बीते कुछ समय पहले भारत सरकार (Govt of india) ने एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया (Air India) को 18,000 करोड़ रुपये में टाटा समूह (Tata group) को बेच दिया था। जिसके बाद अब तक इससे जुड़ी कई बड़ी खबर सामने आई है। इस समय भी एयर इंडिया को लेकर के खबर काफी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार जल्दी ही विमानन कंपनी एयर इंडिया को टाटा समूह के हाथों में सौंप देगी। हाल ही भारत सरकार ने इसको लेकर कुछ बातें कहीं हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार से टाटा समूह एयर इंडिया की उड़ान शुरू हो जाएगी।
अपनी पहली उड़ान से पहले टाटा समूह ने कुछ बदलाव भी किए हैं। खबरों के अनुसार गुरुवार से संचालित होने वाली उड़ानों में सबसे पहले अच्छा नाश्ता देने की शुरुआत की गई है। अधिकारियों का कहना है कि “टाटा समूह गुरुवार को मुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में “उन्नत भोजन सेवा” शुरू करके एयर इंडिया में अपना पहला कदम उठाएगी।” बता दें कि पूरे 69 सालों के बाद एक बार फिर से इस एयरलाइन को वापस टाटा ग्रुप को दिया जा रहा है।
हालांकि फिलहाल एयर इंडिया को टाटा ग्रुप के बैनर टेल के साथ अपनी उड़ान भरने की इजाजत नहीं है। आधिकारिक बयान के अनुसार “गुरुवार से “उन्नत भोजन सेवा” चार उड़ानों- AI864 (मुंबई-दिल्ली), AI687 (मुंबई-दिल्ली), AI945 (मुंबई-अबू धाबी) और AI639 (मुंबई-बेंगलुरु) में दी जाएगी।” 8 अक्टूबर 2021 को टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी Talace प्राइवेट लिमिटेड ने केंद्र सरकार से एयर इंडिया को 18,000 करोड़ रुपये में खरीदा था। जिसके बाद से ये खबर सुर्खियों में है।