Home ख़ास ख़बरें तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए बिहार के पूर्व CM मांझी,...

तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए बिहार के पूर्व CM मांझी, पार्टी प्रवक्‍ता ने बताई ये वजह…

0
252

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की अचानक से तबियत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि जीतन राम मांझी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। शनिवार शाम को उनकी अचानक से तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उनको पटना के मेदांता अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उनको भर्ती होने की सलाह दी। डॉक्टर की सलाह पर वह अस्पताल में भर्ती हो गए। इस बीच खबर सामने आई है कि मांझी के चेहरे पर लकवा का हल्‍का असर हुआ था, जिसके बाद ही उनको अस्पताल लाया गया था।

लेकिन इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्‍ता दानिश रिजवान ने इसको सिर्फ एक अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि लोग झूठी बातें फैला रहे हैं। रिजवान ने कहा कि “मांझी एक दिन पहले भी मेदांता अस्‍पताल गए थे और अपना ब्लड शुगर लेवल की जांच करवाई थी। रविवार को वो फुल बाडी चेकअप के लिए फिर से मेदांता अस्‍पताल गए हैं। वो समय-समय पर अपनी जांच करवाते रहे हैं। यहां तक की कई बार दिल्ली जाकर भी उन्होंने जांच करवाई है।” इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मांझी की तबियत अब पहले से बेहतर है और डॉक्टर ने उनको आराम करने को बोला।
images 10 8
उन्होंने बताया कि “जीतन राम मांझी का शुगर लेवल कम हो गया है, इस वजह से वो असामान्य महसूस कर रहे थे। इसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया। मांझी होश में हैं, और बातचीत कर रहे हैं।” जानकारी के अनुसार आज शाम तक हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।