बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर, दिल्ली रवाना हुए नेता, जल्दी ही…

0
116

बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) की तारीख का एलान अब कभी भी हो सकता है। जहां जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। वहीं अब बीजेपी (BJP) ने मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के नाम घोषित करने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के बीजेपी नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। इस बीच दिल्ली में मुहर लगने के बाद मंत्रियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक बिहार बीजेपी के बड़े नेता और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता रविवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक होनी है। ऐसे में बीजेपी बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से अपने कोटे के मंत्रियों के अंतिम नामों पर मुहर लगा सकती है। खबर है कि बीजेपी ने भी अपने संभावित मंत्रियों के नाम पहले ही तय कर लिया थे। जिसके बाद से अब तक पार्टी को बस दिल्ली की अंतिम मुहर लगने का इंतज़ार है।

नियमों के मुताबिक प्रदेश कैबिनेट में एक मुख्यमंत्री के अलावा 35 मंत्रियों का कोटा है। इस लिहाज से 22 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। हालांकि, अब तक यह तय नहीं हुआ है कि नए मंत्रियों में कितने बीजेपी कोटे के होंगे और कितने जेडीयू के। सूत्रों की माने तो नए मंत्रिमंडल में 11-11 या फिर 10-12 के फॉर्मूले पर नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।