Home उत्तर प्रदेश यूपी की नई सरकार में भाजपा कर सकती है बदलाव, पिछड़े और...

यूपी की नई सरकार में भाजपा कर सकती है बदलाव, पिछड़े और दलित मंत्रियों को…

0
290

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल की है। पार्टी ने 273 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसके बाद अब खबर है कि होली के शुभ अवसर के बाद योगी मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। लेकिन इससे पहले एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस बार पार्टी मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करने वाली है। जानकारी के अनुसार इस बार बीजेपी मंत्रिमंडल में पिछड़े और दलित मंत्रियों को पहले से ज्यादा संख्या में जगह देने वाली है। सूत्रों के मुताबिक इस बार किसी एक दलित को डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार में सिर्फ एक ही मंत्री दलित कोटे से था, लेकिन इस बार ये संख्या ज्यादा होने की संभावना है। बता दें कि अपने इस फैसले से भाजपा साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने वोटों की संख्या बढ़ा सकती है। भाजपा का मकसद इससे ही जुड़ा है। बसपा अपने वोटों को लगातार खोती जा रही है। जिसको समेटने के लिए भाजपा अपना पूरा जोर लगा देगी। इन वोटों को समेटने का ये एकमात्र विकल्प है कि भाजपा दलित मंत्रियों की फौज बना ले।
images 2 9
पिछड़ी जाति का वोट किसी भी पार्टी के लिए काफी जरूरी है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में करीब 40 फीसदी संख्या पिछड़ी जाति की है। सभी पार्टियां चाहती हैं कि पिछड़ी जाति का वोट उन्हे मिले। जिसके कारण वह पिछड़ी जाति का सपोर्ट पाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करती है। अब ये ही काम भाजपा भी करने जा रही है। पिछड़े और दलित मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह देकर भाजपा उनका वोट हासिल करना चाहती है।