Home Uncategorized नामांकन भरने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं केजरीवाल...

नामांकन भरने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं केजरीवाल लेकिन समय हो चुका है समाप्त

0
1359

नई दिल्ली. दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर गतिविधियाँ तेज़ हैं. नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी अरविन्द केजरीवाल को प्रत्याशी बनाना चाहती है और वो अपना नामांकन दाख़िल करने के लिए इस समय दफ्तर में बैठे हैं लेकिन उनका नंबर 45वाँ हैं. केजरीवाल ने इस विषय पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा,”मैं अपना नामांकन दाखिल करने के लिए इंतजार कर रहा हूं. मेरा नंबर 45वां है. यहां कई लोग अपना नामांकन दाखिल करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. मुझे खुशी है कि इतनी संख्या में लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं.”

उल्लेखनीय है कि नामांकन के लिए दोपहर तीन बजे का समय निर्धारित है. हालाँकि उनको नंबर मिल चुका है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि वो नामांकन भर पायेंगे.