सर्द हवाओं के धीमा पड़ने से मिली थोड़ी राहत, न्यूनतम तापमान बढ़कर हुआ 4 डिग्री…

0
86

इस बार भारत में ठंड ज्यादा पड़ने का अनुमान लगाया गया है और ये अनुमान सही साबित होता हुआ दिखा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बात जनवरी और फरवरी के बीच रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ेगी। लेकिन इस बार तो जनवरी से पहले ही तापमान गिरता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बता दें कि ये तापमान इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि अब ये तापमान थोड़ा बढ़ गया है और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

बुधवार 22 दिसंबर के दिन चल रहीं बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के धीमे पड़ने से दिल्ली में ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है। बताते चलें कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को दर्ज किए गए तापमान को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा था कि मौसम विभाग जल्दी ही शीत लहर की घोषणा करेगा। लेकिन आज दर्ज किए गए तापमान को देखने के बाद इसकी घोषणा नहीं की गई। बता दें कि शीत लहर की घोषणा तब की जाती है जब मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस होता है।
images 1 11
गौरतलब हैं कि सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा कर देता है. न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम या सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा कर दी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि 24 या 25 दिसंबर को बूंदाबांदी भी हो सकती है।