उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में हुआ चमत्कार, आसमान से हुई मछलियों की बारिश, लोग रह गए हैरान…

0
62

बरसात के मौसम में तेज हवाओं के साथ ओले गिरना आम बात है। बरसात के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि कई इलाकों में ओले गिरते हैं। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि ओलों की जगह बारिश के दौरान मछलियां गिर सकती हैं.? ये सावल आपको फिजूल लग रहा होगा। लेकिन ये फिजूल नहीं क्योंकि उत्तर प्रदेश के भदोही जिले (Bhadohi District) में कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला है। जिसको देखकर सब हैरान हो गए हैं। भदोही (Bhadohi) जनपद में बारिश और तेज हवाओं के साथ आसमान से मछलियां गिरी हैं और इसकी तादाद एक दो नहीं बल्कि बहुत ज्यादा है।

जानकारी के अनुसार ये मामला भदोही जनपद के चौरी क्षेत्र के कंधिया के पास का है। यहां रविवार के दिन काफी तेज बारिश हुई और इस दौरान यहां आसमान से मछलियां गिरने लगी। मछलियों को गिरता देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहोल बन गया। गांव के एक सदस्य से बातचीत के दौरान पता चला कि ग्रामीणों ने मछलियों को एकत्रित भी किया। जिसके बाद उन मछलियों को तालाब और आसपास के गड्ढों में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि ये मछलियां 50 किलो से भी ज्यादा थीं।

इस घटना को देखते हुए वैज्ञानिकों का कहना है कि “कभी-कभी निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण ऐसा होता है। नदिया, तालाब के पास बनी चक्रवाती हवा मछलियों को भी उड़ा ले जाती है और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान ऐसा देखने को मिलता है।” काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रक्रिया काफी तेजी के साथ होती है।