कोरोना वाय’रस विश्वभर के लाखों लोगों को प्रभावित के चुका है। आम लोगों से लेकर बड़ी बड़ी हस्तियां भी इसकी चपेट में आ गई है। इसी बीच लोकपाल सदस्य अजय कुमार त्रिपाठी को कोरोना वाय’रस होने की खबर आई है। कोरोना वाय’रस की पुष्टि होने के बाद उनकी हालत ‘नाजुक लेकिन स्थिर’ बताई जा रही है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी अभी एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है। सूत्रों ने जानकारी दी थी कि त्रिपाठी को वाय’रस की पुष्टि होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
बता दें कि रविवा’र को दिल्ली में महामारी कोरोना वाय’रस से संक्रमित लोगों की तादाद 503 पहुंच गई है और सात लोग इससे मारे जा चुके हैं। वहीं सरकार के अधिकारियों के अनुसार एक ही दिन में 58 नए मामले सामने आए हैं और एक शख्स की मौत भी हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि इनमें निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले 320 लोग भी शामिल हैं। बता दें कि इनमें से 18 लोग ठीक हो चुके हैं जिसके बाद एक व्यक्ति विदेश भी चला गया है।
विश्वभर में ही कोरोना वाय’रस का संक्रम’ण बड़ी तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। केवल भारत में ही इस महामा’री ने तीन हज़ार से अधिक लोगों को अपनी चपेट में के लिया है। और साथ ही इस वाय’रस से 79 लोगों ने दम तोड़ दिया है। एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि भारत में आज तक कोरोना वाय’रस के कार’ण 274 जिले प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अबतक इससे 3374 मरीज़ सामने आए हैं। बीते एक दिन में 472 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं। साथ ही 79 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कल ही कल में इससे 11 मौतें हुई है और 267 लोग सही हो चुके हैं।