बड़ी खबर: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का इस्तीफा, इनसे मिलने पहुंचे

0
100

बिहार: भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। सीएम नीतीश राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद नीतीश राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। वहीं. इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं।

बिहार भाजपा कोर ग्रुप मंगलवार शाम को राज्य में उभरती राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक करेगा। बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल के बैठक की अध्यक्षता करने की उम्मीद है। इसमें दोनों उप-मुख्यमंत्रियों, पूर्व राज्य पार्टी अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद राष्ट्रीय राजधानी से पटना के लिए रवाना हो गए हैं।