Home Blog Page 1080

बीएसएनएल सीएमडी की लापरवाही के चलते अटक गया लाखों कर्मचारियों का वेतन

0

नई दिल्ली – इस साल की शुरुआत में बीएसएनएल के शीर्ष प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के पैसे में गबन का मामला सामने आने के बाद दूरसंचार विभाग (डॉट) ने आर्थिक संकट से जूझ रहे बीएसएनएल को पैसा देने से इनकार कर दिया है। नतीजतन अपनी स्थापना के बाद पहली बार बीएसएनएल के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने का पैसा नहीं है।

बीएसएनएल के 1.76 लाख कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इस बारे में बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर कर्मचारियों के वेतन के लिए पैसा जारी करने की मांग की है।

बताया जाता है कि बीएसएनल के शीर्ष प्रबंधन इस मामले में उदासीन बना हुआ है। खासतौर से बीएसएनएल की मैनेजेंग डायरेक्टर अनुपमा श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के वेतन के लिए पैसा हासिल करने के लिए जरूरी शर्तें पूरी नहीं की, इसीलिए सरकार ने पैसा जारी करने से इनकार कर दिया।

इसके अलावा बीएसएनएल गुहार लगा रहा है कि कर्मचारियों का वेतन देने के लिए उसे बैंक से कर्ज लेने की छूट दी जाए, लेकिन दूरसंचार विभाग (डॉट) में उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। कहा जा रहा है कि डॉट ने गैरकानूनी तरीके से बीएसएनएल को अपनी संपत्तियां ट्रांसफर की हैं, इसलिए इन संपत्तियों पर कोई कर्ज नहीं मिलने वाला। ऐसे में बैंको को गारंटी डॉट को देनी चाहिए, क्योंकि बीएसएनएल कानूनी तौर पर कोई कर्ज नहीं मिल सकता।

सूत्रों का कहना है कि बीएसएनएल कर्मचारियों के जीपीएफ का पैसा भी समय से नहीं जमा करा रहा है। बीएसएनएल को यह पैसा हर माह के आखिर में डॉट के पास जमा कराना होता है। सरकारी सूत्रों ने नेशनल हेरल्ड को बताया कि, “जीपीएफ में जमा पैसे पर सरकार 8 से 8.5 फीसदी तक ब्याज देती है। लेकिन बीते तीन-चार माह से जीपीएफ का पैसा ही नहीं जमा कराया गया है।” ऐसे में कर्मचारियों को जीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज का भी घाटा हो रहा है। इस तरह बीएसएनएल का शीर्ष प्रबंधन खुलेआम श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक आपराधिक लापरवाही है और इसके लिए बीएसएनएल के आला अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

सूत्रों ने यह भी बताया कि बीएसएनएल जो भी पैसा कमा रहा है उसका इस्तेमाल राजस्व मद में हो रहा है, और बीएसएनएल की क्षमता को बेहतर करने के लिए कोई पैसा खर्च नहीं किया जा रहा है। बीएसएनएल में कुप्रबंधन को इसी से समझा जा सकता है कि दक्षिण के जिन सर्किल, खासतौर से केरल से उसे मुनाफा हो रहा था, लेकिन इन सर्किल को सरकारी कंपनी ने बैंकों के पास गिरवी रख दिया है। और अब हालत यह है कि बैंको का ब्याज चुकाने तक के पैसे उसके पास नहीं हैं।

देश की सबसे बड़ी सरकारी संचार कंपनी के अफसरों का कहना है कि, “एक तरफ तो सीएमडी सार्वजनिक तौर पर बीएसएनएल को उबारने की योजना और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की बात करती हैं, लेकिन होता उसका बिल्कुल उलटा है।”

बीएसएनएल के कुल खर्च में करीब 55 फीसदी वेतन मद में जाता है। वहीं हाल के दिनों में बीएसएनएल के राजस्व में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। अफसरों का कहना है कि “जब तक बीएसएनएल में इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश नहीं किया जाएगा, इसके दिन नहीं फिरेंगे।”

सूत्रों ने बताया कि कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को तो समय पर वेतन मिल रहा है लेकिन डेढ़ लाख से ज्यादा कर्मचारियों के वेतन का भुगतान रुका हुआ है। सूत्रों ने शिकायत की कि तमाम शिकायतों के बाद भी शीर्ष प्रबंधन को नहीं बदला जाना एक सियासी साजिश की तरफ इशारा करता है।

अधिकारी और कर्मचारी बताते हैं कि, “बीएसएनएल को अभी तक 4जी स्पेक्ट्रम नहीं दिया गया है। सरकार की तरफ से भी इस बात की कोशिश नहीं हो रही है कि बीएसएनएल में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए निवेश किया जाए।”

केजरीवाल ने पीएम मोदी के वोट की अपील को बताया झूठा

0

नई दिल्ली – जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 90 नेताओं और संगठनों को टैग कर अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की है, लेकिन उन्होंन इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग नहीं किया। ऐसा नहीं है कि पीएम मोदी ने टैगिंग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पूरी तरह से छोड़ दिया, इसके विपरित उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी टैग किया।

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के ट्वीट पर जवाब देते हुए इसे झूठी अपील करार दिया है। केजरीवाल ने लिखा है एक तरफ लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा है कि ‘प्रधान मंत्री जी, आपकी ये अपील झूठी है। आपके लोग लाखों लोगों के वोट कटवा कर उन्हें वोट करने से रोक रहे हैं। हमने उन लोगों के वोट बनवाए तो आपका अमित शाह हमारे कॉल सेंटर बंद करने की धमकी दे रहा है। अपने अमित शाह और अपनी दिल्ली पुलिस को रोकिए। और या फिर ये झूठी अपील बंद कीजिए’

इसके अलावा पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू जैसे कई बड़े नेताओं को टैग कर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की लेकिन दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग नहीं किया गया। बस इसी को लेकर केजरीवाल को एक मौका मिल गया उन्होंने पीएम के ट्वीट का जवाब दे दिया। केजरीवाल ने पीएम मोदी की ओर से मेरे साथी भारतीय के नाम संबोधित पोस्ट के जवाब में ट्वीट किया।

बता दें कि मोदी सरकार और दिल्ली सरकार के बीच नाराजगी किसी से छुपी नहीं है। कई मुद्दे ऐसे हैं जिसको लेकर केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच मतभेद हैं। जिसमें उप-राज्यपाल के हस्तक्षेप का मुद्दा भी काफी लंबे समय तक छाया रहा था। अब लोकसभा के लिए तारीखों का ऐलान भी हो गया है। भारत में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में आम चुनाव होंगे जबकि मतों की गिनती 23 मई को होगी। दिल्ली में छठे चरण के चुनाव में 12 मई को वोटिंग होगी। यहां लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं जिसपर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है।

विंग कमांडर अभिनंदन की फोटो पाकिस्‍तानी चायवाले ने लगाई

0

नई दिल्‍ली – पाकिस्तानी F-16 फाइटर प्लेन मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान इन दिनों भारत के अलावा पाक में भी छाए हुए हैं। पाकिस्तान की एक चाय की दुकान में विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर लगाई गई है। अभिनंदन की तस्वीर के साथ लिखा है ‘ऐसी चाय जो दुश्मन को भी दोस्त बनाए।’ हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि ये वायरल हो रही ये फोटो पाकिस्‍तान के किस इलाके की है। कुछ लोग दुकान कराची में होना बता रहे हैं। ट्विटर पर उमर फरूक नाम के एक शख्स ने इस तस्वीर को शेयर किया जिसके बाद से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि तस्‍वीर की प्रमाणिकता पर वनइंडिया किसी भी तरह का दावा नहीं करता है।

बताया जा रहा है कि इस दुकान का नाम ‘खान टी-स्टॉल’ है। पाकिस्तान के हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर करते हुए दुकान चलाने वाले व्यक्ति के मार्केटिंग के तरीके की तारीफ की है। लोग कह रहे हैं- भले ही खान साहब की दुकान छोटी हो, लेकिन उनकी सोच बहुत बड़ी है। गौरतलब है कि इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी चाय के विज्ञापन का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें अभिनंदन को दिखाया गया था। इसमें अभिनंदन चाय की चुस्की लेते हुए ‘टी इज फैनटेस्टिक, थैंक यू’ कहते नजर आ रहे थे। हालांकि, बाद में पता चला कि यह विज्ञापन नकली था।

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी विमान का पीछा करते हुए पाकिस्तान पहुंच गए थे, जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 1 मार्च को रात करीब 9.20 मिनट पर विंग कमांडर अभिनंदन वाघा बॉर्डर से भारत के सरजमीं पर दाखिल हुए थे। फिर उन्हें स्पेशल विमान से दिल्ली लाया गया था और दिल्ली में रक्षा मंत्री और NSA अजित डोभाल के साथ साथ कई दूसरे अफसर से उनकी मुलाकात हुई थी। उनका इलाज आर्मी अस्‍पताल में चल रहा है।

नेहरू ने किया पंजाब का बंटवारा, पाक एजेंट हैं सिद्धू – हरसिमरत कौर

0

नई दिल्ली – कांग्रेस और गांधी परिवार पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने तीखा हमला किया है। पंजाब के बंटवारे के लिए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है। हरसिमरत कौर ने कहा कि अगर पंजाब का विभाजन हुआ, तो ये जवाहरलाल नेहरू का निर्णय था, ये सीमा 2 किमी और अधिक हो सकती थी। उन्होंने कहा कि सिखों को दबाने और उनका मनोबल तोड़ने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने पंजाब को विभाजित कर दिया। इसके बाद आकर इंदिरा गांधी ने स्वर्ण मंदिर पर हमला किया।

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने स्वर्ण मंदिर पर हमला किया और वहां हजारों बेगुनाहों को मार डाला। उसके बाद उनके बेटे राजीव गांधी आए जिन्होंने राजनीतिक कारणों से सिखों का नरसंहार किया और अब राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। हरसिमरत कौर ने कहा, ‘1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में न्याय मिल चुका है। करतारपुर कॉरिडोर के लिए काम शुरू हो चुका है।’

हरसिमरत कौर ने कहा, ‘1984 के सिख दंगों के मामले में न्याय मिल चुका है। करतारपुर कॉरिडोर के लिए काम शुरू हो चुका है। अगर आप पीएम और इस सरकार के साथ खड़े नहीं होते हैं, तो मैं आश्वासन दे सकती हूं कि कांग्रेस और गांधी परिवार वार्ता और आतंक के बहाने इसे पटरी से उतार देंगे।’

हरसिमरत कौर ने नवजोत सिद्धू पर भी निशाना साधा। नवजोत सिद्धू के दावे पर हरसिमरत बादल ने कहा कि वे इमरान खान से दोस्ती निभा रहे हैं। केंद्र के प्रयासों से ही करतारपुर कॉरिडोर का प्रस्ताव पास हो सका। हरसिमरत कौर ने कहा कि वह पाक एजेंट हैं और निश्चित रूप से उन्हें पाकिस्तान के बारे में बोलना ही होगा।

क्या हुआ 2 करोड़ नौकरियों के वादे का ? – प्रियंका गांधी

0

नई दिल्ली – प्रियंका गांधी ने कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनने के बाद मंगलवार को पहली बार गुजरात में चुनावी रैली को संबोधित किया।

गांधीनगर में करीब 10 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने महात्मा गांधी, प्रेम और अहिंसा की बात करते हुए भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह देश आपका है, जो लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं उनसे पूछिए कि जो 15 लाख रुपये आपके खाते में आने थे, वे कहां हैं?

2 करोड़ नौकरियों के वादे का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि आने वाले दो महीनों में फिजूल के मुद्दे उठाए जाएंगे, ऐसे में आपको जागरूक होना है क्योंकि इस चुनाव के जरिए आप अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं।

पुलिस ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण को लिया हिरासत में

0

सहारनपुर – यूपी के सहारनपुर में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण को पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन में हिरासत में ले लिया। हालांकि, तबीयत खराब होने की शिकायत पर उन्हें इलाज के लिए मेरठ भेज दिया गया। विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर भेजी गई।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर मंगलवार की दोपहर सैकड़ों समर्थकों के साथ देवबंद क्षेत्र में रैली निकाल रहे थे। आचार संहिता लगने के बाद भी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बिना अनुमति के रैली निकाल रहे थे। इसके बाद पुलिस हिरासत में भीम आर्मी प्रमुख चन्देशेखर की तबीयत बिगड़ गई। यह सूचना मिलने ही उनके समर्थकों के हंगामा ने जोर पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह 15 मार्च को दिल्ली में कांशीराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

डीएम एके पांडेय ने बताया कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर मंगलवार की दोपहर सैकड़ों समर्थकों के साथ देवबंद क्षेत्र में जुलूस निकाल रहे थे। आचार संहिता लगने के बाद भी वह बिना अनुमति के यह कार्यक्रम कर रहे थे। प्रशासन ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। तबीयत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भेजा दिया है। बता दें, चंद्रशेखर ने अभी हाल में ऐलान किया था कि उनका संगठन लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगा।

सुजय विखे पाटिल ने अहमदनगर सीट के लिए थामा बीजेपी का दामन

0

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय पाटिल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसे कांग्रेस को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। बालासाहेब विखे पाटिल के पोते सुजय पाटिल अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो राजनीति के क्षेत्र में अपना किस्मत अजमा रहे हैं। सुजय पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होने के साथ ही इस बात का जिक्र किया-‘एक चिकित्सक होने के नाते जिस तरह मरीजों के इलाज को गंभीरता से लेते हैं उसी तरह जनमानस को सहायता देने के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। बीजेपी में आकर हमें लगता है कि मैं बेहतर तरीके से जनता से जुड़ सकता हूं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि सुजय पाटिल के लिए महाराष्ट्र के निर्धारित चुनाव संसदीय समिति से बात कर अहमदनगर संसदीय क्षेत्र के लिए उम्मीदवारी के संबंध में बात करेंगे। हालांकि सुजय पाटिल ने कांग्रेस पार्टी अचानक से नहीं छोड़ी है। इसके पीछे सीट की दावेदारी है। राधाकृष्ण विखे पाटिल का परिवार अहमदनगर क्षेत्र से आता है। ये सीट कांग्रेस के सहयोगी दल एनसीपी के पास है। एनसीपी इसे कांग्रेस को नहीं देना चाहती। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बेटे सुजय के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार से अहमदनगर संसदीय सीट के लिए बात की थी। जब मामला बनते नहीं बना तो सुजय ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

महाराष्‍ट्र में नेता विपक्ष राधाकृष्‍ण विखे पाटिल के बेटे सुजय पाटिल का बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। महाराष्‍ट्र में कांग्रेस की ओर से आए कई नेता बीजेपी में अपनी जड़ें जमा चुके हैं।

पालघर लोकसभा सीट पर उपचुनाव जीतने वाले राजेन्द्र गावित भी कांग्रेसी नेता रहे हैं। लेकिन पालघर सीट खाली होने के बाद उन्‍होंने बीजेपी दामन थामा और संसद पहुंच गए। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि आने वाले दिनों में इन सारे कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की कमी का नतीजा है कि पालघर संसदीय सीट पर साल 2009 में तकरीबन 1 लाख 40 हजार वोट से जीतने वाले दामू शिगडा को उपचुनाव में महज 47 हजार मत से संतोष कर पांचवे स्थान पर रहना पड़ा।

बच्चे को एयरपोर्ट पर भूल गई महिला, विमान की करानी पड़ी आपात लैंडिंग

0

जेद्दाह: फ्लाइट में खराबी आने के कारण या किसी यात्री की तबियत खराब होने की वजह से, आपने इमरजेंसी लैडिंग के तो अलग-अलग मामले सुने होंगे। लेकिन सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग का एकदम अलग मामला सामने आया है। सऊदी में फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद पायलट को विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मामला था फ्लाइट नंबर SV832 का। यह सब हुआ जेद्दाह में अब्दुल अजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में एक महिला यात्री के अपना बच्चा भूल जाने के बाद।

यह अजीबो-गरीब मामला वीकेंड पर सामने आया। जेद्दाह से कुआलालम्पुर जाने वाली फ्लाइट संख्या SV832 में एक महिला यात्री ने केबिन क्रू को बताया कि वह टर्मिनल के वेटिंग एरिया में अपनी बच्ची को भूल गई है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पायलट एटीसी से वापस एयरपोर्ट पर लैंड करने की गुजारिश कर रहा है। पायलट यह भी जानकारी करने की कोशिश कर रहा है कि इस तरह के मामले में प्रोटोकॉल क्या होता है।

‘पायलट एटीसी से बात करते हुए कह रहा है कि एक यात्री अपने बच्चे को वेटिंग एरिया में भूल गया। मॉय गॉड, बी विद अस। क्या हम वापस आ सकते हैं?’ वायरल हुए वीडिया में पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के हुई बातचीत को साफ सुना जा सकता है। इस वीडियो में ऑपरेटर अपने साथी से प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी कर रहा है। फ्लाइट को वापसी के लिए कहने से पहले ऑपरेटर पायलट से एक बार फिर से विमान को वापस लैंड कराने का कारण पूछता है।

तब पायलट बताता है ‘हम आपको बता रहे हैं, एक यात्री अपना बच्चा टर्मिनल पर भूल गई है और वह आगे जाने से मना कर रही है।’ जेद्दाह से कुआलालम्पुर जाने वाली फ्लाइट का पायलट। इसके बाद ऑपरेटर फ्लाइट की वापसी के लिए कन्फर्म करता है।

फिर प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी – दिग्विजय सिंह

0

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसी के साथ सियासी बयानबाजी का दौर भी तेज होने लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कि पीएम मोदी ने जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है, इसलिए वो फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले नहीं हैं। इतना ही नहीं दिग्गज कांग्रेसी नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, “पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। ऐसे में निश्चित तौर पर वह दोबारा प्रधानमंत्री बनने वाले नहीं हैं।” यही नहीं दिग्विजय सिंह ने ये भी दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे

0

मुंबई – लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होने के बाद सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल के बीजेपी में शामिल होने की अटकले हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने संकेत दिया है कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।

जिला भाजपा के एक नेता ने कहा कि सुजय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की उपस्थिति में मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। बता दें कि खबर ये भी है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने राधाकृष्ण विखे पाटिल से अपने बेटे के लिए अहमदनगर लोकसभा सीट छोड़ने का अनुरोध किया है। सुजय ने पिछले सप्ताह बीजेपी नेता गिरीश महाजन के साथ बैठक की थी। बता दें कि अहमदनगर लोकसभा सीट से दिलीप गांधी बीजेपी के सांसद हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान होने के बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसाल किया है। एनसीपी चीफ पवार ने सोमवार को कहा कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसी ऐलान के साथ ही पवार के महाराष्ट्र के माढ़ा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया।