आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अब बहुत तेज़ी के साथ देश में फैल रही है। कई लोग चाहते है कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आए। पंजाब में तो अपने देखा ही किस तरह से आम आदमी पार्टी ने बहुत हासिल कर अपनी सरकार बनाई और अब आम आदमी पार्टी की नजरें बाकी और राज्यों पर टिकी हुई हैं। लेकिन आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की तेज रफ्तार को भारतीय जनता पार्टी ने धीमा कर दिया है। भाजपा ने कल देर रात आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका दिया है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के 2 बड़े नेताओं को भाजपा ने अपने खेमे में ले लिया है। जिससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गोरतलब हैं कि इन नेताओं का नाम भी सामने आ चुका है। जानकारी के अनुसार इनमें आप के हिमाचल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर का नाम शामिल है। उनके अचानक से भाजपा में शामिल होना, लोगों को काफी हैरान कर गया।
जानकारों की माने तो कल देर रात अनूप केसरी और सतीश ठाकुर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के घर पहुँचे थे। वहीं उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। बताते चले कि इस दौरान ऊना के अध्यक्ष इक़बाल सिंह भी मौजूद थे और उन्होंने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इस बात की जानकारी होते ही आम आदमी पार्टी में हड़कंप मच गई है। गोरतलब हैं कि इस साल की अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर अभी से तैयारी की जा रही है।