देहरादून : अधीनस्थ चयन सेवा आयोग भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में लगातार STF कार्रवाई कर रही है। इस मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुके है। UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है।
अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। STF की ओर से पेपर लीक की कड़ियों को जोड़ते हुए पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर तुषार चौहान निवासी जसपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।