“कोरोना वायरस को केरल ने किया राज्य आप’दा घोषित, मिला तीसरा पॉजिटिव केस..”

0
259

केरल में सामने आया कोरोना वायरस का तीसरा केस, इसके साथ ही कोरोना वायरस के म’रीजों की संख्या हुई तीन। इस तीसरे मामले के सामने आने के बाद केरल में राज्य आप’दा घो’षित कर दिया गया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, स्वयं मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने इसके लिए आदेश दिया था।

स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के अनु’सार यह व्यक्ति कुछ दिन पहले ही चीन के वुहान से लौटा था। अभी तो यह शख़्स डॉक्टरों की निगरानी में है और इसका इला’ज चल रहा है। ये म’रीज केरल के कासरगोड का है। कहा जा रहा है कि वह दो अन्य लोगों के साथ कुछ दिन पहले ही वुहान से लौटा था।

राज्य सरकार ने बताया कि “दूसरा मरीज भी कोरोना वायरस के केंद्र चीन के वुहान में छात्र है और 24 जनवरी को केरल लौटा था। भारत में इस वि’षाणु का पहला मामला गुरुवार को त्रिशूर में आया था जब वुहान में मेडिकल की पढ़ाई करने वाली छात्रा में कोरोना वायरस के संक्रम’ण की पुष्टि हुई थी।”

केरल में करीब 1999 लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। ज़्यादा तर लोगों को स्पेशल वॉड्स में भर्ती है और तकरीबन 75 लोगों को अलग अलग हॉस्पिटल्स में रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले जिन दो लोगों में कोरोना वायरस के संक्रम’ण की पुष्टि हुई है, उनकी हालत स्थिर है और गं’भीर नहीं है।

रविवार को भी एयर इंडिया की दूसरी फ़्लाइट 323 भारतीय नागरिकों को चीन के वुहान से लेकर दिल्ली वापिस आयी। इससे पहले शनिवार को एअर इंडिया का विमान 324 भारतीय नागरिकों को भारत वापस लेकर आया था। यानी कुल मिलाकर अब तक 647 भारतीय चीन से वापस आ चुके हैं।