फिर एक बार जनता को पड़ी महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के बाद अब बढ़े कुकिंग गैस के दाम…

0
79

देश की जनता को लगातार महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुए देश के पांच राज्यों के इलेक्शन के बाद से तो महंगाई आसमान छू रही है। लगातार चीजों के बाद बढ़ते ही जा रहे हैं। पहले पेट्रोल-डीजल, फिर सीएनजी और अब सरकार की ओर से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस साल में ऐसा दूसरी बार हुआ है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। मार्च के महीने में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के प्राइस में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

जिसके बाद इसकी कीमत 949.50 रुपए हो गई थी। लेकिन आज एक बार फिर इसकी कीमत में 50 रुपए का इजाफा किया गया है। यानि अब आपको 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 999.50 रुपए में मिलेगा। अभी ये कीमतें राजधानी दिल्ली में लागू की गई हैं। लेकिन बताया जा रहा है की जल्दी ही बाकी और राज्यों में भी ये कीमतें लागू कर दी जाएंगी। इन बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पढ़ने वाला है।

22 मार्च के बाद से इसकी कीमत में कोई भी इजाफा नहीं हुआ था। लेकिन आज एक ही झटके में इसमें 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। ऐसे में अब आम जनता की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ने लगी हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कोई इजाफा नहीं हुआ है। लेकिन अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर की तरह अचानक से ही इनके दामों में भी उछाल आएगा।