बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर अब सम्राट चौधरी का नाम तय हो गया है।
बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी, जिसके बाद उन्हें नेता चुना गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे, जबकि पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी अहम भूमिका रही।
इससे पहले नीतीश कुमार ने पटना स्थित लोकभवन में राज्यपाल Lt. जनरल अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसके बाद नए नेतृत्व को लेकर कयास तेज हो गए थे।
राजनीतिक गलियारों में पहले से ही सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा था और अंततः उसी पर मुहर लग गई। अब जल्द ही उनके शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान किया जाएगा।















