Home ख़ास ख़बरें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने किया ट्वीट…

0
343

देश के सबसे बड़े नेताओं में एक नाम कांग्रेस पार्टी पर दिग्गज नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। वह भारत के सबसे बड़े नेताओं में शुमार हैं, कांग्रेस हो या विपक्ष हर पार्टी के नेता उनकी इज्जत करते हैं। आपको बता दें कि आज उनका 90वें जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उनको बधाई दी और साथ ही उनकी बेहतर सेहत की प्रार्थना की। मनमोहन सिंह पिछले करीब 31-32 सालों से जनता की सेवा करते आए हैं।

वह दो बार देश के प्रधानमंत्री भी रहे हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी के 10 साल एक प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा में गुजारे हैं। हालांकि इससे पहले वह 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में भारत के वित्त मंत्री भी थे। उन्होंने अपने इस पद पर से भी जनता की सेवा की। पीएम मोदी ने उनके जन्मदिन पर एक ट्वीट करते हुए उनको शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।

images 4 2

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनको जन्मदिन की बधाई दी। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “भारत के सबसे बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह मेरे और करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं।” राहुल के अलावा कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह एक ऐसे इंसान है जो कम बोलने और ज्यादा करने में विश्वास रखते हैं।

बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए ट्वीट किया गया। इसमें लिखा गया कि “दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण परिभाषित करते हैं कि भारत के लिए डॉ. मनमोहन सिंह का क्या मतलब है। वे भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता हैं। यह उनकी शानदार दृष्टि थी, जिसने भारत की आर्थिक कहानी को अगले स्तर तक पहुंचाया।”