रॉबिन उथप्पा ने धोनी या गांगुली नहीं बल्कि इस खिला’ड़ी को बताया बे’स्ट कप्तान..

0
310

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। बहुत से बड़े बड़े दि’ग्गज खिलाड़ी धोनी की कप्तानी की तारीफ करते करते थकते नहीं हैं। धोनी ने अभी तक वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल, चैंपियंस लीग जैसे टूर्नामेंट जीत लिए हैं। इसके बावजूद भी भारत के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा धोनी को नहीं बल्कि गौतम गं’भीर को अपना बेस्ट कप्तान मानते हैं। बता दें कि रॉबिन उथप्पा राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों की कप्तानी में खेल चुके हैं लेकिन एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर को अपना सबसे बेस्ट कप्तान कहा है।

बता दें कि रॉबिन उथप्पा शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स गौतम गं’भीर की कप्तानी में खेलते थे। उथप्पा ने गौतम गं’भीर की तारीफ करते हुए कहा कि “मेरे लिए गौतम गं’भीर बेस्ट कप्तान हैं। वो ज्यादा नहीं बोलते थे, हालांकि वो उतनी ही बात करते थे जितनी जरूरी है। एक अच्छा लीडर आपको टीम में सहस महसूस कराता है और उनकी कप्तानी के नतीजे आपने देखे ही हैं।” रॉबिन उथप्पा को केकेआर ने साल 2014 में खरीदा था जिसके बाद उन्होंने टीम के लिए 44 की औसत से 660 रन बनाए। इस प्रद’र्शन की वजह से केकेआर चैंपियन भी बन गई थी। इसके बाद उथप्पा गौतम गं’भीर की कप्तानी में साल 2015, 2016 और 2017 आईपीएल में भी खेले।

गौतम गं’भीर के केकेआर छोड़ने के बाद दिनेश कार्तिक को कप्तानी सौंपी गई थी और उथप्पा दो सीजन उनकी कप्तानी में भी खेले थे। लेकिन इस साल होने वाले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने रॉबिन उथप्पा को 3 करोड़ की कीमत पर खरीद लिया था। जिसके बाद अब वह स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेलते। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह स्मिथ से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। इसके साथ वह बेन स्टोक्स और जोस बटलर से मिलने के लिए भी बेकरार हैं। हाल ही में रॉबिन उथप्पा ने कहा कि वह टीम इंडिया में वापस जाना चाहते हैं और फिनिशर का रोल अदा करना चाहते है जो उन्होंने अपनी क्रिकेट लाइफ में बहुत कम किया है। बता दें कि रॉबिन उथप्पा ने अपने आईपीएल के 177 मैचों में 4411 बनाए हैं जिसमें 24 अ’र्धशतक शामिल हैं।