बिहार : विधानसभा में बजट पेश होने के बाद BJP के दो विधायक आपस में भिड़ गए। मीडिया के सामने बजट पर प्रतिक्रिया देने के समय BJP के दो विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। एक-दूसरे को विधायकों ने भाषाई मर्यादा में रहने की नसीहत भी दे डाली। सोशल मीडिया पर विधायकों के बीच तू-तू, मैं-मैं की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। राजद ने भी वीडियो शेयर कर चुटकी ली है।
बिहार विधानसभा में फोटो खिंचाने के लिए बीजेपी के दो वरिष्ठ विधायक आपस में ख़ूब लड़े।
अगर कैमरा और गोदी मीडिया नहीं हो तो बीजेपी इस देश में दो सर्वाइव नहीं कर पाएगी, यह बात भाजपाई समझते है इसलिए फोटो के लिए झगड़ते है। pic.twitter.com/wAALjITWWh
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) February 28, 2023
BJP विधायक संजय सिंह अरुण सिन्हा पर भड़क गए। उन्होंने अरुण सिन्हा को कोहनी मारने पर टोका। इसपर अरुण सिन्हा बिपर पड़े। उन्होंने कहा कि जरा भाषा पर कंट्रोल रखिए। संजय सिंह बोले कि आप सीनियर हैं, तो सीनियर की तरह रहिए। दोनों विधायकों के बीच कैमरे के सामने आने के लिए बहस होने लगी।
मामला बढ़ता देख नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को बीच-बचाव में आना पड़ा। उन्होंने दोनों विधायकों को समझाया और अरुण सिन्हा को पकड़कर किनारे किया। इस दौरान पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। माइक भी ऑन था, इसलिए नोकझोंक की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है।
राजद ने घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया और लिखा कि बिहार विधानसभा में फोटो खिंचाने के लिए बीजेपी के दो वरिष्ठ विधायक आपस में ख़ूब लड़े। अगर कैमरा और गोदी मीडिया नहीं हो तो BJP इस देश में दो सर्वाइव नहीं कर पाएगी, यह बात भाजपाई समझते है इसलिए फोटो के लिए झगड़ते है।