Home राष्ट्रीय PM मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक लड़ेंगे राजनाथ के खिलाफ चुनाव

PM मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक लड़ेंगे राजनाथ के खिलाफ चुनाव

0
1019

नयी दिल्ली – कभी पीएम मोदी के समर्थक और प्रशंसक रहे उनके हमशक्ल अभिनंदन पाठक ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

बता दें इससे पहले अभिनंदन साल 1999 में भी चुनाव लड़ चुके हैं। अभिनंदन इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन पत्र भरने के बाद अभिनंदन के कहा, ‘मैं लखनऊ से चुनाव लड़ रहा हूं। अगर मैं जीत जाता हूं तो मेरा काम जनता की सेवा करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारपीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन ने कहा कि मोदी सरकार अपने चुनावी वादों पर अमल करने पर नाकामयाब रही है। अब वह उनके समर्थक नहीं हैं।

बता दें साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पीएम मोदी का भी प्रचार किया था। यही नहीं अभिनंदन ने कहा कि मोदी से मिलती-जुलती शक्ल होने का बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान जमकर फायदा उठाया।