Home उत्तराखंड उत्तराखंड : सरकार और संगठन तय कर चुका नाम, क्या आज लगेगी...

उत्तराखंड : सरकार और संगठन तय कर चुका नाम, क्या आज लगेगी मुहर?

0
251

देहरादून : सरकार में लंबे वक्त से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने की चर्चाएं चल रही हैं। सरकार और संगठन भी बयान देते रहा है कि कार्यकर्ताओं को जल्द ही सरकार में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। लेकिन, अब तक सरकार और संगठन लिस्ट फाइनल नहीं कर पाया है। किसी भी निर्णय तक पहुंचने से पहले पूरा गुणा-भाग किया जाता है। माना जा रहा है कि तमाम गुणा-भाग के बाद आज सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष दायित्वों की लिस्ट का पर फाइनल डिसीजन ले सकते हैं।

सरकार में विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों, समितियों और आयोगों में खाली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर पहले पूरा होमवर्क कर लिया गया है। संगठन के स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष ने नामों की सूची तैयार कर ली है, जिनको दायित्व सौंपे जाने हैं।

सरकार में दिए जाने वाले दायित्वों की सूची आज फाइनल हो सकती है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सूची पर मंथन करेंगे और इसके बाद अगले कुछे दिनों में सरकार के स्तर पर दायित्वों की घोषणा हो सकती है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर मंत्रिपरिषद विभाग ने विभिन्न विभागों के निगमों, बोर्डों, समितियों और आयोगों में खाली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के पदों का विवरण तैयार कर लिया है। उधर, संगठन के स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष ने भी उन वरिष्ठ और सक्रिय पदाधिकारियों के नामों की सूची तैयार कर ली है जिन्हें दायित्व दिए जा सकते हैं। इनमें ज्यादातर लोग 50 वर्ष से ऊपर की आयु के हैं।

दायित्वों के लिए पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय की परिक्रमा तेज कर दी है। महिला आरक्षण व नकल कानून समेत सरकार की उपलब्धियों पर शुभकामनाओं के बहाने पार्टी नेता मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं। कई दिग्गज नेताओं के भी चक्कर काट रहे हैं और अपने लिए दायित्व की पैरवी करने का अनुरोध कर रहे हैं।