पानी इंसान के लिए बेहद ज़रूरी है। पानी न मिलने पर इंसान की मौत भी हो सकती है। जहां पानी इंसान के लिए इतना ज़रूरी है। वहीं इस पानी से इंसान को खतरा भी है। बता दें कि पानी के कारण ही अभी उत्तराखंड के चमोली में अफरातफरी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को रैणी गांव (Raini Village) के लोगों में काफी हड़बड़ाहट देखने को मिली। दरअसल, यहां मौजूद ऋषिगंगा नदी का पानी अचानक बढ़ने लगा है। जिसके चलते वहां की प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और नदी किनारे रह रहे लोगों को ऊंची जगह पर जाने का आदेश दिया है।
बता दें कि तीन दिन पहले भी चमोली में कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला था। इससे पहले क्षेत्र ग्लेशियर टूटने के कारण कई कस्बों में अफरातफरी का माहौल था। जिसका बाद अब फिर एक बार ये माहौल देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैराज का पानी बढ़ने पर फिर एक बार बाढ़ आने की आंशका जताई जा रही गई। इसके चलते ही वहां लोगों के साथ-साथ राहत और बचाव कार्य में लगाए गए उपकरणों को भी ऊंची जगह पर भेजा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि खबर मिलने के बाद अब तक करीब 200 लोगों को नीचे से ऊपर बुला लिया गया है। हालांकि अभी तक पानी का स्तर कम ही है। लेकिन फिर भी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को वहां से हटकर ऊंची जगह पर जाने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि “तपोवन में हाईअलर्ट जारी किया गया है। का काम जहां चल रहा है, वहां से लोगों को सुरक्षित तरीके से हटा लिया है। रैणी गांव में एसडीआरएफ की टीमों ने सूचना दी है।”














