दिल्ली-मुंबई की राह पर उत्तर प्रदेश,अब तक 135 लोग

0
335

देशभर में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।सरकार ने 18 मई से लॉकडाउन 4.0 को लागू कर दिया है जिसमें पहले से कुक्ज अधिक ढील भी दी गयी हैं। वही उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में अब तक के सबसे अधिक 323 नये संक्रमित केस दर्ज़ किये गये हैं।और इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संकर्णम से ग्रसित मरीज़ों की कुल सँख्या 4926(लगभग 5 हज़ार) हो गयी हैं।जिनमे से 135 लोग अब तक वायरस से इस जंग में हार चुके हैं और उनकी मृ’त्यु हो चुकी है।

दरअसल,मंगलवार शाम तक 323 नए मामले सामने आने के साथ अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4926 हो गयी है।इसी के साथ इस समय प्रदेश में टोटल 2132 एक्टिव केस हैं, तो करीब 2800 मरीज ठीक होकर अपने घर हॉस्पिटल से वापस लौट चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ में कुछ बदलाव को देखते हुए क्‍वारंटाइन सेंटर्स में 10,983 लोगों को रखा गया है।

ज्ञात हो कि,इतने अधिक समय से चल रहें लॉकडाउन के नाते प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। जिसके नाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार अब कोई नया वाहन नहीं खरीदने का फ़ैसला लिया है।इसके साथ ही नये सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति पर भी रोक लगा दी गयी है।जबकि अपर मुख्य सचिव (वित्त) संजीव मित्तल की ओर से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया कि 2020-21 के लिए सरकारी विभागों से कहा गया है कि, वे नये वाहन न खरीदें और अधिकारियों की यात्रा कम से कम रखें और। वीडियो कांफ्रेंस से काम चलाएं।जहां तक हो सके आने जाने के लिए विमानों में इकोनॉमी क्लास का ही प्रयोग करें।

जा’नकारी के लिए आपकों बता दें कि,केन्द्रय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश में मंगलवार को कोरोना वायरस के पांच हजार से अधिक मामले सामने आए और इसके साथ ही सं’कर्णम के मामलों की संख्या 1,05,000 हजार के आंकड़े को पार कर गई। जबकि राहत भरी बात यह हैं कि, विभिन्न राज्यों के आंकड़ों के आधार पर आज रात नौ बजकर 25 मिनट तक 41,747 रोगी ठीक हो चुके हैं।इस तरह देश में अब कुल 60,600 से अधिक मरीजों का उपचार चल रहा है।इसके साथ ही,मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक प्रति एक लाख आबादी पर COVID-19 से मौ’त के करीब 0.2 मामले आए हैं जबकि दुनिया का आंकड़ा 4.1 मृ’त्यु प्रति लाख का है,यह वायरस पर निश्चित ही मजबूत पकड़ हैं।