Home उत्तराखंड उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पूर्व शुरू हुआ रक्षाबंधन पर्व

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पूर्व शुरू हुआ रक्षाबंधन पर्व

0
9

पुलिस जवानों की कलाई पर सजा रक्षासूत्र,

• ब्रह्मकुमारीज संस्था एवं स्थानीय महिलाओं ने मनाया भाई-बहन के रिश्ते का पर्व

गोपेश्वर (चमोली): 26 अगस्त। उत्तराखंड प्रदेशभर मेंIMG 20260826 WA0096 मुख्यमंत्री तथा मंत्रीगण विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच सार्वजनिक रूप से रक्षाबंधन का पर्व मना रहे है। वहीं रक्षाबंधन पर्व से पूर्व चौकी पीपलकोटी ( चमोली ) में ब्रह्मकुमारीज संस्था की बहनों द्वारा पुलिस जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। इस दौरान नशा मुक्ति को लेकर जवानों को जागरूक करते हुए आवश्यक जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

वहीं, जिला चमोली के अंतर्गत नन्दानगर थाने में स्थानीय महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी और पुलिस जवानों के प्रति अपने स्नेह एवं सम्मान का भाव व्यक्त किया। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here