Home राष्ट्रीय नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

0
55
संसद का शीतकालीन सत्र आज समाप्त होने जा रहा है। आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहली ही बाहर परिसर में पक्ष-विपक्ष का संग्राम देखने को मिल रहा है। भाजपा सांसद जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
वहीं, विपक्षी सांसद चौक से संसद की ओर मार्च कर रहे हैं। उधर, आज जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दी।
शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन आज भाजपा बीते दिन संसद में हुए धक्का मुक्की कांड को लेकर हमलावर है। वहीं, कांग्रेस ने भी भाजपा सांसदों पर धक्का देने के आरोप लगाए हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।