Home Blog Page 45

मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान झड़प, TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर को घेरा

0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। इस चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 1,478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मतदान के लिए 44,000 से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 7,384 केंद्रों को अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इस चरण में लगभग 3 करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 44,376 बूथों पर मतदान हो रहा है, जिनमें करीब 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं।

विशेष बात यह है कि 5,444 बूथों का संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा किया जा रहा है, जबकि 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी बीच, मुर्शिदाबाद जिले में मतदान के दौरान तनाव की खबर सामने आई है। आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। घटना के दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान में सहयोग की अपील की है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण का मतदान अगले बुधवार को आयोजित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट

0

भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

कपाट खुलने के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। कपाट खुलते ही हजारों भक्तों ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पूरा धाम ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था लागू की गई है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो सके।

चारधाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही अब यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले

0

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026

ऊं नम् शिवाय जय जय श्री केदार ” के उदघोष के साथ विधि-विधान पूर्वक खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

• * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री केदारनाथ धाम के कपाटोत्सव‌ के साक्षी बने, सभी श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं।*

• *

श्री केदारनाथ धाम: 22 अप्रैल। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों तथा ऊं नम् शिवाय जय श्री केदार के उदघोष के साथ आज बुधवार 22 अप्रैल को प्रात: 8 बजे विधि- विधान से खुल गये है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाटोघाट्न के साक्षी बने।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से पूजा में शामिल है मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की आशा व्यक्त की कि इस यात्रा बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन को पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार चारधाम में तीर्थयात्रियों को हर संभव यात्री सुविधायें मुहैया कराने हेतु प्रतिबद्ध है बताया कि साढ़े बीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड चारधाम हेतु पंजीकरण करा लिया है।

उल्लेखनीय है कि कपाट खुलने के अवसर पर आज लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संदेश में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दी।

कपाट खुलने के अवसर हेतु दानी दाताओं के सहयोग से बीकेटीसी द्वारा श्री केदारनाथ धाम को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया ।बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के लिए भंडारे भी लगाये। श्री केदारनाथ धाम में विगत दिनों से मौसम सामान्यतौर पर साफ है संपूर्ण केदारनाथ क्षेत्र में हल्की बर्फ नजर आ रही है तथा मौसम सर्द बना हुआ है।

कपाट खुलने की प्रक्रिया आज सुबह पांच बजे से शुरू हुई सुबह साढ़े पांच बजे से श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी )कर्मचारी मंदिर परिसर में तैनात हो गये थे सुबह सात बजे श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर लिंग, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिलाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा, धर्माचार्यों वेदपाठीगणों भैरव नाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला ने पूरब द्वार से मंदिर में प्रवेश किया तथा मंदिर के गर्भगृह के द्वार की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

देवी देवताओं का आव्हान कर जन कल्याण की कामना तथा संकल्प के साथ ही ठीक प्रातः आठ बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिये गये।इसी समय मंदिर का मुख्य अर्थात दक्षिण द्वार भी खुल गया।

*बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस अवसर पर यात्रा से जुड़े सभी विभागों का आभार जताया कहा कि मंदिर समिति श्रद्धालुओं को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है। बताया कि केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों का प्रवेश सर्वथा वर्जित रहेगा। मंदिर से 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी एवं रील निर्माण प्रतिबंधित किया गया है। बताया कि समिति तीर्थयात्रियों की सेवा हेतु तत्पर है।यहां यह उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी बीते कल मंगलवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के साथ पैदल चलकर श्री केदारनाथ धाम पहुंचे।*
*

उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान भैरवनाथ जी की पूजा हुई। जबकि बाबा केदार की पंच मुखी डोली 20 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान हुई
विभिन्न पड़ावों से पैदल मार्ग से बीते मंगलवार शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंची ।

आज कपाट खुलने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर,बीकेटीसी सदस्य महेन्द्र शर्मा, प्रह्लाद पुष्पवान डा. विनीत पोस्ती केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,सहित बड़ी संख्या यें तीर्थ पुरोहितगण, हकहकूकधारी, तथा तीर्थयात्री मौजूद रहे।

बीकेटीसी  मीडिया  प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि     चारधामों में इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल गुरुवार 23 अप्रैल को प्रात: सवा छ: बजे खुलेंगे। तथा श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 19अप्रैल को खुल चुके है।

 

नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग का इस्तीफा, 26 दिन में छोड़ा पद, ये विवाद बना कारण

0

काठमांडू। नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महज 26 दिनों के कार्यकाल के बाद दिया गया यह इस्तीफा उनके खिलाफ लगे वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध निवेश के आरोपों के बीच आया है। गुरुंग पर विवादास्पद कारोबारी दीपक भट्टा के साथ व्यावसायिक साझेदारी और माइक्रो इंश्योरेंस कंपनियों में संदिग्ध निवेश के आरोप लगे थे। गृह मंत्री बनने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने वाले गुरुंग को अपने ही निवेशों को लेकर चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया।

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

गुरुंग पर आय से अधिक संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में शामिल होने के आरोप लगे हैं। विपक्षी दलों और प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उनके संबंध कुछ विवादित कारोबारियों से रहे हैं। नेपाली मीडिया में सामने आए दस्तावेजों के बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई थी और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किए।

फेसबुक पोस्ट में दी सफाई

इस्तीफे की घोषणा करते हुए गुरुंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने गृह मंत्री के रूप में अपने दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाए, लेकिन अपने निवेशों को लेकर उठे सवालों और सार्वजनिक चिंताओं को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में नैतिकता सर्वोपरि है और जनता का विश्वास किसी भी पद से बड़ा होता है।

‘नैतिकता पद से बड़ी’

गुरुंग ने लिखा कि आज की युवा पीढ़ी सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रही है, ऐसे में सार्वजनिक जीवन को स्वच्छ बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब सरकार और नेतृत्व पर सवाल उठते हैं, तो जवाबदेही निभाना आवश्यक हो जाता है, इसी कारण उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

नेपाल की राजनीति में बढ़ी हलचल

इस घटनाक्रम से नेपाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इससे पहले 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने अनुशासनहीनता के आरोप में श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार साह को भी बर्खास्त किया था। आयोग की रिपोर्ट में साह पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था।

खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित बयान पर सियासत तेज हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग पहुंचा और मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा नेताओं ने खरगे के बयान को गंभीर और निंदनीय बताते हुए आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। मुलाकात के बाद किरण रिजिजू ने कहा कि पार्टी गहरे दुख और आक्रोश के साथ आयोग के समक्ष पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल की गई भाषा न केवल पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि पूरे देश का अपमान है।

वहीं निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा ने आयोग के सामने यह मुद्दा उठाया है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक मंच से इस तरह के शब्दों का प्रयोग बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने बताया कि यह बयान चुनावी राज्य चेन्नई में मीडिया को संबोधित करते हुए दिया गया था।

सीतारमण ने यह भी कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह का बयान देना और भी चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना एक “पैटर्न” बन गया है और इसमें अब तक कोई सुधार नहीं दिखा है।

धीमी पड़ रही है पृथ्वी की रफ्तार, भविष्य में 25 घंटे का होगा एक दिन

0

वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी की घूर्णन गति (अपनी धुरी पर घूमने की गति) धीरे-धीरे कम होती जा रही है, जिसके कारण दिन की अवधि में बहुत ही मामूली लेकिन लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में एक दिन 24 घंटे का होता है, लेकिन आने वाले करोड़ों वर्षों में यह बढ़कर 25 घंटे का हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह परिवर्तन बेहद धीमी गति से हो रहा है। पृथ्वी की गति पर मुख्य रूप से चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव पड़ता है, जिससे ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है और यही प्रक्रिया पृथ्वी की घूर्णन गति को धीरे-धीरे धीमा कर रही है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिन की अवधि में एक घंटे की बढ़ोतरी होने में करीब 20 करोड़ (200 मिलियन) साल का समय लगेगा। यानी यह बदलाव इतना धीमा है कि इसे मानव जीवनकाल में महसूस करना संभव नहीं है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि यह प्राकृतिक प्रक्रिया पृथ्वी के विकास का हिस्सा है और इससे भविष्य में समय मापन की पद्धतियों में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल वैज्ञानिक इस परिवर्तन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विदेशी ऑटो-पेमेंट पर 24 घंटे पहले अलर्ट, RBI ने बदले ई-मेंडेट नियम

0

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑटो-डेबिट (ई-मेंडेट) से जुड़े नियमों में अहम बदलाव करते हुए अब विदेशी (क्रॉस-बॉर्डर) ट्रांजैक्शन को भी इसके दायरे में शामिल कर लिया है। नए प्रावधानों के तहत किसी भी ऑटो-पेमेंट से पहले ग्राहकों को कम से कम 24 घंटे पहले नोटिफिकेशन दिया जाएगा, जिससे वे चाहें तो भुगतान रोक सकेंगे।

RBI के इस फैसले का उद्देश्य डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है। अब तक यह नियम मुख्य रूप से घरेलू लेनदेन पर लागू थे, लेकिन नए बदलाव के बाद विदेशी सब्सक्रिप्शन और अन्य अंतरराष्ट्रीय आवर्ती भुगतानों पर भी यही व्यवस्था लागू होगी।

नए नियमों के अनुसार, ग्राहक को ऑटो-डेबिट से पहले भुगतान की पूरी जानकारी—राशि, तारीख और मर्चेंट—के साथ अलर्ट मिलेगा। यदि ग्राहक इस भुगतान को नहीं करना चाहता, तो वह समय रहते इसे रद्द या संशोधित कर सकता है।

सुरक्षा के लिहाज से RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि 15,000 रुपये तक के आवर्ती भुगतान बिना अतिरिक्त प्रमाणीकरण (OTP) के हो सकेंगे, जबकि इससे अधिक राशि के लिए अतिरिक्त सत्यापन अनिवार्य होगा। कुछ विशेष श्रेणियों जैसे बीमा, म्यूचुअल फंड और क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान में यह सीमा अधिक हो सकती है। यह नियम UPI, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और प्रीपेड वॉलेट के माध्यम से होने वाले सभी ऑटो-पेमेंट पर लागू होंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से अनचाहे ऑटो-डेबिट पर रोक लगेगी और उपभोक्ताओं को अपने खर्च पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा। साथ ही, डिजिटल फ्रॉड के मामलों में भी कमी आने की उम्मीद है।

उत्तराखंड: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 54 पुलिस अधिकारियों के तबादले

0

देहरादून। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। देर रात जारी आदेश में एक साथ 50 से अधिक थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।

जानकारी के अनुसार कुल 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है, जिनमें 6 इंस्पेक्टर, 40 उपनिरीक्षक (दरोगा) और 8 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। इस बड़े फेरबदल को जिले की मौजूदा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि नए एसएसपी ने कार्यभार संभालने के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। तबादलों से पुलिसिंग में तेजी और प्रभावशीलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष

0

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयघोषों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु धाम में मौजूद रहे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस अवसर पर केदारनाथ पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। धाम को लगभग 51 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिसकी सुंदरता ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इससे पहले बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे केदारनाथ धाम पहुंची। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से रवाना हुई डोली ने 17 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय करते हुए जंगलचट्टी, रामबाड़ा, लिनचोली और बेस कैंप होते हुए केदारपुरी पहुंची।

धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर डोली का भव्य स्वागत किया। डोली ने मंदिर की परिक्रमा करने के बाद भंडार गृह में प्रवेश किया, जहां विधिवत पूजा संपन्न हुई। इस दौरान 8वीं सिखलाई रेजीमेंट के बैंड की मधुर धुनों और डमरू की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस व आईटीबीपी के जवान तैनात हैं। इस मौके पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पुजारी टी. गंगाधर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर: इन राज्यों में पारा 40°C पार, दिल्ली समेत 10 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

0

नई दिल्ली : उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अप्रैल के महीने में ही जून जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए दिल्ली समेत 10 राज्यों में अगले दो से तीन दिनों के लिए लू यानी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी अब खतरनाक रूप ले चुकी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 19 अप्रैल को जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज 44.6°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं वाराणसी में 44.2°C तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री का सबसे ज्यादा विचलन है।

इसके अलावा सुल्तानपुर में 43.8°C, आगरा, झांसी और बांदा में 43.6°C और हमीरपुर में 43.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। आईएमडी ने बुंदेलखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक तेज लू चलने की संभावना जताई है, जहां पारा 45°C के ऊपर जा सकता है।

हरियाणा में भी मौसम पूरी तरह बदल चुका है और ठंड की जगह तेज गर्मी ने ले ली है। रोहतक में इस सीजन का सबसे ऊंचा तापमान 41.9°C दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में 41.4°C रिकॉर्ड हुआ। अंबाला और करनाल में 40.4°C, गुरुग्राम में 40.1°C, पलवल और सोनीपत में 40.2°C, नूंह में 41.3°C, महेंद्रगढ़ में 40.8°C और जींद में 40.7°C तापमान रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के दस शहरों में पारा 40°C के पार पहुंच गया है। चंडीगढ़ में भी तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर 39°C रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि दक्षिण और पश्चिम हरियाणा में लू जैसे हालात बन सकते हैं और दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

मौसम विभाग ने पूरे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के लिए व्यापक हीटवेव अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 23 अप्रैल तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को, झारखंड में 22 अप्रैल तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 अप्रैल तक और पश्चिमी राजस्थान में 20 से 23 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है।

इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में 21 से 23 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट है। दिल्ली-NCR में भी तापमान बढ़ने के आसार हैं और अगले हफ्ते 18-24 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अधिकतम तापमान में 3-5°C की बढ़ोतरी हो सकती है।

इस भीषण गर्मी के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में फिलहाल शुष्क मौसम बना हुआ है और राजस्थान की ओर से लगातार पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन में तेज धूप और गर्म हवा लोगों को झुलसा रही है। हरियाणा में भी साफ आसमान और शुष्क हवाओं की वजह से गर्मी का असर तेज हो रहा है।

वैज्ञानिकों के अनुसार पाकिस्तान के बलूचिस्तान से गर्म हवाओं का संचरण पश्चिमी भारत की ओर हो रहा है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

गर्मी का असर इतना बढ़ गया है कि महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में तापमान 43°C तक पहुंचने पर जिला यातायात शाखा ने दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रखने का फैसला लिया है, ताकि सिग्नल पर खड़े लोगों को कड़ी धूप में परेशानी न हो। अकोला और वर्धा में पारा 45°C तक पहुंच गया है। डॉक्टरों ने भी लोगों को सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर के समय घर से बाहर निकलें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

आईएमडी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अप्रैल के बाद मई और जून में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती है, लेकिन इस बार अप्रैल में ही इसका असर दिखने लगा है। फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं हैं, इसलिए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लू से बचाव के सभी उपाय अपनाने की अपील की है।