कौन तोड़ेगा युवराज सिंह के 6 छक्कों का रिकॉर्ड.? ईशान किशन ने दिया बयान…

0
122

बीते कुछ दिनों पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का ऑक्शन हुआ है। इस बार ऑक्शन 2 दिनों तक चला। इस बीच ईशान किशन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा। बीते कुछ सालों पहले ईशान किशन को एक छोटा खिलाड़ी समझा जाता था। लेकिन उन्होंने अपने बल्लेबाजी से सबकी सोच बदल दी। जिसके बाद अब वह बड़े खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। हाल ही में ईशान किशन से एक इंटरव्यू में कुछ सवाल किए गए। जिसका जवाब उन्होंने बहुत ही समझदारी से दिया।

उनसे पहला सवाल युवराज सिंह के बारे में पूछा गया। ईशान से पूछा गया की इस कौनसा खिलाड़ी है जो युवराज सिंह की तरह 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने की क्षमता रखता है। इसके जवाब में ईशान किशन ने कहा कि “यूं तो मैं, हार्दिक और ऋषभ पंत तीनों इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि हार्दिक इस रिकॉर्ड को जल्दी बना लेंगे। हार्दिक के पास 6 गेंद पर 6 छक्के जमाने की क्षमता है।” इस दौरान ईशान किशन से उस गेंदबाज का नाम पूछा गया जिसको वो सबसे बड़ी चुनौती समझते हैं।

इसके जवाब में वह कहते हैं कि “जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बल्लेबाजी करना मुश्किल होता है। उनकी हाईट ज्यादा है और उनकी गेंद तेज भी रहती है। जिसके कारण उनको खेलना मुश्किल भरा रहता है।” बता दें कि हाल ही में ईशान किशन वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 में भारत की ओर से खेले थे। भले ही इस दौरान उन्होंने अर्थशतक नहीं जड़ा लेकिन अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने ये बता दिया कि वह आने वाले समय में किस तरह प्रदर्शन करने वाले हैं। ईशान किशन को साल 2018 में मुंबई के 6.2 करोड़ में खरीदा था। जिसके बाद से वह अब तक मुंबई के लिए खेलते हैं।