क्या यूपी चुनाव से पहले होगा योगी मंत्रीमंडल में बदलाव.? दिल्ली से वापसी के बाद योगी…

0
84

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब चुनावी रणनीति बना शुरू हो गई है। भाजपा में बदलाव की खबरें तो बीते कई समय से सुनने में आ रही हैं। लेकिन अब अचानक सीएम योगी के दिल्ली दौरे से ये अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई हैं। बता दें कि कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली दौरा किया है और इस दौरान एक बैठक भी हुई। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में योगी आदित्यनाथ के साथ साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि दिल्ली से वापसी के बाद आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजभवन जाएंगे।

उनके राजभवन जाना मंत्रीमंडल विस्तार होने की अटकलों को हवा दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ जल्दी ही मंत्रीमंडल विस्तार कर सकते हैं और इस दौरान कई नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं। बताते चले की दिल्ली में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी उपस्थित थे। इस बैठक को गृह मंत्री के आधिकारिक आवास पर रखा गया था। हालांकि अभी तक किसी को इस बात का इल्म नहीं है कि इस बैठक में किस मुद्दे पर चर्चा हुई। लेकिन सूत्रों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए ये बैठक की गई थी।

सूत्रों की माने तो इस बैठक में मंत्र‍िमंडल व‍िस्‍तार पर मुहर लगाई जा चुकी है और इस बार योगी कैब‍िनेट में 5 से 6 नए मंत्री बनाए जाने की संभावना है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को बहुत अहम चुनाव माना जा रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश के साथ साथ अगली साल कई और राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें पंजाब भी शामिल है।