेश ने अपना इस्तीफा राज्यसभा सभापति को सौंपा। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा भी कर दी। टीडीपी के एक और सांसद सुजान चौधरी के भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ चारों टीडीपी सांसदों ने उपराष्ट्रपति के पास जाकर अपना इस्तीफा सौंपा।

राहुल गांधी नहीं शामिल होंगे नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में

0

नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह देश की सबसे पुरानी पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। संसद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मैं नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में भाग नहीं लूंगा, क्योंकि इससे चीजें और ज्यादा जटिल हो जाएंगी।”

लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद राहुल ने 25 मई को अध्यक्ष के पद से हटने का प्रस्ताव रखा था। कांग्रेस कार्यसमिति ने उनके इस प्रस्ताव को एकमत से खारिज कर दिया था।

ट्रिपल तलाक और हलाला को हटाना जरूरी : राष्ट्रपति

0

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण दिया।अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति कोविंद ने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए चुनाव आयोग, सुरक्षाकर्मियो को बधाई दी।सेंट्रल हॉल में उन्होंने सांसदों को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में महिलाओं द्वारा मतदान करने की बढ़ती संख्या पर खुशी जाहिर की।इसके अलावा पहली बार देश में सर्वाधिक महिला सांसद चुनकर संसद तक पहुंचने के लिए भी बधाई दी।साथ ही राष्ट्रपति ने देश के विभिन्न मुद्दों पर भी बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।राष्ट्रपति ने अपने भाषण में विकास, नीति समेत कई बड़े मुद्दों का जिक्र किया।इसी के साथ उन्होंने नई सरकार को भी बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि देश में हर बहन-बेटी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने हेतु तीन तलाक और निकाह-हलाला जैसी कुप्रथाओं का उन्मूलन जरूरी है।61 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने लोकतंत्र का सम्मान किया है, गर्मी में भी वोट दिया और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।लोकसभा के नए स्पीकर को उनके चयन, चुनाव आयोग को सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए बधाई।इस लोकसभा में लगभग आधे सांसद पहली बार निर्वाचित हुए हैं।लोकसभा के इतिहास में सबसे बड़ी संख्या में 78 महिला सांसदों का चुना जाना नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है।सदन में इस बार हर प्रोफेशन के लोग आए हैं।

सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।देश के लोगों ने लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार किया लेकिन अब स्थिति बदली है।2014 से पहले देश में निराशा का माहौल था, लेकिन अब हमारी सरकार ने राष्ट्रनिर्माण के लिए कदम बढ़ाएं हैं।मेरी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के साथ आगे बढ़ रही है।

सरकार 30 मई को शपथ लेने के तुरंत बाद नए भारत के निर्माण में जुट गई है।ऐसे भारत में युवाओं के सपने पूरे होंगे, उद्योग को ऊंचाईयां मिलेंगी, 21वीं सदी के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।21 दिन के कार्यकाल में ही सरकार ने किसान, जवान के लिए बड़े फैसले किए हैं।

किसान हमारे देश का अन्नदाता है, पीएम किसान योजना के तहत अब देश के हर किसान को मदद की जाएगी।साथ ही किसानों के लिए पेंशन योजना भी लागू की जा रही है।पहली बार किसी सरकार ने छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन की योजना शुरू की गई है।इससे 3 करोड़ दुकानदारों को लाभ मिलेगा।

देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के लिए भी मेरी सरकार लगातार फैसले ले रही है।मेरी सरकार ने जवानों के बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी की गई है।पहली बार राज्य पुलिस के जवानों के बेटे-बेटियों को भी शामिल किया गया है।

जल संकट को देखते हुए पहली बार भारत सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय का निर्माण किया है।क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए देश में स्वच्छ भारत की तरह ही जल संरक्षण के लिए आंदोलन चलाया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक सभी किसानों की आय दोगुनी की जाए।इसके लिए हम दशकों से रुकी हुई सिचाईं योजना को पूरा कर रहे हैं, मतस्य पालन को बढ़ा रहे हैं।किसानों को आधुनिक खेती को लेकर शिक्षित कर रहे हैं, हम ब्लू क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है।कृषि क्षेत्र की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए, आने वाले वर्षों में 25 लाख करोड़ रुपए का और निवेश किया जाएगा।अभी तक किसानों के पास मदद के तौर पर 12 हजार करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार जन धन योजना को आगे बढ़ा रही है, अब हर गरीब के घर तक बैंक को पहुंचाया जा रहा है।हमारा लक्ष्य है कि डाकियों को ही अब चलता फिरता बैंक बनाया जाए।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि नया भारत रवींद्रनाथ टैगोर के आदर्श भारत के उस स्वरूप की ओर आगे बढ़ेगा, जहां लोगों का चित्त भयमुक्त हो और आत्मसम्मान से उनका मस्तक ऊंचा रहे।2014 से पहले निराशा का माहौल था।आपके अनुभव से सब समृद्ध होगा।देश के प्रत्येक व्यक्ति को समृद्ध करना हमारी सरकार का लक्ष्य।यह विश्वास मसबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वासफ पर आधारित है।सरकार के प्रति जनविश्वास बढ़ा है।नया भारत हमारी सरकार का संकल्प है।किसानों के लिए पेंशन योजना, हर किसान को किसान सम्मान निधि, वीर जवानों को मिलने वाली स्कॉलरशिप की राशि बढ़ाई गई।राज्य पुलिस के जवानों के बेटे और बेटियों को भी इसमें शामिल किया गया।महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में राज्यों के सहयोग से कई कदम उठाए गए हैं।देश के 112 आकांक्षीफ जिलों (पिछड़े जिलों) के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है।