Home Uncategorized CM के करीबी शिवसेना MP ने अस्पताल के डीन से साफ़ कराया...

CM के करीबी शिवसेना MP ने अस्पताल के डीन से साफ़ कराया शौचालय, मुकदमा दर्ज

0
182

शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद हेमंत पाटिल के खिलाफ नांदेड़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, मंगलवार को हेमंत पाटिल ने नांदेड़ के सरकारी अस्पताल पहुंचकर अस्पताल की सुविधाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया था। इस दौरान गंदा शौचालय देखा तो वो भड़क गए और उन्होंने अस्पताल के डीन से टॉयलेट को साफ करवाया।

पाटिल ने मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक डीन डॉ. श्यामराव वाकोडे से जबरन शौचालय साफ करवाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। डीन वाकोडे की शिकायत के बाद लोक सेवक को उसके कर्तव्य में बाधा डालने और उसे बदनाम करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मंगलवार को डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया था। वायरल वीडियो में पाटिल को वाकोडे को झाड़ू सौंपते हुए और उनसे शौचालय और दीवार पर लगे मूत्रालय को साफ करवाते हुए दिखाया गया है।