Home उत्तर प्रदेश दलित बहनों की हत्या मामले में 6 गिरफ्तार, पिता ने की फांसी...

दलित बहनों की हत्या मामले में 6 गिरफ्तार, पिता ने की फांसी देने की मांग

0
301

लखीमपुर खीरी : UP के लखीमपुर खीरी में दलित बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी छोटू गौतम ने कबूल किया है कि वह एक लड़की से शादी करना चाहता था।

लेकिन, जब उसने मना कर दिया तो उसने अपने दोस्तों के साथ लड़कियों का अपहरण कर उनसे बलात्कार किया। इसके बाद उनके शवों को पेड़ पर लटकाने से पहले उनकी हत्या कर दी। दूसरी ओर उज्बेकिस्तान के समरकंद में आज से दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है।

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी भी हिस्सा लेने वाले हैं। कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद प्रत्यक्ष रूप से यह पहला सम्मेलन है। इस सम्मेलन में समूह के सभी आठ सदस्य देशों के प्रमुख दूसरे देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं।