Home Blog Page 279

Big Accident : भीषण सड़क हादसा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

0

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र में हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो और एक बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से संगम स्नान के लिए आ रहे थे।

हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी घायल हो गए, जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। घायलों को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

38वें राष्ट्रीय खेलों-2025 का भव्य समापन : महाराष्ट्र ने जीते सबसे ज्यादा 201 पदक, दूसरे व तीसरे स्थान पर हरियाणा और SSCB

0

नैनीताल : उत्तराखंड के हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों-2025 का भव्य समापन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों का जोश, जज्बा और जुनून देखने लायक था। इस ऐतिहासिक आयोजन के गवाह बने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जिन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत अब खेल महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन न केवल इस राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और श्फिट इंडिया अभियान ने देश के युवाओं को खेलों से जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य किया है। आज भारत ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, और इसमें हमारे युवा खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान है।

गृह मंत्री शाह ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में खेलों के विकास के लिए हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड खेलों के लिए एक नए हब के रूप में उभर रहा है। अमित शाह ने अपने संबोधन में खेलों के बढ़ते बजट और खिलाड़ियों को दिए जा रहे संसाधनों का भी जिक्र किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में सर्विसेस की टीम ने सर्वाधिक मेडल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र ने दूसरा और हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस मौक पर सर्विसेज की टीम के कोच को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगले राष्ट्रीय खेलों के मेजबान राज्य मेघालय को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत में खेलों की बढ़ती संस्कृति युवाओं को प्रेरित कर रही है और आने वाले वर्षों में हम वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उत्तराखंड में इस सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य को भी बधाई दी गई।

केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड को खेलों के लिए शानदार आयोजन स्थल बनाने पर सराहना की। समापन समारोह में संस्कृति की झलक भी देखने को मिला। कुमाऊंनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Medal Tally

Rank State/Board Gold Silver Bronze Total
1 Maharashtra 54 71 76 201
2 Services Sports Control Board 68 26 27 121
3 Haryana 48 47 58 153
4 Madhya Pradesh 34 26 22 82
5 Karnataka 34 18 28 80
6 Tamil Nadu 27 30 35 92
7 Uttarakhand 24 35 44 103
8 West Bengal 16 13 18 47
9 Punjab 15 20 31 66
10 Delhi 15 18 29 62
11 Manipur 14 16 25 55
12 Odisha 14 15 17 46
13 Uttar Pradesh 13 20 23 56
14 Kerala 13 17 24 54
15 Rajasthan 9 11 23 43
16 Gujarat 8 10 20 38
17 Jharkhand 7 6 12 25
18 Andhra Pradesh 7 1 6 14
19 Jammu and Kashmir 5 6 13 24
20 Andaman and Nicobar Islands 5 3 2 10
21 Chandigarh 4 6 9 19
22 Himachal Pradesh 4 3 8 15
23 Arunachal Pradesh 4 3 6 13
24 Assam 3 15 16 34
25 Chhattisgarh 3 4 9 16
26 Telangana 3 3 12 18
27 Goa 2 4 4 10
28 Mizoram 2 0 1 3
29 Bihar 1 6 5 12
30 Meghalaya 1 2 2 5
31 Puducherry 0 1 1 2
32 Nagaland 0 0 2 2
33 Sikkim 0 0 2 2

🏅 महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा 201 पदकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया.
🥈 सेवाएं (SSCB) 121 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर.
🥉 हरियाणा 153 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर.  

देहरादूून के गढ़ी कैंट सिथत गोर्खाली सुधार सभा में निर्माणाधीन कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण।

0

देहरादून, 14 फरवरी 2025। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णाेद्वार कार्यों का निरीक्षण किया। यह कार्य मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत होकर रुपये 99 लाख की लागत से किया जा रहा है, जिसमें गोर्खाली सुधार सभा के कार्यालयों, भवन, पुस्तकालय, पार्किंग और एक बहुउद्देशीय हाल का निर्माण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि इसे तय समय में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा इस भवन का लोकार्पण किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा समाज के उत्थान और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है। इस भवन के नवनिर्माण से गोर्खाली समाज को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक नए हाल का निर्माण किया जाएगा। जिससे संस्था के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा वर्षों से गोर्खाली समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रही है। यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक बैठकें और सामाजिक कार्य आयोजित किए जाते हैं। इस भवन के जीर्णाेद्वार से समाज को एक सुविधाजनक मंच मिलेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत को संरक्षित रखने में सहायता मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक संस्थानों और सांस्कृतिक धरोहरों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि समुदाय की उन्नति और उनके ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहेगी।
निरीक्षण के दौरान गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष कैप्टन पदम सिंह थापा, राजन क्षेत्री, श्याम राना, टीडी भूटिया, गोपाल क्षेत्री, प्रभा शाह, सपना मल्ल, विष्णु गुप्ता, मनोज खत्री, मधुसूदन शर्मा, मनोज क्षेत्री सहित कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजीव सोनी, कनिष्ठ अभियंता अरुण जोशी उपस्थित रहे।

UCC के प्रावधानों के विरोध में भू भूम्याल जागृति मंच ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

0

नई टिहरी : समान नागरिक संहिता (UCC) के कुछ प्रावधानों को लेकर भू भूम्याल जागृति मंच, टिहरी ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने जिलाधिकारी टिहरी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें UCC के कुछ बिंदुओं पर गंभीर आपत्ति दर्ज की गई। जिलाधिकारी कार्यालय में तहसीलदार टिहरी ने ज्ञापन प्राप्त किया

प्रमुख आपत्तियां

  1. राज्य में एक वर्ष के भीतर आए लोगों को निवासी का अधिकार देने का प्रावधान: संगठन का कहना है कि यह उत्तराखंड के मूल निवासियों के अधिकारों को प्रभावित कर सकता है और जनसांख्यिकी असंतुलन पैदा करेगा।
  2. लिव-इन रिलेशनशिप हेतु पंजीकरण का प्रावधान: मंच ने इसे “देवभूमि की सांस्कृतिक पवित्रता पर सीधा आघात” बताया और कहा कि यह प्रदेश की परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है।

जनआंदोलन की चेतावनी
मंच ने सरकार से आग्रह किया कि वह प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन प्रावधानों पर पुनर्विचार करे। साथ ही, मंच ने चेतावनी दी कि यदि इन बिंदुओं को वापस नहीं लिया गया, तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। संगठन के संयोजक देवेंद्र नौडियाल (मोनू) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रमुख हस्तियों में अमित पंत, राकेश भूषण गोदियाल, सूरज राणा, नरेंद्र रमोला, ज्योति प्रसाद भट्ट, मुशर्रफ अली, सोबन सिंह नेगी, श्रीपाल चौहान, कमल सिंह महर, दर्शनी रावत, महावीर उनियाल, गंगा भगत नेगी, लखवीर चौहान, राजेन्द्र असवाल, शक्ति प्रसाद जोशी, मान सिंह रौतेला, गबर सिंह रावत, संतोष आर्य, बीरेंद्र दत्त, हरि सिंह मखलोगा, बिजेंद्र सिंह नेगी, पुरुषोत्तम थलवाल, रवीश उनियाल, आशा रावत, ममता उनियाल आदि शामिल रहे।

एलओसी पर बढ़ा तनाव, पाकिस्तान की चार नापाक हरकतों से सतर्क हुई सेना

0

राजौरी : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों में लगातार चार नापाक हरकतें की गई हैं, जिससे सीमा पर स्थिति गंभीर हो गई है। ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब भारत और पाकिस्तान के बीच 2021 में हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद पिछले चार वर्षों से स्थिति अपेक्षाकृत शांत बनी हुई थी।

पाकिस्तान की नापाक हरकतें, भारत को नुकसान

गत रविवार से अब तक एलओसी पर लगातार चार घटनाएं हुई हैं, जिसमें दो भारतीय जवान घायल हो गए, जबकि एक सेना के कैप्टन समेत दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही इन गतिविधियों को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं।

सेना पूरी तरह सतर्क, सुरक्षा कड़ी

इन घटनाओं को देखते हुए अग्रिम मोर्चों से लेकर सीमा पर गश्त कर रही सुरक्षा टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत की जवाबी कार्रवाई तय

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना पाकिस्तान की इन हरकतों का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेना के उच्च अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की इन हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

एलओसी पर फिर से बढ़ सकता है तनाव

इन घटनाओं के बाद यह आशंका बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से और भी उकसावे वाली हरकतें हो सकती हैं। भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और स्थानीय नागरिकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इनामी राशि का ऐलान, विजेता को मिलेंगे ₹18.5 करोड़

0

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इनामी राशि की घोषणा कर दी है। इस बार टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 53% बढ़ाकर $6.9 मिलियन (लगभग ₹57 करोड़) कर दी गई है। विजेता टीम को $2.24 मिलियन (लगभग ₹18.5 करोड़) की बड़ी राशि मिलेगी, जबकि उपविजेता टीम को $1.12 मिलियन (लगभग ₹9.25 करोड़) दिए जाएंगे।

पाकिस्तान और दुबई में होंगे मुकाबले

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा। भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने भारत के सभी मुकाबले दुबई में कराने का फैसला किया है। भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इनामी राशि का पूरा विवरण:

  • विजेता टीम: $2.24 मिलियन (लगभग ₹18.5 करोड़)
  • उपविजेता टीम: $1.12 मिलियन (लगभग ₹9.25 करोड़)
  • सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें: $560,000 (लगभग ₹4.6 करोड़) प्रति टीम
  • ग्रुप चरण में हर मैच जीतने पर: $34,000 (लगभग ₹28 लाख) प्रति मैच
  • पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमें: $350,000 (लगभग ₹2.9 करोड़) प्रति टीम
  • सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमें: $140,000 (लगभग ₹1.15 करोड़) प्रति टीम
  • हर टीम को भागीदारी राशि: $125,000 (लगभग ₹1 करोड़) प्रति टीम

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने क्या कहा?

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा,
“आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इस टूर्नामेंट के जरिए वनडे क्रिकेट की शीर्ष टीमें आपस में भिड़ेंगी, और हर मैच का महत्व होगा। इस बार पुरस्कार राशि में की गई वृद्धि, टूर्नामेंट की वैश्विक प्रतिष्ठा और आईसीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

भारत का शेड्यूल:

  • 20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (दुबई)
  • 23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
  • 2 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड (दुबई)

भारत का चैंपियंस ट्रॉफी रिकॉर्ड

भारत अब तक चार बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने यह खिताब जीता था। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द होने के बाद भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। 2000 और 2017 में भारत फाइनल में पहुंचकर हार गया था।

आठ टीमें लेंगी हिस्सा

इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और फिर विजेता टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

आईसीसी की नई योजना

आईसीसी ने यह भी घोषणा की है कि पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी अब हर चार साल में आयोजित की जाएगी, जबकि महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में टी20 प्रारूप में शुरू होगी।

RBI ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगाई पाबंदियां, ग्राहक नहीं निकाल सकेंगे पैसा

0

नई दिल्ली, 14 फरवरी 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक (New India Co-operative Bank) के कामकाज पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इससे बैंक के ग्राहकों को सबसे अधिक परेशानी होगी, क्योंकि वे अपनी जमा पूंजी को फिलहाल नहीं निकाल सकेंगे।

क्या हैं RBI के प्रतिबंध?

RBI द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के तहत 13 फरवरी 2025 से अगले छह महीनों तक बैंक न तो नया लोन जारी कर सकेगा और न ही कोई नया डिपॉजिट स्वीकार कर सकेगा। इसके अलावा, ग्राहक अपने खातों से कोई भी राशि निकालने में असमर्थ होंगे। हालांकि, इस दौरान RBI बैंक की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेगा और जरूरत पड़ने पर कुछ राहत भी दे सकता है।

RBI का बयान

RBI ने अपने निर्देश में कहा है कि बैंक की मौजूदा लिक्विडिटी (नकदी) स्थिति को देखते हुए, उसे किसी भी ग्राहक को बचत खाते, चालू खाते या किसी अन्य खाते से पैसा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, बैंक को लोन को जमा राशि के खिलाफ समायोजित (सेट-ऑफ) करने की अनुमति दी गई है, बशर्ते कि यह RBI के दिशानिर्देशों के अनुरूप हो। बैंक आवश्यक खर्चों जैसे वेतन, किराया और बिजली बिल का भुगतान कर सकता है।

RBI ने क्यों लिया यह फैसला?

RBI ने बैंक के कामकाज में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कदम उठाया है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि उसने जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए यह प्रतिबंध लगाया है। 13 फरवरी 2025 से बैंक किसी भी नए लोन को मंजूरी नहीं दे सकेगा और न ही किसी पुराने लोन को रिन्यू कर पाएगा, जब तक कि RBI की अनुमति न मिले।

ग्राहकों का क्या होगा?

RBI के इस आदेश के बाद बैंक के ग्राहक अपनी जमा राशि फिलहाल नहीं निकाल पाएंगे। यदि RBI जांच के बाद बैंक को कोई राहत देता है, तो ग्राहकों को पैसे निकालने की सुविधा मिल सकती है। अन्यथा, डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के तहत जमाकर्ताओं को 5 लाख रुपये तक का बीमा क्लेम मिलेगा।

राष्ट्रीय खेल 2025: कर्नाटक पुरुष और हरियाणा ने जीता महिला हॉकी में स्वर्ण पदक

0

हरिद्वार:  हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में हुए राष्ट्रीय खेल 2025 के हॉकी फाइनल्स में हरियाणा ने महिला हॉकी में और कर्नाटक ने पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

हरियाणा की महिला टीम ने मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। हालांकि, मैच की शुरुआत मध्य प्रदेश के पक्ष में रही जब चव्हाण ऐश्वर्या ने 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन, इसके बाद हरियाणा ने जोरदार वापसी की और लगातार चार गोल करके खिताबी जीत दर्ज की।

IMG 20250213 WA0024

हरियाणा की ओर से महिमा चौधरी (37’), इशिका (45’, 50’) और मोनिका (55’) ने गोल किए। इशिका ने दो गोल किए, जिनमें एक फील्ड गोल और एक पेनल्टी कॉर्नर से आया।

तीसरे स्थान के मुकाबले में झारखंड ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। प्रमोदनी लकड़ा (12′) के फील्ड गोल और कप्तान अलबेला रानी टोप्पो (17′) के पेनल्टी कॉर्नर गोल से झारखंड ने पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, तनुश्री दिनेश कडू (39′) ने महाराष्ट्र के लिए एक गोल किया, लेकिन वह जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था।

 Mohan Singh, Secretary General Hockey India

कर्नाटक ने पुरुष हॉकी के फाइनल में उत्तर प्रदेश को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मैच की शुरुआत यूपी के लिए शानदार रही जब फराज खान ने पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग दिया। हालांकि, कर्नाटक ने तेजी से वापसी की और शमंथ सीएस (8′) ने बराबरी का गोल कर दिया।

इसके बाद भारत महालिंगप्पा कुट्टाकोटी (18′) और अभरण सुदेव बी (39′) ने पेनल्टी कॉर्नर से दो और गोल करके कर्नाटक को 3-1 की मजबूत बढ़त दिलाई। उत्तर प्रदेश की ओर से शारदानंद तिवारी (45′) ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

IMG 20250213 WA0027

तीसरे स्थान के मुकाबले में महाराष्ट्र ने पंजाब को 1-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र के लिए वेंकटेश केंचे (36′) ने निर्णायक फील्ड गोल किया, जिसने उनकी टीम को जीत दिलाई।

मैच के स्कोर:

महिला हॉकी

3rd/4th स्थान: महाराष्ट्र 1-2 झारखंड

फाइनल: मध्य प्रदेश 1-4 हरियाणा

पुरुष हॉकी

3rd/4th स्थान: महाराष्ट्र 1-0 पंजाब

फाइनल: कर्नाटक 3-2 उत्तर प्रदेश

 

भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत, तीन घायल

0

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

यह भीषण हादसा ढखेरवा-निघासन स्टेट हाईवे पर हाजरा फार्म के पास हुआ। नगर क्षेत्र के पटेल नगर निवासी दिग्विजय अपने दोस्तों के साथ कार से ढखेरवा की ओर से आ रहे थे। तभी हाजरा फार्म के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ने से भरी डबल ट्रॉली से उनकी कार पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

चार की मौके पर मौत

  • संजय (24) निवासी चौधरी पुरवा
  • रजनीश (19)
  • सैफू (34) निवासी सिंगाही की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रॉली का पंचर बना रहे सिंगाही कस्बा निवासी अंसार (26) को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

तीन घायल, हालत गंभीर

  • दिग्विजय (21) निवासी पटेल नगर
  • अरुण (19)
  • रवि (24) निवासी घनश्याम पुरवा, इन सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे युवक

बताया जा रहा है कि सभी युवक एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद दोस्त को घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कॉमेडियन समय रैना शो विवाद, रणवीर इलाहाबादिया की होगी पेशी, मुंबई पुलिस की जांच जारी

0

मुंबई पुलिस कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा सहित सात लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, रणवीर इलाहाबादिया एक या दो दिन में जांच के लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं।

असम पुलिस की भी जांच में भागीदारी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुंबई पुलिस इस विवादित टिप्पणी को लेकर अब तक कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बयान दर्ज कर चुकी है। इसी क्रम में, असम पुलिस की एक टीम भी इस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची है।

40 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
गुवाहाटी पुलिस ने सोमवार को रणवीर इलाहाबादिया और चार अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इस मामले में इलाहाबादिया, समय रैना और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े 40 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने इन सभी को जांच में सहयोग देने के लिए बुलाया है।

अभद्र टिप्पणी पर विवाद गहराया
इस विवाद की जड़ में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा शो में माता-पिता और परिवार को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी बताई जा रही है। इस टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई, और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुकी हैं।